मुजफ़्फ़रनगर वीडियो मामले में पुलिस और पीड़ित बच्चे के पिता का आया बयान

यूपी के मुजफ़्फ़रनगर जिले के एक स्कूल में मुस्लिम स्टूडेंट को क्लास के दूसरे बच्चों से पिटवाने का टीचर का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. मुजफ़्फ़रनगर वीडियो मामले में पुलिस और पीड़ित बच्चे के पिता का आया बयान

      • Author, अमित सैनी
      • पदनाम, मुज़फ़्फ़रनगर से बीबीसी के लिए
    मुजफ़्फ़रनगर वीडियो मामले में पुलिस और पीड़ित बच्चे के पिता का आया बयान

    इमेज स्रोत, सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर

    यूपी के मुजफ़्फ़रनगर जिले के एक स्कूल में मुस्लिम स्टूडेंट को क्लास के दूसरे बच्चों से पिटवाने का टीचर का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है.

    मुज़फ़्फ़रनगर के ज़िलाधिकारी अरविंद मलप्पा ने बीबीसी से बात करते हुए कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. अगर यह वीडियो सही पाया गया तो क़ानून के हिसाब से सख़्त कार्रवाई की जाएगी.

    वायरल वीडियो में मुस्लिम छात्र खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है और क्लास के अन्य छात्र उसके मुंह पर एक-एक करके तमाचा मार रहे हैं.

    इसमें शिक्षिका ये कहती हुई नजर आ रही है, “ये जो मोमडन बच्चे (मुस्लिम बच्चे) हैं, इनकी मां बाहर चली जाती है, जिससे इनकी पढ़ाई खराब हो जाती है.”

    इसी बीच वो बच्चों से छात्र को जोर से मारने के लिए भी कहती नज़र आ रही हैं.

    पीड़ित मुस्लिम छात्र के पिता इरशाद कहते है, “बच्चों का मैडम ने आपस में विवाद कराया. हमने आपस में समझौता कर लिया है. मैडम ने हमारी फीस वापस कर दी है और अब हम अपने बच्चे को स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे.”

    पूरे मामले में सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर कहते है, “वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कराई गई है. महिला शिक्षिका द्वारा एक बच्चे को दूसरे बच्चे से स्कूल का काम ना करने पर पिटवाया जा रहा है. वीडियो में महिला शिक्षिका द्वारा कुछ आपत्तिजनक बातें भी बोली जा रही है.

    आगे की जांच की जा रही है.

  2. एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे 634 भारतीय खिलाड़ी

    मीराबाई चानू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन के हांगझू एशियन गेम्स में भारत 634 खिलाड़ियों को भेज रहा है.

    इससे पहले 2018 के एशियन गेम्स में भारत ने 572 खिलाड़ियों को जकार्ता भेजा था.

    भारतीय ओलंपिक संघ ने 23 सितंबर से हांगझू में शुरू हो रहे मुकाबले के लिए 850 खिलाड़ियों की सिफारिश की थी.

    रनिंग, जम्पिंग समेत ट्रैक एंड फ़ील्ड के अन्य खेलों में हिस्सा लेने के लिए 65 खिलाड़ी जा रहे हैं. इसमें से 34 पुरुष और 31 महिलाएं हैं.

    इसमें हॉकी, फ़ुटबॉल, क्रिकेट शामिल है. रेसलिंग में बजरंग पुनिया शामिल हैं. भारत ने 2018 के एशियन गेम्स में 16 गोल्ड समेत 70 मेडल जीते थे.

  3. अदानी-हिंडनबर्ग मामला: सेबी ने सुप्रीम कोर्ट को दी ये जानकारी

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    बाजार नियामक 'सेबी' ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अदानी-हिंडनबर्ग जांच मामले में जानकारी दी है.

    सेबी इस समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के 24 लेन-देन की जांच कर रहा है. शुक्रवार को सेबी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 22 की जांच पूरी हो चुकी है. वहीं दो में बाहरी एजेंसियों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा में है.

    बीबीसी हिंदी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती ने ये डॉक्यूमेंट देखे हैं.

    अदानी समूह पर धोखाधड़ी, स्टॉक मैनिपुलेशन और नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं.

    जनवरी में अमेरिका की फॉरेंसिक फाइनेंशियल कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई थी. इस रिपोर्ट में अदानी समूह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे. साथ ही रिपोर्ट में अदानी समूह से 88 सवाल पूछे गए थे.

    अपनी रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने अदानी पर 'कॉरपोरेट दुनिया की सबसे बड़ी धोखाधड़ी' का आरोप लगाया था. हालांकि, समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया

    सेबी इस समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के 24 लेन-देन की जांच कर रही है. शुक्रवार को सेबी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 22 की जांच पूरी हो चुकी है. वहीं दो में बाहरी एजेंसियों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा में है.

    सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 29 अगस्त को हो सकती है.

  4. पीएम मोदी डिग्री विवाद मामले में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े विवाद में गुजरात हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका ख़ारिज कर दी है.

    हाई कोर्ट ने गुजरात यूनिवर्सिटी की ओर से दायर मानहानि मामले पर रोक लगाने के दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की याचिका को ख़ारिज कर दिया था. इसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

    आरटीआई एक्ट के तहत पीएम मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी देने के मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश को गुजरात उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया था. इसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी को लेकर मानहानि का मामला दायर किया था.

    जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की एक बेंच ने कहा वे याचिका पर कोई नोटिस जारी नहीं कर रहे हैं क्योंकि इस मामले की सुनवाई गुजरात हाई कोर्ट में लंबित है और 29 अगस्त के लिए सूचीबद्ध है.

  5. दिनभर: इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी का ग्रीस दौरा

  6. सुप्रीम कोर्ट में बोली सीबीआई- लालू प्रसाद ज़मानत लेकर बैडमिंटन खेल रहे हैं...

    लालू प्रसाद यादव

    इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA VIRAL

    सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव की ज़मानत के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

    सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव की ज़मानत रद्द किए जाने की मांग की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, केस की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, ''चारा घोटाले केस में मेडिकल ग्राउंड पर ज़मानत लेने के बाद लालू यादव बैडमिंटन खेलते रहे थे.''

    लालू प्रसाद के वकील ने सीबीआई की याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था.

    इस मामले में लालू की तरफ से कोर्ट में कपिल सिब्बल पेश हो रहे हैं.

    कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद का एक वीडियो वायरल हुआ था.

    इस वीडियो में लालू बैडमिंटन खेलते हुए दिखे थे.

    इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी लालू प्रसाद की ज़मानत को रद्द किए जाने की सीबीआई की याचिका पर प्रतिक्रिया दी थी.

    नीतीश कुमार ने कहा था, ''वो तो जानबूझकर तंग करता है. अब देखते नहीं हैं जो सेंटर में आजकल हैं वो तो सबको तंग ही कर रहे हैं. किसी को छोड़ रहे हैं? सब को तंग कर रहा है.''

  7. बांग्लादेश चुनाव में 'भारत फैक्टर' : क्या कह रही हैं अवामी लीग और बीएनपी

  8. चंद्रयान-3 के चांद पर सफ़र के बारे में इसरो ने दी नई जानकारी

    रोवर प्रज्ञान

    इमेज स्रोत, ISRO

    इमेज कैप्शन, रोवर प्रज्ञान

    इसरो ने चंद्रयान-3 के चांद की सतह के बारे में शुक्रवार शाम नई जानकारी दी है.

    इसरो ने कहा है कि प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर से निकलकर सफलतापूर्वक आठ मीटर दूरी तय की है.

    इसरो ने रोवर की सभी गतिविधियों की पुष्टि की है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसरो ने लिखा- सभी पेलोड काम कर रहे हैं. रोवर पेलोड एलआईबीएस और एपीएक्सएस ऑन हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर स्मृति इरानी क्या बोलीं?

    स्मृति इरानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, स्मृति इरानी

    कुछ दिनों पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अमेठी से राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव लड़े जाने का बयान दिया था.

    अजय राय ने कहा था- राहुल गांधी बिलकुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, अमेठी की जनता भी यही चाहती है.

    अब इस बयान पर अमेठी से सांसद स्मृति इरानी की प्रतिक्रिया आई है.

    स्मृति इरानी ने कहा, ''लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कोई कहीं से भी लड़े. लेकिन प्रश्न ये उठता है कि अमेठी में गांधी परिवार ने सदैव योगी और मोदी राज का विरोध किया है.''

    स्मृति इरानी बोलीं, ''मोदी-योगी राज में अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 7.5 लाख लोगों को मुफ्त अनाज मिलता है. क्या गांधी परिवार को लगता कि गरीब अपने अधिकार का अनाज छोड़ देगा सिर्फ इसलिए कि गांधी परिवार पनप सके?''

    कांग्रेस को घेरते हुए स्मृति सवाल उठाती हैं- क्या गांधी परिवार को ये लगता है कि अमेठी के पांच लाख किसान अपना सालाना छह हज़ार रुपया छोड़ देगा. मात्र इसलिए कि गांधी परिवार का नाम चमक सके?

    स्मृति कहती हैं, ''अमेठी में 90 हजार परिवारों को जीवन में पहली बार घर मिला. क्या ये लोग अपना घर छोड़ देंगे सिर्फ इसलिए कि गांधी परिवार का घर बस सके?''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    2019 लोकसभा चुनावों में स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को अमेठी सीट पर हराया था.

    इस चुनाव में राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी मैदान में उतरे थे और वो इसी सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे.

  10. क्रिकेट वर्ल्डकप से पहले ऑनलाइन बेटिंग पर सख़्त हुई सरकार, मीडिया संस्थानों को दिया ये निर्देश

    केंद्र सरकार ने मीडिया संगठनों को दिया निर्देश-बेटिंग विज्ञापन न छापें

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्र सरकार ने मीडिया संस्थानों को निर्देश दिया है कि वो ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स के विज्ञापन को न तो प्रकाशित करें और न ही उसे दिखाएं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को ये आदेश जारी किया.

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार पत्र, टेलीविजन चैनल, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जारी निर्देश में कहा है कि वो किसी भी फॉर्म में बेटिंग और गैम्बलिंग प्लेटफॉर्म का विज्ञापन/प्रचार प्रकाशित न करें.

    आदेश में कहा गया है कि इसका पालन नहीं करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

    मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने पाया है कि किसी प्रमुख खेल आयोजन, विशेषकर क्रिकेट के दौरान ऐसे सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफार्मों को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति होती है, और ऐसा ही एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम अब से कुछ दिनों में शुरू होने वाला है.

    मंत्रालय का यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब देश में क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है.

    मंत्रालय ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि इस तंत्र का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से संबंध है, जिससे देश की वित्तीय सुरक्षा को खतरा है.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, जी-20 सम्मेलन में शामिल होने भारत नहीं आएंगे पुतिन

    मोदी और पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत नहीं आएंगे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है.

    पेस्कोव ने जी-20 सम्मेलन में पुतिन के शामिल होने के सवाल पर कहा, ''नहीं, राष्ट्रपति का ऐसा कोई प्लान नहीं है.''

    9-10 सितंबर को जी-20 देशों की बैठक दिल्ली में हो रही है.

    इससे पहले पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं गए थे.

    पुतिन ऑनलाइन सम्मेलन में शामिल हुए थे.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, येवगेनी प्रिगोज़िन की 'हत्या के आरोपों' पर रूस ने दी पहली प्रतिक्रिया

    येवगेनी प्रिगोज़िन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस ने प्राइवेट आर्मी वागनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन की हत्या का आदेश देने के आरोपों का खंडन किया है.

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बीबीबी के एक सवाल के जवाब में प्रिगोज़िन की 'हत्या के आरोपों' पर कहा कि ये 'पूरी तरह से बकवास' है.

    वहीं, पेस्कोव इस बारे में भी बयान देने से बचते रहे कि प्रिगोज़िन निश्चित रूप से उस विमान में सवार थे, जो हादसे का शिकार हुआ था.

    पेस्कोव ने कहा कि अभी ये बता पाना संभव नहीं है कि पुतिन, प्रिगोज़िन के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का 'पहले से एक शेड्यूल' है.

    पेस्कोव ने कहा, ''जब हम इस तरह के मुद्दों पर बात करें तो सिर्फ़ तथ्य पर बात करें. हमारे पास अभी इस बारे में अभी काफी फैक्ट्स नहीं हैं. आधिकारिक जांच जारी है.''

  13. नीतीश कुमार बोले- लालू प्रसाद को तंग किया जा रहा, बीजेपी ने दिया ये जवाब

    नीतीश कुमार और लालू प्रसाद

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की याचिका पर नीतीश कुमार ने कहा है कि उनको जानबूझ कर तंग किया जा रहा है.

    ये मामला कथित चारा घोटाले से जुड़ा है.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ''वो तो जानबूझकर तंग करता है. अब देखते नहीं हैं जो सेंटर में आजकल हैं वो तो सबको तंग ही कर रहे हैं. किसी को छोड़ रहे हैं? सब को तंग कर रहा है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सीबीआई ने कथित चारा घोटाला मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

    सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है.

    बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, '' लालू जी को फँसाने का काम नीतीश जी करते हैं, कोई दूसरा नहीं किया आज तक. जितने भी मामले हुए हैं, उसमें कौन है?''

    उन्होंने कहा, '' सीबीआई को किसने बुलाया, जेडीयू के नेताओं ने. कांग्रेस पार्टी ने उनकी सदस्यता ख़त्म कराई. ऑर्डिनेंस को फाड़ दिया. तब भी राहुल गांधी की चरण वंदना लालू जी कर रहे हैं. तो हम क्या कर सकते हैं?

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. राहुल गांधी के चीन पर दिए बयान से भड़की बीजेपी, क्या कुछ कहा?

    सुधांशु त्रिवेदी

    इमेज स्रोत, bjp

    लद्दाख दौरे पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को चीन के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा.

    राहुल गांधी ने कहा, ''चीन ने हिंदुस्तान की ज़मीन हमसे छीन ली है. पीएम मोदी सच नहीं बोल रहे हैं.''

    राहुल ने ये बात ऐसे वक़्त में कही है, जब पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है.

    दोनों देशों के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत और चीन ने सीमा विवाद पर भी बात की है.

    अब राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.

    सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ''आप जाकर चेक कर सकते हैं कि 2020 में चीन के थिंक टैंक माने जाने वाले ने ये शब्द इस्तेमाल किया है कि थियानमेन चौक के नरसंहार के बाद चीन सबसे अलग-थलग पड़ने की स्थिति में है. ये हम नहीं कह रहे हैं, ये वहां के लोग कह रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    त्रिवेदी बोले, ''मुझे ये समझ नहीं आता कि राहुल गांधी को बार-बार चीन की बातों पर इतना प्यार क्यों उमड़ आता है? ये चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से राहुल गांधी का इकरार है या राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले दान का अहसान है कि वो बार-बार भारत सरकार से तकरार करने को तैयार रहते हैं.''

    बीजेपी नेता ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, ''आपकी नीति थी कि शांति वार्ता आतंकवाद से प्रभावित नहीं होगी. मोदी जी की नीति है शांति वार्ता आतंकवाद के साथ शुरू ही नहीं होगी. इसलिए पिछले नौ साल में हमने कोई औपचारिक विपक्षी वार्ता नहीं की. इसलिए शांति, सौहार्द को लेकर प्रवचन देने की कोशिश ना करें.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ''वो आकर कहते हैं कि मुझे लोगों ने बताया. ये कौन लोग हैं, कौन बता रहा है.''

    लद्दाख दौरे पर गए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी मोदी सरकार को घेरा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फ़ाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने 88.77 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

    नीरज चोपड़ा ने पहली ही कोशिश में इतनी दूर तक भाला फेंका.

    इसका फाइनल मैच रविवार को खेला जाना है.

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में हो रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा- 'पीएम मोदी चीन पर क्या छुपा रहे हैं?'

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई.

    इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने संबंधों में सुधार और साझा हितों पर बात की.

    अब एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने चीन के विदेश मंत्रालय के बयान पर कहा है कि पीएम मोदी क्यों चीन से बैठक की मांग कर रहे हैं, वो देश से क्या छुपा रहे हैं?

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे प्रधानमंत्री लद्दाख सीमा पर वास्तविक स्थिति के बारे में अपने देश को अंधेरे में रखते हुए चीनी राष्ट्रपति के साथ बैठक की मांग कर रहे हैं. मोदी क्या छुपाना चाह रहे हैं?”

    ओवैसी लिखते हैं, “सीमा संकट पर समाधान के नाम पर कुछ भी स्वीकार करने के लिए मोदी सरकार सेना पर दबाव क्यों बना रही है? वह मई 2020 की यथास्थिति पर लौटने पर जोर क्यों नहीं दे रही है? चीन के अवैध सैन्य क़दम को मोदी इनाम क्यों दे रहे हैं? ”

    ओवैसी ने कहा, “हमारे बहादुर सैनिक 40 महीने तक सीमा पर डटे रहे और चीनियों से डरे नहीं. मोदी शी के सामने खड़े क्यों नहीं हो सकते और हमारे सैनिकों पर भरोसा क्यों नहीं कर सकते? क्या मोदी को टेरेटरी का यह नुकसान मंज़ूर है?”

    “सीमा मुद्दे पर चीन के सामने मोदी सरकार का समर्पण शर्मनाक और ख़तरनाक है. यह मोदी की निजी संपत्ति नहीं है, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और इस पर संसद के विशेष सत्र में बहस की ज़रूरत है”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत-चीन के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा है?

    चीनी विदेश मंत्रालय ने मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात पर बयान जारी करके कहा है कि 23 अगस्त 2023 को राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर चीन-भारत संबंधों और साझा हित के सवालों पर बातचीत की.

    “दोनों पक्षों को अपने द्विपक्षीय संबंधों के हितों को ध्यान में रखना चाहिए और सीमा मुद्दे को ठीक से संभालना चाहिए ताकि सीमा क्षेत्र में शांति और संयुक्त रूप से सुरक्षा बनाए रखी जा सके.”

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मुलाकात पर कहा है कि दोनों नेताओं ने सीमा पर तनाव कम करने के प्रयासों को तेज़ करने पर सहमति जताई.

    विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने एक ब्रीफिंग में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की और एलएसी पर अनसुलझे मुद्दों पर भारत की चिंताओं पर चर्चा की.

    क्वात्रा ने बताया, “प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में शांति बनाए रखना और एलएसी का सम्मान करना भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के लिए ज़रूरी है.”

    “दोनों नेता संबंधित अधिकारियों को सीमा पर तनाव कम करने के प्रयासों को तेज़ करने का निर्देश देने पर सहमत हुए.”

    राहुल गांधी ने कहा- चीन ने हमारी ज़मीन ले ली

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को कारगिल में जनसभा के दौरान कहा, 'एक बात एकदम साफ़ है. चीन ने हिंदुस्तान की हज़ारों किलोमीटर ज़मीन हमसे ली. दुख की बात है कि पीएम मोदी ने विपक्ष की बैठक में कहा कि हिंदुस्तान की एक इंच ज़मीन नहीं ली गई.''

    राहुल गांधी बोले- लद्दाख के लोग जानते हैं कि चीन ने भारत की ज़मीन ली है और पीएम मोदी सच नहीं बोल रहे हैं.

    राहुल गांधी के इस बयान की बीजेपी ने निंदा की है.

  17. बिहार में जाति सर्वे पर क्या बोले सीएम नीतीश कुमार?

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति सर्वे पर कहा है कि सर्वे पूरा हो चुका है, लेकिन हम लोग हर जाति से आने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति का भी सर्वे कर रहे हैं.

    नीतीश कुमार ने कहा- ये हमने सभी पार्टियों की बैठक में तय किया है.

    मीडिया से सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “जाति आधारित जनगणना का काम पूरा हो गया है. हमने सभी पार्टियों के साथ एक बैठक की है और तय किया कि हम हर जाति धर्म से आने वाले लोगों के आर्थिक हालात का सर्वे भी करेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बिहार में जाति सर्वे के लिए ज़मीनी स्तर पर आँकड़े जुटाने का काम पूरा हो गया है.

    इन आँकड़ों को संकलित कर इसी साल अगस्त तक रिपोर्ट तैयार हो सकती है.

  18. मणिपुर: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के 21 केसों को असम की कोर्ट में किया ट्रांसफ़र

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा मामले में सीबीआई की ओर से जांच किए जा रहे 21 केसों का ट्रायल असम के जजों को ट्रांसफर करने का आदेश दिया है.

    ताकि याचिकाकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और मामले की निष्पक्ष सुनवाई हो.

    चीफ़ जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने मणिपुर हिंसा को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान ये अंतरिम आदेश दिया है.

    बीबीसी के सहयोत्री पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक- सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाईकोर्ट से कहा है कि वह जजों का चुनाव करें, जज ऐसे चुने जाएं जो एक से अधिक भाषा में बात कर सकें.

    अदालत ने कहा, “वर्तमान में मणिपुर के माहौल को ध्यान में रखते हुए न्याय प्रशासन की निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने की ज़रूरत है. हम गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस से एक या अधिक ज्यूडिशियल ऑफ़िसर को चुनने का अनुरोध करते हैं.”

    इस मामले की अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

    अमरमणि त्रिपाठी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमरमणि त्रिपाठी

    मधुमिता शुक्ला मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर रोक लगाने से इंकार किया है.

    सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमरमणि और उनकी पत्नी मधुमणि को आज जेल से रिहा होना था.

    गोरखपुर जेल से सुप्रीटेंडेंट दिलीप पांडे ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी.

    अमरमणि और मधुमणि ने जेल में 16 साल की सज़ा पूरी कर ली है. अमरमणि और मधुमणि इस वक्त गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं.

    इस रिहाई का मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने विरोध किया और वो जेल के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं.

    क्या है ये केस

    मई 2003 में मधुमिता शुक्ला को गोली मारकर हत्या की गई थी. जब उनकी हत्या की गई तब वो प्रेग्नेंट थीं.

    सितंबर 2003 में अमरमणि को गिरफ़्तार किया था. अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी.

    इस केस की सीबीआई ने जांच की थी.

    अमरमणि साल 2001 में बीजेपी की टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और वो राज्य में मंत्री भी रहे थे.

    अमरमणि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में भी रह चुके हैं.

  20. शरद पवार ने कहा- अजित पवार हमारे नेता, पार्टी में कोई फूट नहीं

    शरद पवार- अजित पवार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है, ''अजित पवार हमारे नेता हैं. उन्होंने अलग रुख़ अपनाया है लेकिन ये कहना ठीक नहीं कि पार्टी में फूट है.''

    एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बारामती में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बयान दिया.

    उन्होंने कहा, “हां, वो (अजित पवार) हमारे नेता हैं. इसमें कोई विवाद नहीं है. पार्टी में फूट कब होती है? यदि कोई समूह राष्ट्रीय स्तर पर अलग हो जाता है तो उसे विभाजन कहा जाता है. लेकिन ऐसी स्थिति हमारे साथ नहीं है.”

    शरद पवार बोले, “अगर कुछ लोग पार्टी छोड़ते हैं या कुछ लोग अलग रुख़ अपनाते हैं तो लोकतंत्र में यह उनका अधिकार है. उन्होंने ये फैसला लिया तो इसे बँटवारा कहने का कोई कारण नहीं है, यह उनका निजी फैसला है.”

    ये दिलचस्प है कि शरद पवार की बेटी और एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने भी गुरुवार को ऐसा ही बयान दिया था.

    इसके बाद शरद पवार ने भी ऐसा ही बयान दिया, जिससे राजनीतिक चर्चाएं गर्म हो गई हैं.

    इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने बयान दिया है कि लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार हमारे साथ आएंगे.