असम राइफ़ल्स का दावा, म्यांमार सेना के हमले में भारत में नहीं गिरा कोई बम

असम राइफ़ल ने गुरुवार को कहा है कि म्यांमार की सेना के चिन विद्रोही कैंपों पर हवाई हमले के दौरान भारत की ओर कोई बम नहीं गिरा है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and शुभम किशोर

  1. वर्ल्ड कप:अर्जेंटीना से हार के बाद फ़्रांस के खिलाड़ी हुए थे नस्लवादी टिप्पणियों के शिकार

    फ़्रांस

    इमेज स्रोत, Reuters

    फ़्रेंच फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन (एफ़एफ़एफ़) ने मंगलवार को बताया है कि फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में अर्जेंटीना से हारने के बाद फ़्रांस की टीम के कई खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ‘नफ़रती’ नस्लवादी दुर्व्यवहार का शिकार हुए हैं.

    फ़ेडरेशन का कहना है कि वो इसके ख़िलाफ़ क़ानूनी शिकायत दर्ज कराएगा.

    टीम के किंग्सली कोमान और ओहेलियां चूयामेनी दुर्व्यवहार का निशाना बने हैं. पैनल्टी शूटआउट के दौरान दोनों खिलाड़ी गोल नहीं कर पाए थे.

    इस घटना के बाद पिछले साल हुए यूरो 2020 के फ़ाइनल की यादें ताज़ा हो गई हैं जिसमें इटली से हार के बाद इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों को इसी तरह के हालात का सामना करना पड़ा था.

    फ़्रांस के फ़ुटबॉल प्रमुख ने मंगलवार को कड़ा बयान जारी करते हुए दुर्व्यवहार करने वालों की निंदा की है.

    वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान फ़्रांस की टीम को फ़्रांस के अधिकतर लोगों ने समर्थन दिया और सोमवार को जब टीम क़तर से लौटी तो उनको बधाई देने के लिए प्लेस दी ला कोनकोर्द पर 50 हज़ार लोग इकट्ठा थे.

    फ़्रांस फ़ुटबॉल टीम को लेकर एफ़एफ़एफ़ ने ट्वीट किया, “वर्ल्ड कप फ़ाइनल के आख़िर में फ़्रांस टीम के कई खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर नस्लवादी और अस्वीकार्य नफ़रती टिप्पणियों का निशाना बनाया गया.”

    “एफ़एफ़एफ़ इसकी निंदा करता है और इन टिप्पणियों को लिखने वाले लेखकों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई जाएगी.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. चीन से लेकर जापान तक बढ़े कोविड के मामले, भारत में हालात का जायज़ा लेंगे स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

    मनसुख मांडविया

    इमेज स्रोत, ANI

    जापान , दक्षिण कोरिया, ब्राज़ील, चीन और अमेरिका में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद भारत में भी सतर्कता बढ़ गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया महामारी के हालात का जायज़ा लेंगे.

    आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार को सुबह 11 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय हालात का जायज़ा लेंगे.

    इससे पहले दूसरे देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय हेल्थ सेक्रेटरी ने जिनोम सिक्वेंसिंग को बढ़ाने के आदेश दिए थे.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से कहा, "जापान, अमेरिका, कोरिया, ब्राज़ील और चीन में अचानक बढ़े मामलों को देखते हुए पॉज़िटिव मामलों की जिनोम सिक्वेंसिंग को बढ़ाना ज़रूरी हो गया है ताकि वेरिएंट को ट्रैक किया जा सके."

    समाचार एजेंसी के मुताबिक हेल्थ सेक्रेटरी ने लिखा, "सभी राज्यों से अनुरोध है कि वो सुनिश्चित करें कि जहां तक मुमकिन हो सभी हर दिन सभी पॉज़िटिव केस के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग लैबों में भेजा जाए, जो अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं."

  3. बिहार पुलिस में होगी 75 हज़ार जवानों की भर्ती, तेजस्वी यादव ने की घोषणा

    बिहार पुलिस

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि बिहार पुलिस में 75 हज़ार से अधिक जवानों की सीधी भर्ती होगी.

    तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके बताया है कियुवाओं के लिए ख़ुशख़बरी, बिहार पुलिस में बंपर बहाली.

    उन्होंने आगे लिखा है, “बिहार पुलिस के सुदृढ़ीकरण एवं जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित नियुक्ति करने हेतु 75,543 पदों पर पुलिसकर्मियों की सीधी भर्ती होगी.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. नेपाल ने बाबा रामदेव की कंपनी समेत 16 भारतीय दवाई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया

    रामदेव

    इमेज स्रोत, ANI

    नेपाल के ड्रग नियामक ने 16 भारतीय दवाई कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. इनमें बाबा रामदेव की कंपनी दिव्य फ़ार्मेसी भी शामिल है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, नियामक ने कहा है कि ये कंपनियां विश्व स्वास्थ्य संगठन के उत्पादन स्टैंडर्ड का पालन करने में विफल रहीं.

    ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक नोटिस जारी कर नेपाल के लोकल एजेंट, जो कि ये दवाइयां सप्लाई करते हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से इन्हें वापस लेने के लिए कहा है.

    नोटिस के मुताबिक इन दवाइयों का नेपाल में आयात और वितरण नहीं किया जा सकता.

    अप्रैल और जुलाई में डिपार्टमेंट ने ड्रग इन्स्पेक्टरों की एक टीम को दवाई कंपनियों को फ़ैक्ट्रियों में भेजा था.

    दिव्य फार्मेसी के अलावा, इस सूची में रेडियंट पैरेन्टेरल्स लिमिटेड, मरकरी लेबोरेटरीज़ लिमिटेड, एलायंस बायोटेक, कैपटैब बायोटेक, एग्लोमेड लिमिटेड, जी लेबोरेटरीज़, डैफोडिल्स फार्मास्युटिकल्स, जीएलएस फार्मा, यूनिजूल्स लाइफ साइंस, कॉन्सेप्ट फार्मास्यूटिकल्स, श्री आनंद लाइफ साइंसेज़, आईपीसीए लैबोरेटरी, कैडिला हेल्थकेयर, डायल फार्मास्यूटिकल्स और मैकुर लैबोरेटरी शामिल हैं.

  5. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंतित भारत, हेल्थ सेक्रेटरी ने राज्यों को दी सलाह

    कोरोना संक्रमण

    इमेज स्रोत, ANI

    चीन समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय हेल्थ सेक्रेटरी ने जिनोम सिक्वेंसिंग को बढ़ाने के आदेश दिए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से कहा, "जापान, अमेरिका, कोरिया, ब्राज़ील और चीन में अचानक बढ़े मामलों को देखते हुए पॉज़िटिव मामलों की जिनोम सिक्वेंसिंग को बढ़ाना ज़रूरी हो गया है ताकि वेरिएंट को ट्रैक किया जा सके."

    समाचार एजेंसी के मुताबिक हेल्थ सेक्रेटरी ने लिखा, "सभी राज्यों से अनुरोध है कि वो सुनिश्चित करें कि जहां तक मुमकिन हो सभी हर दिन सभी पॉज़िटिव केस के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग लैबों में भेजा जाए, जो अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर प्रेरणा और अंजुम शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    • पॉडकास्ट में आज बात पाकिस्तान के बन्नू में हुए चरमपंथी ऑपरेशन से लेकर रूस और स्वतंत्रता सेनानी लीला रॉय की.
    • पाकिस्तान के बन्नू में बंधक बनाए गए सभी नागरिक छुड़ाए गए, रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने कहा - ऑपरेशन में सभी इस्लामी चरमपंथियों की मौत.
    • पाकिस्तान में फिर छाया सियासी संकट, पंजाब प्रांत में इमरान सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी...क्या है मायने, समझेंगे वरिष्ठ पत्रकार सैयद अतहर अब्बास
  7. इंग्लैंड से हार के बाद अफ़रीदी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दी ये नसीहत

    अफ़रीदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के इंग्लैंड से 3-0 से सिरीज़ गंवाने के बाद पूर्व खिलाड़ी शाहीद अफ़रीदी ने कहा है कि खिलाड़ियों को ख़ुद को संभालना होगा.

    पाकिस्तान की हार के बाद अफ़रीदी ने ट्विटर पर लिखा, "खिलाड़ियों से ज़्यादा घर में सिरीज़ 3-0 से हारने का दुख कोई नहीं समझ सकता. अब खुद को संभालना है, न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ अच्छा प्रदर्शन कर आत्मविश्वास और सम्मान को वापस लाना है."

    "फ़ैन्स को अपनी टीम के साथ खड़े रहना होगा, जब उन्हें उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है."

    मंगलवार को ख़त्म हुए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आठ विकेट से शिकस्त दी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. रूस यूक्रेन जंग- मोर्चे पर पहुंचे ज़ेलेंस्की, सैनिकों से की मुलाक़ात

    वोल्दोमीर ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, SERGII NYKYFOROV

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दीमीर ज़ेलेंस्की जंग के मोर्चे पर बखमुट शहर में पहुंचे.

    राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया.

    कई महीनों से बखमुट दोनेत्सक इलाके में रूसी हमलों का मुख्य केंद्र रहा है और इसे बहुत नुकसान पहुंचाया है. हालांकि यूक्रेन की सेना ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक रखा है.

    टेलीग्राम के फ़्रीडम टीवी चैनल पर उन्हें सैनिकों शुभकामनाएं देते हुए दिखाया गया है.

    वो कहते सुने जा सकते हैं, "मुझे लगता है है बखमुट के हीरों को वो मिलना चाहिए जो हर व्यक्ति के पास हैं, कि उनके बच्चों के लिए सबकुछ ठीक हो और उनका परिवार स्वस्थ हो."

    "मैं उनके लिए रोशनी की उम्नीद करता हूं, लेकिन हालात ऐसे हैं कि कभी रोशनी होती है, कभी नहीं. लेकिन ज़रूरी बात है हमारे भीतर रोशनी का होना."

    राष्ट्रपति के प्रवक्ता शेरी निकीफ़ोरोव ने कहा कि ज़ेलेस्की के वहां जाने की जानकारी जब दी गई, उससे पहले ही वो वहां से जा चुके थे.

  9. फ़िजी में पीएम फ्रैंक बैनिमारामा का 16 साल का कार्यकाल ख़त्म

    बैनिमारामा

    इमेज स्रोत, Reuters

    फ़िजी की विपक्षी पार्टियां नई गठबंधन सरकार बनाने के लिए डील पर पहुंच गई हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनिमारामा का क़रीब 16 साल का कार्यकाल ख़त्म हो गया है.

    उनकी फ़िजी पार्टी और सितिवेनी रेबुका के अगुवाई वाली विपक्षी पीपल्स अलायंस के बीच पिछले हफ़्ते के चुनाव के बाद गतिरोध बना हुआ था.

    किंगमेकर सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी ने 16-14 से रेबुका के पक्ष में वोट दिया.

    उन्होंने कहा, "लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया और हमने उन्हें ये दे दिया."

    बैनिमारामा तख्तापलट के बाद 2006 में सत्ता में आए थे. हालांकि बाद में उन्होंने दो चुनाव जीते.

  10. आरएसएस से जुड़े बीकेएस की रैली क्या किसान आंदोलन की मांगों की हवा निकालने के लिए हुई?

    भारतीय किसान संघ

    किसानों की मांगों का झंडा एक बार फिर से बुलंद हुआ है. अगस्त में दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद सोमवार को रामलीला मैदान में किसान जुटे.

    दोनों स्थानों पर उठाए गए मुद्दे भी अधिकतर एक जैसे ही थे, लेकिन कुछ मुद्दे थोड़े अलग भी थे.

    सोमवार की किसान गर्जना रैली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े संगठन भारतीय किसान संघ ने बुलाई गई थी.

    जबकि अगस्त में जंतर मंतर पर जमा खेतिहर उन किसान समूहों से जुड़े थे, जिन्होंने दिल्ली के बार्डर पर तक़रीबन साल भर तक आंदोलन किया था.

  11. थाईलैंड: जंगी जहाज़ के साथ डूबे लोगों को बचाने की कोशिश जारी, 29 अब भी लापता

    थाईलैंड जहाज़

    इमेज स्रोत, THAI NAVY/TWITTER

    थाईलैंड में जंगी जहाज़ के डूबने के बाद राहत और बचाव कार्य दूसरे दिन भी जारी है. 29 नाविक अभी भी लापता हैं.

    एचटीएमएएस सुखोथाई जिसमें 105 क्रू के लोग थे, शनिवार को दक्षिण पूर्व तट के पास डूब गया. एक तूफान के कारण जहाज़ में पानी भर गया था और बिजली गुल हो गई थी.

    सर्च टीमों ने अभी तक 76 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है. इसमें एक व्यक्ति को मंगलवार को निकाला गया जो कि दो दिनों तक अशांत समुद्र में थे.

    लेकिन एक तिहाई क्रू अभी भी लापता है. नौसेना ने अभी तक किसी के मौत की जानकारी नहीं दी है.

    थाई नौसेना ने मंगलवार को चार जहाज़ों और कई हेलिकॉप्टरों के साथ 50 किलोमीटर के दायरे में खोज अभियान शुरू किया था.

    पहले नेवी के कमांडर ने कहा था कि किसी को ज़िंदा बचाने के लिए उनके पास सिर्फ़ दो दिनों का समय बचा है. उन्होंने कहा था कि मंगलवार उनके लिए एक अहम दिन होगा.

    कई नाविक जिन्हें खोजा गया है वो थके हुए थे या बेहोश थे.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के कैप्टन क्रैपिच कोरावी-पेपरविट ने कहा, "हम एक व्यक्ति मिला है, जीवन रक्षक पेटी को पकड़े हुए, वो दस घंटों से पानी पर तैर रहा था."

  12. नाज़ियों के लिए काम करने वालीं महिला 10,500 लोगों की हत्या में 'भागीदार'

    नाज़ियों

    इमेज स्रोत, AFP

    नाज़ियों के यातना शिविर में एक कमांडर के लिए काम करने करने वालीं एक पूर्व सेक्रेटरी को 10,505 लोगों की हत्या में भागीदार पाया गया है.

    97 साल की इर्मगार्ड फर्चनर ने किशोरावस्था में बतौर टाइपिस्ट स्टटहॉफ़ में 1943 से 1945 तक काम किया था.

    फर्चनर, उन चंद महिलाओं में हैं, जिनका पिछले कुछ दशकों में नाज़ियों से जुड़े जुर्म के लिए ट्रायल किया गया.

    वो एक आम नागरिक के तौर पर काम कर रही थीं, लेकिन जज ने माना कि उन्हें पूरी तरह से पता था कि कैंप में क्या चल रहा है.

    अनुमान के मुकाबिक स्टटहॉफ़ में 65,000 लोगों की मौत वहां की दयनीय परिस्थितियों के कारण हो गई. इनमें यहूदी कैदी, पोलैंड के ग़ैर यहूदी और सोवियत के सैनिक शामिल थे. फ़र्चनर उस वक्त सिर्फ़ 18 या 19 साल की थीं और उनका ट्रायल जुविनायल कोर्ट में किया गया था.

    2021 में जब ट्रायल शुरू हुआ था तब फर्चनर अपने रिटायरमेंट होम के भाग गई थीं, और बाद में पुलिस के हाथ आईं.

    ट्रायल के दौरान 40 दिनों तक चुप रहने के बाद उन्होंने कोर्ट से कहा, "जो हुआ उनके लिए मैं माफ़ी मांगती हूं."

    "मुझे अफ़सोस है कि मैं स्टटफोर्ट में उस दौरान थी - मैं बस यही कर सकती हूं."

  13. पाकिस्तान: तालिबान ने तीन दिन से बनाया है कई पुलिसकर्मियों को बंधक, क्या है ताज़ा हाल?

    सेना

    इमेज स्रोत, Reuters

    पाकिस्तान के सरहदी प्रांत ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में तालिबान लड़ाकों और सरकार के बीच रविवार को बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने के लिए हुई बातचीत बेनतीजा ख़त्म हो गई है.

    तालिबान के कुछ लड़ाकों ने बन्नू कैंट में एक काउंटर-टेररिज़्म सेंटर को कब्ज़े में ले लिया है. उन्होंने तक़रीबन दो दर्जन लोगों को वहां बंधक बनाकर रखा है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तीन सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने बंधकों को छुड़ाने के लिए अभियान चलाया है. हालांकि सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है. कहा जा रहा है कि इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है.

    कैसे शुरू हुआ ये सकंट और क्या क़दम उठा रही है पाकिस्तान की सेना?

  14. स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अजय राय को महिला आयोग का नोटिस

    स्मृति ईरानी

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय के केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है.

    आयोग की तरफ़ से जारी एक प्रेस रिलीज़ में कहा गया कि उन्हें, "अजय राय की माननीय मंत्री स्मृति ईरानी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी की से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट आयोग ने देखी है."

    "बयान अपमानजनक हैं और आयोग ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करता है."

    महिला आयोग ने मामले की सुनवाई के लिए राय को 28 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है.

  15. जैकलीन फ़र्नांडिस ने बहरीन जाने के लिए इजाज़त मांगी

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    जैकलीन फ़र्नांडिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अभिनेत्री जैकलीन फ़र्नांडिस ने 23 दिसंबर से बहरीन जाने के लिए इजाज़त मांगी है. दिल्ली की एक अदालत ने इस पर ईडी से विस्तार में जवाब देने के लिए कहा है.

    पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल जज शैलेंद्र मलिक ने ईडी से जवाब मांगा है और सुनवाई के लिए 22 दिसंबर की तारीख़ तय की है.

    37 वर्षीय अभिनेत्री जैकलीन के ख़िलाफ़ मनी लॉड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की जांच चल रही है. ये एजेंसी वित्तीय अपराधों की तफ़्तीश करती है.

    जैकलीन से ईडी कई बार पूछताछ कर चुकी है.

    जैकलीन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं. उन पर सुकेश चंद्रशेखर से महंगे गिफ़्ट लेने और मनी लॉड्रिंग करने के आरोप लगे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. एलजी ने आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ भरने को कहा, आप ने कहा 'अवैध'

    विनय कुमार सक्सेना के साथ अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये भरने का निर्देश दिया है.

    इस आदेश के पीछे की वजह, आम आदमी पार्टी का राजनीतिक विज्ञापनों को सरकारी विज्ञापनों के तौर पर प्रकाशित करना है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह आदेश, 2015 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश, 2016 के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और सीसीआरजीए के आदेश के मद्देनजर आया है. आम आदमी पार्टी पर इन आदेशों के उल्लंघन का आरोप है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी ने 22 हज़ार करोड़ खर्च किए- आप

    दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेश पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशाना साधा है.

    उन्होंने कहा, "बीजेपी ने अपने एलजी को कहा कि कई साल पुराना विज्ञापनों का मामला ठंडे बस्ते में डाला गया उसे फिर से निकाला गया. एलजी साहब के पास ऐसी कोई शक्ति नहीं है कि वो इस तरह के आदेश पारित करें...जिनका कोई लेना-देना नहीं है, वो अपने आप को शहंशाह समझ कर दिन रात अवैध ऑर्डर पास कर रहे हैं जिसकी कोई वैल्यू क़ानून की निगाह में नहीं है."

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों ने करीब 22 हजार करोड़ रुपये के विज्ञापन बाहरी राज्यों में दिए हैं.

    उन्होंने कहा, "एलजी साहब कह रहे हैं कि दिल्ली सरकार के विज्ञापन दिल्ली से बाहर क्यों छप रहे हैं. मैं हैरान हूं बीजेपी के ऊपर. पिछले एक महीने के अख़बार मैंने निकलवाए, कोई ऐसा बीजेपी का राज्य नहीं है, जिसका विज्ञापन दिल्ली के अंदर न छपा हो."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीजेपी का पलटवार

    वहीं दूसरी तरफ दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के टैक्स पेयर्स का पैसा विज्ञापनों पर खर्च करने का आरोप लगाया है.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "केजरीवाल सरकार ने पिछले सात सालों में दो हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा दिल्ली के टैक्स पेयर्स का पैसा अपने प्रचार में बर्बाद किया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  17. मोदी पर बिलावल भुट्टो की विवादित टिप्पणी क्या पाकिस्तान के लिए बनी मुश्किल

    बिलावल भुट्टो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी की विवादित टिप्पणी की चर्चा अब भी दोनों देशों में हो रही है. सोमवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि पाकिस्तान से इससे ज़्यादा उम्मीद भी नहीं की जा सकती है.

    इंडिया टुडे केकार्यक्रममें जयशंकर से सवाल पूछा गया कि पड़ोसी मुल्क के विदेश मंत्री की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जो कहा गया है, उसे वह कैसे देखते हैं?

    इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हमें जो कहना है वो हम पहले ही कह चुके हैं. हमारा बयान सबके सामने है. इसे ऐसे समझ लिजिए कि पाकिस्तान से हमारी उम्मीदें कभी बहुत ज़्यादा नहीं रही हैं."

    बीते सप्ताह भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को आतंकवाद का 'एपिसेंटर' और 'ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाला' देश बताया था.

  18. 1971 युद्ध में लोंगेवाला के हीरो भैरों सिंह राठौड़ का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    लोंगेवाला के हीरो भैरों सिंह राठौड़

    इमेज स्रोत, BBC/MOHAR_SINGH_MEENA

    भारत-पाकिस्तान के साथ 1971 में हुए युद्ध के दौरान लोंगेवाला के हीरो भैरों सिंह राठौड़ का शव मंगलवार को एसटीटीसी बीएसएफ जोधपुर से उनके पैतृक गांव सोलंकिया तला ले जाया गया.

    इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

    बीते दिन दोपहर क़रीब एक बजे एम्स जोधपुर में भैरों सिंह राठौड़ ने अंतिम सांस ली. जिसके बाद उनके शव को एसटीसी बीएसएफ में ले जाया गया था. यहां उनको बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.

    लोंगेवाला के हीरो भैरों सिंह राठौड़

    इमेज स्रोत, BBC/MOHAR_SINGH_MEENA

    मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी श्रद्धांजलि देने जोधपुर पहुंची.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर शोक जताया है.

  19. बांग्लादेश के साथ दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और नवदीप सैनी नहीं खेलेंगे

    रोहित शर्मा, नवदीप सैनी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सिरीज़ खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 22 दिसंबर को मीरपुर में होगा.

    दूसरे और आखिरी मैच में रोहित शर्मा और नवदीप सैनी नहीं खेल पाएंगे.

    बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि बाएं अंगूठे में चोट लगने की वजह से रोहित शर्मा मेडिकल निगरानी में हैं, जिसके चलते वे मैच नहीं खेल पाएंगे.

    वहीं नवदीप सैनी को ड्रॉप करने के पीछे उनके पेट की मांसपेशियों में खिंचाव को वजह बताया गया है. बीसीसीआई का कहना है कि नवदीप सैनी अपनी चोट को ठीक करने के लिए एनसीए की मदद लेंगे.

    दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम

    केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भारत, रविंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनाडकट

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. पीएम नरेंद्र मोदी को जनता दल यूनाइटेड की चुनौती, कहा 'देश मांगे नीतीश'

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने ट्विटर पर नीतीश कुमार की एक तस्वीर शेयर की है जिस पर लिखा है, 'देश मांगे नीतीश'

    कुशवाहा ने लिखा कि देश को बिहार का कायाकल्प करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इंतज़ार है.

    तीन महीने पहले नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी का साथ छोड़ते हुए एनडीए गठबंधन की सरकार से इस्तीफ़ा दे दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी का दामन छोड़ने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के साथ नीतीश ने एक बार फिर सरकार बनाई थी, जिसमें तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम का पद दिया गया था.

    उस समय राजनीतिक जानकारों ने नीतीश कुमार के इस फैसले को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा था. जानकारों का मानना था कि अब नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करना चाहते हैं.

    सितंबर, 2022 में नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी और बीजेपी के ख़िलाफ़ विपक्षी एकता को मज़बूत करने की कोशिश भी की जो लगातार जारी है.

    तब उन्होंने अपने तीन दिन के दिल्ली प्रवास पर राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और शरद पवार सहित करीब दस नेताओं से मुलाकात भी की थी.