सौ अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित करने वाली दुनिया की पहली महिला
मशहूर कॉस्मेटिक ब्रांड लोरियल की उत्तराधिकारी फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स 100 अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and संदीप राय
सौ अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित करने वाली दुनिया की पहली महिला
....में - Author, अन्नाबेले लियांग
- पदनाम, बिज़नेस रिपोर्टर

इमेज स्रोत, AFP
मशहूर कॉस्मेटिक ब्रांड लोरियल की उत्तराधिकारी फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स 100 अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं.
फ़्रांस की इस सौंदर्य प्रसाधन कंपनी की स्थापना फ़्रैंकोइस बेटनेकोर्ट के दादा ने की थी.
कंपनी के शेयर की क़ीमतों में हाल के दिनों में अच्छा ख़ासा उछाल देखा गया है.
दुनिया में सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग के अनुसार वो दुनिया की 12वीं सबसे अमीर व्यक्ति हो गई हैं.
बीते गुरुवार को लोरियल के शेयरों में पेरिस में रिकॉर्ड उछाल आया. महामारी के बाद कंपनी की बिक्री में भी सबसे अधिक वृद्धि हुई है.
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 70 साल की बेटेनकोर्ट मेयर्स की कुल संपत्ति 100 अरब के पार हो गयी है.
हालांकि वो फ़्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 179 अरब डॉलर से अभी भी काफ़ी दूर हैं.
अरनॉल्ट दुनिया के सबसे बड़े लक्ज़री ग्रुप एलवीएमएच के संस्थापक हैं. इस कंपनी के पोर्टफ़ोलियों में फेंडी और लुई विट्टॉन जैसे मशहूर ब्रांड शुमार हैं.

इमेज स्रोत, Pascal Le Segretain
बेटेनकोर्ट मेयर्स कंपनी के बोर्ड की वाइस चेयरमैन हैं. लोरियल में वो और उनके परिवार की सबसे अधिक 35% हिस्सेदारी है.
उनकी मां लिलियान बेटेनकोर्ट की 2017 में मौत हो गई, जिसके बाद वो उत्तराधिकारी हुईं.
लिलियान को फ़्रांस की सबसे धनी व्यक्ति के रूप में जाना जाता था और फ़्रांसीसी नेताओं के साथ उनकी क़रीबी चर्चा में थी.
हालांकि बाद के सालों में उनकी इकलौती बेटी फ़्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स के साथ सार्वजनिक विवाद भी हुए.
बेटेनकोर्ट मेयर्स ने एक फ़ोटोग्राफ़र और सोशलाइट पर अपनी मां के मानसिक हालत का फ़ायदा उठाने के आरोप लगाए थे.
कांग्रेस अपना इतिहास बताने की मुहिम क्यों चला रही है?
महिला पत्रकार के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने पर केरल पुलिस की आलोचना

इमेज स्रोत, RAMESH PATHANIA/MINT VIA GETTY IMAGES
केरल पुलिस द्वारा एक टीवी चैनल की एक महिला रिपोर्ट के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज किए जाने की एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने कड़ी आलोचना की है.
छात्रों के प्रदर्शन के दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ले जाती हुई एक बस पर जूता फेंकने की कवरेज करने के लिए रिपोर्टर पर ये कार्रवाई की गई थी.
एडटर्स गिल्ड ने एक बयान जारी कर कहा, “एडिटर्स गिल्ड हिंसा की किसी कार्रवाई का समर्थन नहीं करता है लेकिन रिपोर्टर के ख़िलाफ़ की गई पुलिसिया कार्रवाई की वो घोर निंदा करता है.”
कुरुप्पामपैडी में केरल पुलिस ने टेलीविज़न चैनल 24 न्यूज़ की रिपोर्टर विनिथा वीजी पर आईपीसी की धारा 120 की तहत आपराधिक साजिश़ का मुकदमा दर्ज किया और जांच में भाग लेने के लिए नोटिस जारी किया था.
बिहार: ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने एक बार फिर थामी जदयू की बागडोर
ईडी ने वीवो इंडिया मामले में गिरफ़्तार लोगों की चार दिनों की रिमांड मांगी

इमेज स्रोत, ANI
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी वीवो इंडिया के ख़िलाफ़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ़्तार किए गए तीन लोगों की चार दिनों की रिमांड मांगी है.
दिल्ली की एक अदालत ने कल ही ईडी को एक दिन की रिमांड सौंपी थी. इन लोगों के नाम हॉन्ग शुक़ुआन, हरिंदर दहिया, और हेमंत मुंजाल बताए जा रहे हैं. इन्हें बीती 22 दिसंबर को गिरफ़्तार किया गया था.
प्रवर्तन निदेशालय ने इस महीने की शुरुआत में वीवो इंडिया समेत कुछ लोगों के ख़िलाफ़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये रिपोर्ट दी थी. इस केस में गिरफ़्तार किए गए लोगों के अलावा वीवो इंडिया को भी अभियुक्त के तौर पर नामजद किया गया है.
ईडी ने पिछले साल जुलाई में वीवो इंडिया और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी.
एजेंसी का दावा है कि उसने बड़े पैमाने पर पैसे के अवैध लेन-देन का पता लगाया है जिसमें कुछ चीनी नागरिक और कई भारतीय कंपनियां शामिल हैं.
ईडी का ये भी आरोप है कि वीवो इंडिया ने भारत में टैक्स देने से बचने के लिए 62,476 करोड़ रुपये अवैध तरीके से चीन भेजे हैं.
नीतीश कुमार क्यों बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जीतन राम मांझी ने किया ये दावा

इमेज स्रोत, ANI
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफ़े को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार की जगह तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का दबाव था.
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच मतभेद था.
मांझी कहा, "नीतीश कुमार नहीं चाहते कि तेजस्वी सीएम बनें लेकिन ये लोग उनपर दबाव बना रहे थे. पार्टी को तोड़ने की भी बात थी. 11 विधायकों का एक गुट भी ये लोग लेकर चल रहे थे कि अगर बात नहीं मानेंगे तो पार्टी तोड़ देंगे. इसका एक ही उपाय था कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाया जाए. इसीलिए दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तय हुई."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "पिछले दो महीने से ही इसके कयास लगाए जा रहे थे. हम मान रहे थे कि बैठक में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा और वही हुआ. अब ललन सिंह कुछ विधायकों के साथ एक नया गुट बनाकर आरजेडीका समर्थन कर सकते हैं, इससे निपटने के लिए नीतीश कुमार पहले से ही अपना ताना-बाना बुन चुके हैं. पदाधिकारियों की ट्रांसफ़र पोस्टिंग भी कराए हैं."
मांझी ने कहा कि ललन सिंह बग़ावत नहीं कर सकते थे क्योंकि पार्टी में उनकी वैसी स्थिति नहीं थी. इसलिए उन्हें इस्तीफ़ा देना ही था.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए ही ये कदम उठाया क्योंकि अगर हालात उनके विपरीत जाते लगें तो लोकसभा के साथ बिहार विधानसभा का भी चुनाव कराने के विकल्प पर विचार किया जा सके.
नीना सिंह: सीआईएसएफ के 54 साल के इतिहास में पहली महिला महानिदेशक
नाबालिग से रेप के मामले में नेपाली क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दोषी क़रार

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, संदीप लामिछाने नाबालिग से रेप के मामले में नेपाली क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को काठमांडू की एक ज़िला अदालत ने दोषी पाया है.
अदालत ने कहा कि 'सरकारी दस्तावेजों से पता चलता है कि पीड़िता की उम्र 18 से अधिक है लेकिन दोनों के बीच संबंध सहमति के आधार पर नहीं था.'
कोर्ट के आदेश के में कहा गया है कि 'संदीप लामिछाने ने पीड़िता की ख़राब आर्थिक स्थिति का फायदा उठाया है.'
कोर्ट ने कहा कि हर्जाने और सज़ा पर फिर से सुनवाई की जाएगी.
रेप के आरोप लगने के बाद लामिछाने को नेपाल नेशनल क्रिकेट टीम के कैप्टन के पद से हटा दिया गया था.
नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया. लेकिन बाद में उनका निलंबन वापस ले लिया गया.
उन्होंने नेपाल की ओर से अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा भी लिया है.
गुजरात से अमेरिका का 'डंकी' रूट: डेढ़ करोड़ तक खर्च करने वाले यात्रियों ने क्या बताया
यूक्रेन के कई शहरों पर रूस के हवाई हमले: 18 लोगों की मौत, 130 से अधिक घायल

इमेज स्रोत, Reuters
शुक्रवार को सुबह से ही यूक्रेन पर रूस की ओर से किए कई हवाई हमलों में 18 लोगों के मारे जाने और 130 लोगों के घायल होने की ख़बर है.
कीएव में यूक्रेन संवाददाता जेम्स वाटरहाउस ने कहा कि एक साथ किए गए मिसाइल हमलों में इतने बड़े पैमाने पर तबाही पहले नहीं देखी गई है.
यूक्रेन की सेना ने कहा कि रूस ने उस पर 158 मिसाइलों और ड्रोन से हमला बोला है.

एक दिन में कितने हमले
रूस ने ईरान निर्मित शाहीद ड्रोन से पहले हमला किया, इसके बाद 55 क्रूज़ मिसाइलें, 14 बैलिस्टिक मिसाइलें और पांच एयरोबैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इसके अलावा कुछ एंटी रडार मिसाइलें भी दागीं.
यूक्रेनी सेना के कमांडर इन चीफ़ वैलेरी ज़ालुंझनी ने कहा कि यूक्रेन ने 36 में से 27 ड्रोन और 87 मिसाइलों को मार गिराया.

इमेज स्रोत, EPA
किन शहरों में कितने हताहत
यूक्रेनी पुलिस ने अपने टेलीग्राम पोस्ट में कहा है कि डेनिपर में पांच लगों की मौत, 26 घायल, खारकीएव में तीन की मौत और 13 नागरिक घायल, ज़ापोरिझिया में चार लोगों की मौत और 12 घायल, ओडेसा में दो की मौत, 27 घायल, कुछ लोगों के मलबे में दबे रहने की आशंका, ल्वीव में एक की मौत, 27 घायल और कीएव में तीन लोगों की मौत और 22 लोग घायल हुए हैं.

इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock
इसी हफ़्ते की शुरुआत में क्राइमिया में रूस के एक लैंडिंग पोत को यूक्रेन ने हमला कर डुबा दिया था, माना जा रहा है कि रूस ने उसी के जवाब में ये कार्रवाई की है.

इमेज स्रोत, Reuters
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने इस हमले में लगभग हर किस्म के हथियारों का इस्तेमाल किया.
यूक्रेन में अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि 2024 में ऐसे भयानकता से लड़ने के लिए यूक्रेन को और अधिक मदद की ज़रूरत है.
दिनभर, पूरा दिन पूरी ख़बरः मिस्र को हमास के जवाब का इंतज़ार
उल्फ़ा के साथ त्रिपक्षीय समझौता, असम के 85% हिस्से से अफ़स्पा हटाने का एलान

इमेज स्रोत, ANI
शुक्रवार को भारत सरकार, असम सरकार और उल्फ़ा (यूनाइटेड लिबरेशन फ़्रट ऑफ़ असम) के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ है.
इस मौके पर उल्फ़ा के प्रतिनिधि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस समझौते को ऐतिहासिक क़रार दिया है और कहा कि यह असम और पूर्वोत्तर राज्यों में शांति के लिए बहुत अहम है.
उन्होंने यह भी बताया कि असम के 85% हिस्से से अफ़स्पा (सशस्त्र बल विशेषाधिकार क़ानून) को हटाया जा रहा है.
उन्होंने कहा, "लंबे समय तक असम और पूरे पूर्वोत्तर ने हिंसा झेली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ही उग्रवाद, हिंसा और विवाद मुक्त पूर्वोत्तर भारत की कल्पना लेकर गृह मंत्रालय चलता रहा है. भारत सरकार, असम सरकार और उल्फ़ा के बीच जो समझौता हुआ है, इससे असम के सभी हथियारबंद गुटों की बात को यहीं समाप्त करने में हमें सफलता मिल गई है."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, “उल्फ़ा के इतने लंबे समय तक के संघर्ष में कम से कम 10,000 लोग मारे गए और 1979 से लेकर अब तक दोनों तरफ़ से जो लोग मारे गए वो इस देश के लिए ही मारे गए. आज इस समस्या का पूर्ण समाधान हो रहा है, इसकी मुझे खुशी है.”
“उल्फ़ा प्रतिनिधियों से बात कर भारत सरकार द्वारा एक बड़े पैकेज के साथ असम के विकास के लिए ढेर सारे प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति दी गई है.”
उन्होंने कहा, “हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि समझौते की एक-एक बात को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और आपके विश्वास पर नरेंद्र मोदी सरकार खरी उतरेगी.”
गृह मंत्री ने बताया कि पिछले पांच सालों में पूर्वोत्तर के अलग-अलग राज्यों में 9 शांति और सीमा संबंधित समझौते हुए हैं. ऑन रिकॉर्ड 9 हज़ार कॉडर ने सरेंडर किया है.
नीतीश कुमार बने जदयू अध्यक्ष, केसी त्यागी ने मीडिया को बताया

इमेज स्रोत, ANI
जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार शाम प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एलान किया है कि नीतीश कुमार पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं.
उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया था.
त्यागी ने कहा, "राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उस फ़ैसले को अनुमोदित कर दिया गया है जिसमें ललन सिंह की ओर से दिए गए इस्तीफ़े के बाद नीतीश कुमार जी को चुना गया था."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
जदयू में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

इमेज स्रोत, ANI
बिहार के उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने जदयू में नेतृत्व परिवर्तन पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी हैं.
उन्होंने कहा, "वो पहले भी लगातार पार्टी के अध्यक्ष रहे ही हैं. पार्टी के सर्वमान्य नेता भी है. तो बने हैं तो अच्छी बात है. उनको शुभकामनाएं हैं."
इससे पहले शुक्रवार सुबह जदयू के मौजूदा अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया.
इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार के नाम पर प्रस्ताव रखा जिसे नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया.
पार्टी की ओर से अब तक नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
भारत ने हाफ़िज़ सईद को सौंपने के लिए पाकिस्तान को भेजी अपील

इमेज स्रोत, Getty Images
भारत ने एक लंबे समय से 2008 के मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफ़िज़ मोहम्मद सईद को प्रत्यर्पित करने के लिए पाकिस्तान को आधिकारिक अपील भेजी हुई है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ग्लोबल टेररिस्ट की सूची में उनका नाम है और उन्हें भारत को प्रत्यर्पित किए जाने की अपील पाकिस्तान से की गई है.
अरिंदम बागची ने कहा, “वो भारत में कई मामलों में वांटेड हैं. इस संबंध में, हमने पाकिस्तान सरकार से संबंधित साक्ष्यों के साथ एक विशेष मामले में सुनवाई के लिए हाफ़िज सईद को भारत को प्रत्यर्पित करने की अपील की है.”
उन्होंने कहा, “जिस मामले में वो वांटेड हैं उसे लेकर हम समय-समय पर मुद्दा उठाते रहे हैं. यह अपील अभी हाल ही में की गई है.”
हाफ़िज सईद पाकिस्तान के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के नेता हैं, जिसे भारत एक चरमपंथी संगठन मानता है.
मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 79 रनों से हरा टेस्ट सिरीज़ पर किया कब्ज़ा

इमेज स्रोत, Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.
इससे पहले पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 360 रनों से पाकिस्तान की टीम को हराया था.
दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 318 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 264 रन बनाए.
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 262 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 317 रनों का लक्ष्य दिया.
लेकिन पाकिस्तान की टीम खेल के चौथे दिन 237 रनों पर ही बिखर गई.
ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से कप्तान पैट कमिंस सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए. उन्होंने इस मैच में 10 विकेट झटके.
नेपाल में परीक्षार्थियों और पुलिस के बीच हिंसा, दो की मौत, 50 से ज़्यादा गिरफ़्तार

नेपाल की राजधानी काठमांडू से सटे ललितपुर ज़िले में विदेश में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों और पुलिस में झड़प से दो युवाओं की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. मृतकों की उम्र लगभग बीस वर्ष बताई जा रही है.
ललितपुर पुलिस प्रवक्ता नवराज कार्की ने बीबीसी नेपाली को बताया कि शुक्रवार को दक्षिण कोरियाई भाषा परीक्षा के दौरान उठे विवाद के कारण हंगामा हुआ और 54 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया गया है.
प्रदर्शनकारियों ने एक नेपाली मंत्री की कार को आग के हवाले कर दिया और गुस्साए प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.
ये प्रदर्शनकारी इससे पहले हुई परीक्षा में असफल हो गए थे. और एक बार पुन: परीक्षा में शामिल किए जाने की मांग कर रहे थे.
दक्षिण कोरिया में काम के लिए यह टेस्ट पास करना ज़रूरी होता है.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया.
ईरान ने मोसाद के लिए जासूसी के आरोप में 4 लोगों को दी फांसी

इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान ने शुक्रवार को इसराइली ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में चार लोगों को फांसी की सज़ा दी है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, इससे दो हफ़्ते पहले भी ईरान ने इन आरोपों के तहत एक अन्य शख़्स को फांसी की सज़ा दी थी.
ईरान के उत्तरपश्चिमी प्रांत वेस्ट अज़रबैज़ान की न्यायपालिका की मिज़ान ऑनलाइन वेबसाइट के अनुसार, “ज़ायनिस्ट सरकार से संबंधित जासूसी ग्रुप के चार लोगों को आज सुबह ही फांसी पर लटका दिया गया.”
इनमें तीन पुरुष हैं- वफ़ा हानारेह, अरम ओमारी और हमान पारहाज़ो और एक महिला है जिनका नाम है नसीम नमाज़ी.
इन्हें 'ज़ायनिस्ट सरकार के साथ मिलकर धरती पर भ्रष्टाचार फैलाने और ख़ुदा के ख़िलाफ़ जंग छेड़ने' के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गई थी.
मिज़ान के अनुसार, ‘इसराइल की जासूसी एजेंसी मोसाद के निर्देश पर इस ग्रुप ने देश की सुरक्षा के ख़िलाफ़ कार्रवाई की.’
ईरान इसराइल को मान्यता नहीं देता और दोनों ही देशों के बीच सालों से अप्रत्यक्ष युद्ध जारी है.
ग़ज़ा युद्ध के कारण ईरान का रुख़ इसराइल को लेकर और कड़ा हो गया है.
वहीं, इसराइल ईरान पर ग़ज़ा पट्टी में हमास, लेबनान में हिज़्बुल्लाह और यमन में नसरल्लाह के इस्लामिक चरमपंथी ग्रुपों को संचालित करने और शह देने का आरोप लगाता रहा है.
बीती 16 दिसम्बर को दक्षिणपूर्वी प्रांत सिस्तान बलूचिस्तान में एक अन्य व्यक्ति को मोसाद के लिए काम करने के लिए फांसी पर लटका दिया गया था.
पटना से LIVE: जदयू अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफ़े और नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने की संभावनाओं के बारे में वरिष्ठ पत्रकार नचिकेता नारायण के साथ बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता चंदन जजवाड़े
