सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में मुख्य अभियुक्त को भगाने वाला गिरफ़्तार

एक अक्टूबर की रात पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के अभियुक्तों में से एक दीपक टीनू पुलिस हिरासत से भाग गया था

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and अभिनव गोयल

  1. मध्य प्रदेशः पुल से गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, कई घायल

    हादसा

    इमेज स्रोत, Maruti Nandan Upadhyay

    मध्य प्रदेश के दतिया में सिंध नदी के ऊपर बने पुल से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के गिरने से 3 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 23 लोग घायल हुए हैं.

    बीबीसी से बात करते हुए दतिया ज़िले के एसपी अमन राठोड़ ने बताया कि माहौल अफरा तफरी का है और प्रशासनिक अमला और स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

    कई घायलों को दतिया के विभिन्न अस्पतालों में भरती कराया गया है जिसमे से कई लोगों की हालत ‘बेहद गंभीर’ बनी हुई है.

    बचाव कार्य में लगे एक स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि ट्राली में सवार सभी लोग रतनगढ़ माता के मंदिर के दर्शन के बाद लौट रहे थे. घटनास्थल ज़िले के सेवढ़ा थाना के क्षेत्र में आता है.

    पुलिस का कहना है कि ट्राली में सवार सभी लोग भिंड के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि यह सभी लोग भिंड ज़िले के दबोह के निवासी है.

    जानकार बताते हैं कि इस नदी पर ये पहला बड़ा हादसा नहीं है . इससे पहले वर्ष 2006 में सिंध नदी के पास मदीखेड़ा बाँध से अचानक पानी छोड़े जाने की वजह से 57 लोग बह गए थे. तब भी मरने वाले श्रद्धालु ही थे जो नदी के पास पूजा करने के लिए जमा हुए थे.

    फिर साल 2013 में एक बार फिर सिंध नदी में उफान आया और पुल धंस गया जिसमें 115 लोगों की मौत हुई थी.

    ये दोनों बड़े हादसे अक्टूबर माह में ही हुए थे जब त्योहारों का मौसम था. स्थानीय पत्रकार बताते हैं कि पिछले दोनों हादसों के बावजूद किसी पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई

  2. सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में मुख्य अभियुक्त को भगाने वाला गिरफ़्तार

    पटियाला रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह छिना

    इमेज स्रोत, @PatialaRange

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस हिरासत से मुख्य अभियुक्त को भगाने वाले मास्टरमाइंड को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

    पटियाला रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह छिना ने बताया कि दीपक टीनू के भाई चिराग को गिरफ़्तार किया गया है.

    उन्होंने बताया कि दीपक टीनू को नेपाल के रास्ते देश से भगाने की योजना थी. उसे पुलिस हिरासत से भगाने का मास्टरमाइंड चिराग है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने दीपक टीनू को भगाने में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौलों और एक कार चिराग से बरामद की हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस ने बताया कि चिराग ही दीपक टीनू और उसकी गर्लफ्रेंड को मनसा में बर्खास्त सिपाही प्रीतपाल सिंह के आवास के बाहर से लेने आया था.

    चिराग ने दोनों को छिपाने के लिए राजस्थान और अन्य जगहों पर ले गया था.

    पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के अभियुक्तों में से एक दीपक टीनू एक अक्तूबर की रात मनसा पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की हिरासत से फरार हो गया था.

    मनसा सीआईए प्रभारी प्रीतपाल सिंह कथित तौर पर दीपक टीनू को उसकी कथित गर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए अपने वाहन में बिठाकर अपने आधिकारिक आवास पर ले गए थे.

    बाद में अभियुक्त दीपक टीनू कथित गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया था. पुलिस ने घटना के बाद प्रीतपाल सिंह को बर्खास्त कर गिरफ़्तार कर लिया है.

    दीपक टीनू को राजस्थान के अजमेर से 19 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया था, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ़्तार कर चुकी है.

  3. पाकिस्तान: लाहौर में गवर्नर हाउस के बाहर पहुंचे इमरान ख़ान के समर्थक

    तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
    इमेज कैप्शन, पीटीआई नेता मुसरत चीमा के मुताबिक अब लॉन्ग मार्च 10 नवंबर से शुरू होगा.
    तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
    इमेज कैप्शन, आज दिन में पीटीआई नेता चौधरी फवाद हुसैन ने ट्वीट कर कहा था कि लॉन्ग मार्च बुधवार, 9 नवंबर से शुरू होगा
    तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
    इमेज कैप्शन, रविवार, 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के वजीराबाद में इमरान ख़ान पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद से पाकिस्तान में प्रदर्शन जारी हैं.
    तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
    इमेज कैप्शन, इमरान ख़ान ने जानलेवा हमले के पीछे गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर का हाथ बताया था और तीनों के इस्तीफे की मांग की थी.
  4. अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के प्रचार का आख़िरी दिन, क्या बोले ट्रंप और बाइडन

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

    अमेरिका में आने वाले दिनों में होने जा रहे मध्यावधि चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज यानी सात नवंबर की शाम ख़त्म हो जाएगा.

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अपनी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

    वहीं, मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए समर्थन जुटाने के लिए रविवार को न्यूयॉर्क में नज़र आए.

    बाइडन अपनी पार्टी की नेता कैथी होचुल के समर्थन में न्यूयॉर्क की एक रैली में पहुंचे थे जो रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार ली जेलडिन की ओर से कड़ी चुनौती का सामना कर रही हैं.

    बाइडन ने होचुल का समर्थन करते हुए कहा, "गवर्नर होचुल न्यूयॉर्क की पहली महिला गवर्नर हैं और मंगलवार रात आपके समर्थन से वह न्यूयॉर्क की पहली चुनी हुई गवर्नर बनेंगी.’

    पिछले साल न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने यौन शोषण से जुड़े आरोप लगने के बाद इस्तीफ़ा दे दिया था.

    इसके बाद कैथी होचुल न्यूयॉर्क की गवर्नर बनी थीं.

    बीते कुछ समय से न्यूयॉर्क में गवर्नर पद की रेस काफ़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है जबकि न्यूयॉर्क को मूलत: डेमोक्रेटिक सीट माना जाता है.

    बाइडन ने भी इस रैली में कहा कि अगर इस सीट पर रिपब्लिकन पार्टी की जीत हुई तो इससे लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होंगी.

    डोनल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    डोनल्ड ट्रंप ने भी रविवार को एक रैली के दौरान संकेत दिए कि वे एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.

    इसी रैली में उन्होंने अपने झूठे दावे को दोहराते हुए कहा, "मैंने दो बार चुनाव लड़ा और मैं दो बार चुनाव जीता.”

    अमेरिकी मतदाता हर दो साल में होने वाले मध्यावधि चुनाव में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों का चुनाव करते हैं. इनमें अमेरिकी नेता प्रतिनिधि सभा और सीनेट की सीटों के लिए खड़े होते हैं.

    अमेरिका में हर राज्य के लिए दो सीटों के हिसाब से सीनेट की कुल 100 सीटें हैं. और छोटे ज़िलों के आधार पर प्रतिनिधि सभा की 435 सीटें हैं.

    अमेरिकी सीनेटर का कार्यकाल छह सालों का है. वहीं, प्रतिनिधि सभा की सदस्यता दो सालों की है.

    इस चुनाव में हाउस की सभी सीटों और सीनेट की एक तिहाई सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं.

    अमेरिकी राजनीति के लिहाज़ से ये चुनाव काफ़ी अहम हैं क्योंकि अमेरिकी कांग्रेस के पास कानूनों को रोकने और पास करने की ताकत है.

  5. ट्विटर से बोली अदालत - कुछ समय के लिए ब्लॉक करो कांग्रेस का ट्विटर हैंडल

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, @INCIndia

    बेंगलुरु की एक अदालत ने म्यूजिक कॉपीराइट मामले में कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया है.

    एमआरटी म्यूजिक ने आरोप लगाया था कि ये ट्विटर हैंडल अवैध रूप से फिल्म केजीएफ़ चैप्टर-2 के म्यूजिक का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसका कॉपीराइट कंपनी के पास है.

    लाइव लॉ वेबसाइट के मुताबिक, एमआरटी म्यूजिक ने कोर्ट में एक सीडी चलाकर भी दिखाई, जिसमें एक तरफ ओरिजिनल कॉपीराइट वाले काम को दिखाया गया और उसके साथ उसकी नकल करके बनाई गई सामग्री को भी रखा गया.

    कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्या वादी की तरफ से पेश सामग्री स्थापित करती है कि अगर इसे और बढ़ावा दिया गया तो एमआरटी म्यूजिक को नुकसान पहुंचेगा और ऐसा करना कॉपीराइट के उल्लंघन को बढ़ावा देगा.

    दरअसल इन दिनों राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं. यात्रा के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें केजीएफ़ चैप्टर - 2 के म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है.

    यही वजह थी कि एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए अंजुम शर्मा और प्रेरणा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. आईफोन 14 ख़रीदने वालों को अब लंबा इंतजार करना होगा

    आईफोन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल का कहना है कि चीन में सख़्त लॉकडाउन के चलते आईफोन ख़रीदने वालों को लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है.

    चीन ने कोरोना के चलते आईफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री में लॉकडाउन लगा दिया है.

    कंपनी का कहना है कि चीन के झेंगजोऊ असेंबली प्लांट में काफ़ी कम क्षमता पर उत्पादन हो रहा है.

    चीनी अधिकारियों ने बीती 2 नवंबर को उस ज़िले को सात दिनों के लिए बंद कर दिया है जहां यहां यह फैक्ट्री है.

    चीन अपनी ज़ीरो कोविड नीति पर कायम है. इस नीति के तहत मामूली स्तर पर भी कोविड से निपटने के लिए सख़्त लॉकडाउन का सहारा लिया जाता है.

    सितंबर में अपना नया आईफोन लॉन्च करने वाली एप्पल कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि वे अपनी सप्लाई चेन में काम करने लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं.

    कंपनी का कहना है, "हम आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स मॉडल की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन हमने आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स की जितनी शिपमेंट सोची थी, अब उतनी मिलने की उम्मीद नहीं है. इसके चलते ग्राहकों को नए प्रोडक्ट को पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा."

  8. सुप्रीम कोर्ट का ईडब्ल्यूएस कोटे पर फै़सला: क्या बोले योगी आदित्यनाथ

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट के ईडब्ल्यूएस कोटे पर दिए गए फै़सले का स्वागत किया है.

    योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि यह युगांतकारी निर्णय प्रधानमंत्री मोदी जी की निर्धन कल्याण और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता पर संवैधानिक मुहर है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है फैसला?

    आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में 10 फ़ीसदी आरक्षण जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट की पाँच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सोमवार को ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत आरक्षण को बरकरार रखा है.

    चीफ़ जस्टिस यूयू ललित की अगुवाई वाली पाँच जजों की बेंच ने बहुमत से ईडब्लूएस कोटे के पक्ष में फ़ैसला सुनाया और कहा कि 103वां संविधान संशोधन वैध है.

    भारत के संविधान में 103वां संशोधन करके सामान्य वर्ग के ग़रीब छात्रों के लिए आरक्षण का ये प्रावधान किया गया है.

    सबसे पहले जस्टिस दिनेश महेश्वरी ने अपना फ़ैसला सुनाया और ये भी कहा कि ईडब्लूएस आरक्षण से अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को बाहर रखना भी संवैधानिक तौर पर वैध है.

  9. आर्थिक आधार पर आरक्षण का विरोध और हिमायत करने वालों की दलीलें क्या हैं

    आरक्षण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है, लेकिन अदालत का फ़ैसला आते ही विवाद शुरू हो गया है.

    दरअसल, सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी बँटा हुआ है, पाँच जजों में से तीन ने आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने के पक्ष में जबकि दो ने इसके विरोध में फ़ैसला दिया है. दो जजों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण देने को लेकर असहमित ज़ाहिर की है.

    दिलचस्प बात ये है कि आर्थिक आरक्षण के प्रावधान से असहमत जजों में भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित भी शामिल हैं, दूसरे जज रवींद्र भट्ट हैं जो आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में नहीं हैं.

    यह मामला शुरुआत से ही विवादित रहा है. सरकार के इस निर्णय का कई राजनीतिक दलों ने स्वागत किया था, लेकिन तमिलनाडु की डीएमके और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल जैसी पार्टियों ने इसका विरोध किया था.

  10. दो चैनलों पर भड़के केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान, कहा 'गेट आउट'

    केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान

    केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने कोच्चि में आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो मलयालम चैनलों को प्रतिबंधित कर दिया है.

    राज्यपाल ने गुस्से में 'कैराली न्यूज' और 'मीडिया वन' चैनलों के पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली जगह छोड़कर जाने के लिए कहा.

    उन्होंने कहा कि वे इन दो चैनलों से बात नहीं करेंगे और अगर ये दो चैनल यहां मौजूद रहेंगे तो वे किसी से भी बात नहीं करेंगे और वापिस चले जाएंगे.

    आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने कहा, "मैं मीडिया को बहुत महत्वपूर्ण मानता हूं. मैं हमेशा मीडिया को जवाब देता हूं लेकिन अब मैं उन लोगों को जवाब नहीं दे पाऊंगा उन्होंने मीडिया का मुखौटा पहना हुआ है. वे असल में पार्टी के काडर हैं. अगर उनमें से यहां कोई है तो मेरी गुजारिश है कि आप यहां से चले जाएं."

    "मैं 'कैराली' वालों से बात नहीं करूंगा. अगर यहां उनका कोई कैमरा हुआ तो मैं यहां से चला जाऊंगा. मैं उम्मीद करता हूं कि यहां 'कैराली' से कोई नहीं होगा. मैं उम्मीद करता हूं कि यहां 'मीडिया वन' से कोई नहीं होगा. क्या यहां कोई 'मीडिया वन' से है?"

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस सवाल के जवाब में मीडिया वन का एक पत्रकार कहता है कि मैं यहां हूं. ऐसे में आरिफ़ मोहम्मद ख़ान कहते हैं, "मैं आपसे बात नहीं करना चाहता, गेट आउट. मैं आपसे बात नहीं करूंगा. प्लीज़ आप यहां से जाइए."

    उन्होंने इन दो चैनलों के पत्रकारों पर आरोप लगाया है कि वे शाहबानो केस मामले के चलते उनके ख़िलाफ़ कैंपेन चला रहे हैं.

    बिजनेस स्टैंडर्ड न्यूज़ वेबसाइट के मुताबिक 'कैराली न्यूज़' सत्तारूढ़ माकपा का चैनल है, वहीं मलयालम सैटेलाइट चैनल 'मीडिया वन' पर सुरक्षा कारणों से केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया था.

    सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते प्रतिबंध के ख़िलाफ़ मीडिया वन की याचिका पर अपना फै़सला सुरक्षित रख लिया था. मार्च में एक अंतरिम आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने चैनल को अपना प्रसारण जारी रखने की अनुमति दी थी.

  11. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब महाराष्ट्र में

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम तेलंगाना से निकलकर महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी.

    कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, दोनों राज्यों की सीमा पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को राष्ट्रीय ध्वज सौंपेंगे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक तेलंगाना कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि वे आज शाम जुक्कल निर्वाचन क्षेत्र के मेनुरु गांव में यात्रियों को विदाई देने के लिए एक जनसभा आयोजित कर रहे हैं.

    रेड्डी ने रविवार को कहा था भारत जोड़ो यात्रा को तेलंगाना में बड़ी सफलता मिली, क्योंकि हमें राज्य में लोगों से बड़ा समर्थन मिला.

    चार दिन आराम के छोड़कर तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वां दिन है.

    भारत जोड़ो यात्रा का मकसद तेलंगाना में 19 विधानसभा और 7 लोकसभा क्षेत्रों को कवर करना था.

    ये यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले राहुल गांधी ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इसे पूरा किया है.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, जहां चली थी गोलियां, वहीं से शुरू होगा इमरान ख़ान का 'हक़ीक़ी आज़ादी मार्च'

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ पार्टी का लॉन्ग मार्च अब बुधवार दोपहर से दोबारा शुरू होगा. ये जानकारी पीटीआई नेता चौधरी फवाद हुसैन ने ट्वीट कर सामने रखी है.

    पार्टी प्रमुख इमरान ख़ान ने लॉन्ग मार्च का नेतृत्व करने के लिए पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी के नाम की घोषणा की है.

    शाह महमूद कुरैशी, इमरान ख़ान सरकार में विदेश मंत्री भी रहे हैं.

    वजीराबाद में जिस जगह इमरान ख़ान पर हमला हुआ वहीं से लॉन्ग मार्च दोबारा शुरू किया जाएगा. शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि हमले में मारे गए पीटीआई कार्यकर्ता के परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. फर्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आज़म ख़ान के बेटे की याचिका

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम ख़ान के बेटे अब्दुल्ला आज़म ख़ान

    इमेज स्रोत, @AbdullahAzamMLA

    इमेज कैप्शन, पिता आजम ख़ान के साथ अब्दुल्ला आज़म ख़ान

    सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान के बेटे अब्दुल्ला को फर्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र मामले में राहत देने से इनकार कर दिया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है जिसमें अब्दुल्ला आज़म ख़ान के जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी के बाद उन्हें विधायक के तौर पर अयोग्य घोषित किया गया था.

    जस्टिस अजय रस्तोगी की अध्यक्षता वाली पीठ ने अब्दुल्ला की अपील पर यह आदेश पारित किया है. इस पीठ में जस्टिस बीवी नागरत्ना भी शामिल थीं.

    हाई कोर्ट ने अपने आदेश में तत्कालीन विधानसभा सदस्य अब्दुल्ला आज़म खान को अनुच्छेद 173 बी के तहत 25 साल की उम्र नहीं होने के कारण अयोग्य घोषित किया था.

    विधायक का चुनाव लड़ते समय व्यक्ति की उम्र 25 साल होनी चाहिए.

    उनके जन्म प्रमाण को फर्ज़ी बताते हुए नवाब काज़िम अली ख़ान ने साल 2019 में हाई कोर्ट का रुख़ किया था.

    उन्होंने आरोप लगाया था कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में नामांकन के वक़्त अब्दुल्ला आज़म की उम्र 25 साल नहीं थी. बावजूद इसके उन्होंने फ़र्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र के ज़रिए चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे.

    हाई कोर्ट में अब्दुल्ला आज़म ख़ान की तरफ से केस वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने लड़ा था.

    अब्दुल्ला आज़म खान ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्वार विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी.

    जन्म प्रमाण पत्र में धोखाधड़ी और जालसाज़ी के कथित आरोप में उन्हें फरवरी 2020 में गिरफ़्तार किया गया था.

    उन्हें इस साल जनवरी में ही बेल मिली थी.

  14. ईडब्ल्यूएस कोटा पर सुप्रीम कोर्ट के फै़सले पर क्या बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सुप्रीम कोर्ट के ईडब्ल्यूएस कोटे पर दिए गए फै़सले का स्वागत किया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट के 103वें संवैधानिक संशोधन को बरकरार रखने के फै़सले का स्वागत करती है."

    उन्होंने कहा कि साल 2005-2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आयोग का गठन किया था. इस आयोग ने साल 2010 में अपनी रिपोर्ट दी थी. संविधान में 103वें संशोधन इस प्रक्रिया का ही नतीजा है.

    आयोग की रिपोर्ट पर विचार विमर्श के बाद ही 2014 में विधेयक तैयार किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है फैसला?

    आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में 10 फ़ीसदी आरक्षण जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट की पाँच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सोमवार को ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत आरक्षण को बरकरार रखा है.

    चीफ़ जस्टिस यूयू ललित की अगुवाई वाली पाँच जजों की बेंच ने बहुमत से ईडब्लूएस कोटे के पक्ष में फ़ैसला सुनाया और कहा कि 103वां संविधान संशोधन वैध है.

    भारत के संविधान में 103वां संशोधन करके सामान्य वर्ग के ग़रीब छात्रों के लिए आरक्षण का ये प्रावधान किया गया है.

    सबसे पहले जस्टिस दिनेश महेश्वरी ने अपना फ़ैसला सुनाया और ये भी कहा कि ईडब्लूएस आरक्षण से अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को बाहर रखना भी संवैधानिक तौर पर वैध है.

  15. इमरान ख़ान पर जानलेवा हमले में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस चीफ़ को लगाई फटकार

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, PTI

    पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान ख़ान पर हुए जानलेवा हमले में पंजाब के आईजी को 24 घंटे के अंदर एफ़आईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.

    ये आदेश तब दिया गया जब सुप्रीम कोर्ट इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ अदालत की अवमानना मामले में सुनवाई कर रहा था.

    सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने कहा कि अगर एफ़आईआर दर्ज नहीं हुई तो वे खुद इस मामले में संज्ञान लेंगे.

    सुनवाई के दौरान इमरान ख़ान के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल पर जानलेवा हमला किया गया है जिस पर मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की इस मामले में एफ़आईआर दर्ज होनी चाहिए.

    सुनवाई के दौरान पंजाब प्रांत के आईजी पुलिस वीडियो लिंक के माध्यम से जुड़े हुए थे. कोर्ट ने उनसे पूछा कि अब तक एफ़आईआर दर्ज क्यों नहीं हुई है?

    कोर्ट ने कहा कि वे उन्हें समय बताएं कि कब तक एफ़आईआर दर्ज हो जाएगी.

    पंजाब के आईजी पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले में एफ़आईआर दर्ज करने को लेकर मुख्यमंत्री से बात की है और मुख्यमंत्री ने कुछ आपत्तियां जताई हैं.

    कोर्ट ने कहा कि मामला दर्ज न करने का ठोस कारण होना चाहिए. उन्होंने पंजाब पुलिस चीफ़ को क़ानून के मुताबिक काम करने के लिए कहा है.

    मुख्य न्यायाधीश ने आईजी पंजाब से कहा कि जब तक आप पद पर हैं तब तक आपके काम में कोई दखल नहीं देगा.

  16. मोरबी पुल हादसा: गुजरात सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, एक हफ़्ते में मांगी रिपोर्ट

    मोरबी हादसा

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात हाई कोर्ट ने मोरबी पुल हादसे की घटना में स्वत: संज्ञान लिया है.

    हाई कोर्ट ने गृह विभाग, शहरी आवाज, मोरबी नगर पालिका, राज्य मानवाधिकार आयोग समेत गुजरात सरकार के अधिकारियों को भी नोटिस भेजा है.

    हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में एक हफ़्ते के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है. इस मामले में अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी.

    30 अक्टूबर, रविवार को गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना पुल गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. विराट कोहली बने आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ'

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, ANI

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने विराट कोहली को अक्टूबर महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' घोषित किया है.

    वहीं महिला एशिया कप में पाकिस्तान की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाली निदा डार को 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवार्ड दिया गया है.

    मीडिया प्रतिनिधियों, आईसीसी हॉल ऑफ फेमर्स, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और icc-cricket.com पर पंजीकृत प्रशंसकों के बीच वैश्विक वोट के बाद कोहली और डार दोनों को विजेता चुना गया है.

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है.

    कोहली ने बल्ले से 205 रन पूरे करने के बाद प्लेयर ऑफ द मंथ अपने नाम किया. सिडनी में नीदरलैंड के ख़िलाफ़ शानदार अर्धशतक बनाने के साथ साथ उन्होंने मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा था.

    एक पॉइंट पर 31 रनों पर भारत के चार विकेट थे, लेकिन कोहली ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों पर अपना दबदबा कायम किया और 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए.

    वहीं निदा डार ने 6 मैचों में 145 रन बनाए हैं और 8 विकेट लिए हैं. खिताब जीतने पर उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए नॉमिनेट होना बहुत अच्छा था और इसे जीतना मेरे लिए खास है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. छावला 'गैंगरेप' मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सभी अभियुक्तों को किया बरी

    रेप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    साल 2012 में दिल्ली के छावला में एक 19 साल की लड़की का अपहरण और 'गैंगरेप' के मामले में दोषी करार दिए गए तीनों अभियुक्तों को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा दोषियों को दी गई फांसी की सज़ा को पलट दिया. इस मामले में निचली अदालत और हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों को फांसी की सज़ा सुनाई थी.

    साल 2014 में निचली अदालत के फ़ैसले को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सही ठहराया था.

    मामला

    मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी की रहने वाली 19 साल की लड़की दिल्ली के छावला स्थित कुतुब विहार में रहती थी. 9 फरवरी 2012 की रात नौकरी से लौटते समय तीन लोगों ने उसका अपहरण किया. इसके बाद 14 फरवरी को लड़की का शव बहुत बुरी हालत में हरियाणा के रेवाड़ी के एक खेत में मिला.

    कथित तौर पर इस लड़की का गैंगरेप किया गया और उसे बुरी तरह पीटा गया था. लड़की के शरीर पर सिगरेट और गर्म लोहे से दागने के निशान थे. इतना ही नहीं लड़की के चेहरे और आंख में तेजाब डाला गया था.

  19. हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट में चल रहा केस रद्द

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मनी लॉन्ड्रिंग और माइनिंग लीज़ मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है.सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई को रद्द कर दिया है.

    सोरेन के ख़िलाफ़ झारखंड हाईकोर्ट में माइनिंग लीज़ को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जिसका राज्य सरकार ने विरोध किया था.

    चीफ़ जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस रविंद्र भट्ट की बेंच ने ये फैसला सुनाया है.

    सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने याचिकाकर्ता शिवशंकर शर्मा आचरण पर सवाल उठाया.

    सिब्बल ने तर्क दिया, “आख़िर हाईकोर्ट को ये याचिका सुनवाई योग्य कैसे लगी, जब ईडी ने सोरेन के ख़िलाफ़ कोई आपराधिक सबूत पेश नहीं कर पाई और एक सीलबंद लिफ़ाफे में सबूत कोर्ट को पेश किए.”

    सीएम सोरेन पैरवी कर रहे पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया कि कैसे हाईकोर्ट में ऐसा कोई प्रमाणिक दस्तावेज़ नहीं पेश किया गया जिससे अदालत को संतुष्ट किया जा सके. कैसे याचिकाकर्ता और उनके वकील ने सोरेन की ओर से दायर याचिकाओं को दबाया.

    इसका विरोध करते हुए, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कोर्ट में पक्ष रख रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने तर्क दिया कि तकनीकी आधार पर आपराधिक याचिकाओं को ख़ारिज नहीं किया जाना चाहिए.

    17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन के खिलाफ़ चल रही सुनवाई पर स्टे लगा दिया था.इसके साथ ही कोर्ट ने हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल की गई याचिका जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ़ याचिका की तकनीकी योग्यता को चुनौती दी थी उसपर भी अपना फ़ैसला सुरक्षित कर लिया था.

    तीन जून को झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन के खिलाफ़ दो याचिकाओं को मंज़ूरी दी थी जिसे शिवशंकर शर्मा ने दायर किया था.

    सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले पर हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है, “ सत्यमेव जयते!”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलके क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित

    दानुष्का गुणातिलके

    इमेज स्रोत, Mark Metcalfe-ICC/ICC via Getty Images

    श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने दानुष्का गुणातिलके को तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित करने का फैसला किया है.

    दानुष्का गुणातिलके को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.

    समिति का कहना है कि इन आरोपों के बाद क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में चयन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा.

    बोर्ड का कहना है कि वह कथित अपराध की तुरंत जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा, साथ ही बोर्ड अदालती फ़ैसले में दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी को दंडित करने के लिए कदम उठाए जाएंगा

    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वह इस तरह के आचरण के लिए " ज़ीरो टॉलरेंस" नीति अपनाता है और घटना की निष्पक्ष जांच करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सभी ज़रूरी मदद देगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बलात्कार का आरोप

    क्रिकेट समीक्षक रेक्स क्लेमेन्टाइन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि गुणातिलके को शनिवार को बलात्कार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया.

    उन्होंने लिखा है कि गुणातिलके तीन सप्ताह पहले चोटिल हो गए थे जिसके बाद एशेल बंडारा ने टीम में उनकी जगह ले ली थी. लेकिन टीम मैनेजमेंन्ट ने उन्हें वापिस भेजने की बजाय ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ रखा था.

    इस मामले में सिडनी पुलिस ने बयान जारी कर रहा है कि पिछले हफ़्ते सिडनी में एक महिला के साथ कथित यौन अपराध के मामले में एक श्रीलंकाई नागरिक को गिरफ़्तार किया गया है.

    बयान में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया लेकिन कहा गया है कि व्यक्ति को बलात्कार के चार मामलों में गिरफ्तार किया गया है.

    पुलिस के मुताबिक़ इस महिला की अभियुक्त से ऑनलाइन डेटिंग ऐप के ज़रिए पिछले कई दिनों से बात हो रही थी. इसके बाद दोनों की मुलाक़ात हुई थी. महिला का आरोप है कि दो नवंबर को उनके साथ ये घटना हुई थी.

    इस मामले में रविवार को सिडनी में ससेक्स स्ट्रीट में एक होटल से 31 साल के एक शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है.