You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सीरिया: इदलिब के सीक्रेट अस्पताल
सीरिया में हवाई हमलों में इदलिब के अस्पताल बन रहे हैं निशाना, डॉक्टरों ने बचने के लिए बनाए अंडरग्राउंड हॉस्पिटलजंग की मार झेल रहे सीरिया से.
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि सीरियाई सरकार और उसकी सहयोगी रूसी सेना के लड़ाकू विमान अस्पतालों को भी निशाना बना रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय क़ानून के मुताबिक़ अस्पतालों पर हमला युद्ध अपराध है.
इन हमलों में कई लोगों की जान भी गई है. ऐसे में ख़ुद को और मरीज़ों को ज़िंदा रखने के लिए डॉक्टरों ने ज़मीन के नीचे सीक्रेट अस्पताल बनाए हैं.
बीबीसी संवाददाता क़्वेंटिन समरविल ऐसे ही एक अस्पताल में पहुँचे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)