अफ़ग़ानिस्तान: यूनिवर्सिटी में बैन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रही महिलाएं गिरफ़्तार

तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ़्तार किया है.

लाइव कवरेज

  1. जूते के फीते बांधने को लेकर कांग्रेस नेता ने बीजेपी नेता को दी चेतावनी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी के आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय के एक ट्वीट को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने झूठ और मानहानिकारक बताया है.

    दरअसल अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह अपने घुटनों पर झुककर राहुल गांधी के जूते के फ़ीते बांध रहे हैं.’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके साथ ही अमित मालवीय ने राहुल गांधी को ‘घमंडी’ बताते हुए कहा कि वो ऐसे ‘बिगड़ैल बच्चे हैं जो ख़ुद की मदद करने के बजाय उनकी पीठ थपथपा रहे हैं.’

    भंवर जितेंद्र सिंह ने अमित मालवीय के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि अमित मालवीय अपने ट्वीट को डिलीट करके राहुल गांधी से माफ़ी मांगें या फिर क़ानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें.

    इसके अलावा भंवर जितेंद्र सिंह ने लिखा, “बीजेपी के राष्ट्रीय सूचना विभाग के इंचार्ज आपका ट्वीट पूरी तरह झूठ और माहानिकारक है. तथ्य ये है कि राहुल जी के ध्यान दिलाने के बाद मेरे निवेदन पर वो रुके ताकि मैं अपने ख़ुद के जूते के फ़ीते बांध सकूं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस की सोशल मीडिया की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने दो वीडियो ट्वीट किए हैं जिसमें भंवर जितेंद्र सिंह अपने जूते के फ़ीते बांधते दिख रहे हैं.

  2. पुतिन ने कहा यूक्रेन के साथ संघर्ष के लिए रूस ज़िम्मेदार नहीं

    पुतिन

    इमेज स्रोत, REUTERS

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मानना है कि यूक्रेन युद्ध के लिए रूस को ज़िम्मेदार ठहराना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों देश "त्रासदी का हिस्सा हैं"

    एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के साथ टीवी पर बोलते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वो यूक्रेन को "भाई जैसा" समझते हैं.

    उन्होंने कहा कि विवाद "तीसरे देशों की नीतियों" कारण हुआ है, रूस की नीति के कारण नहीं.

    पुतिन ने दावा किया कि सोवियट विघटन के बाद पश्चिम ने टूट कर बने देशों का "ब्रेनवॉश" किया है, और इसकी शुरुआत यूक्रेन से हुई.

    उन्होंने कहा, "सालों तक हम यूक्रेन के साथ पड़ोसी के तौर पर बेहतर रिश्ते बनाने की कोशिश करते रहे, उन्हें लोन दिया, सस्ती ऊर्जा दी, लेकिन ये काम नहीं आया."

    रूस

    इमेज स्रोत, ,EPA

    उन्होंने कहा, "हमें दोष देना ठीक नहीं है. हमने हमेशा यूक्रेन को अच्छे पड़ोसी और भाई की तरह देखा है और मैं अभी भी ऐसा ही सोचता हूं."

    "जो अभी हो रहा है वो एक त्रासदी है, लेकिन हमारी ग़लती नहीं है."

    साथ में मौजूद सैन्य अधिकारी ने कहा कि वो तथाकथित "स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन" 2023 में जारी रखेंगे.

    पुतिन ने कहा कि रूस पैसा ख़र्च करने को तैयार है, और इसकी कोई लिमिट नहीं है.

  3. दिल्ली मेयर के चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत, अगले मंगलवार तक नामांकन

    आम आदमी पार्टी

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर और उप-मेयर के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है. यह चुनाव 6 जनवरी 2023 को होने वाली एमसीडी की पहली बैठक के दौरान होगा.

    इस चुनाव में नामांकन 27 दिसंबर 2022 तक दाख़िल किया जा सकेगा.

    7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के परिणाम सामने आए थे जिसमें आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी.

    एमसीडी की 250 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि बीजेपी 104 सीटों पर जीती थी.

  4. अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन पर क्या बोले जापान के राजदूत

    बुलेट ट्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुज़ूकी ने बुधवार को कहा कि अहमदाबाद- मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पूरा होने पर हाई स्पीड रेल के क्षेत्र में 'क्रांतिकारी' साबित होगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने सूरत हाई स्पीड रेल स्टेशन के एक निर्माण स्थल का दौरा करने के बाद ये बातें कही. इस प्रोजेक्ट को जापान इंटरनेश्नल कॉर्पोरेशन एजेंसी (ज़ीका) फंड कर रही है.

    सुज़ूकी ने पत्रकारों से कहा, "मैं इतने बड़े स्तर पूरी तेज़ी से होते निर्माण कार्य को देख सकता हूं. मैं एक प्रोजेक्ट, एक टीम की भावना से अपने भारतीय दोस्तों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं. जब यह विशाल परियोजना पूरी हो जाएगी तो मुझे यकीन है कि यह एक नई क्रांति लाएगी."

    "जैसा हमारे पास सुजुकी मारुति क्रांति है, मैं हाई-स्पीड रेल क्रांति का इंतज़ार कर रहा हूं. भविष्य बहुत उज्जवल है."

    नेशनल एचएसआर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दक्षिण गुजरात में बुलेट ट्रेन के सूरत-बिलिमोरा खंड पर निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और यहां परीक्षण जून 2026 में पूरा हो जाएगा.

  5. नेपाली कांग्रेस ने देउबा को चुना संसदीय दल का नेता, क्या फिर बनेंगे प्रधानमंत्री?

    शेर बहादुर देउबा

    इमेज स्रोत, Reuters

    नेपाली कांग्रेस पार्टी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को मंगलवार को संसदीय दल का नेता चुन लिया है. देउबा को 64 सांसदों का समर्थन मिला, वहीं पार्टी के गगन थापा को 25 वोट मिले.

    पार्टी के सभी 89 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. नवंबर में नेपाली कांग्रेस के चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी की तरह उभर कर आई थी. देउबा की जीत का मतलब है कि वो देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं.

    नेपाली कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों के पास सदन में 136 सीटें हैं, ये बहुमत से दो सीट कम है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक देउबा ने पिछले हफ़्ते पावर शेयरिंग के लिए पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' से मिले.

    गगन थापा ने क्या कहा?

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नेपाली कांग्रेस के भीतर देउबा को चुनौती दे रहे थे गगन थापा.

    चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गगन थापा ने कहा कि हालांकि परिणाम "अप्रत्याशित" थे, वे उन्हें स्वीकार करते हैं.

    उन्होंने कहा कि संसदीय दल के चुनाव के बाद अब कांग्रेस औपचारिक रूप से सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगी.

    उनका कहा कि पहल संसदीय दल के नेता को ही करनी है लेकिन पार्टी की प्रक्रियाएं पारदर्शी होनी चाहिए.

    गगन थापा ने कहा, "नेपाली कांग्रेस के नाम पर लिया गया कोई भी निर्णय - चाहे वो सरकार के बारे में हो या राष्ट्रपति के संदर्भ में, अगर पारदर्शी रूप से नहीं लिया गया तो इसे व्यक्तिगत निर्णय ही माना जाएगा."

    क्या फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे देउबा

    शेर बहादुर देउबा

    इमेज स्रोत, RSS

    नेपाल में हाल में हुए आम चुनावों में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए गठबंधन की ज़रुरत होगी.

    वैसे नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ा संसदीय दल है और उसके गठबंधन जुटाने की उम्मीद सबसे अधिक है.

    देउबा पांच बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत नेपाल छात्र संघ से की थी.

    उनके समर्थक देउबा को एक ऐसा नेता मानते हैं जो "पार्टी और यहां तक ​​कि गठबंधन के प्रबंधन में सफल" रहे हैं.

    उनके आलोचकों का मानना ​​है कि देउबा अब एक "सक्षम" प्रधानमंत्री नहीं हैं. कई कांग्रेसियों के अनुसार देउबा राजनीति से ज्यादा कूटनीति पर अधिक भरोसा करते हैं.

  6. अमेरिकी पेट्रियट मिसाइल से कितना मज़बूत होगा यूक्रेन

  7. जर्मनी ने लौटाईं नाईजीरिया से लूटी गई बेशक़ीमती कलाकृतियां

    जर्मनी

    इमेज स्रोत, AFP

    जर्मनी के विदेश मंत्री अन्नावेना बेयरबॉक ने 19वीं शताब्दी में नाइजीरिया से लूटी गई कलाकृतियों को नाइजीरिया को एक समारोह में वापस कर दिया.

    'बेनिन ब्रॉन्ज़ेस' के इस सेट को इस साल की शुरुआत में हुए एक डील के तहत लौटाया गया है. डील एक हज़ार से ज़्यादा कीमती चीज़ों को लौटाने की हुई थी.

    जुलाई में नाईजीरिया ने कहा था कि पहली बार किसी यूरोपीय देश ने ऐसा एग्रीमेंट किया है.

    बेयरबॉक ने कहा कि ये "काले औपनिवेशिक इतिहास" को मिटाने के प्रयासों का हिस्सा था.

    अंबुजा में मंगलवार को उन्होंने कहा कि ये मौका इतिहास की गलतियों को सही करने का है.

    उन्होंने कहा, "मेरे देश के अधिकारी एक बार ब्रॉन्ज़ लेकर आए थे, ये जानते हुए कि उन्हें चुराया गया है."

    बेयरबॉक ने जर्मनी के ब्रॉडकास्टर डीडब्ल्यू से कहा, "हम ने कई बार इन्हें नाईजीरिया को लौटा दिए जाने की अपील की थी. उन्हें लाना एक ग़लती थी और रखना भी ग़लत था."

    लौटाई गई वस्तुओं में कुछ प्रसिद्ध सिर की कलाकृतियां, एक हाथी दांत की नक्काशी, साथ ही एक सजी हुई पट्टिका शामिल है.

  8. दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर, अंजुम शर्मा और सारिका सिंह के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन सब वेरिएंट BF.7 के तीन मामले सामने आने की ख़बर

    ओमिक्रॉन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना के ओमिक्रॉन सबवेरिएंट BF.7, जो संभावित तौर पर चीन में बढ़ते कोविड के मामलों के लिए ज़िम्मेदार है, उसके तीन मामले अभी तक भारत में पाए गए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है.

    उनके मुताबिक पहला BF.7 का मामला अक्टूबर में गुजरात बायोटेक्नॉलॉजी रिसर्च सेंटर में सामने आया था. अभी तक गुजरात से दो और ओडिशा के एक मामला सामने आया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि जिन दो लोगों में ये सबवैरिएंट पाया गया था, वो अब ठीक हो चुके हैं.

    बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ मीटिंग में एक्सपर्ट्स ने कहा कि अभी कोविड के मामले देश में बढ़े नहीं है, लेकिन सतर्कता बढ़ाने की ज़रूरत है. साथ ही नए और मौजूदा वैरिएंट पर नज़र रखने और उन्हें ट्रैक करने रहना होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज जेल से आएंगे बाहर, नेपाल की अदालत ने दिया आदेश

      • Author, केशव कोइराला
      • पदनाम, बीबीसी नेपाली संवाददाता
    चार्ल्स सोभराज

    नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने फ़्रांस के सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को छोड़ने का आदेश दिया है.

    बीबीसी नेपाली के मुताबिक फ़ैसला उनकी उम्र के आधार पर किया गया है. शोभराज 78 साल के हैं और दिल की बीमारी से पीड़ित हैं.

    शोभराज 2003 से दो अमेरिकी सैलानियों के हत्या के दोष में नेपाल की जेल में बंद हैं.

    कोर्ट ने छोड़े जाने के 15 दिनों के अंदर उनके प्रत्यर्पण के आदेश दिए हैं.

    साल 1972 से 1982 के बीच शोभराज हत्या के बीस से ज्यादा आरोप लगे. इन तमाम मामलों में पीड़ितों को ड्रग्स दिया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. मणिपुर में स्कूल बस पलटने से 5 छात्रों समेत कम से कम आठ की मौत

      • Author, पिनाकी दास
      • पदनाम, अगरतला से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बस दुर्घटना

    इमेज स्रोत, Pinaki Das

    मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई.

    मृतकों में कई छात्राएं भी हैं, जबकि 25 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं.

    इस बस में पूर्वी इम्फाल के बाहरी इलाके यारीपोक टॉप चिंगथा स्थित थंबलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों और शिक्षक समेत 36 लोग सवार थे.

    ये बस सुबह वार्षिक स्टडी टूर के लिए रवाना हुई थी. करीब 11.30 बजे पर्वतीय नोनी जिले के लोंगसाई इलाके के पास एक मोड़ पर ये बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई.

    लीमाटक क्षेत्र के स्थानीय लोग और आसपास के गांव के लोग बचाव कार्य में जुट गए.

    दुर्घटना में कम से कम पांच छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

    इस बीच, 26 घायलों को राजधानी इम्फाल के राज मेडिसिटी में स्थानांतरित कर दिया गया, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    पत्रकारों से बात करते हुए राज मेडिसिटी के एमडी एस राजन ने बताया कि अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों ने विष्णुपुर ज़िला अस्पताल में दम तोड़ दिया.

  12. दूसरे देशों से भारत आने वाले यात्रियों का होगा रैंडम कोरोना टेस्ट

    अंतरराष्ट्रीय यात्री

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर रैंडम कोरोना टेस्ट किया जाएगा. चीन में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए ये फ़ैसला लिया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है.

    इससे पहले स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था, ''कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. कोविड अभी ख़त्म नहीं हुआ है. मैंने सभी संबंधित पक्षों को सर्तक रहने और कड़ी निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए हैं. हम किसी भी स्थिति को संभालने के लिए तैयार हैं. ''

    कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ भारत में भी कोविड को लेकर फिर से चिंताएं बढ़ गई हैं.

    चीन में कोविड-19 की बड़ी लहर आई है. वहाँ कोरोना संक्रमण अब तक की सबसे तेज़ रफ़्तार से बढ़ रहा है.

    चीन के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया और ब्राज़ील में भी कोरोना संक्रमण के मामले काफ़ी तेज़ी से बढ़े हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. कार्टून
  14. जावेद मियाँदाद ने वसीम अकरम के बैट से मारा था वो छक्का

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशिया कप फ़ाइनल, शारजाह स्टेडियम. 18 अप्रैल,1986. विश्व चैम्पियन भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवरों में पाकिस्तान को 245 रन का लक्ष्य दिया था.

    इसमें श्रीकांत के 75, सुनील गावस्कर के 92 और दिलीप वेंगसरकर की 50 रनों की बेहतरीन पारियाँ शामिल थीं.

    पाकिस्तान को आख़िरी 30 गेंदों में 51 रन चाहिए थे, जब कप्तान इमरान ख़ान आउट होकर पविलियन लौट गए.

    दूसरे छोर पर जावेद मियांदाद चट्टान की तरह डटे रहे और आख़िरी ओवर के पहले अपना शतक भी पूरा कर लिया. आख़िरी छह गेंदों में 11 रन चाहिए थे और वसीम अकरम और मियांदाद क्रीज़ पर थे.

    जावेद ने वसीम की तरफ़ देख कर पूछा, "लॉन्ग हैंडल वाला बैट चाहिए मुझे?".

  15. अमित शाह ने कहा, खाड़ी देशों और पाकिस्तान से आ रहा ड्रग्स

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, sansad TV

    लोकसभा में ड्रग्स पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ड्रग्स खाड़ी देशों से आ रहा है, साथ ही पाकिस्तान की सीमा बंद होने के बावजूद वहां से आ रहा है.

    अमित शाह ने लोकसभा में कहा, "ड्रग्स खाड़ी देशों से आ रहे हैं और इससे जुड़े लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और फ़ैक्ट्रियां सील की गई हैं."

    उन्होंने कहा 12 राज्यों में रेड मारे गए हैं और लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद करने के बावजूद ड्रोन, सुरंगों और तस्करी से ड्रग्स देश में आ रहा है.

    शाह ने कहा, "75,000 किलोग्राम ड्रग्स को 60 दिनों में नष्ट करने का लक्ष्य था लेकिन हम हमने 1,60,000 किलोग्राम ग़ैरकानूनी ड्रग्स जलाए हैं. हमने एक कमेटी बनाई है जो हर 15 दिनों पर डेटा का एलालिसिस करेगी.

    शाह ने कहा है कि नशाखोरी एक गंभीर समस्या है. ये पीढ़ियों को नष्ट कर रही है. ड्रग्स से होने वाले मुनाफ़े का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए भी किया जाता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. राहुल गांधी को मनसुख मांडविया की सलाह पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों का असर राजनीतिक रूप से भारत में भी दिखने लगा है.

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम ज़रूर हुए हैं लेकिन थमे नहीं हैं. दूसरी ओर केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल में कई छूट दी हुई हैं जिनमें अनिवार्य रूप से मास्क न पहनना भी शामिल है.

    इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' में कोविड प्रोटोकॉल लागू करने की अपील की है.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय कन्याकुमारी से कश्मीर के बीच 'भारत जोड़ो यात्रा' नामक पदयात्रा निकाल रहे हैं. यह यात्रा बुधवार को हरियाणा में दाख़िल हुई और इस हफ़्ते के आख़िर में यह दिल्ली में दाख़िल होने वाली है.

  17. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की कर्मचारियों को चेतावनी, कहा काम नहीं तो वेतन नहींं

      • Author, मोहित कंधारी
      • पदनाम, जम्मू से बीबीसी हिंदी के लिए
    मनोज सिन्हा

    इमेज स्रोत, Mohit kandhari

    जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीर घाटी में तैनात कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार उन्हें बिना काम के वेतन नहीं देगी.

    12 मई को राहुल भट्ट की बड़गाम ज़िले में सरकारी दफ्तर के अंदर चरमपंथियों द्वारा की गयी हत्या के बाद से लगभग 4000 से ज़्यादा कश्मीरी पंडित कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जम्मू में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा ," मैं यह बात सार्वजानिक रूप से कहना चाहता हूँ कि कर्मचारियों ने मुझसे मिलकर व्यक्तिगत तौर पर कहा था कि हमें थोड़ा ब्रीथिंग टाइम दे दीजिये."

    "31 अगस्त तक की तनख्वाह सब को दे दी गई है लेकिन अब यह नहीं हो सकता है कि घर बैठ कर के तनख्वाह दी जाए ! यह 'साफ़ संदेश' है यह बात सब को सुनना चाहिए, समझना चाहिए".

    विरोध

    इमेज स्रोत, Mohit kandhari

    उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों को वो कहना चाहते हैं कि पुंछ के कैडर को जम्मू में तैनात नहीं किया जा सकता है. इसी तरह कश्मीर संभाग के कर्मचारी को जम्मू संभाग में तैनात करने के लिए कोई नीति नहीं है. हालांकि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है. उनकी मांग हल करने की कोशिश की जाएगी.

    उपराज्यपाल ने कहा, "मेरी पूरी सहानुभूति है. प्रशासन को कश्मीर संभाग में कार्यरत कश्मीर पंडित एवं आरक्षित वर्ग कर्मचारियों की सुरक्षा की चिंता है. इसके लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं.जम्मू कश्मीर प्रशासन हर प्रकार से उनकी सुरक्षा, उनकी मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है."उपराज्यपाल ने कहा, " यह सच है दुखद घटना मई में हुई थी . उस समय से यह कर्मचारी हड़ताल पर थे.मैं निरंतर उनसे संपर्क में थाऔर उनकी लम्बे समय से चली आ रहीं जो समस्याएं थी, मैंने ईमानदारी से कोशिश की उनका समाधान कर दिया जाए."

  18. चीन: आलोचनाओं के बाद चीन ने बताया कोविड से हुई मौतों की गिनती का तरीका

    कोविड-19

    इमेज स्रोत, REUTERS

    कोविड-19 महामारी के चीन पर हो रहे असर की आलोचनाओं के बीच चीन ने मौतों को गिनने के तरीके के बारे में जानकारी दी है.

    इसके मुताबिक आंकड़ों में सिर्फ़ सांस की बीमारी और निमोनिया से होने वालीं मौतों को गिना जा रहा है.

    आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को कोविड से सिर्फ़ पांच मौते हुईं, सोमवार को दो और पिछले दो हफ़्तों में एक भी नहीं.

    गिनती का ये तरीका विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन से अलग है - इसलिए आंकड़े दूसरे देशों में हुई मौतों की तुलना में बहुत कम हैं.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि अलग-अलग देशों की गितनी के तरीकों में अंतर के कारण देशों के बीच तुलना में मुश्किल हो जाती है.

    चीन में कोविड से मौत की पुष्टि के लिए कड़े नियम हैं, जिसके तहत मरीज़ के फेफड़ों में वायरस के कारण नुकसान की पुष्टि होना ज़रूरी है.

    लेकिन अब देश कोरोना की तेज़ लहर का शिकार है. आधिकारिक आंकड़ों में मामलों और मौतों की संख्या बहुत कम है.

    चिंताओं के बाद स्टेट काउंसिल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. संक्रामक रोग के एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर वांग गुई-क्वांग ने साफ़ किया कि कोरोना वायरस के कारण हुए निमोनिया और रिस्पीरेटरी फ़ेलियर से मौतों को कोविड से हुई मौतों में गिना जाता है.

  19. ब्रिटेन: पत्नी की हत्या के बाद पाकिस्तान भागने वाले फरार व्यक्ति को आजीवन कारावास

    ज़फर इकबाल

    इमेज स्रोत, MET POLICE

    इमेज कैप्शन, पुलिस ने 16 साल बाद दिसंबर 2017 में ज़फर इकबाल को पाकिस्तान से गिरफ़्तार किया था

    21 साल पहले अपने तीन बच्चों के सामने उनकी मां की हत्या करने के बाद ब्रिटेन से पाकिस्तान भागे एक शख्स को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है.

    62 वर्ष के ज़फर इकबाल ने पिछले महीने अपना गुनाह कबूल किया. ज़फर इकबाल को कम से कम 19 साल सलाखों के पीछे बिताने होंगे.

    लंदन के ओल्ड बेली में जस्टिस मुनरो केसी ने सोमवार, 19 दिसंबर को ज़फर इकबाल को यह कहते हुए फैसला सुनाया कि '21 साल पहले आपने तलाक के परिणामों का सामना करने के बजाय अपनी 38 वर्षीय पत्नी को मारने का फ़ैसला किया. जिसकी वजह से आपके उन बच्चों को पीड़ा हुई है, जिनसे आप प्यार और रक्षा करने वाले थे."

    ज़फर इकबाल और उनकी मृतक पत्नी नज़ियात जफर के दोनों बच्चों ने अदालत में दिए बयान में कहा था कि ''... हम अपनी मां का नाम इज्ज़त के नाम पर मारी जाने वाली महिलाओं की गिनती में नहीं शामिल होने देंगे. हमारी माँ की कहानी हमारे साथ है. वो महिलाओं की आवाज़ के दमन के ख़िलाफ़ हमेशा अभियान चलाएंगे.

    ज़फर इकबाल के दो बच्चों ने कहा कि वे 21 साल से इस दिन का इंतज़ार कर रहे थे और उस दौरान उन्हें 'बेहद मुश्किलों' का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने 'कभी उम्मीद नहीं छोड़ी'.

    इस बयान में अपने पिता को संबोधित करते हुए बच्चों ने कहा कि 'हमें छोड़कर जाते समय आपने यह भी नहीं सोचा था कि हमारा क्या होगा, आपने जो किया वह वास्तव में अक्षम्य है.'

    "हमारी माँ वास्तव में एक महान महिला थीं, एक प्यार भरे दिल के साथ, उन्होंने हमारे लिए सब कुछ किया और हम इसे कभी नहीं भूलेंगे."

    जब ज़फर इकबाल ने अपनी पत्नी की हत्या की तो उनके चार बच्चे 15, 10, 10 और 3 साल के थे. अदालत को बताया गया कि ज़फर इकबाल और उनकी पत्नी के बीच तलाक की कार्यवाही चल रही थी.

    नज़ियात ज़फर

    इमेज स्रोत, KHANFAMILY

    इमेज कैप्शन, नज़ियात ज़फर का जन्म इंग्लैंड में हुआ था और उनकी शादी 1985 में पाकिस्तान में ज़फर इकबाल से हुई थी.

    ज़फर इकबल के ब्रिटेन से भाग जाने के बाद उनके ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था और पाकिस्तानी अधिकारियों से एक औपचारिक प्रत्यर्पण अनुरोध किया गया था.

    फिर 16 साल बाद दिसंबर 2017 में, अधिकारी ज़फर इकबाल का पता लगाने में कामयाब रहे और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया गया.

    गिरफ़्तारी के बाद ज़फर इकबाल को सितंबर 2021 में ब्रिटेन को सौंप दिया गया था.

    नज़ियात ज़फर का जन्म इंग्लैंड में हुआ था और उनकी शादी 1985 में पाकिस्तान में ज़फर इकबाल से हुई थी.

  20. ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो से बिलावल भुट्टो तक, कैसा रहा भारत से रिश्ता?

    बेनज़ीर भुट्टो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का एक बयान इन दिनों सुर्ख़ियों में है.

    उन्होंने 15 दिसंबर, 2022 (गुरुवार) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गुजरात का क़साई' कहा था.

    इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को 'आतंकवाद का केंद्र' क़रार दिया था. जयशंकर के बयान के जवाब में बिलावल ने मोदी के ख़िलाफ़ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था.

    भारत ने बिलावाल भुट्टो के बयान पर कड़ा एतराज़ जताया था और इसे असभ्य क़रार दिया था.

    बेनज़ीर भुट्टो ने लालकृष्ण आडवाणी के परिवार से भी अच्छी दोस्ती कर ली थी. थापर के अनुसार, साल 2002 में उनकी मुलाक़ात अमेरिका में बेनज़ीर से हुई और उन्होंने उनके हाथों आडवाणी के लिए एक किताब तोहफ़े में भेजी.