टोक्यो ओलंपिक में पाकिस्तानी वेटलिफ्टर हारकर भी देश में बने हीरो
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
टोक्यो ओलंपिक में पाकिस्तान के वेटलिफ्टर तलहा तालिब रविवार को मेडल पाने से चूक गए लेकिन देश में उनकी खूब सराहना हो रही है.
पाकिस्तानी अख़बार 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक़ गुजरांवाला शहर के 21 वर्षीय तलहा तालिब 67 किलो भार वर्ग में हिस्सा ले रहे थे. इस मुकाबले में वे पांचवें स्थान पर रहे.
चीन के लिजुन चेन ने गोल्ड, कोलंबिया के लुइस जेवियर मॉसक्वेरा लोज़ानो ने सिल्वर और इटली के मिर्को ज़ानी ने कांस्य पदक जीता.
मुकाबले की शुरुआत में उनसे पदक की लोग उम्मीद लगा रहे थे. लेकिन संसाधनों के अभाव के बावजूद उनके प्रदर्शन की ट्विटर पर खूब तारीफ़ हुई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
कुछ देर के लिए तालिब का नाम ट्विटर पर पाकिस्तान में ट्रेंड करने लगा.
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब ख़ान ने कहा, "पाकिस्तान को तलहा तालिब पर फक्र है."
उन्होंने खेल प्रशासकों और कंपनियों से तलहा जैसे खिलाड़ियों की मदद करने की अपील भी की.
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की सदस्य जावेरिया ख़ान ने लिखा, "हारें या जीतें, पाकिस्तान को आप पर गर्व है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
टेस्ट क्रिकेटर अज़हर अली ने कहा कि तालिब का प्रदर्शन ये दिखलाता है कि अगर हम अपने खिलाड़ियों पर थोड़ा पैसा और वक़्त लगाएं तो वे कमाल कर सकते हैं.