वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनलः ऑस्ट्रेलिया के 469 रन, भारत की स्थिति ख़राब, आधी टीम आउट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली पारी में भारतीय टीम की स्थिति ख़राब है. आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश

  1. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनलः ऑस्ट्रेलिया के 469 रन, भारत की स्थिति ख़राब, आधी टीम आउट

    WTC FINAL, INDvsAUS

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली पारी में भारतीय टीम की स्थिति ख़राब है. आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी है. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारतीय टीम का स्कोर पांच विकेट पर 151 रन है. फिलहाल अजिंक्य रहाणे (नाबाद 29 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएस भरत (नाबाद 5 रन) क्रीज पर हैं.

    ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 469 रन के जवाब में भारतीय टीम अभी 318 रन से पीछे है और उस पर फॉलोऑन का ख़तरा बना हुआ है.

    ऑस्ट्रेलिया के 469 रन के जवाब में भारतीय टीम ने शुरुआत अच्छी की. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़ लिए थे.

    छठे ओवर में रोहित शर्मा 15 रन बना कर एलबीडब्ल्यू आउट हुए तो अगले ही ओवर में शुभमन गिल भी केवल 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. चेतेश्वर पुजारा केवल 14 रन पर बोल्ड आउट हुए तो विराट कोहली भी 14 रन ही बना सके.

    इसके बाद अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा के बीच पांचवे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई. जडेजा ने 48 रनों का योगदान दिया और पांचवे बल्लेबाज़ के रूप में आउट हुए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ऑस्ट्रेलिया ने हेड और स्मिथ के शतकों की बदौलत बनाए 469 रन

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन विकेट पर 327 रन से आगे खेलना शुरू किया. दूसरे दिन के पहले ही ओवर में स्टीव स्मिथ ने अपना शतक पूरा कर लिया.

    वहीं ट्रैविस हेड ने भी 150 रन का स्कोर पार किया. दोनों ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 361 रन पर ले गए. इस स्कोर पर हेड कैच आउट हो गए. हेड ने 163 रन बनाए.

    इसके बाद कंगारू टीम के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. स्टीव स्मिथ 121 के निजी स्कोर पर आउट हुए.

    402 रन बनने तक ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट आउट हो गए. हालांकि कप्तान पैट कमिंस और विकेटकीपर एलेक्स कैरी के बीच आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई. कैरी ने 48 रन बनाए.

    ऑस्ट्रेलिया ने 108 रन बनाने में अपने आख़िरी 7 विकेट गंवा दिए.

    भारतीय गेंदबाज़ों में मोहम्मद सिराज को चार विकेट तो शार्दुल ठाकुर और शमी को दो विकेट मिले.

  2. ठाणे में लिव-इन पार्टनर की हत्या के बारे पुलिस ने साझा कीं ये सनसनीखेज जानकारियां

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के मीरा भयंदर इलाक़े में गुरुवार को एक 32 साल की महिला के शव के टुकड़े मिले.

    महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में महिला के 56 वर्षीय लिव-इन पार्टनर को गिरफ़्तार किया है.

    पुलिस ने बताया है कि दोनों साल 2014 से एक साथ रह रहे थे और लंबे वक़्त से उनके बीच झगड़े हो रहे थे.

    'शव के टुकड़े करके उबाला गया'

    मीरा भयंदर के डीसीपी जयंत बजबले ने इस हत्या के बारे में ये जानकारी दी है -

    -नया नगर की गीता आकाशदीप सोसाइटी के सांतवें फ्लोर के एक फ़्लैट से बदबू आ रही थी.

    -पुलिस ने फ्लैट खोला तो देखा कि किचन में कई सारे बर्तनों में शरीर के टुकड़े थे.

    -जांच में पता चला कि यहां एक कपल लिव-इन में रह रहा था.

    -मनोज साने और सरस्वती वैद्य लिव-इन में साल 2014 से रह रहे थे.

    -इस फ्लैट में ये साल 2018 से रह रहे थे. लोगों से पता चला कि दोनों के बीच अनबन थी

    -अभियुक्त ने शरीर के कटर से टुकड़े किए लेकिन वो इन टुकड़ों को ठिकाने नहीं लगा पाया.

    -शरीर के टुकड़ों को उबाला गया था लेकिन उन्हें कुत्तों को खिलाने की बात मनगढंत है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके अलावा पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा साने के रात को घर पर देर से आने के कारण होता था.

    पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि फ़िलहाल जांच जारी है और पूछताछ में नई जानकारियां सामने आ सकती हैं.

  3. अगर बीजेपी फिर सत्ता में आई तो देश नहीं बचेगा- तेजस्वी यादव

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पटना के एक कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि देश में लोकतंत्र पर ख़तरा है, सभी पार्टियों को एकजुट होना होगा, अगर अगली बार बीजेपी सत्ता में आई तो ये देश नहीं बचेगा.

    उन्होंने कहा, “लोकतंत्र ख़तरे में है. संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. काम के नाम पर कुछ नहीं किया गया. बातें कही जा रही थी कि दो करोड़ लोगों को रोज़गार देंगे, 15-15 लाख खाते में देंगे. स्मार्ट सिटी बनाएंगे. मेक इन इंडिया और न जाने क्या-क्या. किसानों की आय 2022 तक दोगुना करना था इनको. एक वादा पूरा नहीं किया है. यही सवाल जब हम लोग उठाते हैं तो ये लोग बात करने लगते हैं है हिंदू, मुसलमान, मंदिर-मस्जिद की.”

    उन्होंने बीजेपी पर नफ़रत फ़ैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “ ये समाज में ज़हर बोने का काम करते हैं. ये देश हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी का देश है. किसी के बाप का देश नहीं है. हमारी देश की विविधता ही तो हमारी खूबसूरती है, हम मिल कर हिन्दूस्तानी कहलाते हैं. सभी ने देश को आज़ाद कराने में खून बहाया है. अगर ये लोग चाहेंगे कि किसी का अधिकार छीन लें तो ये महागठबंधन के रहते, नीतीश जी और लालू जी के रहते नहीं हो सकता.”

    “क्या-क्या साजिशें की जा रही है हम सब देख रहे हैं. लालू जी ने आडवणी जी का रथ रोका. इस बार नीतीश जी के नेतृत्व में हम मोदी जी का रथ रोकेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सभी पार्टियों को एकजुट होना होगा.

    विपक्षी दलों की बैठक 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में होने वाली है. इस बैठक पर सभी विपक्षी दलों ने सहमति जताई है.

    तेजस्वी यादव ने कहा, “ सभी लोगों को एकजुट होना होगा. अगर ये लोग (बीजेपी) फिर आ गए तो ये देश बचेगा नहीं. आज दो लोग देश को बेच रहे हैं और दो लोग खरीद रहे हैं. एयरपोर्ट, रेलवे, एलआईसी सब बेचा जा रहा है.”

    “कर्नाटक में जब लगा कि चुनाव हार रहे हैं तो पीएम ने कहा हनुमान के नाम पर वोट करिए. इन्हें जब लगता है कि हार रहे हैं तो ज़हर और नफ़रत फ़ैलाने लगते हैं. पीएम को कहना चाहिए की काम और रोज़गार के मुद्दे पर वोट दीजिए तो ये कहते हैं कि हनुमान जी के नाम पर वोट दीजिए.”

  4. फ़्रांस में सीरियाई शरणार्थी ने चाकू से चार बच्चों समेत छह लोगों को घायल किया, सरकार ने और क्या बताया?

    फ़्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न

    इमेज स्रोत, Reuters

    दक्षिण-पूर्वी फ़्रांस के शहर एनेसी में एक शख़्स ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया.

    फ़्रांस की मीडिया के मुताबिक़ ये हमला स्थानीय समयानुसार 9.45 बजे हुआ.

    इस मामले में अब फ़्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न और स्थानीय सरकारी वकील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विस्तृत जानकारी साझा की है.

    क्या नई जानकारी सामने आई -

    • छह लोग घायल हुए जिनमें चार बच्चे हैं और दो वयस्क हैं. पीड़ितों में 22 महीने का बच्चा और तीन साल का बच्चा भी शामिल है.
    • घायल बच्चों में से कुछ आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘गंभीर’ हैं.
    • संदिग्ध एक सीरियाई नागरिक है, जिसे स्वीडन में शरणार्थी का दर्जा प्राप्त था - उनका कोई आपराधिक या मनोरोग संबंधी रिकॉर्ड नहीं है.
    • अब तक इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि हमले के पीछे व्यक्ति की मंशा क्या थी
    • पुलिस ने जांच शुरू की है लेकिन इस घटना के आतंकवाद से जुड़े होने का कोई सबूत नहीं है.
    • घायलों में एक शख्स डच नागरिक है और एक बच्चा ब्रिटेन का है
    फ्रांस

    इससे पहले दक्षिण-पूर्वी फ़्रांस के शहर एनेसी में कई लोगों पर चाकू से हमले की रिपोर्ट सामने आई थी.

    फ़्रांस की मीडिया के मुताबिक़ ये हमला स्थानीय समयानुसार 9.45 बजे हुआ.

    इसके बाद फ़्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मनिन ने बताया है कि संदिग्ध को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

  5. उत्तराखंड के इस ज़िले में मुसलमानों को दुकान बंद करने की धमकी क्यों?

  6. दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर सुनिए मोहन लाल शर्मा और सुमिरन प्रीत कौर से

    पॉडकास्ट में आज बात यूक्रेन में एक बड़े बांध के टूटने की. छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले हिंदू कार्ड की.

    कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या वाली झांकी पर बोले भारत के विदेश मंत्री जयशंकर - ये न हमारे रिश्तों के लिए ठीक. ये न हमारे रिश्तों के लिए ठीक, और ना ही उनके लिए'

    सुनिए पॉडकास्ट.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. कनाडा से निर्वासन का ख़तरा झेल रहे 700 भारतीय छात्रों को लेकर विदेशमंत्री जयशंकर ने दिया बयान

    जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि विदेश मंत्रालय और कनाडा में स्थित भारतीय उच्चायोग वहां 700 भारतीय छात्रों के मामले को हल करने के लिए काम कर रहे हैं. ये छात्र मुख्य रूप से पंजाब से हैं जो कथित फर्जी एडमिशन ऑफर के कारण कनाडा से निर्वासित किए जाने का फ़ैसला किया है.

    विदेशमंत्री जयशंकर का बयान पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की ओर से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील के बाद आया है.

    इन छात्रों पर निर्वासन का ख़तरा मंडरा रहा है क्योंकि कनाडा के अधिकारियों ने पाया है कि उन्हें शैक्षणिक संस्थानों से मिले एडमिशन ऑफर नकली थे.

    जयशंकर ने कहा, "शुरुआत से ही, विदेश मंत्रालय और उच्चायोग ने छात्रों का मामला उठाया है. दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए. नई रिपोर्ट में पता चला है कि कनाडाई सरकार स्वीकार कर रही है कि यदि छात्र ने कोई गलत काम नहीं किया है तो ये उनके साथ ग़लत होगा.वे इस बात को भी स्वीकार करते हैं कि उन्हें इसका समाधान खोजना होगा. मुझे लगता है कि कनाडा का सिस्टम इस लिहाज से निष्पक्ष है. "

    जयशंकर को लिखे पत्र में धालीवाल ने कहा था कि ये छात्र मासूम हैं और उन्हें जालसाजों ने ठगा है.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल: ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 469 रन पर ऑल आउट

    मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लंदन के ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 469 रन पर ऑल आउट हो गई है.

    भारत ने कल टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था और पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 327 रन बनाए थे.

    दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद स्टीवन स्मिथ ने शतक पूरा किया लेकिन उसके बाद कोई भी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर मज़बूती से टिक नहीं सका.

    दूसरे दिन सुबह मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए चौथा विकेट निकाला.

    मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट निकाला.

    ट्रेविस हेड ने 163 रन और स्टीवन स्मिथ 121 रन बनाए.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश: बोरवेल से निकाली गई बच्ची लेकिन ज़िंदा नहीं बचाया जा सका

    मध्य प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के सीहोर में एक बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को निकाल लिया गया है. हालांकि बच्ची को ज़िंदा नहीं बचाया जा सका.

    तीन दिन पहले सीहोर ज़िले में मुंगाओली गांव में बच्ची खेत में खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी.

    इसके बाद पूरा प्रशासन बच्ची को बचाने में जुट गया था और पूरे 55 घंटे के बाद उसे बोरवेल से निकाला गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सीहोर के ज़िला कलेक्टर आशीष तिवारी ने पत्रकारों से बताया कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बच्ची को ज़िंदा नहीं बचाया जा सका और बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया जिससे पता चलता है कि शव डिकम्पोज़ होने लगा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. चिराग पासवान ने कहा- जैसे बिहार का पुल गिरा वैसे ही विपक्षी एकजुटता भी ढह जाएगी

    चिराग पासवान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एलजेपी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री जो एक ठीक ब्रिज नहीं बनवा सकते वो विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं.

    पासवान ने कहा, “जो मुख्यमंत्री पुल नहीं बना पा रहे हैं वो विपक्षी एकता का ब्रिज बनाने निकले हैं. ये विपक्षी एकता का ब्रिज भी वैसे ही धराशायी होगा जैसा इनका कुछ पहले निर्माणाधीन ब्रिज ढहा है."

    "हम साल 2014 से देख रहे हैं विपक्ष एक साथ आता है हाथ पकड़ कर फोटो खिचवाये जाते हैं लेकिन चुनाव आते-आते भानुमती का कुनबा बिखर जाता है. ये फिर से ढहराशयी ही होगी. ”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल, विपक्षी दलों की बैठक 23 जून को बिहार के पटना में होने वाली है. जेडीयू प्रमुख ललन सिंह ने बुधवार को कहा कि विपक्ष की इस बैठक पर सभी विपक्षी दलों ने सहमति जताई है. 2024 के लिए ये बैठक मील का पत्थर साबित होगी और देश बीजेपी मुक्त होगा.

    इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे, राकांपा प्रमुख शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाकपा महासचिव डी राजा, सीताराम येचुरी और दीपांकर भट्टाचार्य बैठक में शामिल होंगे.

  11. ठाणे हत्या मामला: महिला के लिव-इन पार्टनर को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

    ठाणे हत्या मामला

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र के ठाणे में एक 32 वर्षीय महिला की हत्या और शव के कई टुकड़े मिलने के मामले में उनके 56 साल के लिव-इन पार्टनर मनोज साने को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

    ठाणे ज़िले के मीरा भयंदर इलाक़े में गुरुवार को एक महिला के शव के टुकड़े मिले थे. पुलिस ने इस मामले में महिला के 56 वर्षीय लिव-इन पार्टनर को बुधवार रात गिरफ़्तार किया था.

    गुरुवार को फ़ॉरेंसिक की एक टीम वारदात की जगह पर पहुंची जहां ये अपराध हुआ.

    मनोज साने पर आरोप है कि उन्होंने अपनी लिव-अन पार्टनर की हत्या की और उनके शव के टुकड़े-टुकड़े करके अपार्टमेंट में रखे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महिया आयोग ने क्या कहा

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि “हालिया समय में ऐसे बहुत से मामले देखे गए हैं और ये बढ़े हैं. हमने इस मामले में भी ख़ुद से संज्ञान लिया है और पुलिस महानिदेशक को लिखकर इस केस पर ध्यान देने को कहा है.”

    “लिव-इन पार्टनर के साथ इस तरह के मामले देखने को मिले हैं. समाज को इसके बारे में सोचना चाहिए कि इसे कैसे नियंत्रित किया जाए. हमें अपने घरों और बच्चों से इस बारे में बात करनी चाहिए.”

  12. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल: लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 422/7 का स्कोर

    मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लंदन के ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक 7 विकेट के नुक़सान पर 422 रन बना लिए हैं.

    भारत ने कल टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था और पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 327 रन बनाए थे.

    दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद स्टीवन स्मिथ ने शतक पूरा किया लेकिन उसके बाद कोई भी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर मज़बूती से टिक नहीं सका.

    दूसरे दिन सुबह मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए चौथा विकेट निकाला. उन्होंने ट्रेविस हेड को 163 रनों के स्कोर पर विकेटकीपर एस भरत के हाथों कैच आउट कराया.

    इसके बाद कैमरन ग्रीन को मोहम्मद शमी ने 6 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट कराया. वहीं मिचेल स्टार्क 5 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हुए.

    इस समय एलेक्स केरी और पेट कमिंस क्रीज़ पर जमे हुए हैं.

  13. अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को लेकर अब क्या कहा

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ हुई बैठक को लेकर कहा है कि 15 जून तक जांच पूरी हो जाएगी और 30 जून तक कुश्ती संघ के चुनाव हो जाएंगे.

    उन्होंने कहा, “आंदोलन कर रहे पहलवानों के साथ बहुत सकारात्मक बैठक हुई है. जितने भी विषय उनकी ओर से आए उन पर बहुत गंभीरता से चर्चा हुई और हमने कहा है कि 15 जून तक चार्जशीट फ़ाइल कर दी जाएगी, 30 जून तक रेसलिंग फ़ेडरेशन के चुनाव करवा दिए जाएंगे.”

    “खिलाड़ियों के लिए इंटर्नल कंप्लेंट कमिटी का गठन किया जाएगा और महिला खिलाड़ी या अधिकारी को उसका चैयरमेन बनाया जाएगा. एडहॉक कमिटी में दो कोच बनाने के लिए नाम सामने आए हैं जिन्हें उसका कोच बनाया जाएगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    “खिलाड़ियों ने सुरक्षा की मांग की है तो उन्हें सुरक्षा दी जाएगी, मुकदमे वापस लेने की मांग की गई है. जो सारी मांगें रखी थीं उन पर निर्णय किया गया है. खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वो इन बातों को अपने समर्थकों से बताएंगे.”

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि वो चाहते हैं कि खिलाड़ी मैट पर वापस आएं, प्रशिक्षण करें और आगे प्रतियोगिता में भाग लें.

    पहलवानों ने अनुराग ठाकुर से मुलाक़ात के बाद अपने प्रदर्शन को 15 जून तक के लिए टाल दिया था.

  14. राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' वाले बयान पर स्मृति ईरानी का जवाब

    स्मृति ईरानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' वाले बयान पर कहा है कि जब राहुल गांधी मुहब्बत की बात करते हैं तो क्या इसमें सिखों की हत्या और राजस्थान से महिलाओं के अपहरण की घटना को भी शामिल करते हैं.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा, “जब आप 'मोहब्बत' की बात करते हैं तो क्या उसमें सिखों का कत्लेआम भी शामिल है?"

    "जब आप 'मोहब्बत' की बात करते हैं, तो क्या इसमें राजस्थान में महिलाओं का अपहरण भी शामिल है? जब आप 'मोहब्बत' की बात करते हैं, तो क्या इसमें हिंदू जीवन शैली की निंदा करना शामिल है?"

    "जब आप 'मोहब्बत' की बात करते हैं, तो क्या इसका मतलब उन लोगों के साथ साझेदारी करना है जो भारत के लिए अड़चनें खड़ी करना चाहते हैं? जब आप 'मोहब्बत' की बात करते हैं, तो क्या वह 'मोहब्बत' आपको अपने ही लोकतंत्र के ख़िलाफ़ बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की मांग करने के लिए मजबूर करती है? ये कैसा इश्क़ है जो अपने देश से नहीं बल्की अपनी सियासत ये है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बार-बार कहा कि वो 'देश में नफ़रत के ख़िलाफ़ मोहब्बत की दुकान' खोलना चाहते हैं.

    यात्रा के दौरान जगह-जगह भाषण देते हुए और मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और बेरोज़गारी, महंगाई, भारत के सीमा क्षेत्र में चीन के दख़ल का मुद्दा उठाया.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि देश विभाजनकारी नीतियों का शिकार है और वो ऐसे समय में मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं.

  15. अफ़ग़ानिस्तान में जनाज़े की नमाज़ के वक़्त धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, REX/Shutterstock

    अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी प्रांत बदख़शां में एक मस्जिद में धमाका हुआ है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

    ये धमाका वरिष्ठ तालिबानी अधिकारी की जनाज़े की नमाज़ (पार्थिव शरीर को दफ़नाने से पहले नमाज़) के दौरान हुआ.

    बीबीसी से एक सूत्र ने बताया है कि फ़ैज़ाबद शहर में हुए इस धमाके में कई लोग मारे गए हैं. मरने वालों में एक नज़दीकी प्रांत के पूर्व पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं.

    बदख़शां के डिप्टी गवर्नर निसार अहमद अहमदी के जनाज़े की नमाज़ के लिए लोग इकट्ठा हुए थे. मंगलवार को काम के लिए जाते हुए एक कार धमाके में उनकी मौत हुई थी.

    कार हमले की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी.

  16. 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक पर क्या बोली बीजेपी

    स्मृति ईरानी

    इमेज स्रोत, ANI

    पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक पर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कहा कि वे (एक-दूसरे) में अपना सहारा ढूंढ रहे हैं.

    उन्होंने कहा, “जो एक-दूसरे में सहारा ढूंढ रहे हैं, जो ख़ुद अपने पैरों पर खड़े होने में विफल हैं, वो जहां एकत्रित होने वाले हैं, वहीं पर 1750 करोड़ रुपये का ढांचा पानी में बह गया.”

    “उनके अरमान भी 2024 में इसी तरह से पानी में बह जाएंगे ये मेरा विश्वास है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बताया है कि 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक बुलाई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शरद पवार ने कहा, “राष्ट्रीय मुद्दों को ध्यान रखते हुए जिस पर काम करने की आशा है उसके मद्देनज़र उन्होंने (नीतीश कुमार) ये निमंत्रण दिया है. उनको सहयोग देना हम लोगों का फ़र्ज़ है.”

  17. एनआईए ने प्रतिबंधित ख़ालिस्तानी समूह से जुड़े गगनदीप सिंह उर्फ मिटी को किया गिरफ़्तार

    एनआईए

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने कनाडा से चलने वाले प्रतिबंधित ख़ालिस्तान समर्थक समूह ख़ालिस्तान टाइगर फ़ोर्स (केटीएफ़) के चरमपंथी अर्शदीप सिंह उर्फ़ अर्श डल्ला और फिलीपींस के मनप्रीत सिंह पीटा के करीबी गगनदीप सिंह उर्फ़ मिटी को गिरफ़्तार किया है.

    एक बयान जारी कर एनआईए ने कहा है कि गगनदीप सिंह उर्फ मिटी को मंगलवार को हरियाणा और पंजाब में छापेमारी के दौरान गिरफ़्तार किया गया.

    एनआईए की कार्रवाई में अर्श डल्ला और मनप्रीत के समूह से ताल्लुक रखने वाला ये पांचवा शख़्स है जिसे गिरफ़्तार किया गया है.

    एनआईए ने इससे पहले फरवरी 2023 में गंगानगर से लकी खोखर उर्फ डेनिस को गिरफ़्तार किया था, 18 मई, 2023 को मोगा के जस्सा सिंह और अमृतपाल सिंह उर्फ़ अम्मी को गिरफ़्तार किया था.

    एनआईए का कहना है कि उसने अपनी जांच में पाया है कि गगनदीप सिंह अर्श डल्ला और पीटा के लिए काम कर रहे थे और सीमापार से हथियारों की तस्करी में उनकी मदद कर रहे थे.

    वे प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के लिए पैसे जुटाने के एक जबरन वसूली रैकेट भी चला रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. तेजस्वी यादव विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बीजेपी पर क्या बोले

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक पर बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    तेजस्वी यादव ने कहा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव से इस बैठक में शामिल होने के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है लेकिन लगभग 15 दल आ रहे हैं जिसमें कांग्रेस भी शामिल है.

    उन्होंने कहा कि इस बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि नहीं बल्कि प्रमुख नेता आ रहे हैं.

    बीजेपी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो इस बैठक से डरे हुए हैं क्योंकि अभी कर्नाटक हारे हैं, उससे पहले हिमाचल प्रदेश हारे थे और आगे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान हारेंगे.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, फ़्रांस के एक पार्क में कई लोगों पर चाकू से हमला, छह बच्चे घायल

    फ़ाइल फ़ोटो
    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो

    दक्षिण-पूर्वी फ़्रांस के शहर एनेसी में कई लोगों पर चाकू से हमले की रिपोर्ट सामने आ रही है.

    फ़्रांस की न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी ने कहा है कि छह बच्चे इस हमले में ज़ख़्मी हुए हैं. फ़्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मनिन ने बताया है कि संदिग्ध को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    फ़्रांस की मीडिया के मुताबिक़ ये हमला स्थानीय समयानुसार 9.45 बजे हुआ.

    एएफ़पी के अनुसार हमले में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

    एएफ़पी ने ये भी बताया कि एनेसी शहर में एक झील के पास एक पार्क में चाकू से लैस संदिग्ध ने तीन साल की उम्र के बच्चों पर हमला किया.

    संदिग्ध को गिरफ़्तार कर लिया गया है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, संदिग्ध एक सीरियाई शरणार्थी बताया जा रहा है.

  20. महाराष्ट्र: महिला के शव के टुकड़े मिलने के मामले में महिला आयोग प्रमुख बोलीं

    राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख रेखा शर्मा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख रेखा शर्मा

    महाराष्ट्र के ठाणे में एक 32 वर्षीय महिला की हत्या और शव के कई टुकड़े मिलने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि ‘हालिया समय में ऐसे बहुत से मामले देखे गए हैं और ये बढ़े हैं. हमने इस मामले में भी ख़ुद से संज्ञान लिया है और पुलिस महानिदेशक को लिखकर इस केस पर ध्यान देने को कहा है.”

    “लिव-इन पार्टनर के साथ इस तरह के मामले देखने को मिले हैं. समाज को इसके बारे में सोचना चाहिए कि इसे कैसे नियंत्रित किया जाए. हमें अपने घरों और बच्चों से इस बारे में बात करनी चाहिए.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मुंबई से सटे ठाणे ज़िले के मीरा भयंदर इलाक़े में गुरुवार को एक महिला के शव के टुकड़े मिले थे.

    पुलिस ने इस मामले में महिला के 56 वर्षीय लिव-इन पार्टनर को गिरफ़्तार किया है.