चुराचांदपुर एसपी ऑफ़िस पर 300 से 400 लोगों की भीड़ का हमला: मणिपुर पुलिस

मणिपुर पुलिस ने कहा है कि गुरुवार रात को मणिपुर में चुराचांदपुर एसपी ऑफ़िस पर एक भीड़ ने हमला कर दिया.

लाइव कवरेज

  1. चुराचांदपुर एसपी ऑफ़िस पर 300 से 400 लोगों की भीड़ का हमला: मणिपुर पुलिस

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मणिपुर हिंसा की फाइल फोटो

    मणिपुर पुलिस ने कहा है कि गुरुवार रात को चुराचांदपुर ज़िले के एसपी ऑफ़िस पर भीड़ ने हमला कर दिया.

    मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "300-400 लोगों की भीड़ ने आज एसपी चुराचांदपुर के कार्यालय पर हमला बोलने की कोशिश की और पत्थरबाज़ी की. सुरक्षा बलों और आरएएफ़ ने आँसू गैस के गोले दाग कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की. हालात पर नज़र रखी जा रही है."

    एक हेड कॉन्स्टेबल को हथियारबंद लोगों के साथ देखे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया जिसके बाद भीड़ ने एसपी कार्यालय पर हमला करने की कोशिश की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हेड कॉन्स्टेबल सियामलालपौल का एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वो हथियारबंद ग्रामीण वालंटियर के साथ बैठे दिखाई देते हैं. इसके बाद चुराचांदपुर के एसपी शिवानंद सुर्वे ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

    पुलिस आदेश में कहा गया है, "एक अनुशासित पुलिस बल के सदस्य का यह बहुत ही गंभीर कदाचार है."

    आदेश के अनुसार, "चुराचांदपुर ज़िला पुलिस से संबद्ध सियामलालपौल के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की जा रही है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें वो 14 फ़रवरी को हथियारबंद लोगों के साथ वीडियो बनाते दिखाई देते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आदेश के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल को बिना इजाज़त स्टेशन छोड़कर जाने की इजाज़त नहीं है और "उनका वेतन और भत्ता नियमों के अनुसार स्वीकार्य निर्वाह भत्ते तक सीमित कर दिया गया है."

    मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू हुए कई महीने होने के हैं लेकिन अभी भी तनाव बना हुआ है.

    मंगलवार को इसी तरह से इंफाल से सटे 5वें आईआरबी मुख्यालय पर भीड़ ने हमला कर बड़े पैमाने पर हथियार और गोली बारूद लूट लिया.

    इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

    मणिपुर पुलिस के मुताबिक मैतेई बाहुल्य इंफ़ाल पूर्वी ज़िला और कुकी-ज़ो बहुल कांगपोक्पी ज़िले के बीच बफर जोन में भारी गोलीबारी के बीच यह हमला हुआ था.

  2. सरफ़राज़ ख़ान के डेब्यू और रन-आउट की चर्चा के बीच रवींद्र जडेजा से क्यों ख़फ़ा हुए सोशल मीडिया यूज़र्स

  3. किसानों के प्रदर्शन का तीसरा दिन: तस्वीरों में देखिए कैसे हैं इस वक्त शंभू बॉर्डर के हालात

      • Author, अभिनव गोयल
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    शंभू बॉर्डर

    पंजाब के किसानों की ओर से 13 फ़रवरी को दिए गए 'दिल्ली चलो' आह्वान के तीसरे दिन हरियाणा पंजाब के बीच शंभू बॉर्डर पर तीसरे दिन अपेक्षाकृत शांति बनी रही.

    शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है.

    गुरुवार शाम पांच बजे से किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता चल रही है और किसान नेताओं ने कहा कि वार्ता का नतीजा आने तक वो शांतिपूर्ण तरीके से बॉर्डर पर बैठे रहेंगे.

    शंभू बॉर्डर
    इमेज कैप्शन, आज हरियाणा की तरफ से आंसू गैस के गोले नहीं छोड़े गए और न ही किसानों की तरफ से आगे बढ़ने की कोशिश की गई
    शंभू बॉर्डर
    इमेज कैप्शन, फिलहाल किसान अपनी ट्रॉलियों में आराम कर रहे हैं और जगह जगह लंगर चल रहा है
    शंभू बॉर्डर
    इमेज कैप्शन, चंडीगढ़ में सरकार और किसानों के बीच तीसरे दौर की वार्ता है, जिसके बाद तय होगा कि किसान दिल्ली की तरफ आगे बढ़ेंगे या नहीं.
    शंभू बॉर्डर
    इमेज कैप्शन, दिल्ली चलो के पहले दिन 13 फ़रवरी को किसानों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में दोनों तरफ़ से कई लोगों को चोटें आई हैं
    शंभू बॉर्डर
    इमेज कैप्शन, शंभू नाका धीरे धीरे मोर्चे में तब्दील हो रहा है. आज नाके पर किसानों ने बैठकर एक दूसरे को संबोधित किया.
    शंभू बॉर्डर
    शंभू बॉर्डर
    इमेज कैप्शन, किसान एमएसपी पर क़ानूनी गारंटी और स्वामिनाथन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं
    शंभू बॉर्डर
    इमेज कैप्शन, तीसरे दिन किसान शंभू बॉर्डर पर धरना लगाए बैठे रहे
    शंभू बॉर्डर
    इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारियों में महिला किसानों की भी अच्छी ख़ासी संख्या है
    शंभू बॉर्डर
    इमेज कैप्शन, संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब ने आज तीन घंटे के लिए प्रदर्शन का एलान किया था जिसके तहत टोल नाको को फ्री कराया गया.
    गुरुवार को बीकेयू एकता उगरहां और बीकेयू एकता डकौंदा (धनेर) यूनियनों ने पंजाब में रेल चक्का जाम और टोल नाका फ्री कराया. यह प्रदर्शन दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित किया गया.
  4. सोनिया गांधी रायबरेली से नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, स्थानीय लोग क्या बोले

  5. सरफ़राज़ ख़ान के रन आउट होने पर रवींद्र जडेजा ने क्या कहा

    रवींद्र जडेजा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंग्लैंड और भारत के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद रवींद्र जडेजा ने सरफ़राज़ ख़ान के रन आउट होने पर अफसोस जताया.

    उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "सरफ़राज़ ख़ान के लिए मुझे बुरा लग रहा है. यह मेरी ग़लत कॉल थी. बहुत अच्छा खेला."

    असल में टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे सरफ़राज़ ख़ान उस समय रन आउट हो गए जब जडेजा ने रन लेने के लिए कॉल दिया लेकिन खुद आगे नहीं बढ़े.

    रवींद्र जडेजा

    इमेज स्रोत, Insta

    दरअसल जडेजा 99 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर खेल रहे थे.

    एंडरसन की फुल लेंथ गेंद को मिड ऑन पर खेलकर रवींद्र जडेजा ने एक रन लेना चाहा था.

    सरफ़राज़ ख़ान जब तक पीछे लौटने की कोशिश करते मॉर्क वुड ने सीधे थ्रो से गिल्लियां बिखेर दीं.

    62 रन पर खेल रहे सरफ़राज़ ख़ान अपने टेस्ट करियर की पहली ही पारी में इस तरह दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से रन आउट हो गए.

    सरफ़राज़ ख़ान के आउट होते ही ड्रेसिंग रूम में बैठ रोहित शर्मा आक्रोशित नज़र आए.

    वहीं जडेजा दूसरे छोर पर उदास खड़े रहे. युवा बल्लेबाज़ सरफ़राज़ ख़ान जब पवेलियन की तरफ़ लौटे तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.

    इस मैच में रवींद्र जडेजा नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 212 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद हैं.

    भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं.

    इसी मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक बनाया और टेस्ट में भारत की ओर से 79वां छक्का लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए.

    टेस्ट में धोनी 78 छक्का जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी थे और 99 छक्का जड़ने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है.

  6. क़तर भारत के लिए इतना अहम क्यों है?

  7. लेबनान पर इसराइल के हवाई हमले में हिज़बुल्लाह के कमांडर की मौत

    इसराली हमला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइली रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने कहा है कि लेबनान की सीमा पर इसराइल और हिज़बुल्लाह के बीच गोलीबारी तेज़ हुई है.

    इसराइली सेना ने कहा है कि बुधवार को उसने दक्षिणी लेबनान के कई इलाक़ों में हवाई हमले किए जिसमें हिज़बुल्लाह का एक कमांडर मारा गया है.

    इन हमलों में पांच बच्चे भी मारे गए हैं.

    हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ अधिकारी हसन फदलल्लाह ने कहा कि इसराइल को इसकी क़ीमत चुकानी पड़ेगी.

    इसराइल ने बुधवार को अपने सैन्य कमान मुख्यालय पर लेबनान की तरफ़ से किए गए हमले के बाद व्यापक जवाबी हवाई हमले किए हैं.

    इन हमलों में अब तक कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, लेबनानी अधिकारियों ने बताया है कि दक्षिणी लेबनान में बुधवार को हुए हमले में एक ही परिवार के पांच लोग मारे गए हैं जबकि मलबे से एक बच्चे को ज़िंदा निकाला गया है.

    लेबनान के अधिकारिक मीडिया और हिज़बुल्लाह ने कहा है कि बुधवार को हुए हमलों में कुल 10 लोग मारे गए हैं जिनमें से 8 आम नागरिक हैं.

    इसराइल और हिज़बुल्लाह के बीच झड़पें शुरू होने के बाद से अब तक लेबनान की तरफ़ 254 लोग मारे गए हैं जिनमें 38 आम नागरिक हैं जबकि इसराइल की तरफ़ 10 सैनिकों और 6 आम नागरिकों की मौत हुई है.

  8. पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेताओं पर लगे आरोपों को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम

  9. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का फैसला- अजित पवार गुट ही असली एनसीपी

    अजित पवार

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार गुट को चुनाव आयोग के बाद विधानसभा अध्यक्ष से भी झटका मिला है.

    महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को अजित पवार की अगुवाई वाले एनसीपी धड़े को असली एनसीपी क़रार दिया है.

    महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने फैसला दिया कि अजित पवार का धड़ा असली 'एनसीपी' राजनीतिक पार्टी है.

    उन्होंने कहा कि यह फैसला विधानसभा में बहुमत के आधार पर लिया गया है.

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिव सेना के नेता एकनाथ शिंदे ने इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए कहा, "विधानसभा अध्यक्ष का फैसला बहुमत और मेरिट के आधार पर दिया गया है. मैं इस फ़ैसले का स्वागत करता हूं."

    इस फैसले की शिव सेना (यूबीटी) ने आलोचना की और कहा कि पूरे देश की जनता देख रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शिव सेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि इससे पहले चुनाव आयोग ने अजित पवार के धड़े को असली एनसीपी करार दिया था. अब विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भी इस पर सहमति जताई है. इसका मतलब है कि पार्टी छोड़ कर जो विधायक अजित पवार के साथ गए थे वो अयोग्य नहीं होंगे.

    उन्होंने कहा, “यह कितना हास्यास्पद है. पहले शिवसेना के मामले में भी ऐसा ही फैसला दिया गया. असली शिवसेना पार्टी एकनाथ शिंदे और उनके समर्थकों की है. अब राहुल नार्वेकर जी कह रहे हैं कि असली एनसीपी अजित पवार और उनके समर्थकों की है.”

    “सत्ता का आप लोग जिस तरह दुरुपयोग कर रहे हैं, वो देश और राज्य देख रहा है. हमारी शिवसेना पार्टी पहले से सुप्रीम कोर्ट गई है और इस मामले में शरद पवार जी जाएंगे. इतना याद रखिए जबतक सुप्रीम कोर्ट है, अन्याय किसी पर नहीं होगा.”

    कुछ महीने पहले महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार से अलग होकर अजित पवार एनडीए में शामिल हो गए थे.

    इसके बाद उन्होंने एनसीपी पर दावा ठोंक दिया था. पार्टी में शरद पवार के गुट और अजित पवार के गुट के बीच बंटवारा हो गया.

    यह विवाद चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचा. चुनाव आयोग ने हाल ही में फैसला दिया कि एनसीपी अजित पवार की है और उन्हें पार्टी अध्यक्ष घोषित किया.

    इसके बाद आज विधानसभा अध्यक्ष ने भी अपने फैसले की जानकारी दी.

  10. किसान आंदोलन का लोकसभा चुनाव पर कितना होगा असर

  11. टीएमसी सांसद अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को सौंपा अपना इस्तीफ़ा, बताई वजह

    मिमी चक्रवर्ती

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद मिमी चक्रवर्ती ने पार्टी की नेता ममता बनर्जी को अपनी संसद सदस्यता से इस्तीफे की पेशकश की है.

    जादवपुर की सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने गुरुवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा.

    उन्होंने कहा, "मैं राजनीति के लिए नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में काम करने आई हूं."

    मिमी के मुताबिक़, ममता ने अभी उनके इस्तीफ़े को मंजूरी नहीं दी है और मंजूरी मिलने के बाद वो लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफा भेज देंगी.

    उन्होंने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री से बात की है और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वो बाकी चीजों का ध्यान रखेंगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. दिनभर, पूरा दिन पूरी ख़बरः चुनावी बॉन्ड रद्दः अब कैसे मिलेगा चंदा?

  13. रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर हार्दिक पंड्या पर भारी क्यों पड़े?

  14. रूस-यूक्रेन युद्धः पूर्वी यूक्रेन के इस शहर में पीछे हटने को मजबूर हुआ यूक्रेन

    अवदीव्का शहर बर्बाद हो चुका है

    इमेज स्रोत, WHITE ANGELS

    यूक्रेन की सेना के एक प्रवक्ता का कहना है कि पूर्वी शहर अवदीव्का के कुछ इलाक़ों से यूक्रेनी सैनिकों को हटाया जा रहा है.

    सेना के प्रवक्ता का कहना है कि सैनिकों को ऐसी जगहों पर पहुंचाया जा रहा है जहां वो और बेहतर स्थिति में हों.

    सेना के प्रवक्ता दिमित्रो लीखोवीय का कहना है कि अवदीव्का तक आपूर्ति पहुंचाना मुश्किल काम था और यूक्रेन यहां बैक-अप रूट का इस्तेमाल कर रहा है.

    रूस की सेना ने हाल ही में मुख्य आपूर्ति मार्ग को काट दिया था और युद्ध में बर्बाद हो चुके अवदीव्का शहर के कई इलाक़ों में रूसी सैनिकों ने बढ़त हासिल की है.

    यूक्रेन के एक सैनिक ने अवदीव्का के हालात को बेहद मुश्किल बताया है. यूक्रेन के कुछ सैनिकों ने इस इलाक़े में मौजूद बीबीसी संवाददाता को बताया है कि ये कभी भी रूस के क़ब्ज़े में आ सकता है.

    सैनिकों का कहना है कि यहां यूक्रेनी सैनिकों के पास हथियारों और गोला बारूद की भारी कमी है.

    यूक्रेन के एक तोपखाना अधिकारी ने बीबीसी से कहा कि उसके पास दो गोले हैं लेकिन वो पैदल सिपाहियों की मदद नहीं कर सकता क्योंकि इन्हें दागने के लिए ज़रूरी एक्सप्लोसिव चार्ज उसके पास नहीं है.

  15. इसराइली सेना का ग़जा पट्टी में नासेर अस्पताल पर धावा, 24 घंटों में 87 लोग मारे गए

    रफ़ाह

    इमेज स्रोत, Reuters

    इसराइली डिफ़ेंस फ़ोर्सेस ने ग़ज़ा पट्टी के ख़ान यूनिस में सैन्य अभियान के तहत नासेर अस्पताल पर धावा बोला है.

    इस्तांबुल से बीबीसी के ग़ज़ा संवाददाता रश्दी अबू अलूफ़ के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया है कि रफ़ाह के प्रमुख अस्पताल नासेर मेडिकल काम्प्लेक्स में सेना घुस गई है.

    अबू अलूफ़ के मुताबिक नासेर अस्पताल में मौजूद तीन पत्रकारों में से दो जख्मी हुए हैं. इसराइली सेना ने 20 लोगों को गिरफ़्तार किया है.

    इसराइली सेना ने कहा है कि उन्होंने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है. साथ ही उसका ये भी कहना था कि यह सैन्य अभियान 'सटीक और सीमित' तौर पर चलाया गया है.

    सेना ने कहा है कि उसका इरादा अस्पताल में मरीजों के इलाज को जारी रखने देने का है.

    अस्पताल की नर्सों ने बताया कि सेना दूसरे तल पर मौजूद स्टाफ़, डॉक्टर और मरीजों को नीचे आने को कहा है. सेना और उसके डॉग स्क्वायड पूरे परिसर की छानबीन कर रहे हैं.

    रफ़ाह

    इमेज स्रोत, UGC

    ऐसी वीडियो फ़ुटेज सामने आई हैं, जिनका सत्यापन बीबीसी ने किया है, जिसमें अस्पताल के अंदर धुआं भरा दिखाई देता है.

    इस बीच रेड क्रॉस ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की है कि वो इसराइली सेना के ज़मीनी अभियान को रोकने में मदद करे.

    उत्तरी गज़ा पट्टी से भागकर रफ़ाह में शरण लिए लाखों फ़लस्तीनी इसराइल के ज़मीनी हमले को लेकर चिंतित हैं और कई देशों ने इस हमले को लेकर “गंभीर मानवीय संकट” की चेतावनी दी है.

    रफ़ाह

    इमेज स्रोत, Reuters

    इसराइली सेना ने कहा है कि इस ज़मीनी अभियान के दौरान उनका ‘मुख्य उद्देश्य है मरीज़ों की सुरक्षा.’

    ग़ज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में इसराइल के हवाई महले में 87 फ़लस्तीनी मारे गए हैं और 1004 घायल हुए हैं.

    मंत्रालय के आकड़ों के अनुसार, सात अक्तूबर से शुरू हुए इसराइली हमले में अबतक ग़ज़ा पट्ट में मरने वालों की संक्या 28,663 हो गई है जबकि 68,395 लोग घायल हुए हैं.

  16. किसान यूनियनों ने पंजाब में किया रेल का चक्का जाम, टोल नाकों को कराया फ़्री

    रेल रोको

    इमेज स्रोत, Sandeep/BJU Ekta (Ugarhan)

    पंजाब से दिल्ली चलो का मार्च कर रहे किसानों पर बल प्रयोग और उन्हें रोके जाने के ख़िलाफ़ गुरुवार को पंजाब में दो किसान यूनियनों ने रेल का चक्का जाम किया और राजमार्गों के टोल नाकों को फ्री कराया.

    भाकियू (एकता-उगरहां) और भाकियू एकता डकौंदा (धनेर) की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पंजाब में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 14 जगहों पर ट्रेन रोकी और छह टोल नाकों को फ़्री कराया.

    इसके साथ ही 16 फ़रवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किए गए ग्रामीण भारत बंद के आह्वान को पूरी तरह लागू करने की कॉल दी है.

    पटियाला

    इमेज स्रोत, Sandeep/BJU Ekta (Ugarhan)

    इमेज कैप्शन, पटियाला

    रेल चक्का जाम कार्यक्रम के तहत किसान जेठूके, बुढलाडा, बरनाला, सुनाम, मानसा, संगरूर, घल्ल कलां, मलोट, जगराओं, भुचो मंडी, अमृतसर वल्लापुल, राजपुरा, गुरुहरसहाय और फाजिल्का में रेलवे पटरियों पर बैठे रहे.

    जबकि फ़िरोज़पुर, मुक्तसर, फ़रीदकोट, मालेरकोटला, कपूरथला और मोहाली में किसान यूनियनों ने टोल नाकों को फ्री कराया.

    भाकियू एकता डकौंदा (धनेर)

    इमेज स्रोत, Sandeep/BJU Ekta (Ugarhan)

    इमेज कैप्शन, भाकियू एकता डकौंदा (धनेर)

    रेल चक्का जाम का आह्वान पंजाब की दो बड़ी किसान यूनियनें बीकेयू एकता उगरहां और भाकियू एकता डकौंदा (धनेर) ने मिलकर दिया था.

    उल्लेखनीय है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल, पंढेर और सुरजीत सिंह फूल की बीकेयू क्रांतिकारी समेत 32 किसान यूनियनों ने 13 फ़रवरी को दिल्ली चलो का आह्वान किया था और उन्हें पंजाब हरियाणा के बीच सिंघू बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने रोक लिया है.

    आज इन प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के नेताओं और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता होनी है. जबकि किसान कई किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर ट्रालियों में शंभू बॉर्डर पर पंजाब की ओर जमे हुए हैं.

    शंभू बॉर्डर

    13 फ़रवरी को पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों और किसानों के बीच हुई झड़प में दोनों तरफ़ से कई लोग घायल हुए हैं. हरियाणा की ओर तैनात अर्द्धसैनिक बलों की ओर से आंसू गैस के गोले गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

    इस प्रदर्शन से दूर रहीं किसान यूनियनों ने ज़रूरत से अधिक बल प्रयोग के लिए हरियाणा और केंद्र की सरकारों की निंदा की है.

    इन यूनियनों में पंजाब की संयुक्त किसान मोर्चा की यूनियनें, बीकेयू एकता उगरहां, बीकेयू (टिकैत) और नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी की हरियाणा की सबसे बड़ी किसान यूनियन शामिल है.

  17. सरफ़राज़ को बुलाकर नहीं दौड़े जडेजा, रन आउट पर गुस्सा हुए कप्तान रोहित

    सरफ़राज़ ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंग्लैंड और भारत के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में डैब्यू कर रहे सरफ़राज़ ख़ान ताबड़तोड़ अर्धशतक के बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से रन आउट हो गए.

    दरअसल रविंद्र जडेजा 99 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर खेल रहे थे.

    एंडरसन की फुल लेंथ गेंद को मिड ऑन पर खेलकर रविंद्र जडेजा ने एक रन लेना चाहा. पहले उन्होंने सरफ़राज़ ख़ान को रन के लिए कॉल किया और फिर ख़ुद आगे नहीं बढ़े.

    सरफ़राज़ ख़ान जब तक पीछे लौटने की कोशिश करते मॉर्क वुड ने सीधे थ्रो से गिल्लियां बिखेर दीं.

    62 रन पर खेल रहे सरफ़राज़ ख़ान अपने टेस्ट करियर की पहली ही पारी में इस तरह दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से रन आउट हो गए.

    सरफ़राज़ ख़ान के आउट होते ही ड्रेसिंग रूम में बैठ रोहित शर्मा आक्रोशित नज़र आए.

    वहीं रविंद्र जडेजा दूसरे छोर पर उदास खड़े रहे. युवा बल्लेबाज़ सरफ़राज़ ख़ान जब पवेलियन की तरफ़ लौटे तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.

  18. सरफ़राज़ ख़ानः मौका मिलते ही दिखा दिए तेवर, ताबड़तोड़ अर्धशतक

    सरफ़राज़ ख़ान

    इमेज स्रोत, Reuters

    अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे बल्लेबाज़ सरफ़राज़ नौशाद ख़ान ने पहली पारी में ही अपनी बल्लेबाज़ी के तेवर दिखा दिए हैं.

    इंग्लैंड के ख़िलाफ़ राजकोट में हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में पहली बार टेस्ट मैदान में उतरे सरफ़राज़ ख़ान ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया है.

    सरफ़राज़ ख़ान ने 48 गेंदे खेलते हुए 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए.

    सरफ़राज़ ख़ान का ये डेब्यू मैच है. सरफ़राज़ के अलावा ध्रुव जुरेल को भी टीम में जगह दी गई है.

    सरफ़राज़ की परफॉर्मेंस

    बीते साल जून में जब वेस्ट इंडीज़ के लिए टेस्ट टीम का एलान हुआ था, तब सरफ़राज़ ख़ान को टीम में जगह नहीं दी गई थी.

    तब भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा था, ''सरफ़राज़ ख़ान ने रणजी के पिछले तीन सीजन में 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं. अब टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें क्या करना होगा? हो सकता है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह न मिले लेकिन आप उनका चयन 16 सदस्यीय टीम में तो कीजिए.''

    गावस्कर ने कहा था, ''ऐसे खिलाड़ियों को बताइए कि उनके प्रदर्शन को नोटिस किया जा रहा है. अन्यथा रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कीजिए. इसका कोई मतलब नहीं है. आप सिर्फ़ आईपीएल खेलिए और फिर आपको आईपीएल के आधार पर लाल गेंद से खेलने का मौका भी मिल जाएगा.''

  19. लेबनान पर इसराइल के हमले, कम से कम 10 लोगों की मौत

    लेबनान में हमला स्थल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल ने बुधवार को अपने सैन्य कमान मुख्यालय पर लेबनान की तरफ़ से किए गए हमले के बाद व्यापक जवाबी हवाई हमले किए हैं.

    इन हमलों में अब तक कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, लेबनानी अधिकारियों ने बताया है कि दक्षिणी लेबनान में बुधवार को हुए हमले में एक ही परिवार के पांच लोग मारे गए हैं जबकि मलबे से एक बच्चे को ज़िंदा निकाला गया है.

    लेबनान के अधिकारिक मीडिया और हिज़बुल्लाह ने कहा है कि बुधवार को हुए हमलों में कुल 10 लोग मारे गए हैं जिनमें से 8 आम नागरिक हैं.

    लेबनान की नेशनल न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, नाबातियेह इलाक़े में एक तीन मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हुए हमले में एक ही परिवार के कम से कम पांच लोग मारे गए हैं.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, ये इमारत हमले में पूरी तरह ध्वस्त हो गई है.

    अक्तूबर में इसराइल पर हमास के हमले और ग़ज़ा में इसराइल की जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज़बुल्लाह और इसराइली सेना के बीच झड़पें जारी हैं.

    हिज़बुल्लाह का कहना है कि बुधवार को इसराइली हमलों में उसके दो लड़ाके भी मारे गए हैं.

    हिज़बुल्लाह के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि इसराइल को आम नागरिकों की मौत की क़ीमत चुकानी होगी.

    वहीं इसराइल के सैन्य अड्डे पर हुए हमले में एक महिला सैनिक की मौत हुई थी. हालांकि हिज़बुल्लाह ने इस रॉकेट हमले की अधिकारिक रूप से ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

    इसराइल और हिज़बुल्लाह के बीच झड़पें शुरू होने के बाद से अब तक लेबनान की तरफ़ 254 लोग मारे गए हैं जिनमें 38 आम नागरिक हैं जबकि इसराइल की तरफ़ 10 सैनिकों और 6 आम नागरिकों की मौत हुई है.

  20. इमरान ख़ान ने बताया अगर पीटीआई की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री कौन होगा

    उमर अयूब ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमरान ख़ान ने प्रधानमंत्री पद के लिए पीटीआई की तरफ़ से उमर अयूब ख़ान को उम्मीदवार बनाया है.

    पीटीआई के नेता असद क़ैसर ने अदयाला जेल में इमरान ख़ान से मुलाक़ात के बाद ये जानकारी दी है.

    वहीं पीटीआई के एक और नेता ज़ुल्फ़ी बुख़ारी ने बताया है कि अगर पार्टी विपक्ष में बैठती है तो उमर अयूब ख़ान पार्टी के नेता होंगे.

    पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमतन हीं मिला है.

    इमरान ख़ान की तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) पार्टी को सर्वाधिक सीटें मिली हैं हालांकि वो बहुमत से काफ़ी दूर है.

    वहीं नवाज़ शरीफ़ की मुस्लिम लीग (नवाज़) और बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के मिलकर गठबंधन सरकार बनाने की रिपोर्टें हैं.

    अभी तक पीटीआई की ऐसी कोई गतिविधि नज़र नहीं आई है जिससे वो सरकार बनाने की कोशिश करती हुई दिख रही हो.

    उमर अयूब पाकिस्तान के चर्चित सैन्य कमांडर फ़ील्ड मार्शल अयूब ख़ान के पोते हैं.