दो लड़कियों की प्रेम कहानी देखी तो ऐसा लगा...

प्रकाशित

सिंदूर और स्फूर्ति एक-दूसरे से प्यार करती हैं और पिछले तीन साल से साथ रहती हैं. दोनों रिश्ते में हैं और शादी भी करना चाहती हैं लेकिन उनके सामने कई मुश्किलें हैं.

पहली मुश्किल तो ये कि भारत में समलैंगिक शादियों को क़ानूनी मान्यता नहीं है और दूसरी मुश्किल समलैंगिक रिश्तों की भारतीय समाज में स्वीकार्यता का नहीं होना है.

भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने 6 सितंबर 2018 को अपने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में दो वयस्कों के बीच आपसी सहमति से होने वाले समलैंगिक सम्बन्धों को अपराध ठहराने वाली धारा-377 को निरस्त कर दिया था.

अदालत के इस फ़ैसले के अब एक साल हो गए हैं. इस एक साल में एलजीबीटी समुदाय के लोगों के लिए हालात कितने बदले हैं? क्या समलैंगिक सम्बन्धों को अपराध के दायरे से हटाना ही काफ़ी है?

इन सारे सवालों के जवाब सुनिए सिंदूर और स्फूर्ति से. साथ ही देखिए उनकी संघर्ष भरी प्रेम कहानी.

रिपोर्ट: सिन्धुवासिनी

शूट/एडिट: साहिबा ख़ान

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो सकते हैं.)