बिहार: बाढ़ में फंसे लोग कैसे राहत सामग्री पर टूट पड़े
प्रकाशित
बिहार में लगातार हुई बारिश और फिर बाढ़ के चलते हालात बेहद ख़राब हैं. सड़कों पर कमर तक पानी भरा है और नाव में लोगों को एक से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है.
राजधानी पटना में घरों, दुकानों, स्कूलों और अस्पतालों में पानी भर गया है. कई लोगों को एकसाथ क्रेन पर सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है और खाने-पीने के सामान की दिक्क़त होने लगी है.
इस बीच सरकार की पहुंचाई राहत सामग्री जब लोगों तक पहुंची तो वो उस पर टूट पड़े. सामान पानी में भी गिर गया और टक्कर लगी, धक्का लगा लेकिन फिर भी भूख और परेशानी के आगे लोग सब भूल गए. बिहार की मौजूदा स्थिति के बारे में और जानने के लिए देखें वीडियो-
वीडियो- दिलनवाज़ पाशा/दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)