सूडान:सेना पर नरसंहार का आरोप

प्रकाशित

सूडान में अधिकारियों ने माना है कि सैन्य कार्रवाई में 50 से ज़्यादा लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है.

लेकिन सूडान डॉक्टर्स कमेटी ने दावा किया है कि मारे गए लोगों की संख्या 100 से ज़्यादा है.

सोमवार को वहां सैन्य शासन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सैनिकों ने गोलियां बरसाईं. लंबे वक्त से सूडान में लोकतंत्र की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं और सैन्य सरकार का विरोध हो रहा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)