इंडोनेशिया: राहत सामानों के लिए मारामारी

वीडियो कैप्शन, इंडोनेशिया: राहत सामानों के लिए मारामारी
प्रकाशित

इंडोनेशिया में भूकंप और सूनामी से मरनेवालों की संख्या 1400 से ज़्यादा हो चुकी है. पाँच दिन बाद सुलावेसी द्वीप पर खाने पीने की चीज़ों से लेकर ज़रूरी चीज़ें पहुँचनी शुरू हो गई हैं. मगर अभी भी सड़कें टूटने की वजह से हज़ारों लोगों तक मदद पहुँचाने में बाधा आ रही है. अधिकारियों ने माना है कि वो इस आपदा के लिए तैयार नहीं थे और इसे लेकर लोगों में नाराज़गी भी देखी जा रही है. देखिए सुलावेसी में मौजूद बीबीसी संवाददाता जोनाथन हेड की रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)