कैसे मिट रहा मध्य प्रदेश का गांव जहाँ हमारे पूर्वजों ने कभी की थी खेती की शुरुआत.

प्रकाशित

नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध वैसे तो गुजरात में है. लेकिन उसमें पानी बढ़ने का असर नर्मदा नदी के आस पास के इलाक़ों पर भी होता है.

सरदार सरोवर में 138 मीटर तक पानी बढ़ाए जाने के बाद से मध्य प्रदेश के 178 गांवों पर संकट आ गया है. क्योंकि नर्मदा के पानी ने इन गांवों को अपने चपेट में लिया है.

ऐसा ही एक गांव है धार ज़िले का चिखलदा. ये गांव इसलिए भी ख़ास है क्योंकि ताम्रपाषाण काल में यहीं हमारे पूर्वजों ने कभी खेती की शुरुआत की थी.

गांव के डूबने के साथ वहां बिखरी विरासत भी संकट में है. देखिए बीबीसी संवाददाता प्रियंका दुबे की ख़ास रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)