You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
हांगकांग: अब तक 150 से अधिक गिरफ्तार
प्रदर्शनकारी विवादित प्रत्यर्पण बिल को पूरी तरह वापस लेने की मांग कर रहे हैं, जो फ़िलहाल निलंबित है.
प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि हांगकांग में पूर्ण लोकतंत्र हो और प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उन्हें माफ़ी दी जाए.
बीबीसी ने उन प्रदर्शनकारियों से बात की जो एक जुलाई को हांगकांग की संसद पर धावा बोलने वालों में शामिल थे.
इन लोगों पर अगर दंगा फैलाने का मुकदमा चला तो तो इन्हें 10 साल तक की सज़ा हो सकती है. उन्होंने पहचान छिपाने की शर्त पर हमसे बात की. उनकी पहचान छिपाए रखने के लिए हमने किसी और की आवाज़ का इस्तेमाल किया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)