You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
महिलाएं वाटर बर्थ डिलीवरी क्यों करवा रही हैं?
कल्कि केकलां ने हाल ही में अपने प्रेंग्नेंट होने की खबर साझा की है. उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चे को वॉटर बर्थ के ज़रिए जन्म देंगी.
लेकिन बहुत कम लोग वॉटर बर्थ डिलीवरी की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं. आख़िर वॉटर बर्थ है क्या?
ये एक ऐसी ख़ास प्रक्रिया है जिसमें प्रसव पीड़ा के दौरान गर्भवती महिला को पानी से भरे पूल या टब में बैठा दिया जाता है और बच्चे की डिलीवरी पानी के भीतर ही करवाई जाती है.
ये मां की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपने बच्चे को पानी के अंदर जन्म देना चाहती हैं या नहीं.
वीडियो - नूतन/रूबाइयत
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)