You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
क्या तुर्की कर रहा है सीरिया में कुर्दों पर हमले की तैयारी
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने तूर्की को धमकी दी थी उन्होनें कहा कि सीरिया से अमरीकी सेना के हटने के बाद अगर तुर्की ने फायदा उठाने की कोशिश को तो वो उसे आर्थिक रूप से बर्बाद कर देंगे.
पर इसकी परवाह न करते हुए तुर्की की सेना अब सीमा पार कर सीरिया में घुसकर हमले की तैयारी कर रही है.
तुर्की की सेना सीरिया के उस इलाके में जाएगी जो कुर्द लड़ाकों के कब्ज़े में है.
अमरीकी सैनिकों की वापसी का ऐलान करते हुए ट्रंप ने तुर्की को चेतावनी दी थी कि वो इसका फ़ायदा उठाने की कोशिश न करे.
तुर्की की इस कार्रवाई को कुर्दों पर हमले के तौर पर देखा जा सकता है.
कुर्द लड़ाके लंबे समय से अमरीका के सहयोगी रहे हैं जिन्हें तुर्की चरमपंथी मानता है. देखिए बीबीसी संवाददाता ओर्ला गुएरिन की ये ख़ास रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)