लड़की की कुंडली जांचने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे

सुप्रीम कोर्ट ने कहा इलाहाबाद हाई कोर्ट इस मामले में ज्योतिष के क्षेत्र में कैसे घुस सकता है?

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and दीपक मंडल

  1. लड़की की कुंडली जांचने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, REUTERS

    सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए लड़की की कुंडली जांचने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर स्टे लगा दिया है.

    बीबीसी के सहयोगी संवाददाता सुचित्र मोहंती ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की वैकेशन बेंच ने शनिवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर स्टे लगाने का आदेश दिया जिसमें लखनऊ के ज्योतिष विभाग के प्रमुख को ये पता करने के लिए कहा गया था कि रेप का आरोप लगाने वाली लड़की मांगलिक है या नहीं.

    रेप के अभियुक्त ने कथित तौर पर मांगलिक होने के आधार लड़की से शादी से इनकार कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस पंकज मित्तल ने रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की अपील पर स्टे लगाने का आदेश शनिवार को जारी किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोर्ट ने कहा, ''इलाहाबाद हाई कोर्ट यहां ज्योतिष के क्षेत्र में कैसे घुस सकता है? ज्योतिष एक विज्ञान है इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन हम ये नहीं समझ पा रहे हैं ज्योतिष से जुड़ी ये जानकारी क्यों मांगी जा रही थी. इसलिए हम इस आदेश पर स्टे लगाते हैं. हमारी इलाहाबाद हाई कोर्ट से अपील है कि वो मेरिट के आधार पर जमानत याचिका पर सुनवाई करे.''

    दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 23 मई को दिए गए इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस आदेश पर स्टे लगाने से पहले स्वत: संज्ञान लिया था.

  2. ओडिशा रेल हादसे में मृतकों की संख्या पर ममता के दावे पर अश्विनी वैष्णव ने दिया ये जवाब

    अश्विनी वैष्णव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पत्रकारों को मृतकों की संख्या बताते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर अश्विनी वैष्णव ने सफाई दी है.

    उन्होंने कहा है कि अभी तक मरने वालों की संख्या 261 है. उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरा फोकस राहत कार्य पर होना चाहिए. हम पूरी पादर्शिता चाहते हैं. ये समय राजनीति का नहीं है.

    इस समय हमारा पूरा ध्यान इस बात को लेकर है कि यहां ट्रेन यातायात की पूरी व्यवस्था दोबारा बहाल हो जाए.

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    इससे पहले मृतकों की संख्या को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वैष्णव के बीच मतभेद दिखा था. घटनास्थल पर रेल मंत्री की मौजूदगी में ममता ने रेल मंत्रालय की आलोचना की थी.

    उनका कहना था,'' मैंने सुना है कि मृतकों की संख्या 500 तक जा सकती है.'' लेकिन वहीं मौजूद वैष्णव ने कहा था कि ताजा जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या 238 पर पहुंची है.''

    इससे पहले कांग्रेस ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर मोदी सरकार को घेरा और कहा कि आज ये सवाल खड़ा हो गया है कि बुलेट ट्रेन पर ज़्यादा ध्यान दिया जाएगा या बेसिक चीजों पर.

    दक्षिण पूर्वी रेलवे ने 288 लोगों की मौत की पुष्टि की है. इसकी ओर से कहा गया है कि 56 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 747 लोगों को हल्की चोटें आई हैं.

  3. टीम इंडिया की नई जर्सी, बीसीसीआई ने क्यों कहा- कुछ भी नामुमकिन नहीं

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    टीम इंडिया के क्रिकेट खिलाड़ियों को नई जर्सी मिल गई है.

    बीसीसीआई ने नई जर्सी पहने महिला और पुरुष खिलाड़ियों का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है.

    इस वीडियो में हरमन प्रीत कौर, स्मृति मंधाना, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल जैसे स्टार खिलाड़ी नज़र आ रहे हैं.

    बीसीसीआई ने पोस्ट किए वीडियो के साथ लिखा है, ये जर्सी आपको एक बात का अहसास कराती है, कुछ भी नामुमकिन नहीं है!"

    बीसीसीआई ने टेस्ट और फटाफट फॉर्मेट के लिए इसी हफ़्ते नई जर्सी फाइनल की है.

    भारतीय टीम नई जर्सी पहनकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और वनडे विश्व कप 2023 खेलेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. ओडिशा रेल हादसे को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी की ये एडवाइज़री

    एयर इंडिया

    इमेज स्रोत, AIRBUS PRESS PHOTOS

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को ए़डवाइजरी भेज कर किरायों पर नज़र रखने के लिए कहा है.

    मंत्रालय ने कहा है वे ये देखें कि ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद क्या भुवनेश्वर से आने-जाने वाली फ्लाइट के किराये बढ़े हैं.

    एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने का री-शेड्यूल कराने के अनुरोध को बगैर किसी शुल्क के पूरा करने के विकल्प पर विचार किया जा सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. ओडिशा रेल हादसे पर बोले राज्य फायर सर्विस के डायरेक्टर जनरल- जिंदगी में नहीं देखे थे इतने शव

    डायरेक्टर जनरल फायर

    इमेज स्रोत, ANI

    बालासोर रेल हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान में जुटे ओडिशा फायर सर्विस के डायरेक्टर जनरल सुधांशु सारंगी ने कहा कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी में कभी इतने शव नहीं देखे थे.

    उन्होंने कहा, "इतना डेड बॉडी देखने का ज़िंदगी में कोई तजुर्बा तो था नहीं. दुखी हैं हम लोग."

    शुक्रवार शाम बालासोर में हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 261 हो गई है. इस हादसे में नौ सौ से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं.

    हादसे के बाद राहत और बचाव काम में रेलवे और राज्य सरकार की एजेंसियों के अलावा सेना और एनडीआरएफ़ की टीमों को भी लगाया गया.

    रेलवे के मुताबिक बचाव का काम पूरा हो चुका है और मरम्मत का काम शुरू हो गया है.

    फायर सर्विस के डायरेक्टर जनरल सारंगी ने बताया, " क्रेन आ गई है. अब एक एक करके (कोच को) हटाएंगे. कोच हटाने के बाद देखना है कि उसके नीचे क्या है? लेकिन उम्मीद नहीं है कि उसके नीचे कोई ज़िंदा होगा. इस वजह से हम लोग थोड़ा उदास हैं. "

    शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. उनके पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौके पर पहुंचे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. ओडिशा रेल हादसे को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछा सवाल- बुलेट ट्रेन ज़रूरी या यात्रियों की सुरक्षा

    अधीर रंजन चौधरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है और कहा है कि आज ये सवाल खड़ा हो गया है कि बुलेट ट्रेन पर ज़्यादा ध्यान दिया जाएगा या बेसिक चीजों पर.

    लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा पर ध्यान देने के मामले में ‘रेलवे कमज़ोर पड़ गई है.’

    अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “मैं हमेशा कहता रहा हूं कि जो बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर है, उस पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है. रेलवे में लापरवाही हो रही है जिसका नतीजा हम भुगत रहे हैं. सरकार रेलवे यात्री सुरक्षा पर ध्यान को लेकर कमजोर पड़ गई है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कवच कहां है?

    उन्होंने ‘कवच सिस्टम’ को लेकर भी सरकार से सवाल पूछे.

    अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “बड़ी-बड़ी बात कही जाती है कि हम एंटी कोलिजन डिवाइस लगाते हैं, कवच लगाते हैं, कवच सब कुछ रोक देगा. कवच कहां है भाई?”

    उन्होंने कहा, “एक के बाद एक तीन ट्रेन एक साथ हादसे में जुट गए (तीन ट्रेनों की टक्कर हो गई) तो कवच कहां है?”

    कवच वो सिस्टम है जिसके बारे में कहा जाता है कि इससे रेल हादसों को रोका जा सकता है. इसे लेकर दावा किया जाता है कि अगर दो ट्रेनें एक ट्रैक पर आ रही हों तो ये सिस्टम दोनों ट्रेनों को रोक देगा.

    कवच सिस्टम मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था.

    रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा के मुताबिक, “जिस रूट पर हादसा हुआ, वहां कवच सिस्टम शुरू नहीं हुआ था.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    'दो-चार को बलि का बकरा बना दोगे'

    अधीर रंजन चौधरी ने हादसे की जांच के नतीजों को लेकर भी आशंका जाहिर की.

    कांग्रेस नेता ने कहा, “आज के इलेक्ट्रॉनिक सिग्लन के सिस्टम में, निरीक्षण के लिए हमारे पास कई सारी मशीनरी हैं, उपकरण हैं, फिर भी हम क्यों नहीं सफल हो रहे हैं हादसों को रोकने में? ग़लती कहां है? एक कमेटी बना दोगे, दो-चार को बलि का बकरा बना दोगे.”

    उन्होंने कहा, “हम देश की सरकार से गुहार लगाना चाहते हैं कि बुलेट ट्रेन कब चलेगी पता नहीं तो बुलेट ट्रेन पर ज़्यादा ध्यान दिया जाएगा या बेसिक चीजों पर, ये सवाल आज खड़ा हो गया है.”

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, ओडिशा रेल हादसा : दोषियों को बख़्शा नहींं जाएगा, बोले पीएम नरेंद्र मोदी

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार इस हादसे को लेकर बेहद गंभीर है और इसके लिए जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख़्शा नहीं जाएगा.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के बालासोर पहुंच कर ट्रेन दुर्घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जानकारी ली.

    समाचार एजेंसी एनआई के मुताबिक घटनास्थल से ही उन्होंने कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री को फोन किया और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने को कहा. बाद में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

    '' जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है, ये बहुत बड़ा दर्दनाक़ और वेदना से भी परे मन को वचलित करने वाला है. जिन परिवारजनों को इंजरी हुई है, उनके लिए भी सरकार, उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी.

    जो परिजन हमने खोए हैं, वो तो वापस नहीं ला पाएंगे लेकिन सरकार उनके दुख में, परिजनों के दुख में उनके साथ है.

    सरकार के लिए ये घटना अत्यंत गंभीर है, हर प्रकार की जांच के निर्देश दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसको सख्त से सख्त सज़ा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

    मैं ओडिशा सरकार का भी, यहां के प्रशासन के सभी अधिकारियों का जिन्होंने जिस त्वरा से इस परिस्थिति में,

    अपने पास जो भी संसाधन थे, लोगों की मदद करने का प्रयास किया. यहां के नागरिकों का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं क्योंकि उन्होंने संकट की घड़ी में चाहे ब्लड डोनेशन का काम हो, चाहे रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की बात हो, जो भी उनसे बन पड़ता था करने का काम किया है. खासकर इस क्षेत्र के युवकों ने रात भर मेहनत की है.

    मैं इस क्षेत्र के नागरिकों का भी आदर पूर्वक नमन करता हूं कि उनके सहयोग के कारण ऑपरेशन को तेज़ गति से आगे बढ़ा पाए.

    रेलवे ने अपनी पूरी शक्ति, पूरी व्यवस्थाएं रेस्क्यू ऑपरेशन में, आगे रिलीफ के लिए और जल्द से जल्द ट्रैक रिस्टोर हो, यातायात का काम तेज़ गति से फिर से आए, इन तीनों दृष्टि से सुविचारित रूप से प्रयास आगे बढ़ाया है.

    इस दुख की घड़ी में मैं आज स्थान पर जाकर सारी चीजों को देखकर आया हूं. अस्पताल में भी जो घायल नागरिक थे मैंने उनसे बात की है. मेरे पास शब्द नहीं है इस वेदना को प्रकट करने के लिए लेकिन परमात्मा हम सबको शक्ति दें कि हम जल्द से जल्द इस दुख की घड़ी से निकलें.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले पीएम ने बालासोर पहुंचकर रेल दुर्घटनास्थल का जायजा लिया था.

    उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे.

    बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 900 लोग घायल हुए हैं.

  8. ओडिशा रेल हादसे पर कोहली और सलमान ख़ान ने दी ये प्रतिक्रिया

    सलमान ख़ान और विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सलमान ख़ान और विराट कोहली

    ओडिशा हादसे के बाद नेताओं से लेकर अभिनेताओं और आम लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

    इस हादसे पर सब दुख ज़ाहिर कर रहे हैं.

    सत्ता पक्ष के नेता घटना के कारणों की जानकारी के लिए जांचकी बात कह रहे हैं. वहीं विपक्ष के कुछ नेता रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं.

    इस हादसे में अब तक कम से कम 261 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

    हादसे पर दुख जताने वालों में कई अहम लोग भी शामिल हैं.

    अभिनेता सलमान ख़ान ने ट्वीट किया, ''रेल हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ. ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें और मरने वाले लोगों के परिजन और घायलों को शक्ति दे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्रिकेटर विराट कोहली ने ट्वीट किया, ''ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे से दुखी हूं. मेरी प्रार्थनाएं और दुआएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने किसी अपने को खाया है. मैं दुआ करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. लालू यादव ने कहा- लापरवाही की वजह से हुआ ओडिशा रेल हादसा

    लालू प्रसाद यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ओडिशा रेल हादसे को बड़ी लापरवाही बताते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है.

    लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाया, "बहुत बड़ी लापरवाही हुई है."

    उन्होंने कहा, "किस तरह से इन लोगों ने लापरवाही बरता, सावधानी नहीं बरता और इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है."

    ओडिशा के बालासोर में कल (शुक्रवार) शाम रेल हादसा हुआ जिसमें अब तक कम से कम 260 लोगों की मौत हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उच्चस्तरीय जांच की मांग

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक इस हादसे के पीछे 'कुछ तकनीकी' कारण हैं.

    लालू यादव ने आरोप लगाया है कि ये हादसा लापरवाही की वजह से हुआ है और इसकी जांच होनी चाहिए.

    लालू यादव ने कहा, " इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, इसमें जो भी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए."

    लालू यादव 2004 से 2009 तक मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री रहे थे.

  10. ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: बालासोर में कैसे हुआ ट्रेन हादसा?

    ओडिशा के बालासोर ज़िले के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे भीषण ट्रेन हादसा हुआ जिसकी चपेट में तीन ट्रेनें आई हैं और अब तक 260 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 600 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

    वीडियो कैप्शन, ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: बालासोर में कैसे हुआ ट्रेन हादसा?
  11. पीएम मोदी बालासोर पहुंचे, दुर्घटना स्थल का लिया जायजा

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार को) बालासोर पहुंच कर रेल दुर्घटनास्थल का जायजा लिया.

    उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे.

    इसके बाद वो कटक अस्पताल में भर्ती लोगों से भी मिलने जाएंगे.

    बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में अब तक कम से कम 260 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 900 लोग घायल हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ओडिशा के बालासोर में कल (शुक्रवार को) एक बड़ा रेल हादसा हुआ था जिसमें अब तक 260 लोगों की मौत हुई है.

    रेल हादसे दो यात्री गाड़ियां और एक मालगाड़ी शामिल थीं.

    रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बताया कि हादसे की वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि कुछ का रूट बदला गया है. "अब तक 48 ट्रेन रद्द की गईं हैं. 39 का रास्ता बदला गया है.10 ट्रेनों को कम दूरी तक चलाया गया है."

  12. ओडिशा रेल हादसा : दुनिया भर के नेताओं ने क्या कहा?

    पुतिन

    इमेज स्रोत, EWA

    ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति पूरी दुनिया के नेता अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं.

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे संदेश के जरिये इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति अपनी संवेदना जताई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पीएम मोदी को संदेश भेज कर मरने वालों के परिजन प्रति दुख जताया है.

    उन्होंने कहा है,'' मैं जापान और उसके लोगों की ओर से हादसे में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति संवेदना जताता हूं. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा,''ओडिशा में ट्रेन हादसे की रिपोर्ट और दृश्य देख कर मेरा दिल टूट गया. मुसीबत की इस घड़ी में कनाडा के लोग भारत के लोगों के साथ खड़े हैं.''

    ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने भी ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है.

    ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने लिखा, ''भारत में ट्रेन हादसे से प्रभावित हर किसी के लिए प्रार्थना कर रही हूं. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति हमारी संवेदनाएं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    नई दिल्ली में इटली के दूतावास ने ट्वीट कर लिखा,'' ओडिशा के रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों के प्रति हमारी संवेदनाएं. शोक की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    ओडिशा के बालासोर में कल एक बड़ा रेल हादसा हुआ जिसकी वजह से कम से कम 238 लोगों की मौत हो गई. रेल हादसे में दो यात्री गाड़ियां और एक मालगाड़ी शामिल थीं.

    रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने आज (शनिवार को) बताया, "रेस्क्यू ऑपरेशन (बचाव अभियान) पूरा हो गया है. अब रिस्टोरेशन (मरम्मत) का काम शुरू हो रहा है. हादसे में 238 लोगों की मौत हुई है."

  13. ओडिशा ट्रेन हादसे की वजह से ये रेल और रूट हुए प्रभावित

    अमिताभ शर्मा

    इमेज स्रोत, ANI

    रेलवे ने बताया है कि ओडिशा रेल दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम पूरा हो गया है. रेलवे के मुताबिक़, अब मरम्मत का काम शुरू हो गया है.

    ओडिशा के बालासोर में कल (शुक्रवार को) एक बड़ा रेल हादसा हुआ जिसकी वजह से कम से कम 238 लोगों की मौत हो गई.

    रेल हादसे में दो यात्री गाड़ियां और एक मालगाड़ी शामिल थीं.

    रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने आज (शनिवार को) बताया, "रेस्क्यू ऑपरेशन (बचाव अभियान) पूरा हो गया है. अब रिस्टोरेशन (मरम्मत) का काम शुरू हो रहा है. हादसे में 238 लोगों की मौत हुई है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शर्मा ने बताया कि अब तक 100 से ज़्यादा लोगों ने मुआवज़े के लिए दावा किया है.

    उन्होंने ये भी बताया कि हादसे की वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि कुछ का रूट बदला गया है.

    शर्मा ने बताया, "अब तक 48 ट्रेन रद्द की गईं हैं. 39 का रास्ता बदला गया है.10 ट्रेनों को कम दूरी तक चलाया गया है."

    आगे देखिए कि इस हादसे के कारण अब तक कौन कौन सी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं? कौन सी रद्द हुई हैं और किनका रूट बदला गया है?

    दोपहर तक का हाल

    रेल हादसे

    इमेज स्रोत, Twitte/drmkgp

    ओडिशा रेल हादसा

    इमेज स्रोत, Twitter/drmkgp

  14. ओडिशा: रेल मंत्री की मौजूदगी में बोलीं ममता बनर्जी- ये रेल हादसा ना होता अगर...

    ममता बनर्जी और अश्विनी वैष्णव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी और अश्विनी वैष्णव

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर सवाल उठाए हैं.

    दुर्घटनास्थल पर पहुंची ममता बनर्जी ने कहा कि अगर ट्रेन में एंटी कोलिजन डिवाइस (टक्कर रोधी यंत्र) लगा होता तो ये हादसा नहीं होता.

    ममता बनर्जी ने कहा, “मैं जब मंत्री थी तब एंटी कोलिजन डिवाइस तैयार किया गया था. (इसका मक़सद था कि) एक लाइन में दो ट्रेन आ जाएं तो वो रुक जाएं.”

    उन्होंने कहा, “ रेल मंत्री अभी यहां हैं, एंटी कोलिजन डिवाइस लगाते तो हादसा नहीं होता.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ममता बनर्जी जब मीडिया के साथ बात कर रही थीं, तब वहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे.

    ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि अब रेलवे को ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’ नहीं मिल रहा है.

    पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, “ रेलवे को स्पेशल ट्रीट करना है. अब रेलवे का बजट नहीं होता. ऐसा लगता है कि रेलवे में कॉर्डिनेशन की कमी हो गई है.”

    उन्होंने बालासोर दुर्घटना को सदी का सबसे बड़ा रेल हादसा बताते हुए कहा कि दुर्घटना में मरने वाले पश्चिम बंगाल के लोगों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

    ममता बनर्जी ने कहा कि राहत और बचाव का काम पूरा होने तक पश्चिम बंगाल सरकार रेलवे और ओडिशा सरकार के साथ मिलकर काम करेगी.

    इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हादसे में प्रभावित हुए लोगों और उनके परिजन के लिए सुबह से ही शटल चलाई जा रही है.

  15. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताई- ओडिशा रेल दुर्घटना की वजह

    धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा रेल दुर्घटना के लिए 'तकनीकी कारण' को ज़िम्मेदार बताया है.

    धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से कहा, "दुर्भाग्यजनक हादसा हुआ. नहीं होना चाहिए था. कुछ तकनीकी कारण से ये हुआ है. रेल विभाग ने उस पर इन्क्वायरी कमेटी बैठाई है. रेल मंत्री आज स्वयं सुबह से आकर डटे हैं. वो सारे विषय को ख़ुद देख रहे हैं."

    ओडिशा के बालासोर में कल (शुक्रवार) शाम को हुए रेल हादसे में कम से कम 238 लोगों की मौत हो गई.

    प्रधान ने कहा कि अभी सारी एजेंसी रेस्क्यू (बचाव) के काम में लगी हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दौरा करेंगे.

    प्रधान ने कहा, "अभी आज यहां प्रधानमंत्री भी आएंगे. थोड़ी देर पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री वहां होकर गए हैं. (पश्चिम) बंगाल की मुख्यमंत्री भी आ रही हैं. मरम्मत और बचाव के काम में हम सबके सहयोग की अपेक्षा करते हैं. स्थानीय लोगों ने बहुत मदद की."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी इस बारे में जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी ओडिशा दौरे पर शनिवार को रहेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रेल मंत्री ने क्या कहा?

    केंद्रीय मंत्री प्रधान के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे.

    वैष्णव ने कहा कि बचाव का काम पूरा हो गया है और अब मरम्मत का काम शुरू हो गया है.

    उन्होंने कहा, "इस दुर्घटना की जड़ तक जाएंगे और कभी भी इस तरह की घटना वापस न हो, इसकी व्यवस्था करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  16. ओडिशा रेल दुर्घटना: हादसे के बाद मददगार बनकर आए ये लोग

    ओडिशा रेल हादसा

    इमेज स्रोत, EPA

    ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 238 हो गई है. इसे भारतीय रेल इतिहास के सबसे बड़े हादसों में से एक माना जा रहा है.

    हादसे के बाद से रेलवे, एनडीआरएफ़ और सेना की टीमें राहत और बचाव के काम में जुट गईं. स्थानीय लोगों ने भी इनकी उल्लेखनीय मदद की. ओडिशा के जिन अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया है, वहां बड़ी संख्या में लोग खून देने और मदद करने पहुंच रहे हैं.

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ऐसे सभी लोगों को शुक्रिया कहा है. वहीं ओडिशा के चीफ़ सेक्रेट्री प्रदीप जेना ने इसे अच्छा संकेत बताया.

    ख़ून देने के लिए अस्पताल में जुटे लोग

    इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जेना ने बताया, “लोग ख़ुद ही ख़ून देने के लिए आगे आ रहे हैं. मुझे कई जगहों से संदेश मिले हैं. ये अच्छा संकेत है.”

    चीफ़ सेक्रेट्री ने बताया कि हादसा होने के बाद से ही स्थानीय लोगों ने बचाव में लगी टीमों की काफी मदद की है.

    नवीन पटनायक

    इमेज स्रोत, ANI

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, “मैं स्थानीय लोगों और स्थानीय टीमों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए पूरी रात काम किया.”

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा,”रेलवे सुरक्षा को हमेशा पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए.”

    अस्पताल में ख़ून देने के लिए पहुंचे स्थानीय निवासी सुधांशु ने बताया कि हादसा देखने के बाद वो ख़ुद को रोक नहीं सके.

    सुधांशु ने कहा, “मैंने देखा, कल बालेश्वर में जो ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था बहुत से लोग मर गए. अभी लोग अस्पताल में आ रहे हैं. उनकी स्थिति बहुत नाजुक है. यहां बातचीत हो रही थी, (मदद की) बहुत आवश्यकता है. मैं संभाल नहीं पाया खुद को और मैंने जाकर ब्लड दे दिया. शायद किसी की जान बच सके. कोई अपने घर जा सके.”

    वहीं, कटक के निवासी विभूति शरण ने बताया, “हादसा देखने के बाद मेरे मन में दुख हुआ इसलिए मैं ब्लड देने आया हूं. मेरे दोस्तों ने भी खून दिया है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  17. जो 'कवच' सिस्टम रेल हादसा रोक सकता था, उस पर रेलवे ने ये कहा

    रेलवे

    इमेज स्रोत, RAILWAY

    ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद से विपक्ष और एक्सपर्ट सरकार को घेर रहे हैं.

    विपक्षी दलों के नेता और सोशल मीडिया पर कई लोग ट्रेन हादसे के बाद ये सवाल उठा रहे हैं कि आख़िर इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ?

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ''हादसे के बाद हाई लेवल कमेटी बनाई गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.''

    इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर 'कवच' की भी चर्चा हो रही है.

    कवच यानी वो सिस्टम जिसके बारे में कहा जाता है कि इसके ज़रिए रेल हादसों को रोका जा सकता है. दावा किया गया था कि अगर दो ट्रेनें एक ट्रैक पर आ रही हों तो ये सिस्टम दोनों ट्रेनों को रोक देगा.

    कवच सिस्टम मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सरकार की योजना के मुताबिक़, कवच के तहत 2000 किलोमीटर के रेल नेटवर्क को कवर किया जाना था. सरकार इस दिशा में काम कर रही थी और रेल रूट्स को इसके ज़रिए कवर किया जा रहा था.

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है.

    इस पुराने वीडियो में अश्विनी वैष्णव कहते दिखते हैं, ''हम अपना एक सिस्टम कवच बना रहे हैं. कवच यूरोप के सिस्टम से भी ज़्यादा बेहतर है. हमने एक टेस्ट भी किया. इस टेस्ट में एक ट्रेन में मैं भी सवार था. एक ही ट्रैक पर दो तरफ़ से हाई स्पीड में ट्रेनें आ रही थीं. ठीक 400 मीटर की दूरी पर कवच सिस्टम ट्रेनों को ख़ुद से रोक देता है. मैं इंजीनियर था तो मैंने इन ट्रेनों में बैठने का रिस्क ख़ुद लिया और इसका परीक्षण किया. मैं बहुत आत्मविश्वास से भरा था.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ऐसे में जब ये सवाल उठ रहा है कि आख़िर बालासोर में हुए हादसे को कवच के कारण क्यों नहीं रोका गया?

    इसका जवाब रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने दिया. शर्मा ने कहा, ''कवच सिस्टम रूट के आधार पर होता है. दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली बॉम्बे रूट पर ही फिलहाल कवच सिस्टम को लगाया जा रहा है. प्रक्रिया में है. जिस रूट पर हादसा हुआ, वहां कवच सिस्टम शुरू नहीं हुआ था.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: पीएम मोदी बालासोर जाएंगे, घायलों से भी मिलेंगे

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, PIB

    ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे वाली जगह का दौरा पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी शनिवार को ही कटक के अस्पताल जाकर घायलों से भी मिलेंगे.

    बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है.

    शनिवार सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा सीएम नवीन पटनायक भी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं.

    रेल मंत्री से जब हादसे की वजह पर सवाल किया गया तो वो बोले- हाई लेवल कमेटी बना दी गई है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग भी की.

    इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: रेल मंत्री के इस्तीफ़े की उठी मांग, कौन क्या बोला?

    रेल हादसा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है. घायलों की संख्या लगभग 650 बताई जा रही है.

    घटनास्थल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ओडिशा सीएम नवीन पटनायक शनिवार सुबह पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया.

    रेल हादसे के बाद सत्ता से लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

    विपक्ष के कुछ नेताओं ने हादसे के बाद रेल मंत्री के इस्तीफ़े की मांग की.

    टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने फ़ेसबुक पर लिखा, ''मोदी सरकार जनता को गुमराह करने और अपनी राजनीतिक मंशाओं को पूरा करने के लिए वंदे भारत ट्रेन और नए स्टेशनों की बात करती है लेकिन सुरक्षा को लेकर कुछ नहीं कर रही है. घटनास्थल से जो मंज़र दिख रहा है वो दिल दुखाने वाला है. 100 से ज़्यादा लोगों की जान गई. मरने वाले लोगों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएँ हैं.''

    बनर्जी ने इस्तीफ़े की मांग करते हुए कहा, ''अगर ज़मीर की आवाज़ बची है तो रेल मंत्री तत्काल इस्तीफ़ा दें.''

    महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार ने घटना पर दुख जताया.

    अजित पवार ने कहा, ''ये दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हैं. रेलवे विभाग को इसकी जांच करनी चाहिए. जो लोग दोषी हैं, उनके ख़िलाफ़ जांच करनी चाहिए. रेलवे को लोगों की जान की कीमत समझनी चाहिए. पहले कभी ऐसे ट्रेन हादसे हुआ करते थे तो रेल मंत्री इस्तीफ़ा दे दिया करते थे लेकिन अब कोई आगे आने को तैयार नहीं.''

    हालांकि घटनास्थल पर जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस बारे में पूछा गया तो वो सीधा जवाब देने से बचते दिखे.

    वैष्णव ने कहा, ''मैं यही कहूंगा कि सबसे पहला फोकस लोगों की जान बचाने और राहत कार्य पर रखें.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी लाल बहादुर शास्त्री के इस्तीफ़े की तस्वीर को री-ट्वीट करते हुए लिखा, ''पहले हमारे पास ऐसे नेता थे, जो भारत में ज़िम्मेदारी लेते थे. जय हिंद.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    1956 में लाल बहादुर शास्त्री ने महबूब नगर में हुए ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. हालांकि इस इस्तीफ़े को स्वीकार नहीं किया गया था.

    बाद में एक और ट्रेन हादसा हुआ तो शास्त्री का ये इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया गया था.

  20. बालासोर ट्रेन हादसा: जानलेवा बोगियों के अंदर, बाहर और अस्पताल का हाल

    बालासोर ट्रेन हादसा:

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बालासोर ट्रेन हादसा:

    सैकड़ों लोग शुक्रवार को अपने घर से निकले. कोई नौकरी करने चेन्नई या केरल की ओर जा रहा था. कोई अपने घर लौट रहा था.

    ट्रेनें शाम सात बजे के क़रीब ओडिशा के बालासोर ज़िले से निकल रही थीं. तभी तीन ट्रेनें हादसे का शिकार हुईं और 238 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई.

    हादसे के बाद समाचार एजेंसियों, एनडीआरएफ़, निजी न्यूज़ चैनलों के कैमरों से घटनास्थल और अस्पताल की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो डरा देने वाली हैं.

    इस कहानी में समझिए कि घटनास्थल पर इस वक़्त क्या कुछ दिख रहा है और माहौल कैसा है?

    रेल हादसा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रेल बोगियों से बाहर का हाल

    घटनास्थल पर ट्रेन की लगभग चार बोगियां पलटी हुई दिख रही हैं. कुछ बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ी हुई हैं और कुछ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

    मालागाड़ी के ऊपर एक ट्रेन का इंजन चढ़ा हुआ है.

    ट्रेन की पलटी हुई बोगी की फर्श को फाड़कर पटरी ट्रेन की छत को फाड़कर ऊपर निकल गई हैं.

    पटरियों पर लोगों का सामान बिखरा पड़ा है. कुछ बैग बंद हैं और कुछ से सामान बाहर निकला दिख रहा है.

    पटरियों पर लाशों को बैग में बंद करके रखा हुआ है और इन लाशों को गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

    बालासोर ट्रेन हादसा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बालासोर ट्रेन हादसा
    ट्रेन हादसा

    इमेज स्रोत, STR/AFPTV/India's National Disaster /AFP via Getty

    रेल बोगी के अंदर का हाल

    बोगियों के अंदर लोगों की चप्पलें, कपड़े हैं.

    रेस्क्यू ऑपरेशन के अंदर कुछ फँसे हुए लोगों को कपड़ा या रस्सी बांधकर निकालने की कोशिशें भी हुईं. कुछ लोग इन कपड़ों के सहारे बाहर निकाल लिए गए.

    हादसा शाम 7 बजे का है यानी वो वक़्त जब लोगों के ख़ाने या नाश्ते का वक़्त था. ऐसे में हादसे वाली बोगियों में बिखरा हुआ खाना, लोगों की चप्पलें दिख रही हैं.

    कुछ चश्मदीदों की मानें तो हादसे के फ़ौरन बाद बोगियों के अंदर लोग घायल हालत में भी दिखे. किसी का हाथ कटा हुआ था, किसी का पैर.

    बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बोगियों को मशीनों से काटा जा रहा है और ये ज़िंदगियों को बचाने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है.

    घटनास्थल पर मौजूद लोग बता रहे हैं कि बोगियों के अंदर से किसी तरह की आवाज़ नहीं आ रही है यानी किसी के अंदर फँसे होने की आशंका कम ही है. हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

    बोगियों के शीशे, सीटें टूट चुकी हैं.

    अस्पताल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अस्पताल का हाल

    घटनास्थल वाली जगह से घायलों को ओडिशा के भदरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

    तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अस्पताल के वॉर्ड में घायलों की भीड़ है. लोगों के शरीर से खून निकल रहा है. खून से सने कपड़ों में घायलों का दर्द चेहरे पर साफ़ देखा जा सकता है.

    घायलों के इलाज के लिए ख़ून की ज़रूरतें बढ़ गई हैं और इस दिशा में संस्थाएं काम भी कर रही हैं.

    कुछ घायल एक-दूसरे के कंधे पर सिर रखकर रो रहे हैं और कुछ इलाज की प्रतीक्षा में दिख रहे हैं.

    अस्पताल के बाहर एंबुलेंस के सायरन लगातार सुनाई दे रहे हैं. इन एंबुलेंस में घायलों को लाया जा रहा है.

    इन घायलों को भर्ती करवाने के लिए अस्पताल के गेट पर डॉक्टर्स या एनडीआरएफ़ की टीमें तैनात हैं. कुछ आम लोग भी बचाव कार्य में जुटे दिख रहे हैं.