You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
श्रीनगर के बाज़ार में ग्रेनेड से हमला, सात घायल
प्रकाशित
श्रीनगर के एक व्यस्त बाज़ार में शनिवार की दोपहर ग्रेनेड हमला हुआ है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने हरि सिंह बाज़ार में ग्रेनेड से हमला किया. हमले में कम से कम सात लोग घायल हो गए हैं. घायलों में एक नाबालिग बच्ची भी शामिल है.
घायलों की हालत अब ख़तरे से बाहर बताई जा रही है. आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
(वीडियो: शफ़त फ़ारूक/रियाज़ मसरूर)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)