नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने हिंदुओं पर दिया ये बयान

नीदरलैंड्स के आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाले गीर्ट वाइल्डर्स ने दुनिया भर से मिल रहे बधाई संदेशों के जवाव में सोशल मीडिया एक्स के ज़रिए सभी को धन्यवाद दिया है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. नेतन्याहू ने दिया फ्रांस की विदेश मंत्री के बयान का जवाब, कहा- रुकेंगे नहीं

    बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, REUTERS/Ronen Zvulun

    ग़ज़ा में युद्धविराम को लेकर फ्रांसीसी विदेश मंत्री के बयान के बाद इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने युद्ध को लेकर एक बार फिर बयान दिया है.

    जंग में मारे गए एक सैनिक के परिजनों का लिखा खत दिखाते हुए नेतन्याहू ने कहा कि "लड़ते रहना आपका फर्ज़ है, बीच में रुकने का आपको हक नहीं है."

    उन्होंने कहा "दुश्मन पर जीत के लिए और बंधकों को छुड़ाने के लिए हमास पर सेना का दबाव बना ज़रूरी है. हम आख़िर तक लड़ेंगे और अपना लक्ष्य हासिल कर के रहेंगे."

    इसराइली सेना के हवाई हमलों के बाद जबालिया की तस्वीर

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइली सेना के हवाई हमलों के बाद ग़ज़ा में जबालिया शराणार्थी कैंप की तस्वीर

    इधर इसराइल सेना के चीफ़ ऑफ़ जनरल स्टाफ़ हेरज़ी हलेवी ने भी कहा है कि हमास को ख़त्म करने और बंधकों को छुड़ाने के लिए जारी सैन्य अभियान ख़त्म नहीं होगा.

    उन्होंने कहा, "हम सीमापार मौजूद दुश्मन को ख़त्म करने और अपने नागरिकों को हमा के कब्ज़े से छुड़ाने के लिए जंग के मैदान में उतरे हैं. निर्णायक युद्ध के बिना हम अपनी सीमाओं की रक्षा नहीं कर पाएंगे."

    फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGE

    इमेज कैप्शन, फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना

    इसी सप्ताह इसराइल के दौरे पर गई फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा कि युद्धविराम तुरंत होना चाहिए और ये स्थायी होना चाहिए.

    उन्होंने कहा था कि युद्ध में बड़ी संख्या में आम लोगों की मौत हो रही है.

    जैसे-जैसे इसराइल हमास युद्ध में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है, इसराइल पर युद्धविराम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव भी बढ़ रहा है.

    इससे पहले ब्रितानी विदेश मंत्री डेविड कैमरून और जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बारबोक ने अख़बार में एक साझा लेख में लिखा था कि ग़ज़ा में बड़ी संख्या में आम लोग युद्ध की भेंट चढ़ रहे हैं.

    इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कहा था कि ग़ज़ा में जारी अंधाधुंध बमबारी के कारण इसराइल वैश्विक समर्थन खो रहा है.

  2. नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने हिंदुओं पर दिया ये बयान

    Geert Wilders, गीर्ट वाइल्डर्स

    इमेज स्रोत, Reuters

    नीदरलैंड्स के आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाले गीर्ट वाइल्डर्स ने दुनिया भर से मिल रहे बधाई संदेशों के जवाव में सोशल मीडिया एक्स के ज़रिए सभी को धन्यवाद दिया है.

    हालांकि इस संदेश में उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद देने के साथ ही विशेष तौर पर #India टैग के साथ भारत और हिंदुओं का ज़िक्र किया.

    उन्होंने लिखा, “मुझे भारत से कई तरह के संदेश मिले- मैं हमेशा उन हिंदुओं का समर्थन करूंगा जिन पर केवल हिंदू होने के कारण बांग्लादेश, पाकिस्तान में हमला किया जाता है या मारने की धमकी दी जाती है या फिर उन पर मुक़दमे चलाए जाते हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गीर्ट वाइल्डर्स नीदरलैंड की राजनीति में दक्षिणपंथी और इस्लाम विरोधी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं.

    उन्हें अपमानजनक बयान देने के लिए 2016 में सज़ा भी सुनाई जा चुकी है.

    हालांकि हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव के अभियान के दौरान वाइल्डर्स ने अपने इस्लाम विरोधी बयानों में बदलाव किया था.

    तब उन्होंने कहा था कि देश के सामने कई और बड़े मुद्दे हैं.

    उन्होंने कहा था कि वो मस्जिदों और मदरसों पर पाबंदी लगाने की अपनी नीति को टालने के लिए तैयार हैं.

  3. राजस्थान में दोनों उपमुख्यमंत्री पदों को असंवैधानिक बताते हुए हाईकोर्ट में दी गई चुनौती

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान में उपमुख्यमंत्री पद पर डॉ. प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी के शपथ लेने को असंवैधानिक बताते हुए हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर चुनौती दी गई है.

    जयपुर में 15 दिसंबर को भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए थे. वहीं उपमुख्यमंत्री पद पर डॉ प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी ने शपथ ली. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री भी शरीक हुए.

    शपथ ग्रहण के अगले ही दिन सोलह तारीख़ को एडवोकेट ओम प्रकाश सोलंकी ने उपमुख्यमंत्री पद को असंवैधानिक बताते हुए इसके ख़िलाफ़ कोर्ट में याचिका दायर की है.

    फिलहाल इस मामले में सुनवाई के लिए तारीख़ तय नहीं हुई है.

    याचिका दायर करने वाले एडवोकेट ओम प्रकाश सोलंकी ने एएनआई को बताया है कि, "मैंने सोलह दिसंबर को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में जनहित याचिका प्रस्तुत की है. राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किए गए दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के उप मुख्यमंत्री पद को चुनौती दी गई है."

    एडवोकेट सोलंकी ने बताया कि, "उपमुख्यमंत्री पद का संविधान में कहीं कोई उल्लेख नहीं है. केवल मात्र राजनीतिक पद है, जो कि असंवैधानिक है."

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी उपमुख्यमंत्री पद पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने शपथ ग्रहण से एक दिन पूर्व ही सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "शपथ ग्रहण समारोह के सरकारी निमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का विवरण लिखा गया है. जबकि, संविधान के अनुच्छेद 163 और 164 में ऐसे किसी पद की शपथ का विवरण नहीं है."

    बीजेपी सरकार में नियुक्त उपमुख्यमंत्री पद का मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी कहते हैं, "याचिका दायर हो गई है और न्यायालय के सामने यह मामला पेंडिंग है. संविधान में इसके क्या प्रावधान हैं शीघ्र ही न्यायालय से इसकी व्याख्या सामने आएगी."

    इस पूरे मामले पर फिलहाल तक बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

  4. बिहारः मंदिर से जुड़े शख़्स की हत्या के बाद पैदा हुआ था तनाव, पुलिस ने बताया- माहौल अब शांतिपूर्ण

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, बिहार से
    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    बिहार के गोपालगंज में एक स्थानीय मंदिर से जुड़े एक व्यक्ति की हत्या के बाद तनाव पैदा हो गया था लेकिन पुलिस का दावा है कि अब हालात नियंत्रण में हैं.

    गोपालगंज पुलिस के मुताबिक़ मरने वाले का नाम मनोज कुमार साह था. वह गोपालगंज के माझा थाना इलाक़े में दानापुर के एक मंदिर की देखरेख करता था.

    मनोज कुमार साह का शव शनिवार को दानापुर में पाया गया था, उसके बाद इलाक़े में तनाव के हालात पैदा हो गए थे. कुछ लोगों ने सड़क जाम भी कर दिया था. पुलिस ने जाम हटवाने के बाद उपद्रवियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई भी की है.

    मनोज साह को सीसीटीवी फुटेज में 10-11 दिसंबर की रात 12:45 बजे मंदिर से निकलते हुए देखा गया है. उसके बाद मनोज साह की कोई ख़बर नहीं थी. उसका शव शनिवार यानी 16 दिसंबर की सुबर दानापुर में ही बरामद हुआ है.

    शव मिलने के बाद इलाक़े में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी. कुछ जगहों पर लोगों ने सड़क जाम भी किया था.

    गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक ने बीबीसी को बताया कि मनोज साह ख़ुद मंदिर का दरवाज़ा खोलकर निकला और कहीं गया. वह मंदिर का पुजारी नहीं था, कुछ लोग उसे क्यों पुजारी बता रहे हैं मुझे नहीं पता.

    पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, “मनोज साह मंदिर में ही सोता था. सीसीटीवी में वह ख़ुद ही मंदिर से निकलते दिख रहा है. पहली नज़र में यह क़त्ल का मामला लगता है. गांव में अब माहौल शांतिपूर्ण है. शनिवार को कुछ लोगों ने सड़क जाम किया था लेकिन आज माहौल शांत है.”

    बीजेपी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह दावा किया है कि मृतक बीजेपी के एक स्थानीय नेता के भाई थे और अपहरण कर उनकी हत्या की गई है.

    सम्राट चौधरी ने कहा, “हम सरकार से मांग करते हैं कि बालू माफ़िया, शराब माफ़िया और ज़मीन माफ़िया तीन मुद्दे हैं जिसपर कार्रवाई करने की ज़रूरत है. ये लोग कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, ये लोग सरकार चला रहे हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने इस मामले पर कहा, “बिहार सरकार को या ज़िला प्रशासन को पता लगाना चाहिए कि इसके पीछे कौन लोग थे. इस मामले को साम्प्रदायिक रंग देना सही नहीं है.”

    इस बीच पुलिस ने भी माना कि मनोज साह के साथ जुड़े एक ज़मीन विवाद के बारे में उनको पता चला है.

    गोपालगंज के एसडीपीओ सरदार प्रांजल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फ़िलहाल पुलिस इससे जुड़े अन्य मुद्दों की जांच में लगी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं बीजेपी के कई नेता मनोज साह को मंदिर का पुजारी बता रहे हैं.

    बीजेपी नेता शहज़ाद जय हिंद ने दावा किया कि मनोज साह युवा पुजारी थे.

    इस मुद्दे को लेकर बीजेपी नेता बिहार सरकार पर जंगलराज का आरोप लगा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, पीएम मोदी ने किया काशी-तमिल संगमम के दूसरे चरण का उद्घाटन

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी-तमिल संसगमम के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया है.

    उन्होंने इस संगमम में तमिलनाडु से आए 1400 लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "तमिलनाडु से काशी आने का मतलब, महादेव के एक घर से दूसरे घर आना."

    अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "हमें एक-दूसरे को जानना चाहिए. मदुरै और काशी प्रसिद्ध तीर्थ हैं. हमें उत्तर और दक्षिण के इस संबंध को जानना चाहिए."

    इस अवसर पर पीएम मोदी ने कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

    काशी तमिल संगमम

    इमेज स्रोत, ANI

    काशी-तमिल संगमम ट्रेन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, काशी-तमिल संगमम ट्रेन

    30 दिसंबर तक चलने वाले इस संसमम के दौरान अन्य गतिविधियों के अलावा लोगों के लोगों से जुड़ाव और सांस्कृतिक गठबंधन पर ज़ोर दिया जाएगा.

    इस दौरान तमिलनाडु से क़रीब 1400 लोग काशी पहुंचे हैं. इन 1,400 प्रतिनिधियों को काशी विश्वनाथ समेत अन्य मंदिरों के दर्शन के साथ सारनाथ, प्रयागराज और अयोध्या भी ले जाया जाएगा.

    काशी तमिल संगमम

    इमेज स्रोत, ANI

    काशी-तमिल संगमम के दूसरे संस्करण की शुरुआत तमिल कैलेंडर के अनुसार मार्गली के उस पवित्र महीने से हुई जब सभी मंदिर सूर्योदय से पहले खुलते हैं और लोग पवित्र नदियों में डुबकियां लगाते हैं.

    काशी-तमिल संगमम का पहला संस्करण बीते वर्ष 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक आयोजित किया गया था.

  6. इसराइलः बंधकों की रिहाई के लिए तेल अवीव में प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

    बंधकों की तस्वीरें हाथों में लिए प्रदर्शनकारी

    इमेज स्रोत, Reuters

    इसराइल के तेल अवीव शहरों में शनिवार रात हज़ारों लोगों ने हमास के क़ब्ज़े से बंधकों को रिहाई के लिए प्रदर्शन किया है.

    प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कहा है कि सभी बंधकों को वापस इसराइल लाया जाए.

    7 अक्तूबर को इसराइल पर हमास के हमले के दौरान 240 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था.

    इसराइल सरकार पर बंधकों को रिहा कराने का दबाव बन रहा है.

    शनिवार को ही इसराइली सेना ने बताया है कि आईडीएफ़ के सैनिकों की गोलीबारी में तीन निहत्थे बंधकों की मौत हो गई.

    इससे पहले इसराइल और हमास के बीच हुए संघर्षविराम के दौरान दर्जनों बंधकों को रिहा भी किया गया था.

    वहीं प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कहना है कि सेना का दबाव काम कर रहा है और बंधकों की रिहाई के लिए इसराइली सेना का अभियान जारी रहेगा.

    शनिवार रात तेल अवीव के केंद्रीय इलाक़े में हज़ारों लोग एकजुट हुए

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, शनिवार रात तेल अवीव के केंद्रीय इलाक़े में हज़ारों लोग एकजुट हुए
    प्रदर्शनकारी

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, बंधकों की रिहाई के लिए फिर से बातचीत शुरू होने की रिपोर्टों के बाद ये रैली हुई है
    प्रदर्शनकारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रदर्शनकारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रदर्शनकारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रदर्शनकारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रदर्शनकारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

  7. मुंबईः अभिनेत्री की शिकायत पर बड़े उद्योगपति पर रेप का मुक़दमा दर्ज

    सज्जन जिंदल

    इमेज स्रोत, @sajjanjindal

    मुंबई पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक बड़े उद्योगपति के ख़िलाफ़ बलात्कार का मुक़दमा दर्ज किया है. एक अभिनेत्री की शिकायत पर ये मुक़दमा दर्ज किया गया है.

    एफ़आईआर के मुताबिक़ जेएसडब्लू ग्रुप के प्रबंध निदेशक और चेयरमैन सज्जन जिंदल के ख़िलाफ़ एक 30 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में ये मुक़दमा दर्ज हुआ है.

    बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर ये एफ़आईआर बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स) पुलिस स्टेशन में 13 दिसंबर को दर्ज की गई है.

    जिंदल के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 354 और 506 के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है.

    इस मामले में अब तक जेएसडब्लू समूह के प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल की प्रतिक्रिया नहीं मिली है, ना ही उनके कंपनी की ओर से कोई बयान जारी किया गया है.

    शिकायतकर्ता के मुताबिक़ अपराध जनवरी 2022 में कंपनी के मुख्यालय के ऊपर बनें पेंटहाउस में हुआ.

    पीड़ित महिला का दावा है कि उन्होंने बीकेसी पुलिस थाने में पहले भी शिकायत दी थी लेकिन उनके आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया गया.

    इसके बाद महिला ने एफ़आईआर दर्ज कराने के लिए अदालत का सहारा लिया. अब अदालत के आदेश पर ये मुक़दमा दर्ज हुआ है.

    क्या कहती है एफ़आईआर?

    एफ़आईआर के मुताबिक़, शिकायतकर्ता एक अभिनेत्री हैं और उनकी मुलाक़ात जिंदल से अक्तूबर 2021 में दुबई में हुई थी जहां दोनों ने ही वीआईपी बॉक्स में आईपीएल मैच देखा था.

    महिला ने दावा किया है, “मेरा भाई दुबई में रियल एस्टेट कंसलटेंट है और जिंदल ने एक प्रापर्टी ख़रीदने में दिलचस्पी दिखाई थी जिसके बाद हमने एक दूसरे को अपने फ़ोन नंबर दे दिए.”

    महिला का दावा है कि इसके बाद दिसंबर 2021 में मुंबई में और इसी महीने पूर्व सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी में जयपुर में उनकी फिर से मुलाक़ाते हुईं.

    महिला ने दावा किया है, “जयपुर की मुलाक़ात के दौरान उनका व्यवहार दोस्ताना हो गया और हमारे बीच बातचीत शुरू हो गई. वो मुझे बेब या बेबी कहकर पुकारते और उन्होंने होटल के कमरे में मिलने पर ज़ोर दिया.”

    महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बातचीत के दौरान जिंदल ने अपने पारिवारिक जीवन में दिक्कतें का ज़िक्र किया और इस तरह की बातचीत से वो असहज हो जाती थीं.

    महिला ने दावा किया है कि जनवरी में वो एक मीटिंग के लिए कंपनी के मुख्यालय गईं थीं जहां जिंदल उन्हें पेंटहाउस में ले गए और विरोध के बावजूद उनके साथ ज़बरदस्ती की.

    महिला ने इस घटना के बाद भी जिंदल के साथ अपनी दोस्ती जारी रखी लेकिन जिंदल ने बात करनी बंद कर दी और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया.

    महिला का आरोप है कि उन्हें पुलिस के पास जाने के बाद अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, अर्शदीप, आवेश के बाद श्रेयस और सुदर्शन चमके, 2018 के बाद अफ़्रीका में वनडे में जीता भारत

    INDvsSA

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय टीम ने दक्षिण अफ़्रीका में वनडे सिरीज़ की शुरुआत जीत के साथ की है.

    जोनानिसबर्ग में खेले गए पहले वनडे में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है.

    इस मैच में पहले भारतीय गेंदबाज़ों अर्शदीप सिंह और आवेश ख़ान ने ज़ोरदार गेंदबाज़ी की और अफ़्रीकी टीम को महज 116 रनों पर समेट दिया.

    अर्शदीप ने पांच तो आवेश ने चार विकेट लिए. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से साई सुदर्शन (नाबाद 55 रन) और श्रेयस अय्यर (52 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को 17वें ओवर में जीत दिला दी.

    अर्शदीप ने मैच में पांच विकेट लिए और यह पहली बार हुआ जब किसी भारतीय गेंदबाज़ ने दक्षिण अफ़्रीका में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वनडे में पांच विकेट लिए हैं. अर्शदीप सिंह को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया.

    दक्षिण अफ़्रीकी धरती पर भारत एक दिवसीय मैचों में पांच साल बाद जीत सका है.

    इससे पहले भारत ने फरवरी 2018 में यहां दक्षिण अफ़्रीका को हराया था.

  9. ब्रितानी सांसद का दावाः ग़ज़ा में इसराइली स्नाइपर के निशाने पर चर्च में पनाह लेने वाले लोग

    लैला मोरान
    इमेज कैप्शन, ब्रितानी सांसद लैला मोरान के परिवार ने ग़ज़ा के एक चर्च में पनाह ली है

    ब्रितानी राजनेता लैला मोरान ने बीबीसी से बातचीत में दावा किया है कि ग़ज़ा में एक स्नाइपर चर्च में पनाह लेने वाले लोगों को निशाना बना रहा है.

    लैला का परिवार ग़ज़ा में है और एक चर्च में शरण लिए हुए है.

    लिबरल डेमोक्रेट सांसद हैं. उनके परिजन फ़लस्तीनी मूल के ईसाई हैं. उन्होंने बीबीसी को बताया है कि उनके ईसाई रिश्तेदारों ने कैथोलिक होली फैमिली चर्च में पनाह ली हुई है.

    इसराइल-ग़ज़ा युद्ध के पहले ही सप्ताह में ही उनका पारिवारिक घर बमबारी में तबाह हो गया था.

    मोरान ने बताया है कि पूरे सप्ताह से ही लगातार हालात ख़राब हो रहे थे लेकिन बीते 48 घंटों में परिस्थितियां तेज़ी से बदली हैं.

    मोरान ने बताया, “अब उनके पास पानी नहीं है, खाना नहीं है और जिस कंपाउंड में वो हैं वहां स्नाइपर सक्रिय हैं.”

    मोरान ने दावा किया है कि ‘उनका परिवार और चर्च में शरण लेने वाले सैकड़ों लोग स्नाइपर के निशाने पर हैं. जब वो बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, उनकी तरफ़ गोलियां चलती हैं.’

    उन्होंने बीबीसी से कहा कि उन्हें नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है. सांसद ने कहा, “या तो युद्ध के नियमों की अनदेखी की जा रही है या फिर समूचे ग़ज़ा को साफ़ करने की योजना है.”

    मोरान ने कहा, “इस युद्ध में मेरा परिवार ऐसा कोलेटरल डैमेज नहीं है जिसे उचित ठहराया जा सके.”

  10. ईशान किशन दक्षिण अफ़्रीकी टेस्ट सिरीज़ से बाहर, इस क्रिकेटर को मिला मौक़ा

    इशान किशन

    इमेज स्रोत, ANI

    क्रिकेटर ईशान किशन ने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ से अपना नाम वापस ले लिया है.

    बीसीसीआई ने बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि इशान किशन दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

    बीसीसीआई ने इसकी वजह भी बताई है. बताया गया है कि ईशान किशन ने निजी कारणों से टीम से नाम वापस लिया है.

    ईशान किशन की जगह भारतीय टीम में केएस भरत को शामिल किया गया है.

    दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ की शुरुआत इसी महीने की 26 तारीख़ से हो रही है.

    पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा.

  11. पीएम मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े हीरा बाज़ार का उद्घाटन, सूरत एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल भी शुरू

    सूरत डायमंड बोर्स

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सूरत डायमंड बोर्स

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सूरत में हीरे और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र का उद्घाटन किया. यह दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर भी है.

    पीएम मोदी ने सूरत में ही एयरपोर्टके नए ​टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है. इसके बाद उन्होंने वहां आयोजित एक रोड शो में भी भाग लिया.

    सूरत डायमंड बोर्स (SDB) का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''यह भारतीय डिजाइनरों, भारतीय सामग्रियों और भारतीय अवधारणाओं की क्षमताओं को प्रदर्शित करता है. यह भवन नए भारत के नए सामर्थ्य और नए संकल्प का प्रतीक है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    SDB कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ आभूषण कारोबार के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा. यह बाजार हीरा शोध और व्यापार (DReaM) सिटी का हिस्सा है.

    यहां कस्टम क्लीयरेंस सुविधा के साथ जूलरी मॉल, इंटरनेशनल बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट की भी सुविधा मौजूद है.

    67 लाख वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र में फैला एसडीबी दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर

    यह सूरत के पास खजोद गांव में स्थित है. अभी तक दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय पेंटागन रहा है.

    इसमें आपस में जुड़ी 15 मंजिलों के नौ टावर बनाए गए हैं. इस भवन में 4,700 से अधिक दफ्तर हैं. 3,500 करोड़ रुपए की लागत से इसे बनाया गया है. इसका निर्माण फरवरी 2015 में शुरू हुआ था.

    इसे मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग दोनों के लिए वन-स्टॉप हब के रूप में बनाया गया है. मालूम हो कि सूरत दुनिया के 90 प्रतिशत से अधिक प्राकृतिक हीरे की प्रोसेसिंग करता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    सूरत एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री ने आज सूरत पहुंचने के बाद सबसे पहले सूरत एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया.

    इस एकीकृत टर्मिनल भवन की सालाना क्षमता 55 लाख यात्री संभालने की है.

    इस भवन का डिजाइन स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुसार तय किया गया है.

    सूरत के हवाई अड्डे को केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल हवाई अड्डे का दर्जा दिया है.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, अर्शदीप, आवेश ने बरपाया कहर, पहले वनडे में दक्षिण अफ़्रीकी टीम 116 पर ऑल आउट

    INDvsSA,  आवेश ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज़ों ने दक्षिण अफ़्रीकी सरज़मीं पर रविवार को तहलका मचा दिया है. भारतीय गेंदबाज़ों अर्शदीप सिंह और आवेश ख़ान ने पूरी दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नपी तुली गेंदबाज़ी से केवल 116 रनों पर समेट दिया है.

    अर्शदीप सिंह ने पांच, आवेश ख़ान ने चार और कुलदीप यादव ने एक विकेट चटकाए.

    वनडे वर्ल्ड कप के बाद अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रही टीम इंडिया ने शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना लिया.

    टॉस दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने जीता और बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया लेकिन अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर दक्षिण अफ़्रीका के दो बल्लेबाज़ों को चलता किया. यह अर्शदीप सिंह का केवल चौथा वनडे मैच है और उन्होंने पहली बार एक दिवसीय मैचों में कोई विकेट लिया है.

    मैच के इस दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीज़ा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया तो अगली ही गेंद पर रासी वान दर दुसें को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन लौटाया.

    दोनों में से कोई भी बल्लेबाज़ी अपना ख़ाता नहीं खोल सके.

    इसके बाद टोनी डीज़ॉर्ज़ी और कप्तान एडन मार्करम ने तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी निभाई लेकिन अर्शदीप सिंह ने मैच के आठवें ओवर में यह जोड़ी तोड़ दी.

    उन्होंने डीज़ॉर्ज़ी को विकेट के पीछे कैच आउट करा कर दक्षिण अफ़्रीकी टीम को तीसरा झटका दिया.

    अर्शदीप सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अर्शदीप सिंह

    टीम हैट्रिक

    अपने अगले ही ओवर में उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान अच्छे फॉर्म में चल रहे हेनरिक क्लासेन को भी बोल्ड कर दिया.

    क्लासेन मैच के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए. यह अर्शदीप का चौथा विकेट था.

    इसके बाद आवेश ख़ान ने विकेट लेना शुरू किया. 11वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर दक्षिण अफ़्रीका के दो बल्लेबाज़ों को आउट कर उन्होंने भारतीय टीम को हैट्रिक विकेट दिलाया.

    इस ओवर की पहली गेंद पर आवेश ने अफ़्रीकी कप्तान मार्करम को बोल्ड किया तो अगली गेंद पर वियान मुल्डर को एलबीडब्ल्यू आउट किया.

    13वें ओवर की आखिरी गेंद पर आवेश ने डेविड मिलर को भी आउट कर दिया. सात विकेट आउट होने तक दक्षिण अफ़्रीका ने स्कोरबोर्ड पर केवल 58 रन जोड़े थे.

    जिस तेज़ी से विकेट गिर रहे थे तो एक वक़्त लगा कि दक्षिण अफ़्रीका वनडे का अपना सबसे कम स्कोर भी नहीं बना पाएगा. लेकिन निचले क्रम में उतरे एंडिले फेहुक्वायो ने यहां से एक छोर संभाल लिया और 25वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार ले गए.

    अर्शदीप सिंह, आवेश ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    26वां ओवर डालने के लिए भारतीय कप्तान केएल राहुल ने अर्शदीप सिंह को बुलाया और उन्होंने पहली ही गेंद पर फेहुक्वायो को एलबीडबल्यू आउट कर वनडे क्रिकेट में पहली बार पांचवां विकेट लेने का कारनामा किया. फेहुक्वाया ने 33 रनों की पारी खेली.

    अर्शदीप सिंह ने अपने 10 ओवरों में 37 रन देकर पांच विकेट लिए.

    28वें ओवर में दक्षिण अफ़्रीका की पूरी टीम 116 रन बना कर आउट हो गई. आखिरी विकेट कुलदीप यादव ने लिया.

  13. ग़ज़ा में संघर्षविराम के लिए बढ़ा अंतरराष्ट्रीय दबाव, अब फ्रांस ने की मांग, इसराइल बोला- युद्ध जारी रहेगा

    इसराइल-ग़ज़ा युद्ध के दौरान जबालिया कैंप पर लगातार हमले होते रहे हैं. ये तस्वीर 21 नवंबर की है

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइल-ग़ज़ा युद्ध के दौरान जबालिया कैंप पर लगातार हमले होते रहे हैं. ये तस्वीर 21 नवंबर की है

    फ़्रांस ने भी इसराइल-ग़ज़ा युद्ध में तुरंत और स्थायी संघर्षविराम की मांग की है.

    फ़्रांस की विदेश मंत्री, कैथरीन कोलोना, ने कहा है कि फ़्रांस ग़ज़ा के हालात को लेकर ‘चिंतित है’.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी से बात करते हुए कैथरीन कोलेना ने कहा है कि ‘ग़ज़ा में बहुत ज़्यादा तादाद में आम नागरिक मारे जा रहे हैं.’

    कैथरी ने पेरिस में इसराइली विदेश मंत्री एली कोहोन से मुलाक़ात के बाद मीडिया से ये बात कही.

    उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि 7 अक्तूबर को हमास के हमले में मारे गए इसराइली लोगों को भी भूला नहीं जाना चाहिए.

    वहीं ज़र्मनी और ब्रिटेन ने भी ग़ज़ा में स्थायी संघर्षविराम की मांग की है.

    ब्रितानी विदेशमंत्री डेविड कैमरन ने जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबुक के साथ मिलकर ग़ज़ा में तुरंत और स्थायी संघर्षविराम की मांग की है.

    उन्होंने कहा है कि ‘अगर लड़ाई का रुकना स्थायी साबित होता है तो लड़ाई रुकनी चाहिए.’

    दोनों विदेश मंत्रियों ने संयुक्त रूप से ब्रितानी अख़बार संडे टाइम्स में लेख लिखा है.

    उन्होंने कहा है, “हमारा मक़सद सिर्फ़ आज लड़ाई रोकना नहीं होना चाहिए. ये दिनों, सालों और पीढ़ियों के लिए स्थायी शांति हासिल करना होना चाहिए.”

    ब्रितानी विदेश मंत्री डेविड कैमरन

    इमेज स्रोत, PA

    मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में ग़ज़ा में तुरंत मानवीय संघर्ष विराम लागू करने के लिए प्रस्ताव लाया गया था. इस पर मतदान के दौरान जर्मनी और ब्रिटेन अनुपस्थित रहे थे.

    वहीं इसराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि बंधकों की रिहाई के लिए सैन्य दबाव बनाये रखना ज़रूरी है.

    अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद नेतन्याहू ने कहा है कि जब तक पूरी तरह से जीत हासिल नहीं हो जाती है तब तक युद्ध जारी रहेगा.

    नेतन्याहू ने कहा है कि बंधकों को वापस लाने की सेना का दबाव बनाये रखने की रणनीति कारगर साबित हो रही है और अब तक क़रीब सौ बंधकों को रिहा कराया जा चुका है.

    इसी बीच ग़ज़ा के जबालिया कैंप पर हुई बमबारी में 35 फ़लस्तीनी मारे गए हैं. ये जानकारी फ़लस्तीनी समाचार सेवा वफ़ा ने दी है. इसराइली सेना ने शनिवार को जबालिया कैंप पर हवाई बमबारी की पुष्टि की थी.

    इसराइली सेना का कहना है कि छत पर हमास के लड़ाकों को देखे जाने के बाद इमारत पर बम गिराये गए.

  14. महाराष्ट्रः आईएएस अधिकारी के परिवार ने खारिज किए आरोप, युवती को कार से कुचलने की घटना की जांच करेगी एसआईटी

    अस्पताल में भर्ती प्रिया सिंह

    इमेज स्रोत, Priya Singh

    महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवती को कार से कुचलकर जान से मारने की कोशिश के आरोपों को अभियुक्त युवक के परिवार ने ख़ारिज किया है.

    सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह ने ठाणे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़े और शीर्ष आईएएस अधिकारी के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर कार से कुचलकर जान से मारने के आरोप लगाये थे.

    इस मामले की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एक विशेष जांच टीम गठित कर दी है जिसका नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी करेंगे.

    अश्वजीत गायकवाड़ महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमएसआरडीसी) के महानिदेशक अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे हैं.

    अश्वजीत भारतीय जनता युवा मोर्चा से भी जुड़े हैं. ये भारतीय जनता पार्टी का युवा संगठन हैं.

    26 वर्षीय पीड़िता प्रिया सिंह ने आरोप लगाया है कि 11 दिसंबर को एक बहस के बाद अश्वजीत गायकवाड़ ने अपने ड्राइवर से उन पर कार चढ़ाने को कहा.

    प्रिया सिंह का दावा है कि इस घटना में उनकी टांग टूट गई है. वो अभी अस्पताल में भर्ती हैं.

    प्रिया सिंह ने अश्वजीत पर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप लगाये हैं.

    हालांकि ठाणे पुलिस ने एफ़आईआर में आईपीसी की धारा 307 को शामिल नहीं किया है.

    पुलिस ने तीन लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया है लेकिन अभी तक किसी को भी गिरफ़्तार नहीं किया गया है.

    इसी बीच अभियुक्त के परिवार ने एक बयान जारी कर सभी आरोपों को ख़ारिज किया है और दावा किया है कि घटना के वक़्त प्रिया सिंह नशे में थे और इसी दौरान नोंकझोंक हुई.

    थाणे पुलिस प्रमुख ने एक बयान में कहा है, “चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फ़ोरेंसिक सबूत जुटाये जा रहे हैं. आगे की जांच के आधार पर अन्य धाराएं भी एफ़आईआर में जोड़ी जा सकती हैं.”

    प्रिया सिंह का दावा है कि वो कई साल से अश्वजीत के साथ रिलेशनशिप में थीं. उन्होंने दावा किया है कि अश्वजीत ने उन्हें बताया था कि उसका तलाक़ हो गया है और वो अपनी पत्नी से अलग रहते हैं.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, पहले वनडे में दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ी लड़खड़ाई, भारतीय गेंदबाज़ों ने 58 रन पर झटके 7 विकेट

    INDvsSA

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के साथ वनडे सिरीज़ के पहले मुकाबले में ख़राब शुरुआत के बाद मेज़बान दक्षिण अफ़्रीका की टीम अभी तक इससे उबरती नहीं दिख रही है.

    दूसरे ओवर की दो गेंदों पर अर्शदीप सिंह के दिए दो झटकों के बाद अब दक्षिण अफ़्रीका के साथ खिलाड़ी पवेलियन लौट गए हैं.

    इनमें कप्तान एडन मार्करम भी शामिल हैं. अफ़्रीकी टीम का सातवां विकेट 13वें ओवर में 58 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटा.

    दक्षिण अफ़्रीका का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास प्रदर्शन करता नहीं दिख रहा है.

    इनमें से चार खिलाड़ी अर्शदीप सिंह की गेंद का शिकार बने हैं.

    वहीं बाकी दो विकेट एक ही ओवर में आवेश ख़ान ने झटके.

    इससे पहले दोनों देशों के बीच हुई टी-20 सिरीज़ टाई हो गई थी. एक मैच बारिश में धुलने के बाद दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे.

  16. भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीकाः अर्शदीप ने लगातार दो गेंदों पर झटके विकेट, लड़खड़ाया द. अफ़्रीका

    अफ़्रीकी बल्लेबाज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के साथ पहले एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीका की टीम को शुरुआती दो झटके लग चुके हैं. टीम ने महज़ तीन रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं.

    दक्षिण अफ़्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी. लेकिन भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह के एक ही ओवर में दो गेंदों पर दो विकेट लेने के बाद दक्षिण अफ़्रीका की पारी बिखरी दिख रही है.

    अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर दक्षिण अफ़्रीका के सलामी बल्लेबाज़ रीज़ा हेंड्रिक्स को शून्य पर आउट किया. इसकी अगली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने रैसी वैन देर डुसन को भी शून्य पर पवेलियन लौटाया.

    इससे पहले दोनों देशों के बीच हुई टी-20 सिरीज़ टाई हो गई थी. एक मैच बारिश में धुलने के बाद दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे.

  17. संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना पर पहली बार बोले पीएम मोदी, जानिए क्या कहा

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    संसद की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार दी अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि यह घटना बहुत ही दुखद और चिंताजनक है और इस मामले की गहराई में जाना ज़रूरी है.

    पीएम मोदी ने हिंदी अख़बार दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में इस मसले पर अपनी राय व्यक्त की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, ''संसद में जो घटना हुई उसकी गंभीरता को जरा भी कम नहीं आंकना चाहिए. इसलिए स्पीकर महोदय पूरी गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठा रहे हैं.''

    पीएम मोदी के अनुसार, ''जांच एजेंसियां सख्ती से जांच कर रही हैं. इसके पीछे कौन से तत्व हैं, क्या मंसूबे हैं, इसकी गहराई में जाना भी उतना ही जरूरी है. एक मन से समाधान के रास्ते भी खोजने चाहिए. ऐसे विषयों पर वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए.''

  18. पीएमओ अधिकारी, डॉक्टर और फ़र्ज़ी डिग्रियां: ओडिशा पुलिस ने कश्मीर के कथित ठग को गिरफ़्तार किया

    इशान बुखारी

    इमेज स्रोत, ANI

    ओडिशा पुलिस ने कश्मीर के एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है जो प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी, न्यूरो सर्जन, राष्ट्रीय जांच एजेंसी के शीर्ष अधिकारी का क़रीबी और कई अन्य पहचान धारण कर देशभर में महिलाओं को ठग रहा था.

    बीबीसी से बात करते हुए ओडिशा पुलिस ने इस व्यक्ति की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है.

    ओडिशा पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स का दावा है कि 37 वर्षीय सयद इशान बुखारी ने देश के कई हिस्से में लोगों के साथ धोखाधड़ी की.

    हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ इशान बुख़ारी को शुक्रवार को ओडिशा के जयपुर ज़िले के नेलपुर गांव से गिरफ़्तार किया गया. अभियुक्त को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है.

    हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए ओडिशा एसटीएफ़ के आईजी जेएन पंकज ने दावा किया है कि संदिग्ध इशान के पाकिस्तान और केरल में कई लोगों के साथ संबंध भी सामने आए हैं.

    अभियुक्त ने फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर ख़ुद को कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई हासिल करने वाला डॉक्टर बताया.

    पुलिस ने इस व्यक्ति से सौ से अधिक फ़र्ज़ी दस्तावेज़ प्राप्त किए हैं. ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर इस व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया.

    इशान ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कश्मीर और अन्य स्थानों की कम से कम छह महिलाओं के साथ फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर शादी भी की है.

    पुलिस का कहना है, “हमारे पास धोखाधड़ी और फ़र्ज़ीवाड़े के पर्याप्त सबूत हैं. वह किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल है या नहीं, ये कहना अभी जल्दबाज़ी होगी.”

    कश्मीर पुलिस भी अभियुक्त की तलाश कर रही थी. कश्मीर में भी उसके ख़िलाफ़ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं.

  19. आंबेडकर का वीडियो पोस्ट करने पर दलित युवक के साथ मारपीट

      • Author, शहबाज़ अनवर
      • पदनाम, पश्चिम उत्तर प्रदेश से, बीबीसी हिंदी के लिए
    दलित युवक के साथ मारपीट

    इमेज स्रोत, Saurabhsharma

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के जहांगीरपुर थाने में पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज की है.

    यह मामला सोशल मीडिया पर एक दलित युवक के साथ कुछ लोगों के मारपीट के वीडियो वायरल होने से जुड़ा है.

    इस मामले में पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है.

    इस बारे में खुर्जा के डीएसपी वरुण कुमार ने बीबीसी से कहा, "शिकायत के बाद दो नामजद युवक राहुल और संदीप के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज की गई है. अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है.''

    उन्होंने कहा, ''जांच के दौरान मारपीट में शामिल जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनके ख़िलाफ़ भी कारवाई होगी.अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए प्रयास जारी हैं."

    आंबेडकर की वीडियो डालने पर नाराज़गी

    इस मामले में वायरल वीडियो और उसमें पिटते दिख रहे लड़के के पिता वीरपाल ने बीबीसी से कहा, "मेरा बेटा अभी 10वीं कक्षा में पढ़ता है. वह भीमराव आंबेडकर जी की वीडियो सोशल मीडिया पर बनाकर डालता रहता है. इसी बात से नाराज़ होकर मेरे बेटे को सात दिसंबर को गांव के कुछ युवकों ने उठा लिया और उसके साथ मारपीट की."

    उन्होंने कहा, "शुरू में हमने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. समाज के लोगों का साथ मिलने पर 14 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई है."

    वीरपाल ने बताया कि वो एक मज़दूर हैं और उनके पांच बच्चों में वह सबसे छोटा है. उसे अंदरूनी चोटें आने की बात उन्होंने कही है.

  20. अनुच्छेद 370 पर बोले पीएम मोदी, ब्रह्मांड की कोई ताकत अब...

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले की आलोचना का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अब ब्रह्मांड की कोई भी ताकत जम्मू और कश्मीर में इसकी वापसी नहीं करा सकती.

    पीएम मोदी ने दैनिक जागरण अखबार को दिए एक इंटरव्यू में ये बात कही है.

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर पीएम मोदी ने कहा, ''ब्रह्मांड की कोई ताकत अब 370 की वापसी नहीं करा सकती, लिहाजा सकारात्मक काम में लगें''

    22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर उन्होंने कहा है, ''ये खुशी सिर्फ मोदी की नहीं है. ये हिंदुस्तान के 140 करोड़ हृदयों की खुशी, मन के संतोष का अवसर है. मेरे लिए 22 जनवरी का ये अवसर 'हर घर अयोध्या, हर घर राम' आने का है.''

    पीएम मोदी