सीरिया: जंग की क़ीमत चुकाता एक बच्चा
प्रकाशित
सीरिया का एक छोटा सा बच्चा एक बार फिर सीरिया की बर्बादी का चेहरा बन गया है. साल 2018 में इस बच्चे का परिवार युद्धग्रस्त इलाके से भागने की कोशिश कर रहा था.
तभी इनकी बस हवाई हमले की चपेट में आ गई. हादसे में बच्चे का चेहरा बुरी तरह जख़्मी हो गया और आंखों की रोशनी भी चली गई. ये बच्चा उस समय तीन साल का था.
ये परिवार अब लेबनान में रहता है और उन्होंने बीबीसी को इस बच्चे का वीडियो बनाने की इजाज़त दी है. उन्हें और परेशानी ना हो इसलिए हमने जोउमा और उनके परिवार से कैमरे के सामने हादसे से जुड़े सवाल नहीं पूछे.
इस रिपोर्ट की कुछ तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)