गांधी @ 150: लंदन में कहाँ रहे थे गांधी?

प्रकाशित

2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है. भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस उपलक्ष्य में पूरे सालभर चलने वाले कार्यक्रमों की योजना तैयार की है.

राष्ट्रपिता के नाम से मशहूर गांधी, भारत की आज़ादी में योगदान देने से पहले एक छात्र के रूप में वकालत की पढ़ाई करने के लिए 1888 में लंदन गए थे. उस वक्त उनकी उम्र 19 साल की थी.

वहां उन्होंने तीन साल गुज़ारे और लंदन की संस्कृति से ख़ासे प्रभावित हुए थे. वहां के जीवन ने उनके दर्शन को आकार देने में अहम भूमिका निभाई थी.

बीबीसी संवाददाता गगन सभरवाल लंदन में उन जगहों पर गईं जहां कभी गांधीजी रहते थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)