नई मोदी सरकार का पहला बजट

प्रकाशित

शुक्रवार को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी. नौकरीशुदा लोगों से लेकर कारोबारियों तक सभी की नज़रें इस बजट पर टिकी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में स्टार्टअप इंडिया नाम की योजना की शुरुआत की थी जिसका लक्ष्य था छोटे व्यवसायों को कम ब्याज पर लोन देना और उन्हें आसानी से फंडिंग की सुविधा देना. पर अब जब भारत की अर्थव्यवस्था की रफ़्तार धीमी पड़ रही है, स्टार्ट अप्स को उम्मीद है कि इस सप्ताह आने वाला आम बजट उनके लिए कुछ अच्छी सौगात लेकर आएगा. देखिए हैदराबाद से बीबीसी संवाददाता जो मिलर की रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)