राज ठाकरे से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की पूछताछ
प्रकाशित
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे से गुरुवार को कोहिनूर मिल मामले में मुंबई के प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की.
ईडी गैर बैंकिंग वित्तीय संस्था आईएलएफ़सी की ओर से कोहिनूर सीटीएनएल को दिए गए कर्ज़ में अनियमितता की जांच कर रही है.
गुरुवार को ईडी दफ़्तर के आस पास पुलिस की कड़ी व्यवस्था के साथ पांच थाना क्षेत्रों में धारा 144 भी लागू कर दी गई है. देखिए बीबीसी संवाददाता मयूरेश कुण्णूर की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)