अमेरिका में सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, नौ की मौत

अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार रात अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and शुभम किशोर

  1. अफ़्रीकी देशों से क्यों नज़दीकियां बढ़ा रहा है अमेरिका

  2. अमेरिका में सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, नौ की मौत

    हेलीकॉप्टर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार रात अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई.

    यह घटना 101वीं एयरबोर्न डिवीजन से जुड़ी थी और एक सैन्य अड्डे के पास एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुई.

    सैन्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में नौ सैनिकों की मौत हो गई, उन्होंने कहा, "वास्तव में ये दुखद है"

    दुर्घटना फोर्ट कैंपबेल सैन्य अड्डे के करीब स्थानीय समयानुसार लगभग रात दस बजे हुई. दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

    दुर्घटना

    इमेज स्रोत, WKDZ RADIO, CADIZ, KY

    इससे पहले बीबीसी न्यूज़ को दिए एक बयान में, अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि दो एचएच60 ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर "एक नियमित ट्रेनिंग मिशन" के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

    बीबीसी द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों हेलीकॉप्टर एक-दूसरे से टकरा गए थे, प्रवक्ता ने कहा कि "इस समय इसकी पुष्टि करने में असमर्थ हैं"

    अमेरिकी सेना की वेबसाइट के अनुसार, 101वीं एयरबोर्न डिवीजन एकमात्र हवाई हमला डिवीजन है जिसे अंतरराष्ट्रीय संघर्ष क्षेत्रों में भेजा गया है

  3. ब्राज़ील के पूर्व प्रधानमंत्री जाएर बोल्सोनारो वापस लौटे अपने देश

    जाएर बोल्सोनारो

    इमेज स्रोत, Reuters

    ब्राज़ील के पूर्व प्रधानमंत्री जाएर बोल्सोनारो के अपने निर्वासन से वापस ब्राज़ील आ चुके हैं. वो एक फ़्लाइट से अमेरिका के फ़्लोरिडा से सोमवार को देश की राजधानी ब्रासिलिया पहुंचे.

    धुर दक्षिणपंझी नेता बोल्सोनारो ने खुद को निर्वासित कर लिया था और वो पिछले तीन महीनों से फ़्लोरिडा में थे.

    उनके स्वागत के लिए उनके समर्थक ब्राज़ील के झंडों के साथ मौजूद थे और उन्हें 'लेजेंड' कह कर पुकार रहे थे. हालांकि उन्हें एयरपोर्ट के पीछे के दरवाज़े से निकाला गया.

    स्थानीय समय मुताबिक सुबह 06:37 बजे जब उनका प्लेन लैंड किया तो एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम थे.

    चुनाव हारने के बाद आठ जनवरी को उनके समर्थकों ने ब्राज़ील की संसद पर हमला किया था जिसके बाद से बोल्सेनारो देश से बाहर चले गए थे.

  4. वडोदरा में राम नवमी शोभायात्रा के दौरान दो बार पथराव

    पथराव

    इमेज स्रोत, Rajiv Parmar

    वडोदरा में राम नवमी के मौके पर एक ही इलाके में दो शोभायात्राओं पर पथराव की घटनाएं सामने आई हैं.

    दोपहर में बारात शहर के फतेपुरा इलाके में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया.

    शाम में कुंभरवाड़ा इलाके से होकर जब शोभायात्रा फतेपुरा रोड़ पहुंची तो पथराव की घटना हुई.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डीसीपी यशपाल जगनिया ने बताया कि वडोदरा में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद के सामने स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई थी, जिसके बाद लोगों को समझाकर घर भेज दिया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि कुंभरवाडा में कुछ लोग घायल हुए हैं.

    शोभा यात्रा के दौरान पथराव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें लोग नारेबाजी करते और वाहनों को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं.

  5. पश्चिम बंगाल में राम नवमी में हिंसा पर बोली बीजेपी, ममता हैं ज़िम्मेदार

    रामनवमी

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल में राम नवमी की शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के लिए बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोषी ठहराया है.

    बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा, "हिंदू भावनाओं को आहत करते हुए, ममता बनर्जी ने राम नवमी पर धरना दिया, फिर हिंदुओं को मुस्लिम क्षेत्रों से बचने की चेतावनी दी, क्योंकि रमज़ान चल रहा है, ये भूलकर कि हिंदू भी नवरात्र के उपवास कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल की गृह मंत्री के रूप में वह हावड़ा हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं."

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा में राम नवमी की शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में कई गाड़ियां जला दी गईं. इसके बाद इलाके में पुलिस ने फ़्लैग मार्च किया.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ममता बनर्जी ने कहा था, "मैं उन लोगों से अनुरोध करना चाहती हूं जो राम नवमी की शोभा यात्रा निकाल रहे हैं, कृपया शांति से यात्रा निकालें, मुस्लिम क्षेत्रों से बचें क्योंकि रमजान चल रहा है."

    "शांति से त्योहार मनाएं, हिंसा फैलाने की कोशिश न करें. उत्तेजित मत हों. कुछ बीजेपी नेता कह रहे हैं कि वे जुलूस के दौरान तलवार और चाकू लेकर चलेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  6. पुतिन के दोस्त की मदद करने वाले चार बैंकर निलंबित

    रूसी राष्ट्रपति के दोस्त

    इमेज स्रोत, MIKHAIL SVETLOV/GETTY IMAGES

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक दोस्त को स्विस बैंकों में बड़ी रकम जमा करने की अनुमति देने वाले चार बैंकरों को नियमों के तहत ठीक से जांच पड़ताल नहीं करने का दोषी पाया गया है.

    रूस के गैज़प्रॉम बैंक की ज्यूरिक शाखा के पूर्व अधिकारियों को "पुतिन का बटुआ" नाम से मशहूर संगीतकार सर्गेई रोल्डुगिन की मदद करने के लिए सात महीने के लिए निलंबित किया गया है.

    रोल्डुगिन ने कथित तौर पर 2014 और 2016 के बीच लगभग 30 मिलियन पाउंड जमा किए थे. पैसा कहां से आया, इसका उन्होंने कोई विश्वसनीय जवाब नहीं दिया.

    स्विस कानून के तहत, बैंकों को खाताधारक या धन के स्रोत के बारे में संदेह होने पर खातों को बंद करने का अधिकार है.

    रोल्डुगिन, एक चेलो वादक और राष्ट्रपति पुतिन की सबसे बड़ी बेटी, मारिया के गॉडफादर हैं. पुतिन नेता ने उन्हें सम्मानित भी किया है.

    दोषी बैंकरों में तीन रूसी और एक स्विस नागरिक हैं. स्विस प्रतिबंधों के तहत उनकी पहचान उजागर नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा है कि वे स्विस अदालत के फ़ैसले के ख़िलाफ अपील करेंगे.

  7. दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर प्रेरणा और सुमिरन के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. पाकिस्तान: लाहौर हाईकोर्ट ने राजद्रोह कानून को असंवैधानिक करार दिया

    लाहौर हाईकोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट ने संविधान के राजद्रोह अधिनियम की धारा 124ए को असंवैधानिक करार दिया है.

    लाहौर हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं में कहा गया है कि इस कानून का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है.

    सुनवाई के दौरान सरकारी वकीलों ने राजद्रोह एक्ट की धारा 124ए का बचाव किया था, लेकिन याचिकाकर्ता का पक्ष यह था कि देशद्रोह एक्ट 1860 में बनाया गया था, जो ब्रिटिश काल की निशानी है.

    याचिकाकर्ता ने कहा कि 'राजद्रोह का कानून गुलामों के लिए इस्तेमाल किया जाता था और किसी के कहने पर मामला दर्ज किया जाता था.'

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फवाद चौधरी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि ''लाहौर हाई कोर्ट ने क्रिमिनल कोड की धारा 124ए को असंवैधानिक घोषित किया है और राज्य के संस्थानों की आलोचना करने के संवैधानिक अधिकार को मान्यता दी गई है.''

    उन्होंने लिखा है कि "इस फैसले से मेरे मामले सहित दर्जनों राजनीतिक रूप से प्रेरित मामलों का अंत होता है''

  9. मध्यप्रदेश के इंदौर में मंदिर की बावड़ी की छत धंसी, 13 की मौत

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    मध्यप्रदेश के इंदौर

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्यप्रदेश के इंदौर में राम नवमी के मौके पर एक मंदिर में हुए हादसें में 13 लोगों की मौत हो गई है.

    राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने पत्रकारों को बताया, "हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी. जिसमें 10 महिला और एक पुरुष था. उसके बाद दो लोगों की मौत अस्पताल में हुई.”

    मंदिर में राम नवमी मनाने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे, उसी समय मंदिर में मौजूद बावड़ी की छत धंस गई और इसमें कई लोग गिर गए.

    बताया जा रहा है कि श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर बावड़ी की छत पर बैठे हुए लोगों के वजन की वजह से छत अंदर धंस गई.

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुआवजे का एलान करते हुये कहा है कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की मदद राशि और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. रूस में अमेरिकी अख़बार का पत्रकार गिरफ़्तार, जासूसी का आरोप

    एफ़एसबी ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी नागरिक इवान गेर्श्कोविच की अवैध गतिविधियों पर रोक लगा दी है

    इमेज स्रोत, THE WALL STREET JOURNAL

    इमेज कैप्शन, एफ़एसबी ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी नागरिक इवान गेर्श्कोविच की अवैध गतिविधियों पर रोक लगा दी है

    रूसी सुरक्षा एजेंसी एफ़एसबी ने गुरुवार को कहा है कि अमेरिकी अख़बार 'वॉल स्ट्रीट जरनल' के एक पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ़्तार पत्रकार अमेरिकी नागरिक है और उस पर रूस में अमेरिका के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया है.

    एफ़एसबी ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी नागरिक इवान गेर्श्कोविच की अवैध गतिविधियों पर रोक लगा दी है.

    रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एफ़एसबी के ही बयान में इस बात की पुष्टि की गई है कि 31 वर्षीय इवान गेर्श्कोविच रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस एक्रिडीशन के साथ काम कर रहे थे.

    लेकिन इसी बयान में ये भी कहा गया है कि उन्हें रूसी सेना के एक इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स के बारे में जानकारी जुटाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

    एफ़एसबी का कहना है कि गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते वक़्त इवान को येकाटेरिनबर्ग में हिरासत में लिया गया.

    येकाटेरिनबर्ग शहर से राजधानी मॉस्को से 1800 किलोमीटर दूर पूर्व में है. वॉल स्ट्रीट जनरल से जुड़ने से पहले इवान मॉस्को में ही एएफ़पी के लिए काम करते थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. 'दही' शब्द पर आपत्ति के बाद एफएसएसएआई ने आदेश वापस लिया

    दही

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़ूड सेफ़्टी रेग्यूलेटर ने दही के पैकेट पर हिंदी में नाम के इस्तेमाल का आदेश वापस ले लिया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और दूध उत्पादकों के विरोध के बाद ये फ़ैसला लिया गया है.

    फ़ूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ज अथॉरिटी (एफएसएसएआई) ने तमिलनाडु के दूध उत्पादकों को आदेश दिया था कि दही के पैकेट पर अंग्रेज़ी के नाम 'कर्ड' और तमिल के 'तयीर' के बदले हिंदी के 'दही' शब्द का इस्तेमाल किया जाए. मख्खन और 'चीज़' के लिए भी ऐसे ही निर्देश दिए गए थे.

    स्टालिन ने इस कदम को हिंदी थोपने वाला बताया था. दूसरी पार्टियों ने भी फ़ैसला पर विरोध जताया था.

    हालांकि विवाद शुरू होने के बाद एफ़एसएसएआई ने इसमें बदलाव के निर्देश दिए.

    नए निर्देश में कहा गया कि अंग्रेज़ी के 'कर्ड' के साथ अलग अलग पांच भाषाओं में नाम लिखा दा सकता है, इनमें हिंदी के 'दही' और तमिल के 'तयीर' शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. आंध्र प्रदेश: पश्चिम गोदावरी ज़िले के मंदिर में लगी आग

    आंध्र प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI

    आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी ज़िले के दुवा गांव में गुरुवार को आग लग गई.

    वेणुगोपाल स्वामी मंदिर के पंडाल में आग लगी फिर कुछ ही मिनटों में आग तेज़ी से फैल गई.

    दमकलकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. रवींद्र जडेजा कैसे पहुँच गए विराट, रोहित और बुमराह के क्लब में

    रवींद्र जडेजा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    "मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें आती रहती हैं. बीच में ख़बर आई थी कि मैं मर गया हूँ. मैं ख़बरों के बारे में ज़्यादा नहीं सोचता हूँ. नेट्स में मैं प्रैक्टिस करता हूँ. अपने में सुधार करता हूँ, यही चीज़ फ़ील्ड पर मेरे काम आती है."

    रवींद्र जडेजा का ये बयान पिछले साल अगस्त के आख़िरी हफ़्ते में एशिया कप के दौरान प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आया था, जब एक पत्रकार ने उनसे ये पूछा कि वो हाल के दिनों में खेल से ज़्यादा अपनी फ़िटनेस को लेकर ख़बरों में आते हैं.

    जडेजा की टिप्पणी के बाद हर किसी ने ठहाके लगाए. दरअसल, जडेजा ने बड़ी मासूमियत और मज़ाक वाले अंदाज़ में मीडिया पर ही तंज़ कसा था.

    जडेजा मीडिया से नफ़रत तो नहीं करते हैं लेकिन उन्हें ये अहसास था कि इतना बेहतरीन खेल दिखाने के बावजूद उन्हें कभी भी वो दर्जा नहीं मिला, जो उनसे आधी काबिलियत वाले खिलाड़ियों को मिला.

  14. बिहार सरकार करेगी गया, रोहतास और जमुई में माइनिंग राइट्स की नीलामी

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    बिहार सरकार राज्य के अलग अलग गैर-वन क्षेत्रों में खोजे गए चूना पत्थर, वैनेडियम युक्त मैग्नेटाइट इल्मेनाइट, मैग्नेटाइट और ग्लूकोनाइट जैसे खनिजों के खनन अधिकारों की नीलामी करने की तैयारी कर रही है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गया के पातालगंगा, रोहतास जिले के कुछ हिस्सों और जमुई जिले के मजोस के पास लाखों टन खनिज भंडार पाया गया है.

    अतिरिक्त मुख्य सचिव और माइन्स कमिश्नर हरजोत कौर बम्हरा ने पीटीआई को बताया, "राज्य सरकार नीलामी के लिए लेनदेन सलाहकार के रूप में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स (एसबीआई कैप्स) को नियुक्त करेगी और वो नीलामी के नियमों और शर्तों के बारे में भी सुझाव देंगे."

    उन्होंने कहा, "निस्संदेह, राज्य के गैर-वन क्षेत्रों में इस तरह के महत्वपूर्ण खनिजों की खोज संतोषजनक बात है. हमें माइनिंग गतिविधियों को शुरू करने से पहले संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ये भंडार वन क्षेत्रों में नहीं हैं"

    हाल ही में इन इलाकों में बड़ी मात्रा में खनिज पदार्थ पाए गए हैं.

  15. सऊदी अरब का यह रुख़ क्या भारत को परेशान करेगा

    सऊदी अरब

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका ने 20 साल पहले जब इराक़ पर हमला किया था, तो वह पश्चिम एशिया में बड़ी ताक़त था.

    अब जब चीन ने सऊदी अरब और ईरान को दुश्मनी छोड़ राजनयिक संबंध बहाल करने पर राज़ी कराया, तो अमेरिका तमाशबीन रहा.

    कहा जा रहा है कि अब अमेरिका के दबदबे वाली विश्व व्यवस्था बदल रही है और वह इसे रोकने में ख़ुद को असमर्थ पा रहा है.

    आलम यह है कि अब अमेरिका की न केवल सऊदी अरब और ईरान नहीं सुन रहे हैं, बल्कि उसका परम मित्र इसराइल भी नहीं सुन रहा है.

  16. LIVE: दिल्ली के जहांगीरपुरी में राम नवमी के जुलूस के दौरान विवाद, मौके से अधिक जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  17. यूपीए के दौर में सीबीआई ने मुझ पर मोदी को फंसाने का दबाव डाला था: अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP4India

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा है कि यूपीए के दौर में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने उन पर तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने का दबाव डाला था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अमित शाह ने ये बात विपक्षी दलों की ओर से बीजेपी पर केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग करने से जुड़े आरोपों पर कही.

    अमित शाह ने कहा, "मैं आपको बताता हूं कि दुरुपयोग कैसे होता है. मैं उसका भुक्तभोगी हूं. कांग्रेस ने हमारे ख़िलाफ़ कोई भ्रष्टाचार का केस नहीं किया था. एक एनकाउंटर हुआ था, उस समय मैं राज्य का गृह मंत्री था. मुझ पर केस कर दिया और सीबीआई ने मुझे गिरफ़्तार कर लिया."

    उन्होंने कहा, "गिरफ़्तारी के बाद 90 फीसद सवालों में यही था कि काहे को परेशान हो रहे हो, मोदी का नाम दे दो, आपको छोड़ देंगे. हमने तो काले कपड़े नहीं पहने. कोई विरोध नहीं किया."

    "मोदी जी के ख़िलाफ़ एसआईटी बनाई, एक राज्य के मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़. कोई भ्रष्टाचार का केस नहीं था. दंगों में संलिप्तता का केस किया फर्जी टाइप का जिसे अंत में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया. हमने कोई हाय – तौबा नहीं की."

  18. ब्रिटेन में हड़ताल पर क्यों हैं पांच लाख सरकारी कर्मचारी?

    वीडियो कैप्शन, ब्रिटेन में हड़ताल पर क्यों हैं पांच लाख सरकारी कर्मचारी?

    ब्रिटेन में बीते साल दिसंबर से ही लगभग पांच लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं.

    इनमें टीचर्स, सिविल सर्वेंट, जूनियर डॉक्टर, नर्स, ट्रेन और ट्यूब के ड्राइवर, रेल्वे और पोस्टल वर्कर्स शामिल हैं.

    ये लोग बेहतर वेतन और बेहतर माहौल की मांग कर रहे हैं. लेकिन इस तरह की हड़ताल से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था और आम जनजीवन पर क्या असर पड़ता है.

    बीबीसी संवाददाता गगन सभरवाल ने ये समझने की कोशिश की.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश: इंदौर में मंदिर की बावड़ी की छत टूटी, कई लोग पानी में गिरे

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    मध्य प्रदेश

    इमेज स्रोत, Shuraih Niazi/BBC

    मध्य प्रदेश के इंदौर में राम नवमी के मौके पर एक मंदिर में बड़ा हादसा हो गया है.

    मंदिर में राम नवमी मनाने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे, उसी समय मंदिर में मौजूद बावड़ी का छत धंस गया जिसमें कई लोग गिर गए.

    घटना श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुई जब बावड़ी की छत पर बैठे हुए लोगों के वजन की वजह से छत अंदर धंस गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, राज्य सरकार की एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है.

    और अब तक आठ लोगों को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है.

    जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के आधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस मामले में ज़िला प्रशासन ने गिरने वाले और बचाए गए लोगों की संख्या के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है.

    उनका कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों को बचाना है. मौके पर अफरा तफरी का माहौल है.

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इंदौर की इस घटना पर प्रशासन से बात की है.

    इंदौर

    इमेज स्रोत, Shuraih Niazi/BBC

    शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं.

    मुख्यमंत्री कार्यालय, इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है.

    वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि कम से कम दो दर्जन लोग इसमें गिरे होंगे.

    इंदौर

    इमेज स्रोत, Shuraih Niazi/BBC

  20. स्कॉटलैंड में पहले मुस्लिम फ़र्स्ट मिनिस्टर हमज़ा यूसुफ़ ने रचा इतिहास

    वीडियो कैप्शन, स्कॉटलैंड में पहले मुस्लिम फर्स्ट मिनिस्टर हम्ज़ा यूसुफ़ ने रचा इतिहास

    हमज़ा यूसुफ स्कॉटलैंड के फ़र्स्ट मिनिस्टर होंगे. उन्हें सत्ताधारी स्कॉटिश नेशनल पार्टी का नया नेता चुना गया है.

    37 वर्षीय यूसुफ़ SNP के पहले मुस्लिम नेता हैं और ब्रिटेन की बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने वाले पहले मुस्लिम.

    उनका जन्म ग्लासगो में हुआ. उनके पिता पाकिस्तान और मां केन्या से हैं.

    बीबीसी संवाददाता लोर्ना गॉर्डन ने उन लोगों से मुलाक़ात की जो हमज़ा यूसुफ को निजी तौर पर जानते हैं.