You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन: चीन पर क्यों है ज़्यादा दबाव?
दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि धरती का तापमान बढ़ रहा है. इस पर चिंता जताई जा रही है.
इसपर चर्चा के लिए अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का एक ख़ास सम्मेलन शुरू होगा जिसमें धरती को बचाने के लिए जलवायु परिवर्तन की समस्या पर ख़ास चर्चा होगी. न्यूयॉर्क में चीन पर सबसे अधिक दबाव पड़ने की संभावना है.
क्योंकि चीन अपनी ऊर्जा ज़रूरतों के लिए अब भी कोयले पर निर्भर है और पिछले साल के मुकाबले वहाँ कार्बन उत्सर्जन में तीन फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
हालाँकि चीन सरकार का कहना है कि उसका ज़ोर अक्षय ऊर्जा पर है और कुल बिजली का 10 फ़ीसदी उत्पादन वो हवा, पानी और सूरज की रोशनी से करता है. देखिए बीबीसी के चीन संवाददाता जॉन सडवर्थ की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)