पाकिस्तान के गृह मंत्री ने बताया, आईएसआई के पूर्व प्रमुख जनरल हमीद की हो रही है जांच
आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ़्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फै़ज़ हमीद पर पद के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तान के गृह मंत्री ने उनके ख़िलाफ़ आरोपों की जानकारी नहीं दी.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and कमलेश मठेनी
पाकिस्तान के गृह मंत्री ने बताया, आईएसआई के पूर्व प्रमुख की हो रही है जांच
इमेज स्रोत, ISPR
इमेज कैप्शन, पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ़्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फै़ज़ हमीद
पाकिस्तान की जांच एजेंसियां आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ़्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फै़ज़ हमीद
के ख़िलाफ़ जांच कर रही हैं. पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने बुधवार को
इसकी जानकारी दी.
हालांकि, गृह मंत्री ने ये नहीं बताया कि फै़ज़ हमीद पर
क्या आरोप लगाए गए हैं.
हालांकि, उन पर खुफ़िया एजेंसी आईएसआई में रहते
हुए राजनीतिक मामलों में पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए जाते हैं. ये आरोप भी लगाया जाता है कि वो नेताओं पर राजनीतिक निष्ठा बदलने के लिए दबाव डालते थे.
सनाउल्लाह 'औरत
मार्च' और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी की रैली को देखते हुए धारा 144 लगाने को
लेकर प्रेस वार्ता कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने फै़ज़ हमीद के बारे में भी जानकारी
दी.
'फ्राइडे टाइम्स' अख़बार के मुताबिक फै़ज़ हमीद को भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग
और राजनीति में दख़ल देने के आरोप में गिरफ़्तार किया जा सकता है.
सनाउल्लाह ने
बताया कि सिर्फ़ पाकिस्तान की सेना ही फै़ज़ हमीद का कोर्ट मार्शल कर सकती
है.
इससे पहले
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) की नेता मरियम नवाज़ ने एक साक्षात्कार में आईएसआई के प्रमुख का कोर्ट मार्शल करने की मांग की थी.
फै़ज़ हमीद सेना
प्रमुख के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए छह सबसे वरिष्ठ जनरलों में से एक थे. वो
साल 2019 से 2021 तक आईएसआई प्रमुख रहे थे.
पाकिस्तान: इमरान ख़ान को इस मामले में कोर्ट से मिली बड़ी राहत
इमेज स्रोत, Reuters
पाकिस्तान के लाहौर हाई कोर्ट
ने पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान ख़ान के भाषणों को टीवी चैनल
पर प्रसारित करने पर लगे प्रतिबंध के आदेश को सस्पेंड कर दिया है.
पाकिस्तान
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने सैटेलाइट टीवी चैनलों पर
इमरान ख़ान के लाइव या रिकॉर्ड किए गए भाषणों और बयानों के प्रसारण पर प्रतिबंध
लगा दिया था. कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी है.
इमरान ख़ान पर
अपने भाषणों में संस्थाओं और शख़्सियतों पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया
गया था.
पीटीआई ने नियामक प्राधिकरण के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ लाहौर हाई कोर्ट में अपील की थी.
इस मामले की
सुनवाई करते हुए गुरुवार को कोर्ट ने प्रतिबंध से जुड़ी अधिसूचना को निलंबित कर
दिया और मामले को सुनवाई के लिए बड़ी पीठ के पास भेज दिया. अब इस मामले की सुनवाई
13 मार्च को होगी.
सबक़त मलिक: लड़कों ने कहा था ‘बेशर्म खेल मत खेलो’, अब हैं स्टार
अफ़ग़ानिस्तान: दफ़्तर में हुए विस्फोट में तालिबान के गवर्नर की मौत
....में
Author, कैली एनजी और बारबरा प्लैट अशर
पदनाम, बीबीसी न्यूज़
इमेज स्रोत, TALIBAN
इमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान में उत्तरी बल्ख़ प्रांत के तालिबान गवर्नर मोहम्मद दाऊद मुज़म्मिल
अफ़ग़ानिस्तान में उत्तरी बल्ख़ प्रांत के तालिबान गवर्नर की एक बम धमाके में मौत हो गई. ये बम
विस्फोट उनके दफ़्तर में हुआ था.
तालिबान के साल 2021 में सत्ता में आने के बाद से मारे जाने वाले
तालिबान नेताओं में गवर्नर मोहम्मद दाऊद मुज़म्मिल सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे.
अफ़ग़ानिस्तान
में हिंसा लगातार कम हुई है लेकिन तालिबान समर्थक नेताओं को लगातार हमलों में मारा
जा रहा है. कई हमलों की ज़िम्मेदारी चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है.
स्थानीय पुलिस ने
कहा है कि इस हमले का कारण स्पष्ट नहीं है. किसी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं
ली है.
लेकिन, तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने
ट्विटर पर कहा कि गवर्नर ''इस्लाम के
दुश्मनों के एक धमाके में शहीद हुए हैं.''
उन्होंने बताया कि जांच चल रही है.
बताया जाता है कि
मुजम्मिल ने इससे पहले नंगरहार प्रांत में गवर्नर के तौर पर इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों
के ख़िलाफ़ लड़ाई का नेतृत्व किया है. वो पिछले साल अक्टूबर में बल्ख़ आए थे.
बल्ख़ पुलिस के
प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ़ वज़ीरी ने बताया कि ये धमाका गवर्नर के दफ़्तर की दूसरी
मंज़िल पर सुबह करीब नौ बजे हुआ था. इसमें कम से कम एक और शख़्स की जान गई है और कई
घायल हुए हैं.
ताइवान की राष्ट्रपति से मिलेंगे अमेरिका के हाउस स्पीकर, चीन क्यों जता रहा विरोध
इमेज स्रोत, Getty Images
बुधवार को अमेरिका के विदेश
विभाग ने इस बात के संकेत दिए कि ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन को अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव के स्पीकर केविन मैकार्टी से मुलाकात के लिए
क़ैलिफ़ोर्निया का दौरा करने दिया जाएगा.
इसे लेकर चीन अपना लागातार
विरोध जता रहा है.
मंगलवार को मैकार्टी ने इस
बात की पुष्टि की थी कि वह साई से अपने गृह
राज्य में मुलाकात करेंगे.
अमेरिका में साई की इस यात्रा को अमेरिकी
प्रशासन कमतर करके पेश करने की कोशिश कर
रहा है, क्योंकि इस बात का डर बना हुआ है ये चीन को सैन्य कार्रवाई के लिए उकसा
सकता है.
अमेरिका के विदेश मंत्रालय
के प्रवक्ता नेड प्राइस ने साइ की इस यात्रा के लिए ‘दौरे’ की जगह ‘ट्रांसिट’ शब्द
का इस्तेमाल किया है.
प्राइस ने कहा, “उच्च स्तरीय ताइवान की अधिकारी का अमेरिका में ट्रांज़िट के लिए रुकना कोई नयी बात नहीं है.
ये लंबे समय से चला आ रहा है. ये अमेरिकी और ताइवान के अनौपचारिक और मजबूत संबंधों
के अनुरूप हैं."
"यह कोई नई बात नहीं है. यह पूरी तरह से यथास्थिति के अनुरूप
है ”
नेड प्राइस ने ये भी बताया कि साल 2016 से अब तक साई अमेरिका में छह बार
ट्रांसिट के लिए आ चुकी हैं.
दिनभर: यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले, पुतिन का क्या है इरादा?
उत्तर से लेकर दक्षिण तक यूक्रेन के कई शहरों पर रूस के मिसाइल हमले.
हमलों से यूक्रेन के उर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर को हुआ बड़ा नुक़सान.
लेकिन इन हमलों से रूसी राष्ट्रपति पुतिन क्या संदेश देना चाहते हैं?
अब ईडी ने किया सिसोदिया को गिरफ़्तार, केजरीवाल बोले जनता देगी जवाब
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में
गिरफ़्तार कर लिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी
दी है.
मनी लॉन्ड्रिंग
का ये मामला दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित अनियमितता के मामले से जुड़ा
है.
मनीष सिसोदिया को
पहले ही नई आबकारी नीति के मामले में सीबीआई ने गिरफ़्तार किया हुआ है. वो 20
मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं. शुक्रवार को उनकी जमानत को लेकर सुनवाई भी होनी
है.
सिसोदिया की फिर
से गिरफ़्तारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एजेंसियां
सिसोदिया को हर हाल में अंदर रखना चाहती है.
उन्होंने ट्वीट
किया, ''मनीष को पहले सीबीआई ने गिरफ़्तार किया. सीबीआई
को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा
नहीं मिला. कल बेल पर सुनवाई है. कल मनीष छूट जाते तो आज ईडी ने गिरफ़्तार कर
लिया. इनका एक ही मक़सद है- मनीष को हर हालत में अंदर रखना, रोज़ नये फ़र्ज़ी मामले बनाकर. जनता देख रही
है. जनता जवाब देगी.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रूस और सऊदी अरब ने तेल के कारोबार में साथ काम करने को लेकर क्या कहा
इमेज स्रोत, ALEXANDER ZEMLIANICHENKO/POOL/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फरहान अल-सऊद
रूस के विदेश
मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को और रियाद ने ओपेक प्लस के फ्रेमवर्क के
तहत मिलजुलकर काम करते रहने पर सहमति जताई है.
रूसी समाचार
एजेंसी तास के मुताबिक़ ने सर्गेई लावरोव ने ये बयान मॉस्को में एक प्रेस
कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया.
इस प्रेस
कॉन्फ्रेंस में रूसी विदेश मंत्री के साथ सऊदी अरब के उनके समकक्ष प्रिंस फ़ैसल
बिन फरहान अल-सऊद भी थे.
सर्गेई लावरोव ने
कहा, "ओपेक प्लस के
फ्रेमवर्क के तहत मिलजुलकर आगे काम करने पर हमारे बीच आपसी सहमति है और हम इसकी
फिर से पुष्टि करते हैं. इस ढांचे में काम कर रहे सभी देश वैश्विक ऊर्जा बाज़ार
में स्थिरता और संतुलन बनाए रखने के लिए अपनी ज़िम्मेदारी का लगातार पालन कर रहे
हैं."
कृति सैनन ने अपनी लव लाइफ़, रिलेशनशिप, करियर पर कही ये बातें
वीडियो कैप्शन, कृति सैनन ने अपनी लव लाइफ़, रिलेशनशिप, करियर पर कही ये बातें
कृति सैनन मौजूदा वक़्त में बॉलीवुड का एक जाना पहचाना चेहरा है.
'हीरोपंती' फ़िल्म से डेब्यू करने वाली कृति ने कई फ़िल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं.
कृति किसी फ़िल्मी परिवार से नहीं आती हैं, उन्होंने पहले मॉडलिंग की और फिर धीरे-धीरे एक्टिंग में अपना करियर संवारा.
कृति ने पर्सनल लाइफ, लव लाइफ और अपने करियर पर बीबीसी हिंदी के साथ ख़ास बातचीत की.
पाकिस्तान: 11 महीनों में इमरान ख़ान पर 80वां केस, इस बार हत्या और चरमपंथ का मामला
इमेज स्रोत, ARIF ALI/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान ख़ान और अन्य 400 लोगों पर हत्या और चरमपंथ के आरोप में मामला
दर्ज किया गया है.
लाहौर पुलिस ने
ये मामला पाटीआई की एक रैली के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हुए टकराव को लेकर दर्ज
किया है.
इस टकराव में एक पीटीआई कार्यकर्ता की मौत हो गई थी और सैकड़ों घायल
हुए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सत्ताधारी गठबंधन पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) ने 11 महीने में इमरान ख़ान पर ये 80वां मामला दर्ज कराया है.
बुधवार को इमरान ख़ान के घर के बाहर न्यायपालिका के समर्थन में रैली के लिए पार्टी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे.
पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया जिसमें पीटीआई कार्यकर्ता अली बिलाल की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस मामले में पुलिस ने 100 पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया है.
पुलिस की एफ़आईआर में कहा गया है कि पीटीआई कार्यकर्ताओं के साथ टकराव में 11 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं.
कार्यकर्ताओं ने उन पर पत्थर फेंके. इसमें छह कार्यकर्ता भी घायल हुए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
पीटीआई के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने गुरुवार को कहा था कि मृतक पीटीआई कार्यकर्ता के परिवार की शिकायत पर पुलिसकर्मियों और उनके मालिकों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने के बजाय पुलिस ने 70 साल के इमरान ख़ान और 400 अन्य के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.
एफ़आईआर में फवाद चौधरी, फ़ारुख़ हबीब, हम्माद अज़हर और महमूदूर रशीद का नाम भी शामिल है.
पाकिस्तान के कराची में कैसे मनाई गई होली, क्या बोला हिंदू समुदाय?
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के कराची में कैसे मनाई गई होली, क्या बोला हिंदू समुदाय?
पाकिस्तान के कराची शहर में हर साल की तरह इस बार भी हिंदू समुदाय ने रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया.
हालांकि, देश में आसमान छू रही महंगाई का असर होली पर भी नज़र आया.
कराची शहर से बीबीसी संवाददाता शुमाइला ख़ान की रिपोर्ट.
तेलंगाना: बीआरएस ने लगाया आरोप- ईडी के समन मोदी के समन थे, बीजेपी ने दिया जवाब
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, भारत राष्ट्र समिति के नेता केटी रामा राव
भारत राष्ट्र
समिति के नेता केटी रामा राव ने गुरुवार को पीएम मोदी और केंद्र सरकार को निशाने
पर लेते हुए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया.
रामा राव ने आरोप
लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां मोदी सरकार की कठपुतली बन गई हैं और रोज बीआरएस के कई
नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है.
प्रवर्तन
निदेशालय ने रामा राव की बहन और बीआरसी की एमएलसी के कविता को मनी लॉन्ड्रिंग के
मामले में समन जारी किया है. ये मामला दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित
अनियमितताओं के मामले से जुड़ा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
रामा राव ने कहा, "ये समन प्रवर्तन निदेशालय का नहीं बल्कि मोदी का है."
उन्होंने अपने बयानों में कारोबारी गौतम अदानी का भी ज़िक्र किया.
उन्होंने आरोप लगाया कि गौतम अदानी का पीएम मोदी से संबंध है. एलआईसी और सेबी के 13 लाख रुपये बर्बाद होने के बाद भी पीएम और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुप्पी साधे रखी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं, के कविता ने बताया, "अगर कोई एजेंसी किसी महिला से पूछताछ करना चाहती है तो उसे घर पर पूछताछ करवाने का अधिकार होता है. इसिलए, मैंने ईडी से अनुरोध किया था कि वो 11 मार्च को मेरे घर आकर मुझसे पूछताछ कर सकते हैं लेकिन उन्होंने मुझे ही आने के लिए कहा."
इसके जवाब में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, "आज तेलंगाना के लोगों ने फ़ैसला कर लिया है कि बीआरएस अगला चुनाव नहीं जीतेगी. केसीआर चुनाव नहीं जीतेंगे. लोगों ने इस निज़ाम राज और तानाशाही को ख़त्म करने का फ़ैसला ले लिया है."
पाकिस्तान में होली मना रहे छात्रों पर हमला
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के लाहौर की पंजाब यूनिवर्सिटी में होली मना रहे हिंदू छात्रों पर हमला किया गया.
पाकिस्तान में लाहौर की पंजाब यूनिवर्सिटी में होली मना रहे हिंदू छात्रों के एक समूह पर सोमवार को हमला किया गया.
एक राजनीतिक पार्टी की छात्र इकाई ने कथित रूप से होली समारोह रोकने की धमकी दी थी और रंगों का त्योहार मना रहे हिंदू-मुसलमान छात्रों पर हमला कर दिया.
मंगलवार को इसी तरह का हमला कराची में होने की ख़बर भी आई है.
ब्रेकिंग न्यूज़, रामचंद्र पौडेल नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए
नेपाल के चुनाव आयोग ने कहा कि नेपाली कांग्रेस के नेता रामचंद्र पौडेल को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है.
सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार सुवासचन्द्र नेम्वांग को हराने के बाद पौडेल नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए.
दोनों उम्मीदवार पूर्व मंत्री और पूर्व स्पीकर हैं.
नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने पौडेल को बधाई दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पौडेल को जहां प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड के साथ नेपाल की आठ पार्टियों का समर्थन था, वहीं नेम्वांग को केपी ओली की पार्टी का समर्थन है.
उन्हें 214 सांसदों और प्रांतीय विधानसभाओं के 352 सदस्यों का वोट मिला.
गुरुवार को नयाबनेश्वर स्थित संसद भवन परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग हुई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 882 हैं.
इसमें संसद के 332 सदस्य और सात प्रांतों की विधानसभाओं के 550 सदस्य शामिल हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
चुनाव आयोग के प्रवक्ता शालीग्राम ने कहा कि प्रांतीय विधानसभाओं के 518 और संसद के 313 सदस्यों राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया.
नेपाल के साल 2008 में गणतंत्र बनने के बाद से ये तीसरा राष्ट्रपति चुनाव था.
मुर्गे की बीट से रसोई गैस, कार, गीज़र तक चलाने वाला शख़्स
वीडियो कैप्शन, मुर्गे की बीट से रसोई गैस, कार, गीज़र तक चलाने वाला शख़्स
मुर्गे बीट करते हैं तो हमें गंदगी ही गंदगी नज़र आती है. लेकिन एक व्यक्ति ने दिमाग लगाया और इस बीट में उसे मौका नज़र आया.
सफ़र कुछ ऐसा रहा कि मुर्गों की गंदगी से ये व्यक्ति अपने घर में रसोई गैस चला रहा है, पानी गर्म कर रहा है, यहां तक कि कार भी चला रहा है. ये जलवा है बायोगैस का.
दिल्ली में आतिशी होंगी अब नई शिक्षा मंत्री, सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य मंत्रालय
इमेज स्रोत, ANI
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना गुरुवार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ दिलाई.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया.
आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, पावर और पर्यटन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है जबकि सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त थे.
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं और फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़ी कथित अनियमितताओं के सिलसिले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था जबकि सत्येंद्र जैन पिछले साल 30 मई से ही मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं.
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिसोदिया और जैन का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया था.
नासिर-जुनैद हत्याकांड: चर्चा में आए मोनू मानेसर को जानिए
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: नासिर-जुनैद हत्याकांड: चर्चा में आया मोनू मानेसर कौन?
हरियाणा के भिवानी ज़िले में जुनैद-नासिर नामक दो युवकों को जलाकर मार दिए जाने के मामले की जांच में गोरक्षक मोनू मानेसर का नाम मीडिया की सुर्खियों में आया है.
एक ओर जहां पुलिस मोनू मानेसर की तलाश में है, तो वहीं मोनू के समर्थन में हरियाणा के गांवों में सभाएं हुई हैं.
कौन है मोनू और क्यों कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं? बीबीसी संवाददाता विनीत खरे की रिपोर्ट.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अमृतसर दौरा, एसजीपीसी ने सिख बंदियों को लेकर की अपील
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
शिरोमणि
गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू से बंदी सिखों की रिहाई और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन अधिनियम, 2014 को रद्द करने की अपील की है.
राष्ट्रपति के एसदिवसीय पंजाब दौरे पर हरजिंदर सिंह ने ये मसले उठाए हैं और राष्ट्रपति को पत्र
लिखकर ये अपील की है.
राष्ट्रपति
मुर्मू आज अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची. यहां दर्शन कर वो जलियांवाला बाग और दुर्गियाना मंदिर भी गईं. इसके बाद वो रामतीर्थ के लिए भी जाएंगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सिख बंदियों (कैदियों) के मामले को लेकर पत्र में लिखा है, ''सजा पूरी होने के बाद भी सिख बंदी भारत की अलग-अलग जेलों में पिछले तीन दशकों से बंद हैं.
इन बंदियों ने सचखंड श्री हरमिंदर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब में सेना के हमले के दौरान 1984 में संघर्ष का रास्ता चुना था.
"ऐसे में सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एसजीपीसी लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीक़े से बंदियों की रिहाई की मांग कर रही है. केंद्र और राज्य सरकार से कई बार इसे लेकर अपील की जा चुकी है. हमें लगता है कि इन सिख बंदियों को ना छोड़ने से उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं, एसजीपीसी ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन अधिनियम, 2014 को लेकर कहा, "हरियाणा विधानसभा ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन अधिनियिम, 2014 बनाकर सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1925 का उल्लंघन किया है."
"इससे पहले सिख गुरुद्वारा अधिनियम के तहत एसजीपीसी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब का प्रबंधन कर रही थी. इसके बाद हरियाणा सरकार ने गुरुद्वारा पैनल बना दिया जिसने पुलिस और प्रशासन के बल पर राज्य के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब को अवैध तरीक़े से अपने तहत ले लिया है."
हालांकि, ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी गया था लेकिन कोर्ट ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन अधिनियम को बनाए रखा. कोर्ट का कहना था हरियाणा चुनाव के ज़रिए गुरुद्वारा प्रबंधक समिति बना सकता है.
सबक़त मलिक: लड़कों ने कहा था ‘बेशर्म खेल मत खेलो’, अब हैं स्टार
इमेज कैप्शन, सबक़त मलिक बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हुए
"जापानी मार्शल आर्ट के खेल जू-जित्सु को हमारे गांव में कुश्ती कहते हैं और सब लोग समझते हैं कि यह केवल मर्द खेल सकते हैं. लेकिन मैंने इस खेल में नाम कमाने के लिए कई साल तक लोगों के ताने सुने, लड़कों की गालियां सहीं और चोरी छिपे अंडरग्राउंड प्रैक्टिस की."
मंगोलिया में अगले महीने होने जा रहे जू-जित्सु की विश्व प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गईं 20 वर्षीय सबक़त मलिक जुनून की हद तक इस खेल में मगन हैं और जम्मू कश्मीर के लिए स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं.
लेकिन यह सफ़र उनके लिए आसान नहीं था.
छठी क्लास में टीवी पर जू-जित्सु के मुक़ाबले देखकर सबक़त ने ठान ली थी कि वह मार्शल आर्ट की इस विधा में अपना लोहा मनवाएंगी.
एडिडास की बढ़ गई मुश्किल, बेकार पड़ा अरबों रुपयों की क़ीमत के जूतों का स्टॉक
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
अमेरिकी रैपर
कैन्ये वेस्ट के साथ साझेदारी टूटने के बाद एडिडास के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है.
येज़ी सिरीज़ के जूतों के लिए एडिडास की कैन्ये वेस्ट के साथ साझेदारी थी.
लेकिन, साझेदारी टूटने से कंपनी के सामने मुश्किल ये
है कि वो अब 1.2 अरब यूरो (1 अरब पाउंड) के येज़ी जूतों के स्टॉक का क्या
करे.
हालांकि, कंपनी को ये भी लगता है कि उसके ग्राहकों पर
कैन्ये वेस्ट की यहूदी विरोधी टिप्पणियों का असर नहीं पड़ेगा और वो अब भी उनसे
जुड़े ब्रांड के सामान खरीद सकते हैं.
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
एडिडास के सीईओ बीजॉर्न गलडेन ने कहा कि कंपनी इस स्टॉक को बेचने और उससे मिले लाभ को चैरिटी में इस्तेमाल करने के बारे में सोच रही है. उन्होंने बताया कि वो स्टॉक को जलाने के विकल्प को खारिज कर दिया गया है.
सीईओ ने कहा कि ये जूते मुफ़्त में देना भी थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इससे जूते और ज़्यादा दामों पर आगे बेचे जाने लगेंगे.
कैन्ये वेस्ट को बाइपोलर डिसऑर्डर है. उन्होंने पैरिस फैशन वीक में ''व्हाइट लाइव्स मैटर'' टी-शर्ट दिखाई थी जिसका काफ़ी विरोध हुआ था. इसके कुछ दिन बाद उन्होंने ट्विटर पर यहूदी विरोधी बयान पोस्ट कर दिए थे.
इसके बाद हुए हंगामे के चलते एडिडास ने कैन्ये वेस्ट के साथ अपनी नौ साल पुरानी साझेदारी को तोड़ लिया था.
एडिडास के मुताबिक इस साझेदारी को तोड़ने के बाद कंपनी को तीन महीने में 60 करोड़ डॉलर का नुक़सान हुआ है.