समाचारों की दुनिया की वो तस्वीरें जिन पर लोगों की नज़रें ठहरीं

प्रकाशित

31 अगस्त - 6 सितंबरः समाचारों की दुनिया की वो तस्वीरें जिन्होंने इधर-उधर भागती हुई नज़रों को अपनी ओर खींचा.

कश्मीर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के एक महीने से ज़्यादा हो गए हैं लेकिन स्थितियां सामान्य नहीं हुई हैं. भारत प्रशासित कश्मीर के श्रीनगर में दो बच्चे कुछ इस तरह वीरान सड़कों पर साइकिल चलाते नज़र आए.
इसरो

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चांद पर अपने लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश की थी, लेकिन चांद की सतह से क़रीब दो किलोमीटर दूर उससे संपर्क टूट गया था. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस वक़्त कुछ इस क़दर मायूस दिखे.
बोरिस जॉनसन

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बैल के साथ कुछ यूं कुश्ती लड़ी.
यमन

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, यमन के बच्चों ने अपनी पढ़ाई के नए सत्र की शुरुआत कुछ इस तरह से की. पिछले साल हुए एयर स्ट्राइक में उनका स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया था.
डेंगू बांग्लादेश

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बांग्लादेश में डेंगू के डंक से बीमार हुए मरीज़ों का अस्पतालों में इस तरह इलाज हो रहा है. मच्छरों से उन्हें बचाने के लिए हर बेड पर मच्छरदानी लगाए गए हैं.
ब्रेक्ज़िट

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, ब्रेक्ज़िट बहस के दौरान नेता कुछ इस क़दर थके कि सोफे पर ही सो गए. हाउस ऑफ़ कॉमन्स के नेता जैकब रीड-मोग कुछ इस तरह झपकी लेते नज़र आए.
रोम

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रोम के मशहूर धरोहर विक्टोरियो इमानुएल 2 स्मारक के ऊपर बिजली कड़की.
दक्षिण अफ्रीका

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक दंगे के दौरान लूटेरों ने कथित तौर पर विदेशी लोगों की दुकानों से सामान लूटा
बहामास

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सैटेलाइट से मिली तस्वीरों से कैरीबियाई देश बहामास में तूफ़ान से आई बाढ़ और तबाही का चेहरा सामने आया है.