सलमान रुश्दी बोले- जानलेवा हमले के बाद आज भी आते हैं अजीबोगरीब सपने

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के न्यूज़आवर प्रोग्राम में विशेष बातचीत करते हुए सर सलमान रुश्दी ने कहा कि वो नहीं जानते कि इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम में वो दोबारा कब शामिल हो पाएंगे.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and संदीप राय

  1. सलमान रुश्दी बोले- जानलेवा हमले के बाद आज भी आते हैं अजीबोगरीब सपने

    सलमान रुश्दी

    इमेज स्रोत, getty

    सलमान रुश्दी ने कहा है कि पिछले साल न्यूयॉर्क में उन पर चाकू से हुए हमले के बाद आज भी उन्हें 'अजीबोगरीब सपने' आते हैं.

    बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के न्यूज़आवर प्रोग्राम में विशेष बातचीत करते हुए सर सलमान रुश्दी ने कहा कि वो नहीं जानते कि इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम में वो दोबारा कब शामिल हो पाएंगे.

    मशहूर उपन्यास सैटेनिक वर्सेस के लेखक ने कार्यक्रम प्रजेंटर रज़िया इक़बाल को बताया कि अदालत में हमलावर का सामना करने के बारे में वो अभी भी दुविधा में हैं.

    साथ ही उन्होंने कहा कहा कि उस अनुभव के आधार पर वो एक नई किताब लिख रहे हैं लेकिन वो फिर से सामान्य ज़िंदगी की ओर लौटने की कोशिश कर रहे हैं.

    रुश्दी ने कहा कि उन्हें ब्रिटेन की सरकार ने सुरक्षा मुहैया की है और यह ब्रिटेन में रहने के दौरान जारी रहेगी जबकि अमेरिका में रहने के दौरान वो निजी सुरक्षा का इस्तेमाल करते हैं.

    उनसे जब पूछा गया कि उनके सबसे मशहूर उपन्यास के बाद यूरोप और अमेरिका में इस्लाम के प्रति नज़रिया में कोई बदलाव आया, इस पर सर सलमान ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें लोगों निजी आस्था, जिससे हमारा कोई संबंध नहीं होता और किसी भी धर्म के राजनीतिकरण और उसे हथियार बनाने में फर्क करना चाहिए. यह बात सिर्फ इस्लाम के बारे में ही नहीं है."

    उन्होंने कहा, "अमेरिका में ईसाइयत का जो स्वरूप है वो बहुत आक्रामक है और गर्भपात क़ानून को पलटने और इसे लेकर पूरी बहस के लिए ज़िम्मेदार है. इसलिए मैं समझता हूं कि असल में ये उतना भी जटिल नहीं है...शायद अगर हम अपने दिमाग साफ़ रखें कि निजी धार्मिक आस्था और धर्म के राजनीतिकरण के बीच फ़र्क होता है. जो हमें इस बारे में सोचने का एक रास्ता मिलता है."

  2. चैटबॉट के लिए 90 फ़ीसदी स्टाफ़ की छंटनी, फ़ैसले पर सवालों में घिरे भारतीय कंपनी के सीईओ

  3. बिहार: मंत्री पद जाने के बाद भी बंगला न छोड़ने पर बीजेपी नेताओं पर लगा जुर्माना

    रेणु देवी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बिहार की पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रेणु देवी

    बिहार सरकार ने राज्य की एनडीए सरकार में मंत्री रह चुके कई बीजेपी नेताओं पर बंगले में मियाद से अधिक रहने पर जुर्माना लगाया है.

    एक अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि जिन बीजेपी नेताओं पर जुर्माना लगा है, उन्हें विधायकों के लिए उपलब्ध सरकारी आवास भी आवंटित कर दिए गए हैं.

    पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और पूर्व मंत्री आलोक रंजन, रामसूरत कुमार, जिबेश कुमार और जनक राम के नाम उन बीजेपी विधायकों में शामिल है, जिनपर भवन निर्माण विभाग जुर्माना लगा रहा है.

    इन सभी बीजेपी विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भवन निर्माण विभाग मंत्री अशोक चौधरी और बिहार विधानसभा सचिवालय को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है और अपने ऊपर लगे जुर्माने को 'अनुचित' बताया है.

    रेणु देवी पर 1 लाख 26 हज़ार का जुर्माना लगा है, जबकि आलोक रंजन को एक लाख 67 हज़ार रुपये जमा करवाने को कहा गया है. इनके अलावा रामसूरत कुमार को करीब 91 हज़ार, जिबेश कुमार को 1.29 लाख और जनक राम को 65 हज़ार रुपये जमा कराने को कहा गया है.

    बीते साल ही जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन वाली सरकार छोड़कर आरजेडी के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई थी. इसी के बाद इन पूर्व मंत्रियों को मंत्री के तौर पर मिले सरकारी बंगले खाली करने को कहा गया था.

    बीजेपी नेता आलोक रंजन ने पीटीआई से कहा, "1 लाख 67 हज़ार का जुर्माना लगाना गैर वाजिब है. मुझे नवंबर 2022 में मंत्री आवासा ख़ाली करने को कहा गया था लेकिन बदले में विधायकों के लिए बना घर नहीं दिया गया. मैंने विभाग को इस बारे में जानकारी दे दी थी."

    उन्होंने ये भी दावा किया कि नया घर आवंटित होते ही उन्होंने मंत्रियों के लिए बने बंगले को खाली कर दिया था.

  4. पंजाब: बाढ़ में घिरे कई ज़िले, 30 गांवों में ख़तरा बढ़ा

      • Author, रविंदर सिंह रॉबिन
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    पंजाब में बाढ़

    इमेज स्रोत, RAVINDER SINGH ROBIN

    हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के लगभग एक दर्जन से ज़्यादा ज़िलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है.

    पौंग डैम से छोड़े गए पानी ने ब्यास और सतलुज नदी के जल स्तर को बढ़ा दिया है.

    ब्यास और सतलुज पंजाब के तरनतारन ज़िले के हरिया हरिके पत्तन आकर मिलते हैं जहाँ इस वक़्त भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से इसके आस पास के लगभग 30 गांवों में ख़तरा बढ़ गया है.

    पंजाब बाढ़

    इमेज स्रोत, RAVINDER SINGH ROBIN

    सैकड़ों की तादाद में गाँववासी प्रशासन के साथ मिलकर हरीके हैड के साथ साथ लगते बाँध को मज़बूत करते नज़र आ रहे हैं लेकिन दरिया में पानी छोड़े जाने के बाद हज़ारों एकड़ की फ़सल बर्बाद हो चुकी है.

    पिछले 15 सालों से इस दरिया के अंदर इतना पानी नहीं छोड़ा गया था, यही कारण था कि गाँव वालों ने यहाँ पर कृषि करनी शुरू कर दी थी.

    सतनाम सिंह, सभंरा गाँव के रहने वाले हैं.

    उनका दावा है कि बहुत सारे गाँववासी इन ज़मीनों के मालिकाना हक़ रखते हैं और जब कभी इस तरह की मुसीबत आती है तो भारी नुक़सान हो जाता है.

    पंजाब बाढ़

    इमेज स्रोत, RAVINDER SINGH ROBIN

    पंजाब सरकार से माँग करते हुए सतनाम सिंह कहते हैं, "हम चाहते हैं कि इस सरकार हमारी इस ज़मीन को ख़रीद लें ताकि हम इस तरह की मुसीबत में कभी ना आएं."

    कुछ लोग गाँव छोड़कर जा चुके हैं. गाँव वालों का कहना है कि जब तक धुसी बाँध मज़बूत रहेगा पानी गाँवों के अंदर नहीं आ सकता लेकिन पानी के बढ़ते स्तर पर नज़र रखनी ज़रूरी है.

    पंजाब बाढ़

    इमेज स्रोत, RAVINDER SINGH ROBIN

    अपने घर की व्यथा को बताते हुए मजदूरी करने वाली मिंदौ कहती हैं, “मुझे इस बात का डर है कि मेरा घर कच्चा है अगर तेज़ बारिश आती है और बाढ़ आ जाती है तो हमारे घर की छत गिर सकती है. बच्चों को नुक़सान हो सकता है. सारी रात हम पानी को रोकने की कोशिश करते रहे हैं.”

    हरी के बैराज से छोड़े गए पानी से बहुत सारे गांवों के साथ लगते इलाकों में पानी ऊफान पर आ गया है.

    खेती लायक़ ज़मीन का नुक़सान तो हुआ ही है लेकिन इसके साथ साथ उन लोगों का भी नुक़सान हुआ है जिन लोगों ने खेती करने के लिए ज़मीन अब ठेके पर ली थी.

    उनको इस बात का डर है कि जिनका मालिकाना हक़ है सरकार उनको तो मुआवज़ा दे देगी लेकिन उन लोगों का क्या होगा जिन्होंने ठेके पर ज़मीन ली थी.

    दिलशेर प्रताप सिंह पट्टी के पास कैंरौ गांवों के निवासी हैं. उनका दावा है कि पिछले दिनों से हुई मूसलाधार बारिश और हरीके बराज से छोड़े गए पानी से इस इलाक़े में रहने वाले बहुत सारे किसानों का नुक़सान हो चुका है.

  5. बिहार विधानसभा में हंगामा: तेजस्वी बोले- बीजेपी झूठ की फ़ैक्ट्री, इस पर जनता लगाएगी ताला

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी को 'झूठ की फैक्ट्री' बताते हुए दावा किया कि जनता इस पर ताला लगाने वाली है.

    बिहार विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने कथित 'लैंड फॉर जॉब्स' घोटाले की चार्जशीट में तेजस्वी का नाम आने को लेकर जमकर हंगामा किया.

    तेजस्वी यादव ने इसकी आलोचना करते हुए कहा, “बीजेपी झूठ बोलने की फ़ैक्ट्री है, होलसेलर भी और डिस्ट्रीब्यूटर भी है. इस फैक्ट्री पर जनता ताला लगाने वाली है.”

    तेजस्वी यादव ने कहा, “अभी उप मुख्यमंत्री बने कुछ ही समय हुआ है, इस एक साल में मैंने कौन सा अपराध कर दिया? अभी महाराष्ट्र में छगन भुजबल जेल होकर आए हैं और अजित पवार पर कुछ दिन पहले ही चार्जशीट दायर हुई और उन्हें बीजेपी माला पहना कर स्वागत करती है. वे भ्रष्टाचारी नहीं हैं. बीजेपी वॉशिंग मशीन है. लेकिन इनका पाउडर ख़त्म हो रहा है.”

    बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्षी दलों के जबरदस्त हंगामे के बाद बीते दो दिनों में सदन को कई बार स्थगित करना पड़ा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    'छह साल में क्या हुआ?'

    बीजेपी आक्रामक है और तेजस्वी यादव से उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने की मांग कर रही है.

    बुधवार को तेजस्वी यादव ने कहा, “पहली चार्जशीट 2017 में दायर हुई थी, अब 2023 में दायर की गई. भगवान जाने इन छह सालों में क्या हुआ. जब मैं उप मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कर रहा था, उन्होंने कोई प्रदर्शन नहीं किया, अब वे प्रदर्शन कर रहे हैं.”

    उन्होंने कहा, “जब सदन में हम समय से आ जाते हैं तो जनता के मुद्दों पर कोई सकारात्मक काम होना चाहिए, लेकिन विपक्ष के जो लोग बैठे हैं वो लगता नहीं कि विधायक हैं. जनता के मुद्दों पर सवाल पूछना चाहिए लेकिन वे सिर्फ बकवास कर रहे हैं और हंगामा खड़ा कर रहे हैं. भाजपा के लोगों का और कोई मतलब नहीं है.”

    गौरतलब है कि बीते दो दिनों से बिहार विधानसभा में हंगामा हो रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  6. बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के 'दरबार' में भक्त बेहोश, नोएडा पुलिस ने ये बताया

    धीरेंद्र शास्त्री

    इमेज स्रोत, FB/BAGESHWARDHAMSARKAROFFICIA

    बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बुधवार को कुछ लोग बेहोश हो गए.

    रिपोर्टों के मुताबिक बुधवार नोएडा में जारी धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आए लोगों के बेहोश होने के कारण अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई.

    पुलिस और कथा से जुड़े लोगों ने बेहोश हुए लोगों की संख्या नहीं बताई है लेकिन अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में संख्या को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.

    रिपोर्टों के मुताबिक दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में बुधवार को शास्त्री ने 'दरबार' लगाया था और इसमें भारी भीड़ उमड़ी थी. गर्मी और उमस के कारण आयोजन में कई लोग बेहोश भी हो गए.

    स्थानीय मीडिया में इस कार्यक्रम में भगदड़ होने की भी बात कही गई और कहा गया कि कुछ लोगों को करंट भी लगा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या बोले पुलिस अधिकारी

    हालांकि सेंट्रल नोएडा के डीसीपी ने भगदड़ होने की बात से इनकार किया है और कहा कि उमस की वजह से महिलाओं और बुजुर्गों में कुछ लोग बेहोश हो गए थे.

    उन्होंने कहा कि इन लोगों को एंबुलेंस से विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. अभी तक सभी लोग डिस्चार्ज होकर अपने अपने घरों को जा चुके हैं.

    उन्होंने कहा कि इस आयोजन में दो कंपनी पीएसी, चार डीसीपी, छह एडीसीपी और क़रीब 1,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे.

    सेंट्रल नोएडा डीसीपी के मुताबिक, "आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे, जिसके कारण किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की कोई बात प्रकाश में नहीं आई है."

    उन्होंने भक्तों को करंट लगने की बात से इनकार किया.

  7. दिन भर पूरा दिन पूरी ख़बरः प्रेरणा और पायल भुयन के साथ

    आज के कार्यक्रम में बात बाढ़ की तबाही से जूझते भारत के राज्यों, नेटो की बैठक से यूक्रेन के हासिल और खेल की ख़बरों की.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, टेस्ट सिरीज़ः वेस्ट इंडीज़ ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले गेंदबाज़ी

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, ANI

    वेस्ट इंडीज़ ने भारत के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है.

    दो मैचों की सिरीज़ का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जा रहा है.

    भारत की ओर से इस मैच में यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे हैं.

    मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'हमारी तैयारी पूरी है लेकिन बारिश बाधा डाल सकती है. चैंपियनशिप फ़ाइनल में अभी भी कछ साल बचे हुए हैं. हम अच्छा कर रहे हैं और दो फ़ाइनल खेल चुके हैं. हम इस सफलता को आगे ले जाना चाहेंगे.'

    उन्होंने कहा, "हमारी टीम में काफी नए खिलाड़ी है इसलिए उम्मीद है कि पिछले दो साइकिल की तरह यह भी अलग नहीं होगी. जो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं, वो खेल को एंजॉय करेंगे."

    वेस्ट इंडीज़ के कप्तान बर्थवेट ने कहा कि 'पिच सूखी है लेकिन खेल के पहले घंटे में कुछ नमी रहेगी. एंटिगा में हमने 10 दिन का कैंप किया था. लारा भी वहां थे, हमारे युवा बल्लेबाज़ों के लिए ये बढ़िया था.'

    उन्होंने कहा कि एलिक एथेनाज़ इस टेस्ट मैच में डेब्यू करेंगे.

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दो साल का साइकिल इस मैच के साथ शुरू होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर क्या बोलीं दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख

    स्वाति मालीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी न करने को लेकर दिल्ली पुलिस की आलोचना की है.

    मालीवाल ने कहा है, “पूरा देश जानता है कि बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. ऐसे में देश की महिला पहलवान जिन्होंने देश के लिए बड़े-बड़े मेडल जीते हैं वो सब सामने आ गई हैं और उन्होंने बताया है कि कैसे बृजभूषण शरण सिंह ने उनका यौन शोषण किया.”

    “एक महीने तक वो सड़कों पर बैठी रहीं, रोती रहीं, गिड़गिड़ाती रहीं और दिल्ली पुलिस से मांग करती रहीं कि इस आदमी को गिरफ़्तार करो. लेकिन दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ़्तार नहीं किया.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्वाति मालीवाल ने कहा कि ‘अब दिल्ली पुलिस ने ख़ुद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की है जिसमें उसने बताया है कि बृजभूषण ने लड़कियों का कैसे यौन शोषण किया.’

    मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया है कि जब चार्जशीट में ये आरोप शामिल किए गए हैं तो बृजभूषण सिंह को अब तक क्यों नहीं गिरफ़्तार किया गया है.

    उन्होंने बीजेपी से भी सवाल किया कि अब तक बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ कार्रवाई क्यों नहीं की गई है और क्या इसी तरह से बेटी बचाई जाएगी और बेटियों को आगे बढ़ाया जाएगा.

  10. जब मणिपुर और असम जल रहा था तब कहां थी बीजेपी की फ़ैक्ट फ़ाइंडिंग टीमः ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, “जब मणिपुर जल रहा था तब कहां थी बीजेपी की फ़ैक्ट फ़ाइंडिंग टीम? जब एनआरसी की वजह से असम जल रहा था तब ये टीम कहां थी? कितने आयोग इन जगहों पर गए?”

    उन्होंने कहा, “पिछले दो साल में क़रीब 154 टीमों ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया है. ये फ़ैक्ट फ़ाइंडिंग कमेटी नहीं बीजेपी उकसाऊ कमेटियां हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने लोग मारे गए. मैंने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.”

    ममता बनर्जी ने कहा कि मारे गए 19 लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवज़ा और स्पेशल होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी और इसमें पार्टी के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा. मारे गए लोगों में 10 टीएमसी से हैं.

    पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हुई भारी हिंसा की जांच करने के लिए बीजेपी ने वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की अगुवाई में एक टीम पश्चिम बंगाल भेजी है.

    इसके जवाब में टीएमसी ने मणिपुर में अपनी पार्टी की ओर से टीम भेजने का ऐलान किया था.

    बुधवार को प्रसाद ने ममता बनर्जी पर लोकतंत्र को शर्मसार करने के आरोप लगाए और कहा कि "इतनी भारी जीत के बाद भी प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्यों मीडिया के सामने जीत की खुशी भी साझा नहीं कर पा रही हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. उत्तराखंड के इन ज़िलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 33 स्टेट हाइवे समेत 449 सड़कें बंद

      • Author, आसिफ़ अली
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, देहरादून से
    बाढ़

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    उत्तराखंड के सात ज़िलों में बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं अन्य 6 ज़िलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और उधमसिंह नगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में येलो अलर्ट जारी किया है.

    देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 'जिन 7 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.’

    जिन 6 ज़िलों में येलो अलर्ट रखा गया है वहां भारी वर्षा होने की सम्भावना है. इसके अलावा तीव्र बौछार देखने को मिलेगी.

    उन्होंने बताया कि, ''सभी ज़िलों में बिजली चमकने और तेज़ गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है.''

    ''लिहाज़ा लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गयी है. नदी और नालों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत है.''

    प्रदेश में भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और बरसाती गदेरों के ऊफान पर आने से सड़कें लगातार बंद हो रही हैं.

    लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि ''अभी तक लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की करीब 558 सड़कें बंद हुई थीं. जिनमें से 109 सड़कों को आज सुबह करीब 9 बजे तक खोला जा चुका है. 449 सड़कें अभी भी बंद हैं, जिन्हें खोलने की कार्यवाही गतिमान है.''

    बाढ़

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में 343 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को लगाया गया है.

    इधर सरकार ने लोगों को भारी बारिश के दौरान पहाड़ों की यात्रा न करने की सलाह दी है.

    उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच लोगों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए हैं.

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि, ''बारिश का अलर्ट हमारे लिए एक चुनौती भी है, इसलिए हमने सभी विभागों को अलर्ट पर रखा हुआ है. प्रयास किया जा रहा कि अधिकतर मार्ग खोले जाएं.”

    उन्होंने कहा कि, ''केदारनाथ यात्रा कठिन है, इसलिए तीर्थ यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि जब तक मौसम ठीक ना हो जाये, तब तक के लिए अपनी यात्रा रोक दें.''

  12. मोदी फ़्रांस और यूएई के लिए कल होंगे रवाना, इस दौरे में प्रधानमंत्री मिलेंगे इन लोगों से

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फ़्रांस के लिए रवाना होंगे.

    विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि पीएम मोदी की यह छठवीं फ्रांस यात्रा होगी. दो देशों की यात्रा के पहले चरण में वो गुरुवार को फ्रांस के लिए रवाना होंगे और वहां 13 और 14 जुलाई को रुकेंगे.

    क्वात्रा के अनुसार, फ़्रांस की यह यात्रा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर हो रही है. मोदी यहां फ़्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न और फ़्रांस की सीनेट के अध्यक्ष गेरार्ड लार्चर से मिलेंगे.

    विदेश सचिव के मुताबिक़, पीएम मोदी 14 जुलाई को फ़्रेंच नेशनल डे समारोह- बस्टील डे में शामिल होंगे. इस समारोह में भारत के सुरक्षाबलों का एक दल भी हिस्सा लेगा.

    पीएम मोदी यहां से 15 जुलाई को यूएई पहुंचेंगे, जहां वो राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान से मिलेंगे.

    क्वात्रा का कहना है कि हाल के सालों में भारत और यूएई के संबंधों में गर्मजोशी आई है. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 85 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है.

    पिछले साल यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार बन कर उभरा है.

    विदेश सचिव ने कहा कि इस साल भारत और फ़्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल हो रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. यमुना के जलस्तर पर जी20 का हवाला देते हुए केजरीवाल ने अमित शाह से क्या की अपील

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली में यमुना नदी में पानी का स्तर रिकॉर्ड रूप (207.55 मीटर) से बढ़ने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है.

    केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी सीमित मात्रा में छोड़ा जाए ताकि दिल्ली में यमुना का स्तर और न बढ़े.

    यमुना का जलस्तर बीते 45 साल में इस स्तर पर पहुंचा है. साल 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंचा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी ट्वीट की है जिसमें लिखा है कि सेंट्रल वाटर कमीशन का अनुमान है कि यमुना का जलस्तर रात तक 207.72 मीटर पहुंच जाएगा जो चिंता की बात है.

    चिट्ठी में आगे लिखा है कि ‘दिल्ली देश की राजधानी है और कुछ हफ़्तों में यहां जी20 शिखर वार्ता होने जा रही है. देश की राजधानी में बाढ़ की ख़बर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा. हम सबको मिलकर इस स्थिति से दिल्ली के लोगों को बचाना है.’

  14. मशहूर लेखक मिलान कुंदेरा का 94 साल की उम्र में निधन

    मिलान कुंदेरा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मशहूर चेक-फ़्रेंच लेखक मिलान कुंदेरा का पेरिस में 94 साल की उम्र में निधन हो गया.

    मिलान कुंदेला लाइब्रेरी ने बुधवार को कहा का कि ‘एक लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को पेरिस के अपने घर में उनकी मौत हो गई.’

    उपन्यासकार, कवि और लेखक मिलान कुंदेरा को कम्युनिस्ट शासन से असहमति के चलते देश छोड़ फ़्रांस जाना पड़ा और 1975 से ही वो वहां निर्वासित रह रहे थे.

    कुंदेरा का जन्म चेकोस्लोवाकिया के बर्नो शहर में एक अप्रैल 1929 को हुआ था और पढ़ाई प्राग में हुई.

    उनका सबसे मशहूर उपन्यास ‘द जोक’ है जिसमें एक नौजवान व्यक्ति की कहानी है जिसे एक साधारण से व्यंग पर यूनिवर्सिटी और कम्युनिस्ट पार्टी से निकाल दिया जाता है. यह उपन्यास 1967 में प्रकाशित हुआ था.

    कुंदेरा खुद कम्युनिस्ट थे लेकिन 1968 में जब प्राग स्प्रिंग रिफॉर्म मूवमेंट शुरू हुआ और सोवियत सेना की अगुवाई में इसे कुचल दिया गया तो मौजूदा प्रशासन के प्रति उनका विरोध बढ़ गया.

    उनका एक और उपन्यास द बुक ऑफ़ लाफ़्टर एंड फ़ार्गेटिंग के आने के बाद 1979 में उनकी चेक नागरिकता छीन ली गई. फ़्रांस ने 1981 में स्थाई नागरिकता दे दी थी.

  15. कुनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, कांग्रेस ने उठाए सवाल

    चीते

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत के बाद इस पर राजनीति तेज़ हो गई है.

    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है कि ‘जनता की रक्षा नहीं हो सकती, महिलाओं की रक्षा नहीं हो सकती, आदिवासी समाज की रक्षा नहीं हो सकती. इस प्रदेश में रक्षा केवल ठेकेदारों और भ्रष्टाचारियों की हो सकती है.’

    चीते की मौत को लेकर कमलनाथ ने कहा कि ये अव्यवस्था की वजह से हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में मंगलवार को एक और चीते की मौत हो गई थी. इस चीते का नाम तेजस रखा गया था.

    बीते साल दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया से कुल मिलाकर 20 चीते लाए गए थे. अब तक सात चीतों की मौत हो चुकी है.

    मध्य प्रदेश के वन मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह ने लगातार होती चीतों की मौत पर कहा कि ऐसी कोई घटना होती है तो उसके लिए इतना उत्तेजित नहीं होना चाहिए क्योंकि यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है.

    “दुनिया के पूरे एक्सपर्ट की टीम वहां पर है जिनकी उन पर नज़र है. जानवरों के बीच कई बार झगड़ा हो जाता है तो उस वजह से ये हुआ है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. प. बंगाल पहुंची बीजेपी की फ़ैक्ट फाइंडिंग टीम, रविशंकर ने कहा- ममता की राजनीति लेफ़्ट से भी विकृत और क्रूर

    रविशंकर प्रसाद

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में भारी हिंसा को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीति वामपंथी दलों से भी विकृत और क्रूर हो गई है.

    उन्होंने कहा, “आपकी राजनीति पूरी तरह अत्याचार पर आधारित कैसे हो गई जबकि आपको फ़ाइटर कहा जाता है और आपने 34 साल के लेफ़्ट के इसी तरह के शासन को उखाड़ फेंका था और हमें भी खुशी हुई थी. लेकिन आप तो उनसे भी आगे निकल गई हैं.”

    इतनी भारी जीत के बाद भी प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्यों मीडिया के सामने जीत की खुशी साझा नहीं कर रही हैं.

    उन्होंने कहा, “ममता जी, आपने बंगाल में लोकतंत्र को शर्मशार किया है. चुने हुए उम्मीदवारों को सर्टिफ़िकेट नहीं दिए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि पहले वो टीएमसी ज्वाइन करें.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बुधवार को पश्चिम बंगाल में एक फैक्ट फाइंडिंग टीम को लेकर पहुंचे रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 'बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में क्लीन स्वीप किया लेकिन वहां पर कोई हिंसा नहीं हुई. तो पश्चिम बंगाल में क्यों हिंसा हो रही है. यहां तक कि कल मतगणना के दिन किसी की हत्या कर दी गई.'

    उन्होंने कहा कि अब राज्य के हर चुनाव में अदालत को हस्तक्षेप करना पड़ता है,“हमें इसका जवाब चाहिए.”

    राज्य में चुनावी हिंसा को लेकर विपक्ष आक्रामक है तो दूसरी तरफ़ तृणमूल कांग्रेस ने भी बीजेपी प्रशासित राज्य मणिपुर में पिछले दो महीने से जारी हिंसा पर पार्टी की ओर से फ़ैक्ट फ़ाइंडिंग टीम भेजने की घोषणा की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रविशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा, "मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि बंगाल में जब उनकी पार्टी के वर्कर पीटे जा रहे हैं तो वो चुप क्यों हैं? पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान 48 लोगों की हत्या हुई है ये शर्मनाक लोकतंत्र के बीमार होने के लक्षण हैं."

  17. हिमाचल प्रदेश में कितने पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं, सीएम सुक्खू ने दी जानकारी

    हिमाचल

    इमेज स्रोत, ANI

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और कई जगहों पर बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बयान दिया है.

    सुक्खू ने बताया है कि राज्य में फंसे 50 फ़ीसदी पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है.

    उन्होंने कहा, “मनाली की ओर से 2500 गाड़ियों को निकाला गया है जबकि 7 हज़ार गाड़ियां फंसी हुई हैं. कसोल इलाक़े से भी काफ़ी लोगों को निकाला गया है. इन्फ़्रास्ट्रक्चर को लेकर सभी मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    “80 प्रतिशत पानी और सिंचाई की योजनाएं बह गई हैं. पर्यटक सुरक्षित निकल जाएं तो हमारा ध्यान पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध कराना है. बिजली विभाग ने बहुत मेहनत की है.”

    “ख़ुशी इस बात की है कि हम 50 फ़ीसदी पर्यटकों को निकालने में सफल रहे हैं और शाम 8 बजे तक 80 प्रतिशत पर्यटकों को निकालने में सफल रहेंगे. बिजली और सड़क मार्ग बहाल करने में समय लगेगा और 4,000 करोड़ से ज़्यादा नुक़सान राज्य को हुआ है.”

    सीएम सुक्खू ने बताया कि राज्य से 30 से 40 हज़ार पर्यटक बाहर जा चुके हैं.

  18. कांवड़ यात्रा पर असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी से क्या कहा?

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कांवड़ यात्रा पर तंज़ किया है.

    उन्होंने कहा, “सड़क पर नमाज़ अदा करो तो एफ़आईआर हो जाता है, लेकिन कांवड़ यात्रा के लिए गोश्त की दुकानें बंद करवा दी जा रहीं हैं. धार्मिक भावनाओं के नाम पर रोज़गार का हक़ छीन लेना शर्मनाक बात है.”

    उन्होंने नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया, “क्या एक देश में दो क़ानून नहीं हैं? आपकी “समान नागरिकता” की बातें ढोंग हैं.”

    इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि अगर यूसीसी आया तो मुसलमानों से अधिक हिंदुओं को तकलीफ झेलनी पड़ सकती है.

    जबसे केंद्र की मोदी सरकार समान नागिरक संहिता (यूसीसी) को लागू करने को लेकर सक्रियता बढ़ाई है कई विपक्षी दल और आदिवासी समुदाय और अल्पसंख्यक संगठन इसके विरोध में आ गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. राजस्थान: भरतपुर में रोडवेज़ बस में पुलिस सुरक्षा के बीच गैंगस्टर की हत्या

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    रोडवेज़ बस

    इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

    जयपुर जेल से भरतपुर ले जाए जा रहे एक गैंगस्टर की रोडवेज़ बस में गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

    यह घटना बुधवार को भरतपुर ज़िला मुख्यालय से क़रीब 45 किलोमीटर पहले ही एक टोल प्लाज़ा के नज़दीक पुलिस सुरक्षा के बीच हुई.

    डीजीपी उमेश मिश्रा ने भरतपुर एसपी मृदुल कछावा को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं.

    एक अभियुक्त कुलदीप जघीना की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई है.

    इस गोलीबारी में अन्यकई लोग भी घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें भरतपुर अस्पताल लाया गया है.

    इस गोलीबारी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है.

    साल 2022 में बीजेपी नेता और रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य कृपाल सिंह की गोलियां मारकर हत्या की गई थी. हत्या के आरोप कुलदीप जघीना और उनके साथियों पर लगे थे.

    इस मामले पर राजस्थान पुलिस के डीजीपी ने मीडिया से कहा है, "गैंगस्टर कुलदीप जघीना की भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जब पुलिस उसे कोर्ट ले जा रही थी. हत्या में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के लोग शामिल थे. भरतपुर एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. आगे की जांच जारी है."

    वहीं भरतपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) मृदुल कच्छावा ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि, "टोल के फुटेज पुलिस ने हासिल कर लिए हैं. आरोपियों की पहचान कर ली गई है और घटना में उपयोग गाड़ी भी बरामद कर ली है. आरोपियों की तलाश के लिए हमारी पुलिस टीमें लगी हुई हैं."

  20. इस्कॉन ने अपने संन्यासी अमोघ लीला दास पर एक महीने का बैन लगाया, स्वामी विवेकानंद पर की थी टिप्पणी

    अमोघ लीला दास

    इमेज स्रोत, INSTAGRAM/amogh_lila_das

    इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) ने बताया है कि उन्होंने अपने एक संन्यासी अमोघ लीला दास पर एक महीने के लिए बैन लगा दिया है.

    अमोघ लीला दास ने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस पर बयान दिया था, जिससे विवाद हो गया था. पिछले कुछ दिनों से उनके इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अमोघ लीला दास ने मछली खाने को लेकर स्वामी विवेकानंद की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि एक नेक आदमी कभी किसी जीव को नुक़सान पहुँचाने के बारे में नहीं सोच सकता.

    इसके अलावा अमोघ लीला दास ने रामकृष्ण परमहंस पर भी कटाक्ष किया था. इन बयानों की वजह से ही टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने एक ट्वीट में अमोघ लीला दास पर रोक लगाने की मांग की थी.

    उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस्कॉन ने अमोघ लीला दास पर कार्रवाई के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है.

    इस्कॉन कोलकाता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमोघ लीला दास के विचार संस्था की शिक्षा और मूल्यों को नहीं दर्शाते.

    बयान में कहा गया है, "उनकी (अमोघ लीला दास) गंभीर ग़लती का संज्ञान लेते हुए इस्कॉन ने उन्हें एक महीने के लिए बैन करने का फ़ैसला किया है. हमने इस बारे में उन्हें जानकारी दे दी है. अमोघ लीला दास ने अपने बयान के लिए माफ़ी मांगी है और उन्हें एहसास हो रहा है कि उन्होंने कितना भारी नुक़सान कर दिया."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस्कॉन ने बताया है कि अमोघ लीला दास ने प्रायश्चित करने का संकल्प लिया है. इसके लिए वो तत्‍काल प्रभाव से सार्वजनिक जीवन से अलग होकर गोवर्धन पर्वत पर एकांतवास में चले गए हैं.