You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अफ़ग़ान महिलाओं का दर्द-नौकरी के बदले सेक्स की मांग
अफग़ानिस्तान सरकार के कई आला अधिकारियों पर गंभीर इल्ज़ाम लगा है. इसी साल मई में राष्ट्रपति के एक पूर्व सलाहकार ने कई बड़े अधिकारियों पर नौकरी के बदले सेक्स की मांग करने का आरोप लगाया था.
हालांकि सरकार ने इन आरोपों को नकार दिया है लेकिन बीबीसी को अपनी पड़ताल के दौरान उन महिलाओं की आपबीती सुनने का मौक़ा मिला जिन्होंने कई सरकारी अधिकारियों पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं.
उन महिलाओं की पहचान गुप्त रखने के लिए हमने उनकी आवाज़ों की जगह दूसरी आवाज़ों का इस्तेमाल किया है. देखिए काबुल से योगिता लिमये की ये ख़ास रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)