बाढ़ में फंसी ट्रेन से 1050 यात्रियों को बचाया गया
प्रकाशित
भारी बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त है.
वहीं बदलापुर और वांगणी के बीच ट्रैक पर जलभराव के कारण मुंबई-कोल्हापुर महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रैक पर ही फंस गई.
यहां उल्हास नदी में बाढ़ आने के कारण नदी का पानी आसपास के इलाकों में भर गया जिसमें ट्रैक भी डूब गए हैं.
सेंट्रल रेलवे के चीफ़ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (सीपीआरओ) सुनील उदासी ने बताया कि इस ट्रेन में सवार सभी 1050 यात्रियों को निकाल लिया गया है.
बचाव कार्य के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर की भी मदद ली गई.
वीडियो: भारतीय वायुसेना, नौसेने और आमिर खान
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)