ऑटो इंडस्ट्री पर आर्थिक सुस्ती की मार
प्रकाशित
भारत के ऑटो सेक्टर पर आर्थिक सुस्ती की सबसे ज़्यादा मार महसूस की जा रही है.
गाड़ियां बनकर तैयार हैं लेकिन ख़रीदार नहीं मिल पा रहे. कई बड़ी ऑटो कंपनियों ने अपने कारखाने थोड़े समय के लिए बंद कर दिए हैं और कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है.
ऐसा बीते कई दशकों में नहीं हुआ. पुणे के आसपास के कई शहरों में ऑटो इंडस्ट्री के लिए छोटे पूर्ज़े बनाने वाले उद्योग हैं.
लेकिन वो भी आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे हैं. देखिए बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णूर की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)