You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
#IPLAuction2020: कमिंस सबसे महंगे, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर धनवर्षा
दुनिया की सबसे महंगी टी-20 लीग आईपीएल के लि्ए खिलाड़ियों की नीलामी.
लाइव कवरेज
सौरभ तिवारी मुंबई से खेलेंगे, 50 लाख में बिके
ब्रेकिंग न्यूज़, अंडर 19 खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को राजस्थान ने 2.40 करोड़ में ख़रीदा
ब्रेकिंग न्यूज़, वेस्टइंडीज़ के हेटमायर को दिल्ली ने 7.75 करोड़ में ख़रीदा
ब्रेकिंग न्यूज़, आईपीएल की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर धनवर्षा
आईपीएल 2020 के लिए हो रही नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर टीमें जम कर पैसा ख़र्च कर रही हैं. अभी तक ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में ख़रीदा है. उनका बेस प्राइस दो करोड़ था. ऑस्ट्रेलिया के ही ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ में ख़रीदा. जबकि एरॉन फ़िंच 4.40 करोड़ में बिके. वे बंगलौर से खेलेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़, इंडिया अंडर 19 के कप्तान प्रियम गर्ग को सन राइजर्स ने 1.90 करोड़ में ख़रीदा
अभी तक जो खिलाड़ी नहीं बिक पाए हैं
- टिम साउदी (न्यूज़ीलैंड)
- एंड्रयू टाइ (ऑस्ट्रेलिया)
- डेल स्टेन (दक्षिण अफ़्रीका)
- एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)
- मोहित शर्मा (भारत)
- कुसाल परेरा (श्रीलंका)
- नमन ओझा (भारत)
- मुशफ़िकुर रहीम (बांग्लादेश)
- स्टुअर्ट बिन्नी (भारत)
- युसूफ़ पठान (भारत)
ब्रेकिंग न्यूज़, वेस्टइंडीज़ के चर्चित खिलाड़ी शेल्डन कोट्रेल 8.50 करोड़ में बिके
कोट्रेल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलेंगे
ब्रेकिंग न्यूज़, स्पिनर पीयूष चावला को चेन्नई ने 6.75 करोड़ में ख़रीदा
जयदेव उनाडकट को राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़ में ख़रीदा
ब्रेकिंग न्यूज़, नाथन कुल्टर नाइल को मुंबई ने आठ करोड़ में ख़रीदा
अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी
- पैट कमिंस- कोलकाता- 15.50 करोड़
- ग्लेन मैक्सवेल- पंजाब- 10.75 करोड़
- क्रिस मॉरिस- बंगलौैर- 10 करोड़
- सैम करन- चेन्नई- 5.50 करोड़
ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स केरी को दिल्ली ने 2.40 करोड़ में ख़रीदा
क्रिस मॉरिस को 10 करोड़ में आरसीबी ने ख़रीदा है
आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी थे युवराज सिंह
वर्ष 2015 में युवराज सिंह को डेल्ही डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ में ख़रीदा था.
दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के ही ग्लेन मैक्सवेल
किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में ख़रीदा है
इस नीलामी में अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं पैट कमिंस
पैट कमिंस को केकेआर ने 15.50 करोड़ में ख़रीदा है
क्रिस मॉरिस को बंगलौर ने 10 करोड़ में ख़रीदा
सैम करन को चेन्नई ने 5.50 करोड़ में ख़रीदा
क्रिस वोक्स को दिल्ली ने डेढ़ करोड़ में ख़रीदा