अमरीका में शरण के लिए जान की बाजी

प्रकाशित

नए नियमों के मुताबिक़ प्रवासियों को अमरीका में तभी शरण मिलेगी, जब वो ये सबूत पेश कर सकें कि उन्होंने किसी और देश से भी शरण मांगी थी.

वैसे तो इसे मेक्सिको की तरफ़ से आने वाले शरणार्थियों को रोकने की ट्रंप प्रशासन की कोशिश माना जा रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से अफ्रीकी देशों से भी बड़ी संख्या में लोग अमरीका का रुख़ कर रहे हैं और वो भी जान की बाज़ी लगाकर.

इनमें से अधिकतर कैमरून से हैं. वे इक्वाडोर या ब्राज़ील से अपना सफ़र शुरू करते हैं, जहाँ वीज़ा नियम बहुत सख्त नहीं है.

सफ़र का सबसे ख़तरनाक़ पड़ाव है कोलंबिया और पनामा के बीच के घने जंगल. देखिए ये ख़ास रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)