उन्नाव रेप केस: अब तक क्या क्या हुआ
प्रकाशित
बीजेपी से निलंबित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर लगातार घिरते जा रहे हैं. बीते रविवार को रेप पीड़िता कार से रायबरेली जा रही थी तभी एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी.
इसमें पीड़िता गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई और उनके दो रिश्तेदारों की मौत हो गई. कार में सवार पीड़िता के वकील भी ज़ख़्मी हैं.
उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इसकी जांच प्रदेश की योगी सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)