You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ट्रंप ने उत्तरी सीरिया से अमरीकी सैनिकों को हटाने के फ़ैसले का किया बचाव
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उत्तरी सीरिया से अमरीकी सैनिकों को हटाने के अपने फ़ैसले का बचाव किया है.
अमरीका के इस फ़ैसले के बाद चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ लड़ाई में लंबे वक्त से अमरीका के सहयोगी कुर्दिश लड़ाकों पर संकट आ सकता है.
वजह ये है कि उन पर तुर्की के हमले का रास्ता खुल गया है. तुर्की कुर्दिश लड़ाकों को चरमपंथी मानता है. हालांकि, ट्रंप ने तुर्की को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तुर्की ने अमरीकी सैनिकों की रवानगी का फ़ायदा लेने की कोशिश की तो वो तुर्की की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देंगे.देखिए ये रिपोर्ट
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)