ट्रंप को जेल नहीं होनी चाहिएःपोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स
इसराइल के क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में हुई गोलीबारी में दो इसराइली महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई.
लाइव कवरेज
अभिनव गोयल and शुभम किशोर
ट्रंप को जेल नहीं होनी चाहिएःपोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा है कि उन्हें भुगतान करने को
लेकर डॉनल्ड ट्रंप को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए.
स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा, “मुझे
नहीं लगता कि मेरे ख़िलाफ़ उनका अपराध उन्हें जेल में डालने के लायक है.”
हालांकि उन्होंने कहा कि अगर अगली सुनावाई में उन्हें
बयान देने के लिए बुलाया जाता है तो वो ज़रूर जाएंगी.
उन्होंने कहा, “ये बहुत चुनौतीपूर्ण है लेकिन मैं
आशान्वित हूं. मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है. मैं ही अकेली हूं जो शुरू से
सच बोलता रहा है.”
उन्होंने कहा कि जब ट्रंप अदालत
में जा रहे थे, उनके अंदर मिलीजुली भावना थी लेकिन उन्हें ये दुखद लगा.
उन्होंने कहा, “उन्हें
अब किसी और के मातहत रहना था, यानी जज.अब वो ऐसी शख़्सियत
नहीं रहा जिसे छुआ न जा सके.”
स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप कराने के लिए पूर्व
राष्ट्रपति पर 1,30,000 डॉलर भुगतान करने का आरोप है. इस आरोप में अधिकतम चार साल की जेल की सज़ा हो सकती है.
कथित तौर पर अपने अफ़ेयर की बात सार्वजनिक न करने के
लिए ये भुगतान ट्रंप ने कराया था.
वेस्ट बैंक में गोलीबारी में दो इसराइली महिलाओं की मौत
इमेज स्रोत, Reuters
इसराइल के क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में हुई गोलीबारी में दो इसराइली महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई.
इसराइली सेना और चिकित्साकर्मियों का कहना है कि ये महिलाएं एक कार में थीं जो जॉर्डन घाटी में हमरा के पास गोली लगने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.
स्थानीय मीडिया ने बताया कि मरने वाली महिल बहनें थीं और उम्र बीस साल से अधिक थी. 48 साल की तीसरी महिला, जो उनकी मां बताई जा रही है, उनकी हालत गंभीर है.
शूटिंग दक्षिणी लेबनान और गज़ा पट्टी में इसराइली युद्धक विमानों द्वारा किए गए हवाई हमलों के घंटों बाद हुई.
इज़राइली सेना ने कहा कि जॉर्डन घाटी में शुक्रवार की घटना को शुरू में एक इज़राइली कार और एक फ़िलिस्तीनी कार के बीच टक्कर के रूप में रिपोर्ट किया गया था.
लेकिन जब सैनिक पहुंचे तो उन्होंने इसराइली वाहन में कई गोलियों के छेद दिखे और यह पाया गया कि ये एक हमला था.
इसराइल के सरकारी समाचार चैनल 'कान' के अनुसार 22 गोलियों के खोल मिले, जिससे पता चलता है कि ये एक असॉल्ट राइफ़ल हमला था.
80 करोड़ लोगों को भारत में मुफ़्त राशन मिल रहा, पाकिस्तान में लोग खाने के लिए तरस रहे - योगी आदित्यनाथ
इमेज स्रोत, ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि 'पिछले तीन सालों में केंद्र सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन दिया है.'
कौशांबी में एक सामरोह में उन्होंने कहा, "भारत सरकार ने पिछले तीन सालों से 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन दिया है, वहीं पाकिस्तान के लोग खाने के लिए तरस रहे हैं. दुनिया भारत की ओर देख रही है."
कौशांबी महोत्सव में उन्होंने कहा, "आज 612 करोड़ के विकास के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है. कौशांबी ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है. ये 16 महाजनपदों में से एक था. माना जाता है कि भगवान राम एक रात के लिए यहां रुके थे."
उन्होंने कहा कि राज्य की योजनाएं, हर गांव, हर गरीब, किसान और युवा तक पहुंच रही हैं.
अमित शाह ने शुक्रवार को कौशांबी महोत्सव का उद्घाटन किया और कई नई योजनाओं की नींव रखी.
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 32.9 करोड़ डॉलर की गिरावट
इमेज स्रोत, UNG YEON-JE
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.449 अरब डॉलर रह गया.
पिछले दो रिपोर्टिंग हफ्तों में विदेशी मुद्रा भंडार में 578.778 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया.
पिछले वित्त वर्ष में विदेशी मुद्रा भंडार में 28.86 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई है.
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था.
दिनभर - पूरा दिन, पूरी ख़बर प्रेरणा और सुमिरनप्रीत कौर के साथ
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
आईपीएलः सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला
इमेज स्रोत, TWITTER @SunRisers
आईपीएल 2023 के 10वें मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.
लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जा रहा है.
लखनऊ सुपर जायंट्स का यह इस सीज़न में तीसरा मुक़ाबला है. पहले मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया, वहीं दूसरे में उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
दूसरी तरफ़ सनराइजर्स हैदराबाद का इस सीज़न में यह दूसरा मैच है. पहले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
लखनऊ टीम की कमान लोकेश राहुल के हाथों में होगी वहीं हैदराबाद की टीम पहली बार एडेन मार्करम की कप्तानी में खेलेगी. पहले मैच में टीम का नेतृत्व भुवनेश्वर कुमार ने किया था.
दोनों टीमों के बीच यह आईपीएल में केवल दूसरा मुक़ाबला है. दोनों टीमें पिछले सीज़न में पहली बार आपस में भिड़ी थीं, जहां लखनऊ ने हैदराबाद को 12 रनों से हरा दिया था.
बांग्लादेश: दो विरोधी गुटों के बीच हुए सशस्त्र संघर्ष में 8 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, SANJOY KUMAR BARUA
बांग्लादेश की पुलिस ने बताया है कि दो विरोधी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई है.
ये घटना देश के दक्षिणी इलाके में स्थित बंदरबन ज़िले के रवांगचारी गांव में गुरुवार देर शाम को हुई.
पुलिस का कहना है कि मारे गए लोगों के शरीर पर वर्दी पर थी. घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं.
ऐसी रिपोर्टें हैं कि इस घटना में शामिल लोग एक अलगाववादी गुट कुकी-चिन नेशनल फ्रंट के विरोधी धड़ों से जुड़े थे.
बांग्लादेश सरकार ने अक्टूबर में इस गुट के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू की थी.
ऐसी जगह जहां रखे गए हैं क़रीब 10,000 मानसिक रोगियों के मस्तिष्क
वीडियो कैप्शन, एक ऐसी जगह जहां जमा हैं क़रीब 10000 मानसिक रोगियों के मस्तिष्क
यह दुनिया का सबसे बड़ा संग्रह है, जहां क़रीब 10,000 मानसिक रोगियों के मस्तिष्क संरक्षित करके रखे गए हैं.
लेकिन क्यों रखे गए हैं ये मस्तिष्क और आज के समय में क्या है इसकी उपयोगिता?
अमित शाह बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस के राज में आज़मगढ़...
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के शासन में आज़मगढ़ को आतंकवाद के लिए जाना जाता था जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां विकास हो रहा है.
अमित शाह ने आज़मगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है.
उन्होंने याद दिलाया कि गुजरात के एक मंदिर में चरमपंथियों द्वारा किए गए बम धमाकों के तार आज़मगढ़ से जुड़े पाए गए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "आज उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। ये सपा, बसपा, कांग्रेस क्या देश और उत्तर प्रदेश का विकास कर सकते हैं? 2024 में फिर से सपा, बसपा, कांग्रेस परिवारवाद और जातिवाद को लेकर आएंगे तथा लोगों को गुमराह करेंगे."
ज़िले में हरिहरपुर म्यूज़िक कॉलेज और कई अन्य विकास परियोजनाओं की नींव रखने के बाद उन्होंने एक रैली को संबोधित किया.
साल 2022 के उपचुनाव में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आज़मगढ़ से जीत दर्ज की थी.
उससे पहले इस सीट से सपा नेता अखिलेश यादव सांसद थे लेकिन विधानसभा सदस्य बने रहने के फ़ैसले के बाद उन्होंने लोकसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था.
बड़ी हस्तियों के पास डिग्री होने या ना होने से क्या फ़र्क़ पड़ता है?
वीडियो कैप्शन, बड़ी हस्तियों के पास डिग्री होने या ना होने से क्या फ़र्क़ पड़ता है?
ये ग़ुलामी की सोच है कि इंसान से ज़्यादा कागज़ अहम हैं.
ये सोचने वाली बात है कि दुनिया भर की महान यूनिवर्सिटीज़ कुछ लोगों को डॉक्टरेट की मानद -डिग्री क्यों देती है...
शायद इसलिए कि उनका काम किसी भी डिग्री से ऊपर होता है.
राजनीति में इंसान के काम और डिग्री पर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान का व्लॉग.
चीन में कोरोना वायरस से जुड़ी रिसर्च का डेटा जारी, पढ़िए क्या नई जानकारी मिली
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन में एक शोध टीम ने तीन साल से कोविड-19 से जुड़ा एक शोध जारी किया है जिसके सैंपल तीन साल पहले उस मार्केट से लिए थे जहां से कोरोना की शुरुआत हुई.
वुहान का सी फ़ूड और वाइल्ड लाइफ़ मार्केट कोरोना वायरस की ख़ोज का मुख्य केंद्र रहा है.
इस शोध को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने सत्यापित किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पता चला है कि पॉज़िटिव पाए गए स्वैब में जंगली जानवरों के जेनेटिक मटेरियल भी मिले, जो वहां बाज़ार में बेचे जा रहे थे.
लेकिन वैज्ञानिक मानते हैं कि यह वायरस किसी जानवर के बजाय किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा बाजार में लाया जा सकता है.
चीनी सरकार ने सख्ती से खंडन किया है कि वायरस वुहान की साइंटिफ़िक फ़ैसिलिटी से निकला, लेकिन अमेरिकी एफबीआई ने कहा कि वो ये मानते हैं कि इसकी संभावना "बहुत अधिक है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भारतीय संसद की नई बिल्डिंग अंदर से ऐसी दिखती है
वीडियो कैप्शन, भारतीय संसद की नई बिल्डिंग अंदर से ऐसी दिखती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर शाम भारतीय संसद की नई निर्माणाधीन बिल्डिंग का दौरा किया.
इस मौक़े पर पीएम मोदी के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी मौजूद थे.
पीएम मोदी ने उन मज़दूरों से भी मुलाक़ात की जो संसद के नए परिसर के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं.
स्पेन में तीन हज़ार साल पहले लोग नशे के लिए लेते थे ड्रग्स - रिसर्च
इमेज स्रोत, CONSELL INSULAR DE MENORCA
नए सबूत बताते हैं कि तीन हज़ार साल पहले स्पेन में लोग नशे के लिए ड्रग्स का सेवन करते थे.
माना जा रहा है कि यूरोप में ये अपनी तरह की सबसे पुरानी खोज है.
मेनोरका द्वीप पर एक लाश दफ़नाने की जगह से बरामद बालों में साइकोएक्टिव पदार्थों का पता चला था.
इमेज स्रोत, P WITTE
इस गुफा में दो सौ से अधिक मानव कब्रें हैं.
वैज्ञानिकों का कहना है कि दवाओं का इस्तेमाल उन अनुष्ठानों और अंत्येष्टि में किया जा सकता था जो साइट पर छह सौ साल (800 ईसा पूर्व तक) आयोजित किए गए थे.
शोधकर्ताओं ने वहा पर नक्काशियां पाई हैं, जो उनके मुताबिक लोगों ने नशे में बनाई होंगी.
गुजरात के ख़ास टी-स्टॉल को चलाने वाली बेहद ख़ास लड़की की कहानी
वीडियो कैप्शन, गुजरात के ख़ास टी-स्टॉल को चलाने वाली बेहद ख़ास लड़की की कहानी
अहमदाबाद की नेहा भट्ट ने एक हादसे में अपना एक पैर खो दिया था.
नेहा अब अहमदाबाद में रीवरफ्रंट पर एक टी-स्टॉल चलाती हैं.
एक सड़क हादसे में अपना एक पैर खो देने के बावजूद नेहा ने हिम्मत नहीं हारी.
उन्होंने अपने लिए कुछ करने का फ़ैसला किया और ये टी-स्टॉल खोला.
रिपोर्ट: सागर पटेल, संवाददाता, बीबीसी गुजराती
एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने नए इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी नियमों पर जताया एतराज
इमेज स्रोत, Constantine Johnny/Getty Images
एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने शुक्रवार को इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रूल्स में किए गए संशोधनों पर एतराज जताया है.
गिल्ड ने एक बयान जारी कर कहा है कि वो इन नियमों में किए गए बदलावों को 'क्रूर' बताया है और कहा है कि वो इससे 'बुरी तरह से व्यथित' है.
गिल्ड का कहना है कि इन संशोधनों से सरकार को फ़ेक न्यूज़ पर फ़ैसला लेने का 'निरंकुश अधिकार' मिल जाता है.
गिल्ड ने अपने बयान में सरकार से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया इथिक्स कोड) अमेंडमेंट रूल्स को वापस लेने की अपील की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने कहा है कि सरकार को अपने पहले के वादे के मुताबिक़ इसके लिए मीडिया और प्रेस संगठनों से सलाह-मशविरा करना चाहिए.
गिल्ड का कहना है कि नए नियमों के तहत सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय ने खुद को 'फ़ैक्ट चेकिंग यूनिट' के गठन की शक्ति दे दी है जिसके पास सरकार के कामकाज से जुड़े मामलों में ये तय करने का अधिकार होगा कि क्या फ़ेक है या क्या ग़लत है या क्या भ्रामक है.
इसके साथ ही आईटी मंत्रालय ने खुद को ये अधिकार भी दे दिया है कि वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और अन्य सेवा प्रदाता इंटरमीडियरीज़ को ऐसे कॉन्टेंट हटाने का निर्देश दे सकेगी.
यरूशलम की अल अक़्सा मस्जिद में घुसी इसराइली पुलिस
वीडियो कैप्शन, यरूशलम की अल अक़्सा मस्जिद में घुसी इसराइली पुलिस
ये वीडियो यरूशलम की अल-अक़्सा मस्जिद का है, जहां चश्मदीदों के मुताबिक इसराइली पुलिस ने इबादत कर रहे लोगों पर हमला किया.
इसराइली पुलिस का कहना है कि ये कार्रवाई दंगों की प्रतिक्रिया में की गई.
फलस्तीनी रेड क्रेसेंट के मुताबिक इस घटना में लोगों को चोटें आई हैं.
एक बयान में कहा गया है कि इसराइली पुलिस ने स्वास्थ्यकर्मियों को मस्जिद के भीतर जाने से रोक दिया.
इसराइली पुलिस ने एक बयान में कहा है कि 'नकाब पहने प्रदर्शनकारी...' डंडे, पत्थर और पटाखे लेकर भीतर बंद हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें परिसर में दाखिल होना पड़ा.
जयललिता की संपत्ति से जुड़े मामले में कर्नाटक सरकार ने किया ये फ़ैसला
....में
Author, इमरान क़ुरैशी
पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Getty Images
कर्नाटक सरकार ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता और अन्य के मामले में जब्त की गई संपत्तियों के निपटारे के लिए अतिरिक्त सत्र अदालत (सीबीआई) में पेश होने के लिए एक विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है.
वकील नरसिम्हा मूर्ति की दायर याचिका पर 11 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है जिसे देखते हुए 27 मार्च को अधिसूचना जारी हुई है.
वकील नरसिम्हा मूर्ति ने बीबीसी हिंदी को बताया, "केस नंबर 208/2004 में विशेष अदालत ने भी संपत्तियों के संबंध में एक आदेश पारित किया था."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सरकार ने इस मामले में राज्य लोक अभियोजक-1 किरण एस जावली को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है.
संपत्तियों की सूची में शामिल चीजें-
11 हजार 344 साड़ियां,
44 एयर कंडीशनर
33 टेलीफोन/इंटरकॉम
131 सूटकेस
91 कलाई घड़ियां, 27 दीवार घड़ियां
86 पंखे
146 कुर्सियां,
31 टेबल
24 चारपाई
9 ड्रेसिंग टेबल
81 हैंगिंग लाइट
20 सोफा सेट
750 चप्पल
31 टेबल मिरर
215 क्रिस्टल कट ग्लास
लोहे के तीन लॉकर
250 ऑडियो डेक
शॉल, 10 टेलीविजन सेट
8 वीसीआर, एक वीडियो कैमरा, चार सीडी प्लेयर, 1.34 लाख और 32 हजार 688 रुपये शामिल हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इसके अलावा 468 कीमती सामान हैं. जिसमें सोना, हीरा, माणिक, पन्ना, मोती, फिरोजा, कई रंगों के पत्थर, चूड़ियां, कंगन, कान की बालियां, हार, नाक की बाली, तलवार, सोने का सामान और करीब 700 किलो चांदी शामिल है.
1996 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की एक शिकायत के बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था. जब उन्हें दोषी ठहराया गया तब वे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री थी.
उन्हें दो साल से ज्यादा की सजा मिली थी जिसके चलते उन्हें अपना पद खोना पड़ा. उन्हें गिरफ्तार कर बेंगलुरु जेल भेजा गया था.
तमिलनाडु की छठी बार मुख्यमंत्री बनने के तीन साल बाद उन्हें दोषी ठहराया गया था. 5 दिसंबर 2016 को उनका निधन हुआ था.
रमज़ान में महंगाई से पाकिस्तान के लोग परेशान
वीडियो कैप्शन, रमज़ान में महंगाई से पाकिस्तान के लोग परेशान
रमज़ान के महीने में बढ़ती महंगाई ने पाकिस्तान के सभी वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है.
बीबीसी की टीम अलग-अलग आयवर्ग वाले परिवारों से मिली और रमज़ान के दौरान उनकी ज़िंदगी में महंगाई ने कैसा असर डाला है, यह जानने की कोशिश की.
सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज़, यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड
इमेज स्रोत, SIDHU MOOSE WALA/FB
सिद्धू मूसेवाला की मौत की पहली बरसी से एक महीना पहले उनका एक पंजाबी गाना, 'मेरा ना' शुक्रवार को रिलीज़ किया गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गाना उनके सोशल मीडिया चैनल पर रिलीज़ किया गया, जिसे उनके 50 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं.
नाइजीरिया के गायक बर्ना ब्वाय, जो मूसावाले के माता-पिता से पिछले साल मिले थे, उन्होंने इसमें एक रैप गाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
नएवीडियोमें मूसेवाला की कई तस्वीरें, दीवारों और ट्रकों पर की गई पेंटिंग्स और अलग अलग जगहों पर चल रहे परफॉर्मेंस वीडियो का इस्तेमाल किया गया है.
वीडियो के अंत में मूसेवाला की तस्वीर के साथ 'जस्टिस फ़ॉर सिंद्धू मूसेवाला' लिखा गया है.
सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये तीसरा गाना है जो मूसेवाला की मौत के बाद रिलीज़ किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
चीन को लेकर ताइवान की तैयारी क्या है?
वीडियो कैप्शन, चीन से ख़तरे को देखते हुए ताइवान ने अपने अनिवार्य सैन्य प्रशिक्षण को बढ़ाकर किया एक साल.
दो देशों के बीच तनाव की अगर फ़ेहरिस्त बनाई जाए तो शायद ताइवान और चीन का नाम सबसे ऊपर हो.
दोनों देशों के बीच पिछले सात दशकों से तनाव है.
ताइवान ख़ुद को चीन से अलग बताता है तो वहीं चीन का मानना है कि आज नहीं तो कल इस हिस्से को वो ख़ुद में शामिल कर लेगा.
बीते कुछ सालों से ताइवान को लेकर चीन की आक्रामकता बढ़ी है, तो वहीं ताइवान भी अपनी पहचान को बरक़रार रखने के लिए अमेरिका जैसी सुपरपावर्स से ताल्लुकात बढ़ा रहा है.
पर क्या ताइवान एक 'ख़तरनाक लव ट्राएंगल' के बीच फंस गया है. इसी की बात कवर स्टोरी में.