दिल्ली में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, यात्री बेहाल

वीडियो कैप्शन, Auto Strike in Delhi NCR
प्रकाशित

दिल्ली में टैक्सी, ऑटो और दूसरे ट्रांसपोर्टर गुरुवार को हड़ताल पर रहे. वो नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बढ़े हुए चालान का विरोध कर रहे थे. इससे यात्री हलकान और परेशान रहे. ऐप आधारित टेक्सी सेवाएं चल तो रहीं थीं लेकिन यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया चुकाना पड़ा. हड़ताल में शामिल ड्राइवरों का कहना है कि बढ़े हुए चालान भरना, उनके बजट से बाहर है. लेकिन कुछ ऐसे भी ड्राइवर हैं जिनके लिए परिवार का पेट पालना ही पहली प्राथमिकता है.