You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
गांधी @ 150: महात्मा गांधी ने जब लंदन में छड़ी के साथ किया डांस
महात्मा गांधी नरसी मेहता का 'वैष्णवजन' गाते थे. उनको ये भजन बहुत प्रिय था.
वो 'रघुपति राघव राजा राम' गाते थे. 'वैष्णवजन' को बाद में मिश्र खमाज में लोगों ने ढाला और एमएस सुब्बुलक्ष्मी और पंडित जसराज ने उसकी धुन बनाई और उसको गाया.
लेकिन गांधी इतने पर ही नहीं रुक रहे थे. तमाम तरह के दूसरे गानों में भी उनकी दिलचस्पी थी. मसलन जब वो यरवदा जेल में थे और दलितों के पक्ष में आंदोलन करने जा रहे थे, आमरण अनशन पर बैठने जा रहे थे तो अनशन पर बैठने से पहले उन्होंने सरदार पटेल को और महादेव देसाई को बुलाया और एक गीत गाने लगे.
महात्मा गांधी की संगीत में दिलचस्पी को लेकर एक किस्सा बहुत मज़ेदार है और वो बताता है कि उनकी दिलचस्पी सिर्फ़ हिंदुस्तानी संगीत में नहीं थी, विदेशी संगीत में भी थी. गांधी से जुड़ीं ऐसी कई बातों को जानने के लिए देखें वीडियो.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)