सऊदी और ईरान के बीच संबंधों की बहाली पर इसराइल के पूर्व पीएम ने क्या कहा

सऊदी अरब और ईरान के कूटनीतिक संबंध बहाल होने को लेकर इसराइल के पूर्व पीएम नफ्ताली बेनेट ने नेतन्याहू सरकार को निशाने पर लिया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and कमलेश मठेनी

  1. सऊदी अरब और ईरान के बीच कूटनीतिक संबंधों की बहाली पर इसराइल के पूर्व पीएम ने क्या कहा

    इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट

    सऊदी अरब और ईरान के कूटनीतिक संबंध बहाल करने के फ़ैसले को लेकर इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने नेतन्याहू सरकार को निशाने पर लिया है. साथ ही उन्होंने इस फ़ैसले को इसराइल के लिए ख़तरनाक बताया है.

    नफ्ताली बेनेट ने ट्वीट किया, ''सऊदी अरब और ईरान के संबंधों की बहाली इसराइल के लिए एक गंभीर और ख़तरनाक बदलाव है और ये ईरान की राजनीतिक जीत है. यह ईरान के ख़िलाफ़ क्षेत्रीय गठबंधन बनाने की कोशिशों को एक बड़ा झटका है.''

    उन्होंने इस बदलाव को प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू की सरकार की नाकामी करार दिया है.

    उन्होंने कहा, ''ये नेतन्याहू सरकार की एक बड़ी विफ़लता है. साथ ही देश में आंतरिक संघर्ष और राजनीतिक उपेक्षा का परिणाम है. ''

    नफ्ताली बेनेट ने कहा, ''दुनिया और क्षेत्र के देश इसरायल में एक ऐसी निष्क्रिय सरकार के साथ संघर्ष देख रहे हैं जो अपने ही विनाश में लगी हुई है. ऐसे में वो देश एक पक्ष चुन लेते हैं.''

    ''नेतन्याहू सरकार आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा के मोर्चे पर बुरी तरह विफ़ल रही है. हमें एक व्यापक राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार की ज़रूरत है, जो कई नुक़सानों को ठीक करने का काम करेगी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सऊदी अरब और ईरान सात साल बाद कूटनीतिक संबंधों की बहाली पर सहमत हो गए हैं.

    वे पारस्परिक सहयोग के अन्य समझौतों पर भी अमल करेंगे और इस पर भी बातचीत करेंगे कि दोनों देशों के संबंधों को और कैसे मजबूत बनाया जाए.

    चीन में हुई वार्ता के बाद दोनों देशों की ओर से ये घोषणा की गई है.

    साल 2016 में तेहरान स्थित सऊदी दूतावास पर हमले के बाद से ही सऊदी अरब और ईरान के बीच कोई औपचारिक संबंध नहीं थे.

  2. जयराम रमेश ने त्रिपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता जयराम रमेश

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने त्रिपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक दल पर हमले का दावा किया है.

    जयराम रमेश ने दावा किया है कि त्रिपुरा के बिशालगढ़ और मोहनपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हमला किया.

    जयराम रमेश के मुताबिक पुलिस कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ थी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कुछ भी ग़लत नहीं किया था.

    उनके मुताबिक शनिवार को बीजेपी इस इलाक़े में विजय रैली निकाल रही है.

    उन्होंने आशंका ज़ाहिर की है कि इस दौरान भी हिंसा हो सकती है.

    त्रिपुरा में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा का पुराना इतिहास रहा है.

    हाल ही में हुए चुनावों में बीजेपी ने यहां वामपंथी दल और कांग्रेस के गठबंधन को हराया है.

    पूर्वोत्तर के नगालैंड, त्रिपुरा और मेघायल में हुए चुनावों में बीजेपी के गठबंधनों की जीत हुई है.

    वहीं, कांग्रेस के असम से सांसद अब्दुल ख़ालिक ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है कि इस हमले में दल की तीन-चार गाड़ियों को नुक़सान पहुंचा है.

    उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कुछ नहीं किया. अब्दुल ख़ालिक ने कहा कि हमें ये अहसास हुआ कि यहां कोई क़ानून व्यवस्था नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी नेता शांतनु बनर्जी को ईडी ने किया गिरफ़्तार

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    तृणमूल कांग्रेस नेता शांतनु बनर्जी

    इमेज स्रोत, Sanjay Das

    इमेज कैप्शन, तृणमूल कांग्रेस नेता शांतनु बनर्जी

    पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब इस मामले में हुगली जिले के युवा तृणमूल कांग्रेस नेता शांतनु बनर्जी को गिरफ़्तार किया है.

    शुक्रवार को सात घंटे तक पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया गया. शांतनु हुगली ज़िला परिषद के कार्यकारी अधिकारी भी हैं.

    ईडी के एक अधिकारी ने उनकी गिरफ़्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बयान में कई विसंगतियों के बाद गिरफ़्तारी का फैसला किया गया.

    ईडी ने इससे पहले बीती 20 जनवरी को शांतनु के आवास पर छापेमारी की थी. ईडी सूत्रों का कहना है कि घोटाले की रकम उनके पास भी पहुंचती थी. हुगली जिले के बलागढ़ स्थित उनके आवास से तलाशी के दौरान कुछ एडमिट कार्ड भी बरामद किए गए थे.

    ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि शांतनु ने पूछताछ के दौरान आय और खर्च का जो ब्योरा दिया था उसमनें कई विसंगतियां थीं. जांच से यह बात सामने आई है कि वह इस घोटाले में गिरफ़्तार कुंतल घोष और तापस मंडल के नज़दीकी थे. ईडी ने शुक्रवार को शांतनु को आय और खर्च का ब्योरा लेकर पूछताछ के लिए बुलाया था.

    ईडी के सूत्रों ने बताया कि शांतनु के जरिए ही तापस मंडल और कुंतल घोष में परिचय हुआ था. शांतनु के घर से तलाशी के दौरान 300 उम्मीदवारों की एक सूची भी मिली थी. इस बारे में पहले भी उनसे पूछताछ की गई थी.

    इस घोटाले में हुगली ज़िले के युवा तृणमूल कांग्रेस नेता कुंतल घोष की गिरफ़्तारी के बाद ही शांतनु का नाम सामने आया था.

    हालांकि, कुंतल का दावा है कि वह शांतनु को नहीं जानते. लेकिन ईडी के अधिकारियों का कहना है कि कुंतल और शांतनु वर्ष 2014 से ही भर्ती घोटाले में शामिल हैं. यह दोनों लघु फिल्में बनाने वाली एक फर्म में साझेदार भी हैं.

  4. छह यूट्यूब चैनल पर भारत सरकार ने लगाई रोक, खालिस्तान समर्थक होने का आरोप

    यूट्यूब

    इमेज स्रोत, Jaap Arriens/NurPhoto via Getty Images

    भारत सरकार ने खालिस्तान समर्थन के आरोप में कम से कम छह यूट्यूब चैनल्स पर रोक लगा दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

    सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्र ने कहा कि विदेशों से चल रहे छह से आठ यूट्यूब चैनल पर पिछले 10 दिनों में रोक लगाई गई है.

    उन्होंने कहा कि ये चैनल्स पंजाबी भाषा में सीमावर्ती राज्य में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहे थे.

    सरकार के इस फ़ैसले से पहले भी भारत में खालिस्तान का मसला चर्चा में बना हुआ था. खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ अजनाला में एक पुलिस थाने पर हमला बोल दिया था. वो अपने एक साथी को रिहा करने की मांग कर रहे थे.

    एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूट्यूब सरकार के अनुरोध पर कार्रवाई कर रहा है. यूट्यूब से 48 घंटों के अंदर इन चैनल्स को ब्लॉक करने का अनुरोध किया गया है.

    अधिकारी के मुताबिक सरकार ने यूट्यूब से ऐसे और आपत्तिजनक कंटेंट पहचानने और रोक लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एल्गोरिदम का इस्तेमाल करने के लिए कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. ओयो के मालिक रितेश अग्रवाल के पिता की 20वीं मंज़िल से गिरने से मौत

    ओयो होटल्स के मालिक रितेश अग्रवाल

    इमेज स्रोत, Tomohiro Ohsumi/Getty Images

    इमेज कैप्शन, ओयो होटल्स के मालिक रितेश अग्रवाल

    ओयो होटल्स के मालिक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की शुक्रवार को अपनी सोसाइटी की 20वीं मंज़िल से गिरने के बाद मौत हो गई.

    डीसीपी पूर्व विरेंद्र विज के मुताबिक रमेश अग्रवाल गुड़गांव के सेक्टर 54 में डीएलएफ़ द क्रेस्ट इमारत की 20वीं मंजिल से गिर गए थे.

    पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

    डीसीपी ने बताया कि सेक्टर 53 के एसएचओ की एक टीम ने मौके का दौरा किया है. पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया गया है.

    अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे सिक्योरिटी गार्ड को किसी के नीचे गिरने का पता चला. इसके बाद रमेश अग्रवाल को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया.

    रितेश अग्रवाल ने बयान जारी कर कहा है, ''बेहद दुख के साथ मुझे और मेरे परिवार को बताना पड़ रहा है कि हमारे पथप्रदर्शक और हमारी ताकत, मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है. उन्होंने भरपूर जीवन जिया और मुजे और अन्य कई लोगों को प्रेरणा दी. हमारा अनुरोध है कि इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का ध्यान रखा जाए.''

    इसी हफ़्ते रितेश अग्रवाल की दिल्ली में शादी हुई थी जिसमें कारोबारी जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं.

  6. दिनभर: तीसरी बार राष्ट्रपति बने शी जिनपिंग कितने ताकतवर?

    पॉडकास्ट में आज बात चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की बढ़ती ताकत, ऑनलाइन रोमांस स्कैम्स और इमरान खान की चुनावी रणनीति की..

    शी जिनपिंग बने लगातार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति.. उनके खिलाफ़ नहीं पड़ा कोई वोट.. तीसरी बार कुर्सी हासिल कर अब कितने ताकतवर हैं शी जिनपिंग ?

  7. सऊदी अरब और ईरान सात साल बाद चीन की मदद से फिर करीब आए

    सऊदी अरब और ईरान

    इमेज स्रोत, REUTERS/EPA

    सऊदी अरब और ईरान सात साल बाद कूटनीतिक संबंधों की बहाली पर सहमत हो गए हैं.

    वे पारस्परिक सहयोग के अन्य समझौतों पर भी अमल करेंगे और इस पर भी बातचीत करेंगे कि दोनों देशों के संबंधों को और कैसे मजबूत बनाया जाए.

    चीन में हुई वार्ता के बाद दोनों देशों की ओर से ये घोषणा की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दोनों पक्षों ने इस प्रक्रिया में चीन के योगदान की सराहना भी की है.

    साल 2016 में तेहरान स्थित सऊदी दूतावास पर हमले के बाद से ही सऊदी अरब और ईरान के बीच कोई औपचारिक संबंध नहीं है.

    तेहरान में सऊदी दूतावास पर ये हमला सऊदी अरब में एक शिया मौलवी को मृत्युदंड दिए जाने के विरोध में हुआ था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सऊदी अरब पारंपरिक रूप से अमेरिका के करीबी रहा है जिसके ईरान और चीन से अच्छे संबंध नहीं रहे हैं.

    यमन के गृह युद्ध में सऊदी अरब और ईरान ने अलग-अलग पक्षों का समर्थन किया था.

  8. नए शो और शादी पर क्या-क्या बोले शिव ठाकरे?

    वीडियो कैप्शन, नए शो और शादी पर क्या-क्या बोले शिव ठाकरे?

    बिग बॉस सीज़न 16 में तमाम लोग ऐसे कयास लगा रहे थे कि विजेता या तो शिव ठाकरे होंगे या प्रियंका चौधरी. हालांकि, शो को रैपर एमसी स्टैन ने जीता है.

    अब बिग बॉस 16 के बाद शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी में नज़र आएंगे. ऐसे में बीबीसी हिन्दी के लिए नयनदीप रक्षित ने शिव ठाकरे से ख़ास बातचीत की है.

    ठाकरे ने इस वीडियो में अपने अब तक के सफर के बारे में खुलकर बताया है.

  9. बलूचिस्तान हाई कोर्ट ने इमरान खान के ख़िलाफ़ गैरजमानती वारंट पर रोक लगाई

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बलूचिस्तान हाई कोर्ट ने सरकारी संस्थानों के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी वारंट पर रोक लगा दी है.

    बलूचिस्तान हाई कोर्ट में इंसाफ़ लॉयर्स फोरम के नेता एडवोकेट इकबाल शाह ने इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी वारंट के ख़िलाफ़ याचिका दायर की थी.

    याचिकाकर्ता ने इमरान ख़ान के ख़िलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का भी अनुरोध किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बलूचिस्तान हाई कोर्ट के जस्टिस जहीरुद्दीन ने याचिका पर सुनवाई की और इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ दायर मामले को वापस लेने की याचिका पर फ़ैसला देते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष के ख़िलाफ़ जारी किए गैर-ज़मानती गिरफ़्तारी वारंट को दो हफ़्ते के लिए निलंबित कर दिया.

    अदालत ने मामले की सुनवाई दो हफ़्ते के लिए स्थगित कर दी और पार्टियों को नोटिस जारी किया है.

    गौरतलब हो कि क्वेटा कोर्ट ने गुरुवार को संस्थानों के ख़िलाफ़ बयान देने के मामले में इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ ग़ैर जमानती गिरफ़्तारी वारंट जारी किया था. इस वारंट पर तामील के लिए के लिए क्वेटा पुलिस आज लाहौर पहुंची थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. मिसाल बनने वाली मनिका बत्रा की कहानी, उन्हीं की ज़ुबानी

    वीडियो कैप्शन, मिसाल बनने वाली मनिका बत्रा की कहानी, उन्हीं की ज़ुबानी

    मनिका बत्रा भारत की मशहूर प्रोफ़ेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं.

    पिछले साल नवंबर में मनिका बत्रा ने इतिहास रच दिया था.

    बत्रा, एशिया कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं.

    टेबल टेनिस में मनिका बत्रा का सफर तब शुरू हो गया था जब वो पांच साल की भी नहीं थीं.

  11. चीनी दूतावास के बाहर तिब्बती यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    तिब्बती यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, तिब्बती यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने 64वें तिब्बतन नेशनल अपराइज़िंग डे के मौके पर शुक्रवार को चीनी दूतावास के पास विरोध प्रदर्शन किया.

    उन्होंने सरकार की ''सख़्त नीतियों'' और ''तिब्बत पर अवैध कब्ज़े'' के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की. चीनी दूतावास की तरफ़ जा रहे इनमें से कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया.

    दिल्ली पुलिस ने चीनी दूतावास से दो किमी. की दूरी तक बैरिकेड लगा दिए थे और धारा 144 लागू कर दी थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक तिब्बती यूथ कांग्रेस के 60 से ज़्यादा सदस्यों ने दूतावास से कुछ दूरी पर लगे बैरिकेड के पास विरोध प्रदर्शन किया है.

    मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया, "जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड के ऊपर से कूदने की कोशिश की तो हमने उन्हें हिरासत में ले लिया. स्थिति नियंत्रण में आने पर उन्हें रिहा कर दिया जाएगा."

    तिब्बती यूथ कांग्रेस ने एक बयान जारी कर बताया कि संगठन ने 14वें दलाई लामा को सम्मान दिया और अपनी जान गंवाने वाले तिब्बतियों के साथ एकजुटता जाहिर की.

  12. रामचन्द्र पौडेल: कैसा रहा है नेपाल के राष्ट्रपति का सियासी सफ़र?

    रामचंद्र पौडेल
    इमेज कैप्शन, रामचंद्र पौडेल

    क़रीब आठ दशक पहले तनहून के बहुनपोखरा ग्रामीण इलाक़े में एक साधारण परिवार में जन्मे रामचंद्र पौडेल को नेपाल का तीसरे राष्ट्रपति बने हैं.

    अपने पांच दशक लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कई बार स्पीकर और मंत्री के रूप में काम किया है.

    86 साल के फणींद्रराज मिश्र उनके बचपन के मित्र हैं. वे कहते हैं कि रामचंद्र पौडेल के पिता दुर्गा प्रसाद में भी राजनीतिक चेतना थी.

    "उनके पिता भी विद्वान हैं. शास्त्री ने उन्हें पढ़ाया भी था. लेकिन जब वे पढ़ रहे थे, तब रामचंद्र राजनीति में आ गए. जेल में भी रहे."

  13. सीबीआई-ईडी की कार्रवाई बीजेपी शासित राज्यों में क्यों नहीं हो रही है?: भूपेश बघेल

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल

    विपक्षी पार्टियों के नेताओं के ख़िलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने सवाल पूछा है कि ईडी कर्नाटक जैसे राज्यों में क्यों नहीं छापे मार रही है.

    उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वो किसी राज्य में हुआ हो लेकिन ये कार्रवाई केवल चिह्नित राज्यों में हो रही है भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित राज्यों में नहीं हो रही है."

    कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के यहां करोड़ों रुपये की नकद बरामदगी के मामले का जिक्र करते हुए भूपेश बघेल ने कहा, "कर्नाटक में एक एमएलए के यहां आठ करोड़ रुपये पकड़े गये तो वहां पर ईडी क्यों नहीं छापेमारी कर रही है?"

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    तीन मार्च को कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में बीजेपी विधायक के मदाल विरुपकक्षाप्पा और उनके बेटे को मुख्य अभियुक्त बनाया था.

    उनके ठिकानों पर छापेमारी में लोकायुक्त पुलिस ने 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा बरामद किए थे.

    भूपेश बघेल ने पिछले दिनों कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के ख़िलाफ़ असम पुलिस की कार्रवाई का हवाला देते हुए पूछा कि क्या हेमंत बिस्वा सरमा के सारे किस्त समाप्त हो गए?

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सीबीआई-ईडी के छापों पर उन्होंने कहा, "जितनी तत्परता आप (बीजेपी) दूसरे राज्यों में दिखाते हैं उतना ही अपने राज्यों में दिखाए तो आप पर कोई उंगली नहीं उठाएगा."

    शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित लैंड फ़ॉर जॉब स्कैम के सिलसिले में बिहार के कई शहरों में राजद से जुड़े कुछ नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है.

    इसी मामले में हाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  14. युद्ध में चकमा देते नकली टैंक

    वीडियो कैप्शन, युद्ध में चकमा देते नकली टैंक

    पुरानी कहावत है कि नक़ल में भी अक्ल की ज़रूरत होती है और नक़ल के इस कारोबार में काफ़ी ज़्यादा अक्ल लगाई जाती है. यहां हवा से भरे नक़ली हथियार बनाए जाते हैं.

    जो दूर से देखने पर असली दिखते हैं और दुश्मन को भ्रमित कर सकते हैं. इनफ्लाटेक नामक चेक कंपनी 30 हथियारों और वाहनों की नक़ल बनाती है, जिनमें हिमार रॉकेट लॉन्चर और अब्राम टैंक शामिल हैं.

  15. दिल्ली एक्साइज़ पॉलिसी केस: सीबीआई के बाद अब ईडी को मिली मनीष सिसोदिया की रिमांड

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

    दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक्साइज़ पॉलिसी केस में 17 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है.

    सीबीआई के स्पेशल जज एमके नागपाल ने मनीष सिसोदिया और प्रवर्तन निदेशालय की दलीलों को सुनने के बाद ये फ़ैसला सुनाया.

    प्रवर्तन निदेशालय का पक्ष रख रहे एडवोकेट ज़ोहेब हुसैन ने अदालत से कहा कि एजेंसी को उनसे पूछताछ करने की ज़रूरत है ताकि पूरे घोटाले का भंडाफोड़ किया जा सके.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि इसलिए उन्हें इस मामले में मनीष सिसोदियों को दस दिनों तक हिरासत में रखने की ज़रूरत है.

    मनीष सिसोदिया के वकील दयान कृष्णन ने ईडी के वकील की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि ये ईडी की जिम्मेदारी है कि वो पैसे के कथित अवैध लेनदेन का संबंध मनीष सिसोदिया से जोड़कर दिखाए.

  16. पाकिस्तान: होली मना रहे छात्रों पर हमला, अब क्या है हाल?

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: होली मना रहे छात्रों पर हमला, अब क्या है हाल?

    सोमवार को लाहौर की पंजाब यूनिवर्सिटी में होली मना रहे हिंदू छात्रों पर जमीयत ए इस्लामी पार्टी के स्टूडेंट विंग ने कथित तौर पर हमला किया.

    हिंदू छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी उनकी कोई मदद नहीं की.

    बीबीसी संवाददाता अली काज़मी ने यूनिवर्सिटी जाकर हिंदू छात्रों से और कथित हमलावरों से बात की और ये रिपोर्ट भेजी.

  17. #INDvAUS :दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 480 रन

    भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच

    इमेज स्रोत, Robert Cianflone/Getty Images

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सिरीज़ के चौथे मैच का आज दूसरा दिन था. दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी पूरी करते हुए 480 रन बनाए.

    आज ही भारत ने भी पहली पारी शुरू कर दी और दिन के अंत तक बिना विकेट गंवाए 36 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल तीसरे दिन के खेल की शुरुआत करेंगे.

    मैच के पहले दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुक़सान पर 255 रन बना लिए थे.

    ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी में उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज़्यादा 180 रन और कैमरॉन ग्रीन ने 114 रन बनाए.

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा ये मैच टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मैच है. इससे पहले के दो मैच भारत और एक ऑस्ट्रेलिया जीत चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. पाकिस्तान में जन्में उस्मान ख़्वाजा कैसे बने ऑस्ट्रेलिया के टॉप बैटर

    उस्मान ख़्वाजा

    इमेज स्रोत, ANI

    'मैंने इससे पहले भारत के दो दौरे किए थे, और उन आठ टेस्ट मैचों में मैं ग्राउंड पर सिर्फ़ ड्रिंक्स लेकर गया, मेरे लिए ये सफ़र लंबा रहा है.'

    उस्मान ख्वाजा गुरुवार की शाम जब ये बात कह रहे थे तो उनके चेहरे पर एक सुकून साफ़ नज़र आ रहा था.

    विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में शानदार 180 रनों की पारी खेलने वाले उस्मान ख्वाजा के इस सफ़र में कई उतार चढ़ाव आए हैं.

    साल 1986 में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जन्मे ख्वाजा जब चार साल के थे तब उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया चला गया था.

  19. इस छोटे से देश ने चीन को दी चुनौती, कही- ताइवान को मान्यता देने की बात

    माइक्रोनेशिया के राष्ट्रपति डेविड पेनवेलो

    इमेज स्रोत, Twitter/@FSMPIO

    इमेज कैप्शन, माइक्रोनेशिया के राष्ट्रपति डेविड पेनवेलो

    माइक्रोनेशिया के राष्ट्रपति डेविड पेनवेलो ने चीन पर राजनीतिक टकराव पैदा करने और उनके देश की संप्रभुता को कम आंकने का आरोप लगाया.

    देश की संसद को लिखे 13 पन्नों के पत्र में उन्होंने कहा कि चीन ने माइक्रोनेशिया के पास समुद्र में जासूसी जहाज भेजे थे और स्थानीय नेताओं को रिश्वत दी थी. ये पत्र बीबीसी ने देखे है.

    डेविड पेनवेलो ने कहा कि चीन ने साल 2021 में अपनी वैक्सीन को मंज़ूरी देने के लिए भी दबाव डाला था लेकिन उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया.

    माइक्रोनेशिया

    उन्होंने कहा कि माइक्रोनेशिया को चीन के साथ राजनयिक रिश्ते तोड़कर ताइवान को मान्यता दे देनी चाहिए.

    लेकिन, चीन ने इन आरोपों से इनकार किया है. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि डेविड पेनवेलो के आरोप बदनाम करने की कोशिश है क्योंकि वो तथ्यों के साथ मेल नहीं खाते.

    पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में बसा माइक्रोनेशिया 600 द्विपों का समूह है जो चार राज्यों में फ़ैले हैं.

    ये देश 700 वर्ग किमी. के इलाक़े में फ़ैला है. इस देश का ज़मीनी इलाक़ा काफ़ी कम है लेकिन समुद्र में ये जितनी दूर तक फ़ैला है वो फ्रांस से भी पांच गुना बड़ा इलाक़ा है.

    माइक्रोनेशिया
  20. कृति सैनन ने अपनी लव लाइफ़, रिलेशनशिप, करियर पर कही ये बातें

    वीडियो कैप्शन, कृति सैनन ने अपनी लव लाइफ़, रिलेशनशिप, करियर पर कही ये बातें

    कृति सैनन मौजूदा वक़्त में बॉलीवुड का एक जाना पहचाना चेहरा है. 'हीरोपंती' फ़िल्म से डेब्यू करने वाली कृति ने कई फ़िल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं.

    कृति किसी फ़िल्मी परिवार से नहीं आती हैं, उन्होंने पहले मॉडलिंग की और फिर धीरे-धीरे एक्टिंग में अपना करियर संवारा. कृति ने पर्सनल लाइफ, लव लाइफ और अपने करियर पर बीबीसी हिंदी के साथ ख़ास बातचीत की.