चीन में कम्युनिस्ट शासन के 70 साल, धरती से लेकर समंदर और आसमान तक दिखाई सैन्य ताक़त

प्रकाशित

चीन कम्युनिस्ट शासन के 70 साल पूरे होने का ज़ोरदार जश्न मनाया जा रहा है.

राजधानी बीजिंग में शानदार समारोह आयोजित किया गया.

इस मौके पर चीन ने दुनिया को अपनी सैन्य ताक़त दिखाई.

हज़ारों की संख्या में सैनिकों ने परेड निकाली. सजे-धजे सैन्य वाहन भी परेड का हिस्सा बने

राष्ट्रपति शी जनपिंग ने समारोह का नेतृत्व किया.

वो ठीक उसी जगह खड़े थे जहाँ 70 साल पहले माओत्से तुंग ने चीन के गणराज्य बनने का ऐलान किया था.

पर रक्षा पर सबसे ज़्यादा ख़र्च करने वाले देशों में चीन दूसरे नंबर पर है, पर वो दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताक़त माने जाने वाले अमरीका के मुक़ाबले कहाँ खड़ा है

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)