रूस: सेंट पीटर्सबर्ग के कैफ़े में धमाका, मिलिट्री ब्लॉगर की मौत, कई घायल
रूस के गृह मंत्रालय ने ब्लॉगर व्लादलेन ततार्स्की की मौत की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक स्ट्रीट बार कैफ़े में हुए धमाके में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and दीपक मंडल
ब्रेकिंग न्यूज़, रूस: सेंट पीटर्सबर्ग के कैफ़े में धमाका, ब्लॉगर की मौत, कई घायल
इमेज स्रोत, VTATARSKY/TELEGRAM
सेंट पीटर्सबर्ग के एक कैफ़े में हुए धमाके में रूसी सेना के प्रमुख ब्लॉगर की मौत हो गई है.
रूस के गृह मंत्रालय ने ब्लॉगर व्लादलेन ततार्स्की की मौत की पुष्टि की है.
पुलिस के मुताबिक स्ट्रीट बार कैफ़े में हुए धमाके में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में धमाका और सड़क पर घायल लोग दिखाई देते हैं.
व्लादलेन का असल नाम मैक्सिम फ़ोमिन था. वो यूक्रेन में रूस के हमले का पुरज़ोर समर्थन करते रहे थे.
उन्होंने यूक्रेन की अग्रिम सीमा से रिपोर्टिंग की थी. बीते साल एक वीडियो को लेकर उनकी बहुत चर्चा हुई थी.
इस वीडियो में वो कह रहे थे, "हम हर किसी को हराएंगे. हम हर किसी को मार देंगे. "
रूस की समाचार एजेंसी आरआईए ने मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया है कि व्लादलेन को तोहफे के तौर पर एक बॉक्स दिया गया था. बम उसमें छुपा हुआ था.
कच्चे तेल के दाम में गिरावट रोकने के लिए उत्पादन में कटौती करेंगे ओपेक प्लस देश
इमेज स्रोत, Reuters
सऊदी अरब और दूसरे ओपेक प्लस देशों ने मिल कर कच्चे तेल के उत्पादन में प्रति दिन 11.50 लाख बैरल की कटौती का ऐलान किया है.
इन देशों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम में स्थिरता लाने के लिए वे ये कदम उठा रहे हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की ख़बर में कहा गया है कि पहले ये समझा जा रहा था कि ये देश 20 लाख बैरल की कटौती का ऐलान कर सकते हैं.
इन देशों के मंत्रियों की वर्चुअल मीटिंग में इसमें सहमति भी बन गई थी. मंत्रियों के इस पैनल में सऊदी अरब और रूस के मंत्री भी शामिल थे. लेकिन फिर प्रति दिन 11.50 लाख बैरल कटौती करने का फैसला किया गया.
सऊदी प्रेस एजेंसी के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को काबू करने के लिए मई 2023 से साल के अंत तक कच्चे तेल के उत्पादन में हर दिन पांच लाख बैरल की कटौती की जाएगी.
रूस ने कहा है कि वह 2023 के आखिर उत्पादन में प्रति दिन पांच लाख बैरल की कटौती को जारी रखेगा.
वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि वह अपने उत्पादन में हर दिन 1,44,000 बैरल की कटौती करेगा.
ओमान ने हर दिन 40 हजार बैरल कटौती का ऐलान किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बैंकिंग संकट के बाद तेल के दामों में गिरावट को रोकने के लिए सऊदी अरब समेत ओपेक प्लस देशों ने अपनी ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में हर दिन पांच लाख बैरल की कटौती करने का ऐलान किया है.
सिलिकन वैली बैंक और क्रेडिट सुइस बैंक के वित्तीय संकट की वजह से वित्त बाजार में मचे उथल-पुथल ने कच्चे तेल की मांग में कमी कर दी थी और इसके कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई थीं.
हालांकि पिछले कुछ दिनों हालात सुधरे हैं और दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गए हैं.
पश्चिम बंगाल: हुगली में भाजपा की शोभायात्रा पर कथित पथराव के बाद उपद्रव, आगजनी
....में
Author, प्रभाकर मणि तिवारी
पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC
इमेज कैप्शन, दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.
हावड़ा और उत्तर दिनाजपुर ज़िले में बीते सप्ताह इस मुद्दे पर हुई हिंसा और आगजनी के बाद रविवार को हुगली ज़िले के रिसड़ा में भाजपा की ओर से आयोजित शोभायात्रा पर कथित पथराव के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प हुई.
उसके बाद कुछ जगह आगजनी की भी ख़बरें हैं. मौके पर भारी तादाद में पुलिसवालों को तैनात कर दिया गया है.
इस घटना से पुलिस-प्रशासन की भूमिका एक बार फिर सवालों के घेरे में है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो और तस्वीरों में इलाके में आगजनी और पथराव के बीच लोगों को इधर-उधर भागते देखा जा सकता है.
हालांकि बीबीसी ने इन तस्वीरों या वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है. पुलिस ने भी फिलहाल इसके बारे में कुछ नहीं कहा है.
शोभायात्रा में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मौके पर पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया है, "शोभायात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया. हावड़ा हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है. मेरे काफिले पर भी हमला किया गया."
हालांकि उपद्रव शुरू होने के बाद घोष की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बल और राज्य पुलिस के जवान उनको वहां से सुरक्षित बाहर निकाल ले गए.
घोष ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने के दौरान कहीं से पत्थर फेंका गया और उपद्रव शुरू हो गया.
भाजपा का आरोप है कि मौके पर पुलिस का समुचित इंतजाम नहीं था. लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को निराधार बताते हुए उपद्रव के लिए भाजपा को ही ज़िम्मेदार ठहराया है.
श्रीरामपुर के तृणमूल कांग्रेस विधायक सुदीप्त राय का कहना था, "शोभायात्रा में शामिल ज्यादातर लोग बाहरी थे. यह लोग बाहर से आकर इलाके में अशांति फैला रहे हैं. फिलहाल हालात काबू में हैं. पुलिस परिस्थिति पर निगाह रख रही है."
इससे पहले हावड़ा ज़िले में रामनवमी के जुलूस पर कथित पथराव के बाद दो दिनों तक हिंसा और आगजनी हुई थी. इसके बाद मौके पर भारी तादाद में पुलिस वालों को तैनात किया गया है.
राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की थी और हालात पर निगाह रखने के लिए राजभवन में एक स्पेशल सेल का गठन किया था. राज्यपाल ने मुख्य सचिव से हिंसा पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी थी.
मायावती का समाजवादी पार्टी पर हमला, कहा- एसपी के लिए बीजेपी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मायावती (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों के ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है.
मायावती ने कहा कि बार-बार धोखा खाने के बाद लोगों को लगने लगा है कि समाजवादी पार्टी के लिए बीजेपी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के बीएसपी जरूरी है.
बीएसपी चीफ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वो दलितों के बीच चलाए जा रहे इस प्रोपैगेंडा से सावधान रहें की उनके बीच बीएसपी का आधार कमजोर हो रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यूपी में विरोधी पार्टियां लगातार ये प्रोपैगेंडा कर रही हैं कि बीएसपी का जनाधार कमजोर हो रहा है.
लेकिन बीएसपी ने शहरी निकायों के चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया है
गुजरात: हेट स्पीच में हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ता पर केस दर्ज, 50 से अधिक हिरासत में
इमेज स्रोत, Getty Images
गुजरात पुलिस ने उना शहर में एक दक्षिणपंथी संगठन की महिला कार्यकर्ता के ख़िलाफ़ हेट स्पीच का केस दर्ज किया है.
इसके साथ ही सांप्रदायिक दंगा भड़काने के आरोप में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस संघर्ष में दो लोग घायल हुए थे.
उना में गुरुवार को रामनवमी के दौरान आयोजित एक ‘हिंदू सम्मेलन’ में काजल हिन्दुस्तानी नाम की एक महिला के भाषण के बाद सांप्रदायिक तनाव भड़क उठा था.
तनावपूर्ण माहौल के बीच शनिवार को रात दो समूहों में पत्थरबाजी की घटना हुई और शहर के संवेदनशील इलाके में सांप्रदायिक संघर्ष शुरू हो गया.
कहा जा रहा है कि इस दौरान हिन्दुस्तानी ने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को निशाना बनाया.
उना में इस हेट स्पीच के बाद पैदा तनाव को कम करने के लिए शनिवार को बाज़ार बंद रहे.
तनाव कम करने के लिए पुलिस और स्थानीय नेताओं ने दोनों समुदायों के लोगों ने शांति बैठक की.
लेकिन इस मीटिंग के कुछ ही घंटों के बाद शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाके में संघर्ष शुरू हो गया.
केजरीवाल बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को असम की संस्कृति सीखनी चाहिए...
....में
Author, दिलीप कुमार शर्मा
पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Dilip Kumar Sharma/BBC
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुवाहाटी में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक जनसभा में कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को असमिया संस्कृति के बारे में सीखना चाहिए.
उन्होंने इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा, "मुझे आज असम आना था. लेकिन दो दिन से हिमंत बिस्वा सरमा टीवी चैनलों पर धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल आएगा तो उसे जेल में डाल दूंगा. मैं केजरीवाल को पुलिस से पकड़वा दूंगा. क्या मैं कोई आतंकवादी हूं? क्यों पकड़वा दोगे मुझे?"
इमेज स्रोत, ANI
केजरीवाल बोले, "मैं हिमंत बाबू को बोलना चाहता हूं कि आप असम के मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन आपको असम की संस्कृति नहीं आई. असम के लोग अच्छे हैं. प्यारे हैं. वो अपने अतिथियों का स्वागत करते हैं. असम के लोग अतिथियों को चाय पिलाते हैं, खाना खिलाते हैं. वे किसी को जेल भेजने की धमकी नहीं देते."
दिल्ली के सीएम केजरीवाल बोले, "2016 में हिमंत की सरकार बनी थी और 2015 में दिल्ली में आम आदमी की पार्टी की सरकार बनी थी. हमने पिछले सात सालों के अंदर दिल्ली को बदल कर रख दिया."
इमेज स्रोत, Dilip Kumar Sharma/BBC
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें शानदार दिल्ली बना दी. लेकिन हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने सात साल में क्या किया? उन्होंने सात सालों में कुछ नहीं किया, केवल गंदी राजनीति की है. जिस मुख्यमंत्री (हिमंत) की पत्नी प्राइवेट स्कूल चलाती है वहां ग़रीब बच्चों को शिक्षा कभी नहीं मिल सकती."
इस जनसभा में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी साथ थे.
उन्होंने कहा, "असम में भी वही समस्याएं है जो पंजाब में हैं. भ्रष्टाचार सबसे बड़ी बीमारी है. भ्रष्टाचार आप भी झेल रहे हैं और पूरा देश भी झेल रहा है. पंजाब में सबसे पहले भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए एक हेल्पलाइन जारी की. हमने भ्रष्टाचार में लिप्त सैकड़ों अधिकारियों को जेल भेजा है."
इमेज स्रोत, Dilip Kumar Sharma/BBC
भगवंत मान बोले, "हमने पंजाब में बिजली मुफ़्त कर दी और वहां 80 फीसदी घरों में में बिजली का बिल ज़ीरो यानी शून्य आता है. असम में कई लोगों ने हमसे कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकारी स्कूल खोलते हैं और यहां मुख्यमंत्री की पत्नी अपना प्राइवेट स्कूल खोलती हैं. अगर राज्य को चलाने वाले ख़ुद प्राइवेट स्कूल खोलेंगे तो आप बताइए यहां सरकारी स्कूलों का क्या हाल होगा."
हिमंत ने क्या कहा था?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा था कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें (हिमंत को) भ्रष्ट कहा तो वह केजरीवाल पर मानहानि का मुक़दमा दायर करेंगे.
इमेज स्रोत, ANI
मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा था, "क्या मेरे ख़िलाफ़ कोई मामला या प्राथमिकी है? मैं मानहानि का मुक़दमा दायर करना चाहता था लेकिन अरविंद केजरीवाल ने एक कायर की तरह विधानसभा के अंदर (हिमंत पर आरोप लगाते हुए) बोला था. इसलिए उन्हें 2 अप्रैल को असम आने दें और उस दौरान अगर वे कहेंगे कि हिमंत बिस्वा सरमा के ख़िलाफ़ मामला है तो मैं तुरंत उन पर मुक़दमा करूंगा."
अरविंद केजरीवाल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पढ़े-लिखे होने का विषय एक बार फिर गुवाहाटी की जनसभा में भी उठाया.
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारत जैसे देश के प्रधानमंत्री पढ़े लिखे होने चाहिए.
इससे पहले मध्य प्रदेश में सभी सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा के दौरान भी उन्होंने ये बात कही थी.
भारत क्यों चाहता है रिलायंस जैसी निजी कंपनियां पेट्रोल-डीज़ल न करें निर्यात?
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीज़ल के निर्यात पर लगी पाबंदी को बढ़ा दिया है.
माना जा रहा है कि घरेलू बाज़ार में रिफ़ाइंड ईंधन की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया है.
बीते शुक्रवार को समाप्त हुए पिछले पूरे वित्त वर्ष में पेट्रोलियम पदार्थों और डीज़ल के निर्यात पर पाबंदी आयद थी.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, शनिवार रात को जारी किए गए ताज़ा नोटिफ़िकेशन में ये नहीं बताया गया है कि ये पाबंदी कब ख़त्म होगी.
यूपी: 'फ़र्ज़ी' मुठभेड़ के 25 साल पुराने मामले में 36 अभियुक्त बरी
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी की एक अदालत ने 'फ़र्ज़ी' मुठभेड़ के एक 25 साल पुराने मामले के 36 अभियुक्तों को बरी कर दिया है. इनमें 34 पुलिसकर्मी शामिल हैं.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलोज चंद्रा ने शुक्रवार की सुनवाई के दौरान 36 लोगों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया.
सरकारी वकील विकास नारायण सिंह ने रविवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर, 1998 में पुलिस ने दावा किया था कि धनंजय सिंह समेत चार लोगों एक मुठभेड़ में मार गिराया गया है. ये लोग सरोई के पेट्रोल पंप पर डाका डालने के गए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
लेकिन बाद में पता चला कि पुलिस की गोली से धनंजय सिंह जैसे दिखने वाले शख्स की मौत हुई है. जबकि धनंजय सिंह ने फरवरी 1999 में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. उन पर 50 हजार रुपये का नकद इनाम था.
धनजंय सिंह अब जनता दल (यूनाइडेट) के नेता हैं.
उस समय इस मुठभेड़ के ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह (अब दिवंगत), फूलन देवी, समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अहमद और भदोही के समाजवादी पार्टी के विधायक ने आंदोलन छेड़ा था. उनका कहना था के ये मुठभेड़ 'फर्जी' थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
यूपी सरकार ने इसकी सीबी-सीआईडी से जांच के आदेश दिए थे. जांच से पता चला कि मुठभेड़ फर्जी थी.
जांच एजेंसी ने इस मामले में तत्कालीन सर्किल ऑफिसर अखिलानंद मिश्रा समेत 36 लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया. हालांकि बाद में सभी को जमानत मिल गई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
सरकारी वकील के मुताबिक़ सीबी-सीआईडी ने बताया था कि जौनपुर में सर्किल ऑफिसर अखिलानंद मिश्र की धनंजय सिंह जैसे दिखने वाले शख्स के साथ दुश्मनी हो गई थी. भदोही ट्रांसफर होने के बाद मिश्रा उसे जौनपुर ले आए और उसे एक फ्लैट में रखा.
इसके बाद मिश्रा ने अपने सीनियर अधिकारियों को बिना बताए धनंजय सिंह जैसे दिखने वाले शख्स समेत चार लोगों को मार डाला.
पानी की किल्लत से जूझते एक गांव को उम्मीद देने वाली 'जल सहेली' की कहानी
वीडियो कैप्शन, पानी की किल्लत से जूझते एक गांव को उम्मीद देने वाली 'जल सहेली' की कहानी
मध्यप्रदेश के छतरपुर ज़िले का भोयरा गांव क़रीब पिछले पांच दशक से सूखे की समस्या झेल रहा था और यहां महिलाओं को मीलों का सफर तय करके पानी लाना पड़ता था.
लेकिन अब इस गांव की तस्वीर बदल गई है यहां न केवल किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है बल्कि गांव के जलस्तर में भी सुधार आया है. कैसे आया ये बदलाव?
उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून हाईवे पर बस खाई में गिरी, दो की मौत
....में
Author, आसिफ़ अली
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, देहरादून से
इमेज स्रोत, ASIF ALI
उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस खाई में गिर गई.
ये घटना मसूरी से पांच किलोमीटर पहले मसूरी-देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुई.
बस मसूरी से देहरादून लौट रही थी.
इमेज स्रोत, ANI
तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास बस क़रीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई.
हादसे की जगह गाड़ियों की लंबी कतार लग गई जिसकी वजह से सड़क पर भारी लग गया है.
मसूरी के एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि बस में सवार क़रीब 40 यात्रियों में से दो महिलाओं की मौत हुई है और 19 यात्री गम्भीर रूप से घायल हुए हैं.
इमेज स्रोत, ANI
उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और आईटीबीपी के जवानों ने घायलों को खाई से बाहर निकालने में मदद की.
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए देहरादून के मैक्स और दून अस्पताल ले जाया गया है.
इमेज स्रोत, ANI
पुतिन को कौन करेगा गिरफ्तार और कैसे- दुनिया जहान
वीडियो कैप्शन, पुतिन को कौन करेगा गिरफ्तार और कैसे- दुनिया जहान
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने रूसी राष्ट्रपति को कथित यूक्रेन युद्ध अपराध के मामले में वारंट जारी किया है.
इस हफ़्ते के दुनिया जहान में सवाल ये कि क्या पुतिन के ख़िलाफ़ मुक़दमा वाकई मुमकिन है या फिर ये केवल प्रतीकात्मक कदम है?
ब्रेकिंग न्यूज़, #IPL2023 : राजस्थान रॉयल्स ने दिया हैदराबाद सनराइजर्स को 204 रन का लक्ष्य
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
रविवार को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए.
राजस्थान के लिए जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने बेहतरीन पारियां खेली.
तीनों ने हाफ सेंचुरी लगाई. सनराइजर्स को मैच जीतने के लिए अब 120 गेंद में 204 रन बनाने होंगे.
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के पिछले सत्र में उप विजेता रही थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
COVER STORY: पॉर्न स्टार मामले में लटकी डोनाल्ड ट्रंप पर गिरफ़्तारी की तलवार
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: पॉर्न स्टार मामले में लटकी डोनल्ड ट्रंप पर गिरफ़्तारी की तलवार
राजनीति एक ऐसी जगह है, जहां कब, कौन-सा नेता सुर्खियों में आ जाए और कौन अचानक सुर्खियों से बाहर चला जाए, कोई नहीं जानता.
इस बार एक बार फिर सुर्खियों में आए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप, जिन पर न्यूयॉर्क की एक ग्रैंड ज्यूरी ने एक मामले में आरोप तय किए हैं.
हाल के दिनों में डॉनाल्ड ट्रंप ने एक और बार रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति चुनावों की दौड़ में हिस्सा लेने का फ़ैसला किया था.
क्या है ये मामला और इससे उनके पॉलिटिकल करियर को कितना नुक़सान पहुंचेगा?
क्या इसमें डॉनाल्ड ट्रंप को राहत मिल सकती है? इन सबकी बात कवर स्टोरी में.
मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर का 'नसरूल्लागंज' अब 'भैरूंदा'
....में
Author, शुरैह नियाज़ी
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर का 'नसरूल्लागंज' अब 'भैरूंदा' नाम से जाना जाएगा.
रविवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में इसका नाम बदलने की घोषणा की थी.
पहले नसरूल्लागंज का नाम भैरूंदा ही हुआ करता था. लोग इसका नाम बदलने की मांग लगातार कर रहे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चुनावी साल होने की वजह से शिवराज सिंह चौहान ने भी इसपर तेज़ी दिखाई.
इससे पहले भोपाल के करीब स्थित इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर और होशंगाबाद शहर का नाम नर्मदापुरम किया जा चुका है.
सरकार ने भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम भी बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन कर दिया था.
ईरान में बाल न ढंकने पर दो महिलाओं के सिर पर फेंकी दही, फिर हुई गिरफ़्तारी
इमेज कैप्शन, ईरान में एक दुकान पर एक शख़्स ने महिलाओं पर फेंकी दही
ईरान में दो महिलाओं पर दही फेंकने के बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है. माना जा रहा है कि महिलाओं ने अपने बाल नहीं ढंके थे जिस कारण उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख़्स बात करने के लिए दो महिला ग्राहकों के पास आता दिखता है. कुछ ही देर में वो गुस्से में दुकान में रखी दही को दोनों महिलाओं के सिर पर फेंक देता है.
ईरान की न्यायपालिका ने कहा कि दोनों महिलाओं ने अपने बाल सार्वजनिक तौर पर दिखाए थे जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है. ईरान में महिलाओं के लिए अपने बाल सार्वजनिक तौर पर दिखाना अवैध है.
वहीं, महिलाओं पर दही फेंकने वाले शख़्स को सार्वजनिक जगह पर हंगामा करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.
बिहार के नवादा में बोले अमित शाह- बिहारशरीफ और सासाराम में आग लगी है...
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अमित शाह (फाइल फोटो)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बिहार में अपनी एक रैली के दौरान हाल में भड़की हिंसा को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा, "आज समग्र बिहार चिंता कर रहा है. बिहारशरीफ में आग लगी है, सासाराम में आग लगी है. 2024 में मोदी जी को पूर्ण बहुमत दीजिए और 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनाइए. इन दंगा करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम भाजपा करेगी."
नवादा की रैली में उन्होंने हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा, "मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि बिहार में जल्द ही शांति की स्थापना हो. मैंने सुबह गवर्नर साहब को फोन किया तो लल्लन सिंह जी बुरा मान गए कि आप क्यों बिहार की चिंता करते हो?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
"अरे भाई, मैं देश का गृहमंत्री हूं और बिहार की कानून व्यवस्था भी देश का एक हिस्सा है."
उन्होंने कहा, "बिहार की सरकार बुरी नीयत और बुरी नीति की सरकार है. भ्रष्टाचार का B,अराजकता का Aऔर दमन का D... इन तीनों से मिलकर ये सरकार बनी है और इसे उखाड़कर फेंक देना है."
"मैं एक बात स्पष्ट कर देता हूं कि चुनाव के परिणामों के बाद नीतीश बाबू और लल्लन बाबू को भाजपा में वापस नहीं लिया जाएगा नीतीश बाबू और लल्लन बाबू के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा, "जातिवाद का जहर घोलने वाले नीतीश बाबू और जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद... इन दोनों के साथ भाजपा कभी राजनीतिक सफर नहीं तय कर सकती."
शाह ने कहा, "नीतीश बाबू आपने अपने जीवन में कई पार्टियां बदली हैं, कई लोगों को धोखा दिया हैं लेकिन जिस UPA में लालू के साथ आप गए हैं, उसने बिहार को क्या दिया?"
रूस में अमेरिकी पत्रकार इवान गर्शकोविच जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार
वीडियो कैप्शन, रूस में अमेरिकी पत्रकार इवान गर्शकोविच जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के लिए काम करने वाले इवान गर्शकोविच को जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.
रूस का कहना है कि उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया है.
लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है.
व्हाइट हाउस ने भी कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है. देखिए बीबीसी संवाददाता स्टीव रोज़नबर्ग की रिपोर्ट
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर घेरा, पूछा- अदानी जी से आपका क्या रिश्ता है?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, राहुल गांधी (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अदानी मामले पर फिर सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस ने अपने फेसबुक पेज एक शॉर्ट वीडियो डाला है, जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते नजर आ रहे हैं.
इस पोस्ट में लिखा गया है, "प्रधानमंत्री जी, सवाल पूछे काफ़ी दिन हो गए! आपका जवाब अभी तक नहीं आया, इसलिए फिर से दोहरा रहा हूं. नरेंद्र मोदी जी का क्या रिश्ता है? 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं? क्या अदानी ग्रुप को बचाने के लिए एलआईसी और एसबीआई को ऑर्डर दिया गया, किसके कहने पर?"
उन्होंने पूछा, "फॉरेन ट्रिप पर आप और अदानी जी एक साथ कितने बार गए? और अदानी जी ने बीजेपी को पिछले 20 साल में कितने पैसे दिए हैं. मॉरीशस में जो शेल कंपनयां हैं वे किसकी हैं और क्या ये काम अदानी जी फ्री में कर रहे हैं."
राहुल गांधी कह रहे हैं कि वो सवाल पूछना बंद नहीं करेंगे. उन्हें सवाल पूछने से डर नहीं लगता.
"वे मुझे डिसक्वालिफाई करके, मुझे धमका कर, जेल में बंद कर चुप करा देंगे. ऐसा नहीं होगा, मेरी ये हिस्ट्री नहीं रही है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पिछले दिनों मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को कोर्ट की ओर से दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी.
इसके बाद कांग्रेस और राहुल गांधी ने मोदी सरकार और बीजेपी के ख़िलाफ़ अपने हमले और तेज कर दिए हैं
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पाकिस्तान में देशद्रोह क़ानून हुआ ख़त्म, क्या बोले लोग?
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में देशद्रोह क़ानून हुआ ख़त्म, क्या बोले लोग?
ब्रिटिश काल में बने देशद्रोह के क़ानून को पाकिस्तान की लाहौर हाई कोर्ट ने ख़ारिज़ कर दिया है.
इसे लेकर आवाज़ें उठ रही थीं कि इसका इस्तेमाल अभिव्यक्ति की आज़ादी पर रोक लगाने के लिए किया जा रहा है.
इस पर क्या कह रहे हैं वहां के लोग?
देखिए बीबीसी संवाददाता अली काज़मी की रिपोर्ट.
उमेश पाल हत्याकांड में अब अतीक़ अहमद के एक और करीबी रिश्तेदार की गिरफ़्तारी
इमेज स्रोत, ANI
यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक़ अहमद के बहनोई को गिरफ़्तार किया है.
अतीक अहमद के बहनोई अखलाक अहमद को उमेश पाल की हत्या के अभियुक्तों को पनाह और पैसे देने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.
उमेश पाल बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एसटीएफ के एसपी बृजेश सिंह ने रविवार को बताया कि सरकारी डॉक्टर अखलाक अहमद को एसटीएफ ने नौचंदी इलाके से गिरफ़्तार किया गया.
गिरफ़्तारी के बाद उन्हें प्रयागराज ले जाया गया है.
उमेश पाल और उनके पुलिस गार्ड संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में उनके घर के बाहर को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पुलिस ने उमेश पाल की पत्नी जया पाल की शिकायत पर अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ,पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों और दो सहगोयियों गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया था.
इस मामले में नौ अन्य लोगों को भी गिरफ़्तार किया गया था.
पुलिस का कहना है कि अब्दुल्लापुर कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में तैनात अखलाक अहमद ने उमेश पाल के हत्यारों को न सिर्फ पनाह दी बल्कि उन्हें पैसे भी दिए.