ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने प्रदर्शनकारियों को चेताया, कहा- बंद करें आंदोलन

ईरानी सेना के ताक़तवर संगठन रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी दी है कि वो इसे फौरन बंद करें.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद, दीपक मंडल and चंदन शर्मा

  1. ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने प्रदर्शनकारियों को चेताया, कहा- बंद करें आंदोलन

    ईरान

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, ईरान में महसा अमीनी की मौत के बाद कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं

    ईरानी सेना के ताक़तवर संगठन रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी दी है कि वो इसे फौरन बंद करें.

    ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ़ हुसैन सलाम ने प्रदर्शनकारियों से सीधा मुखातिब होते हुए कहा, "अपनी चालाकियां बंद करें. आज आपके आंदोलन का आखिरी दिन है. अब सड़कों पर न उतरें."

    हाल के दिनों में वहां कुर्दिश ईरानी महिला महसा अमीनी की मौत के बाद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर पड़े थे. बताया गया कि हिजाब न पहनने पर महसा को हिरासत में लिया गया था.

    ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत के शहर साक़िज़ की रहने वाले कुर्दी ईरानी महिला महसा अमीनी ने तेहरान में एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. वो तीन दिनों तक कोमा में रही थीं.

    इस घटना के बाद वहां बड़ी तादाद में लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शनों में हिस्सा लिया. कुछ जगहों पर हिंसा भी हुई.

  2. शर्लिन चोपड़ा का साजिद ख़ान पर यौन प्रताड़ना का आरोप, जेल भेजने की मांग

    शर्लिन चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्माता साजिद ख़ान के ख़िलाफ़ यौन प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता साजिद ख़ान के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी.

    उन्होंने कहा कि ऐसा उन्होंने साल 2005 में हुई एक तकलीफदेह घटना को सामने लाने के लिए किया है, जिसमें उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, '' उस वक्त उनके अंदर साजिद खान जैसे बड़े नाम के ख़िलाफ़ शिकायत का साहस नहीं था.

    लेकिन मी टू आंदोलन के दौरान यौन प्रताड़ना के ख़िलाफ़ ज़्यादा से ज़्यादा आगे महिलाओं के आगे आने के बाद उन्होंने भी साजिद ख़ान के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराने का फ़ैसला किया.

    शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि साजिद ख़ान को इस अपराध के लिए जेल भेजा जाना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    साजिद ख़ान इन दिनों ‘बिग बॉस 16’ में नज़र आ रहे हैं. शर्लिन चोपड़ा ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि उन्हें इस शो में शामिल किया गया है.

    कुछ दिनों पहले, तनुश्री दत्ता ने भी शो के नए सीजन में साजिद को कास्ट करने पर आपत्ति जताई थी. बिग बॉस सीजन16 में साजिद ख़ान को शामिल करने को लेकर इस शो के निर्माताओं को सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है.

    लोग ये भी कह रहे हैं कि निर्माता कैसे #Metoo जैसे गंभीर आरोपों को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं. जानी मानी सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी साजिद ख़ान के शो में हिस्सा लेने पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी.

    उन्होंने साजिद पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, ''यह साजिद ख़ान हैं, जो एक रियालिटी टीवी शो में नज़र आ रहे हैं. अनु मलिक और कैलाश खेर भी म्यूजिक रियालिटी शो को जज कर रहे हैं. इन सभी के ख़िलाफ़ कई महिलाओं ने #Metoo का आरोप लगाया था."

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, दक्षिण कोरिया: सोल में हैलोविन के दौरान भगदड़, 50 से अधिक लोग घायल, दर्जनों को दिल का दौरा

    सोल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में भगदड़ में घायल होने के बाद लगभग 50 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    बताया जा रहा है कि दर्जनों लोगों को दिल का दौरा भी पड़ा है.

    राष्ट्रपति यून सुक-योल ने योंगसान-गु के इतेवोन में आपदा प्रबंधन टीम को तुरंत तैनात किए जाने के आदेश दिए हैं.

    सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियोज़ में देखा जा रहा है कि इतेवोन में ज़मीन पर लेटे लोगों को सीपीआर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.

    घटना शनिवार शाम की है. यहां गलियों में हैलोविन की दौरान भारी भीड़ जुटी हुई थी. इसी दौरान भगदड़ की वजह से बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए.

    इससे पहले सोशल मीडिया पोस्ट पर लोग शाम में हैलोविन के दौरान भगदड़ की आशंका जताई जा रही थी. कुछ लोगों का कहना था कि भीड़ की वजह से इतेवोन इलाक़ा असुरक्षित लग रहा है.

  4. यूपी: कन्नौज में घायल लड़की का वीडियो बनाने के आरोप में भीड़ पर एफ़आईआर दर्ज

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    यौन हिंसा

    उत्तर प्रदेश के कन्नौज की एक कोतवाली में एक एफ़आईआर दर्ज हुई है, जिसमें 23 अक्टूबर को घायल नाबालिग बच्ची का वायरल वीडियो बनाने और फ़ोटो खींचने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है.

    आरोप है कि बच्ची बाज़ार गई थी, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ. इसके बाद उसे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास फ़ेंक दिया गया. लेकिन उसकी मदद के बजाय भीड़ उसका वीडियो बना रही थी.

    थोड़ी देर में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उन्होंने उसे एक ऑटो में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. इन्होंने ही थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

    अपनी शिकायत में पुलिसकर्मी ने लिखा, "15 से 20 अज्ञात व्यक्ति उस बच्ची का वीडियो भी बना रहे थे और फ़ोटो खींच रहे थे. तब मैंने उन लोगों को रोका. इन व्यक्तियों द्वारा अत्यंत अमानवीय व्यवहार किया गया. नाबालिग पीड़िता की मदद न करते हुए उसकी निजता और गरिमा का हनन किया और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिससे उसकी पहचान उजागर हुई.''

    एफ़आईआर में पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. आपको बता दें कि इस मामले में पहले से ही दुष्कर्म का मामला दर्ज है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

  5. उत्तराखंड में सड़कों और शहरों के ब्रिटिश नाम बदले जाएंगे: सीएम धामी

    पुष्कर सिंह धामी

    इमेज स्रोत, TWITTER

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उन्होंने राज्य में औपनिवेशिक प्रतीकों को नया नाम देने का आदेश दिया है. राज्य में सड़कों और शहरों के अंग्रेज़ी नामों को बदला जाएगा.

    शनिवार को उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश में औपनिवेशिक काल के सभी प्रतीकों को बदला जा रहा है. उत्तराखंड में सड़कों और शहरों के नाम ब्रिटिश काल के हैं और उन्हें अब बदला जाएगा.''

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्ज पंचम की प्रतिमा की जगह पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया था. इसके बाद 'राजपथ' का नाम बदल कर 'कर्तव्य पथ' किया गया था.

    धामी ने बताया कि इस बार राज्य ने केदारनाथ, यमुनोत्री यात्रा से 211 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है.

    हिमाचल के चुनावी अभियान के लिए निकल रहे धामी ने कहा कि हिमाचल भी देवभूमि है और वहां भी बीजेपी को जीत मिलेगी.

  6. काला सागर के हमारे बेड़ों पर यूक्रेन का भारी हमला: रूस

    रूस-यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    रूस ने कहा है कि यूक्रेन ने क्राइमिया के बंदरगाह शहर सेवेस्तोपोल में काले सागर में मौजूद उसके बेड़ों पर भारी ड्रोन हमला किया है. रूस के मुताबिक यह हमला तड़के चार बज कर 20 मिनट पर किया गया था.

    हमले के दौरान नौ हवाई और सात मरीन ड्रोन से हमला किया गया. हमले में एक बेड़े के पूरी तरह ध्वस्त होने की खबर है. हालांकि यूक्रेन ने इसकी पुष्टि नहीं की है. यूक्रेन की सेना रूसी सेना पर लगातार हमले कर रही है और लगातार अपनी खोई जमीन वापस लेती जा रही है.

    यूक्रेन की ओर से हमले तेज किए जाने के बाद रूस ने भी जवाब दिया है. रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है. खास कर यूक्रेन के बिजली ग्रिडों को निशाना बनाया जा रहा है.

    सेवेस्तोपोल में रूस की ओर से नियुक्त गवर्नर मिखाइल रजोझावेव ने कहा है कि रूस की नौसेना ने यूक्रेन के ताजा हमले का जवाब दिया है. फरवरी में रूस की ओर से किए गए हमले के बाद ये यूक्रेन का अब तक सबसे बड़ा जवाबी हमला बताया जा रहा है.

  7. 29 अक्टूबर 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए अंजुम शर्मा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. दुनिया की ‘सबसे ख़तरनाक जेल’ से सबसे उम्रदराज़ क़ैदी रिहा, पाकिस्तान का है नागरिक

    ग्वांतानामो बे जेल

    इमेज स्रोत, Reuters

    एक समय दुनिया की सबसे ख़तरनाक जेल मानी जाने वाली ग्वांतानामो बे से सबसे उम्रदराज़ क़ैदी को रिहा किया गया है. पाकिस्तान का यह नागरिक क़रीब दो दशक बाद रिहा होने के बाद अपने देश वापस लौटा है.

    75 वर्षीय सैफ़ुल्लाह पराचा को अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए चरमपंथी हमले के दो साल बाद गिरफ़्तार किया गया था. उन पर अल-क़ायदा समर्थक होने का आरोप था.

    पराचा पर जिहादी समूह को आर्थिक मदद करने का शक था लेकिन उन्होंने ख़ुद को निर्दोष बताया और उनको कभी सज़ा नहीं हो पाई.

    क्यूबा में अमेरिकी सेना की जेल में हमले के बाद सैकड़ों संदिग्ध चरमपंथियों को रखा गया था.

    पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है, “पाकिस्तानी नागरिक सैफ़ुल्लाह पराचा जो कि ग्वांतानामो बे में क़ैद थे, उनको रिहा कर दिया गया है और वो 29 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान पहुंचे हैं.”

    “हमें ख़ुशी है कि विदेश में क़ैद किए गए पाकिस्तानी नागरिक वापस अपने परिवार से मिल सके हैं.”

    अमेरिका की जांच एजेंसी एफ़बीआई के स्टिंग ऑपरेशन में पराचा को जुलाई 2003 में थाईलैंड से पकड़ा गया था.

    पराचा ने अमेरिका में पढ़ाई की थी और उन पर अमेरिकी संस्थाओं ने आरोप लगाया था कि उनके अल-क़ायदा के शीर्ष नेताओं से संपर्क थे जिनमें ओसामा बिन लादेन और ख़ालिद शेख़ मोहम्मद जैसे लोग शामिल थे.

    अफ़ग़ानिस्तान के बागराम में अमेरिकी सेना की जेल में 14 महीने रखने के बाद उन्हें ग्वांतानामो भेज दिया गया था.

    अमेरिकी सेना की इस ख़ुफ़िया जेल पर काफ़ी पहले से सवाल उठते रहे हैं और इस पर ‘आतंक के ख़िलाफ़ जंग’ में ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से लोगों को हिरासत में रखने का आरोप भी लगता रहा है.

  9. इंदौर में चोरी के आरोप में नाबालिगों को ऑटो से बांधकर घसीटा गया

      • Author, समीर खान
      • पदनाम, इंदौर से बीबीसी हिंदी के लिए
    बच्चा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मध्य प्रदेश के इंदौर में दो नाबालिगों की पिटाई के बाद उन्हें सामान ढोने वाले लोडिंग ऑटो से बांधकर घसीटने का मामला सामने आया है.

    इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को इन दो बच्चों को सामान ढोने वाले ऑटो से बांधते दिखाया गया है.

    मामला इंदौर की चोइथराम सब्ज़ी मंडी का बताया जा रहा है. इन दोनों पर मोबाइल चोरी का शक था.

    वीडियो वायरल होने के बाद दोनों लड़कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मंडी में आए दिन पर्स और मोबाइल चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं.

    बच्चा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कुछ लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों को एक कारोबारी का मोबाइल चोरी करने की कोशिश करते समय पकड़ा गया था. बच्चों का कहना है कि उन्हें बेहोश होने तक पीटा गया.

    उन्होंने बताया कि सुबह छह से सात बजे के बीच दोनों की पिटाई की गई. उस समय ये लोग मज़दूरी करने बाज़ार पहुंचे थे. एक लड़का मज़दूरी करता है. दूसरा प्याज़ बीनता है.

    इंदौर में राजेंद्र नगर के थाना प्रभारी ने बताया, ''प्रारंभिक जांच में ये पता चला कि ये लड़के वहां पर से कुछ चोरी करते हुए पकड़े गए थे. वहां पर प्याज़ के कट्टे की गाड़ी में नकदी और कुछ अन्य सामान रखा था. वहां काम करने वाले कुछ लोगों ने उन्हें चोरी करते देखा और उन्हें (नाबालिगों को) पकड़ लिया और पैसे वापस रखवाए और उनके साथ मारपीट की. और उसके वीडियो वायरल किए.''

    उन्होंने कहा, ''हम उन नाबालिग लड़कों को थाने पर लेकर आए हैं. उनका मेडिकल कराया जा रहा है और हम इस मामले की आगे जांच करके ये जानेंगे कि पूरा मामला क्या है, क्या-क्या हुआ है. और उसके हिसाब से हम आगे की कार्रवाई करेंगे."

  10. ब्रिटिश रॉयल नेवी में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप, जांच होगी

    रॉयल नेवी

    इमेज स्रोत, PA MEDIA

    ब्रिटिश रॉयल नेवी ने सबमरीन सर्विस में महिलाओं की यौन प्रताड़ना और बुलिइंग के आरोपों की जांच का आदेश दिया है.

    सबमरीन सर्विस में काम करने वाले कुछ व्हिस्लब्लोअर ने 'डेली मेल' से कहा कि महिलाओं को अधिकारियों के हाथ प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है.

    रॉयल नेवी के फर्स्ट सी लॉर्ड एडमिरल सर बेन ने कहा, ''रॉयल नेवी में यौन प्रताड़ना जैसे मामलों के लिए कोई जगह नहीं है. रॉयल नेवी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी."

    उन्होंने कहा, '' जो भी अपराधी होगा उसे ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा.''

    'डेली मेल' ने आरोपों का ब्योरा छापा है, जिसमें पुरुष क्रू सदस्यों की ओर से बनाई गई लिस्ट का ब्योरा है. इसमें बताया है कि किस महिला पर किस दिन हमला किया जाएगा.

    एक महिला ने 'डेली मेल' को बताया है कि एक उच्च अधिकारी ने उन पर उस वक्त यौन हमला किया, जब वो सोई हुई थीं. उन्होंने कहा कि एक सीनियर अफसर ने उनकी किडनी में मुक्के मारे.

  11. पाकिस्तान में लॉन्ग मार्च निकाल रहे इमरान ख़ान का इंटरव्यू

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में लॉन्ग मार्च निकाल रहे इमरान ख़ान का इंटरव्यू

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान लॉन्ग मार्च का आयोजन कर रहे हैं. यह मार्च लाहौर से इस्लामाबाद के बीच आयोजित की जा रही है.

  12. गुजरात चुनाव से पहले अब समान नागरिक संहिता की चर्चा, सीएम ने की ये घोषणा

    गुजरात

    इमेज स्रोत, FB/BHUPENDRA PATEL

    गुजरात सरकार ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता की ज़रूरत की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाने का एलान किया है.

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर बताया, '' कैबिनेट की एक बैठक में फैसला किया कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अगुआई में एक हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी. कमेटी इस बात की पड़ताल करेगी कि राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड की ज़रूरत है या नहीं. कमेटी इस कोड का ड्राफ्ट भी तैयार करेगी.''

    ग़ौरतलब है कि इस साल के आख़िर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तराखंड में भी चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की घोषणा की थी. उत्तराखंड की 70 में से 47 विधाानसभा सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को किया चित, 65 रनों से हराया

    मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-1 के मैच में न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 65 रनों से हरा दिया.

    न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन श्रीलंका 19.2 ओवरों में 102 रन पर ऑलआउट हो गई.

    श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक रन भानुका राजपक्षे (34) और दसुन शनाका (35) ने बनाए.

    न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुक़सान पर 167 रन बनाएथे.

    न्यूज़ीलैंड की ओर से ग्लैन फिलिप्स ने शतकीय पारी खेलते हुए 104 रन बनाए.

    उनके अलावा डेरिल मिचेल ने 22 और मिचेल सेंटनर ने 11 रन बनाए इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया.

  14. कंगना रनौत पराग अग्रवाल को ट्विटर सीईओ के पद से हटाने पर बोलीं

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कंगना रनौत

    बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत कहा है कि उन्होंने काफी पहले ट्विटर के पूर्व प्रमुख के बुरे दिनों की भविष्यवाणी कर दी थी, जो अब सच साबित हुई है.

    दरअसल कंगना एलन मस्क की ओर से ट्विटर को खरीदे जाने के बाद इसके सीईओ पराग अग्रवाल की छुट्टी किए जाने की ओर इशारा कर रही थीं.

    कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए इसका शीर्षक दिया है. इसमें लिखा गया है, ''सुबह से ही ट्रेंड कर रहा है, मैंने काफी पहले ही कह दिया था ट्विटर के बॉस के बुरे दिन आने वाले हैं. मेरी एक और भविष्यवाणी सच साबित हुई है.''

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, INSTAGRAM

    इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना ने एक लंबा नोट लिखा है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके पास निकट भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में बताने की क्षमता है.

    वो लिखती हैं, ''लोग मेरी दृष्टि को एक्स-रे कहते हैं. कुछ लोग इसे मेरी बद्दुआ कहते हैं और कुछ इसे जादू-टोना कहते हैं. लेकिन हम कब तक किसी महिला की बुद्धिमता को यह सब कह कर खारिज करते रहेंगे. भविष्य के बारे में बताना आसान नहीं है. इसके लिए मनुष्य की प्रवृति के बारे में गहरी समझ और पहचान होनी चाहिए. ''

    दरअसल पिछले साल मई में विवादास्पद ट्वीट की वजह से कंगना का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था. अब इसका मालिकाना हक एलन मस्क के पास आने के बाद कंगना के फैंस ने मांग की है कि उनका ट्वीटर अकाउंट बहाल कर दिया जाए.

    मस्क की ओर से ट्विटर को खरीदने और सीईओ पराग अग्रवाल को हटाने के बाद ही कंगना ने ये बयान दिया कि उन्होंने पूर्व सीईओ की 'बर्बादियों' की भविष्यवाणी काफी पहले कर दी थी.

  15. सिर्फ दो मैचों में खराब खेल के आधार पर के.एल. राहुल नहीं हटेंगे: विक्रम राठौड़

    के.एल. राहुल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, के.एल. राहुल

    टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दो मैच जीत चुकी भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने कहा है कि सिर्फ दो पारियों में खराब खेल के आधार पर के.एल. राहुल को नहीं हटाया जा सकता.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राठौड़ ने राहुल को और मौके दिए जाने के संकेत दिए हैं.

    पाकिस्तान के खिलाफ राहुल चार बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद उम्मीद थी कि वो नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में अपनी पुरानी लय में लौट आएंगे लेकिन इस मैच में भी वो सिर्फ नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

    राहुल के लगातार फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है. यूजर्स पूछ रहे थे कि आखिर 'फ्लॉप' राहुल को कब तक टीम इंडिया ढोती रहेगी. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत अपने मैच जीत चुका है.

    लेकिन दोनों मैचों में भारत की जीत में राहुल की कोई भूमिका नहीं थी. अब भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 168 रनों का दिया लक्ष्य

    ग्लेन फ़िलिप्स ने शतकीय पारी खेली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ग्लैन फिलिप्स ने शतकीय पारी खेली

    टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-1 के मैच में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका के ख़िलाफ़ 168 रनों का लक्ष्य रखा है.

    न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुक़सान पर 167 रन बनाए.

    न्यूज़ीलैंड की ओर से ग्लैन फिलिप्स ने शतकीय पारी खेलते हुए 104 रन बनाए.

    उनके अलावा डेरिल मिचेल ने 22 और मिचेल सेंटनर ने 11 रन बनाए इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया.

    ग्रुप-1 में न्यूज़ीलैंड ने शीर्ष पर बनी हुई है जबकि श्रीलंका पांचवें पायदान पर है.

  17. जूही चावला ने दक्षिणी मुंबई की हवा पर कहा- मानो हम सीवर में रह रहे हों

    जूही चावला

    फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला ने ट्विटर पर दक्षिणी मुंबई में तेज़ बदबू रहने की शिकायत की है. उन्होंने लिखा कि 'ऐसा लगता है मानो हम सब किसी सीवर में रह रहे हों.'

    अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''क्या किसी ने गौर किया... मुंबई की हवा में बदबू है???''

    उन्होंने लिखा, ''पहले किसी को ऐसी गंध का सामना तब करना पड़ता था, जब खाड़ी (वर्ली और बांद्रा के पास लगभग ठहरा हुआ जल भंडार, मीठी नदी) के पास से गुजरते थे, लेकिन अब ऐसी गंध पूरी दक्षिणी मुंबई में फैली है... यह अजीब सी रासायनिक​ प्रदूषित हवा है.''

    जूही चावला ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''... यह गंध दिन-रात बनी रहती है... ऐसा लगता है हम सब किसी सीवर में रह रहे हों...''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ट्विटर पर जूही चावला के इस ट्वीट का कई लोग समर्थन कर रहे हैं.

    कई लोगों का मानना है कि हवा में फैली इस दुर्गंध की वजह गंदा पानी हो सकती है.

  18. गुजरात चुनाव: केजरीवाल ने शुरू किया 'अपना मुख्यमंत्री चुनें' अभियान, जारी किया ईमेल और फोन नंबर

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कुछ हफ़्ते बाद गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा करते हुए 'अपना मुख्यमंत्री चुनें' अभियान की शुरुआत की है.

    शनिवार को उन्होंने गुजरात के सूरत में कहा, ''जो भी हमारा सीएम उम्मीदवार होगा, वही गुजरात का अगला सीएम होगा. तो आज हम जनता से पूछते हैं, आप बताइए कौन हो आपका सीएम.''

    उन्होंने कहा कि इस नंबर और ईमेल पर 3 नवंबर की शाम 5 बजे तक अपनी राय भेजी जा सकती है, जिसके नतीजे 4 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अरविंद केजरीवाल ने जनता की राय जानने के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है. इस पर एसएमएस या व्हाट्सऐप मैसेज या वॉयस मैसेज के ज़रिए अपनी पसंद बताई जा सकती है. उन्होंने इसके लिए एक नंबर भी जारी किया है.

    पार्टी ने पंजाब चुनाव में भी ऐसा ही किया था. पंजाब में ​चलाए गए ऐसे अभियान के बाद ही भगवंत मान का नाम उभरकर सामने आया था.

    केजरीवाल ने दावा किया है कि गुजरात के लोग महंगाई और बेरोज़गारी से तंग हो चुके हैं, इसलिए वे बदलाव चाहते हैं.

    उन्होंने बीजेपी पर बार-बार मुख्यमंत्री बदलने के लिए निशाना साधते हुए कहा कि इनके सीएम दिल्ली से तय होते हैं, जबकि लोकतंत्र में फ़ैसला जनता करती है.

    उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी में हम जनता से पूछकर तय करते हैं कि वे किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं.

  19. चरमपंथियों के मक़सद में इंटरनेट और सोशल मीडिया बन गए हैं शक्तिशाली उपकरण: एस. जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, Twitter/S Jaishankar

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की काउंटर-टेररिज़्म कमेटी (यूएनएससी-सीटीसी) की भारत में हो रही विशेष बैठक के दूसरे दिन राजधानी दिल्ली में इसके सदस्यों ने 26/11 चरमपंथी हमले में मारे गए और ज़िंदा बचे लोगों के साथ उनके परिजनों के लिए एक मिनट का मौन रखा.

    संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने समिति के सदस्यों से मौन रखने का आग्रह किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बैठक के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित किया.

    इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज को अस्थिर करने में इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब चरमपंथियों और चरमपंथी संगठनों के टूलकिट का शक्तिशाली उपकरण बन गए हैं.

    उन्होंने कहा कि ये लोग इन माध्यमों का उपयोग प्रोपेगेंडा, कट्टरता और षड्यंत्र फैलाने के लिए कर रहे हैं.

    एस जयशंकर ने कहा, ''पिछले कुछ सालों में चरमपंथी संगठनों ने खुले और उदार समाजों में तकनीक तक पहुंच बनाकर अपनी क्षमताओं को बढ़ाया है. वे आज़ादी, सहिष्णुता और प्रगति पर हमला करने के लिए खुले समाज की तकनीक, धन और व्यवहार का उपयोग करते हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने चरमपंथ को मानवता के लिए सबसे बड़े ख़तरों में से एक क़रार दिया है. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पिछले 2 दशकों में चरमपंथ जैसे ख़तरों से निपटने के लिए चरमपंथ विरोधी प्रतिबंध प्रणाली के इर्द-गिर्द अहम ढांचा विकसित किया है.

    जयशंकर के अनुसार, ''आज दिल्ली में सीटीसी की इस विशेष बैठक में आप सब आए, जो दिखाता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य चरमपंथ के अहम और उभरते हुए मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.''

    भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि यह बैठक उन देशों की ओर दुनिया का ध्यान खींचने में बहुत प्रभावी साबित हुई है, जिन्होंने चरमपंथ को सरकार द्वारा वित्त पोषित उद्यम में बदल डाला है.

    उन्होंने कहा है कि दुनिया भर की सरकारों के लिए चरमपंथी समूहों द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल बहुत बड़ी चुनौती बन गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    भारत में पहली बार हो रही यह बैठक

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बारे में ट्वीट करके बताया, ''संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मौजूदा 15 सदस्यों के अलावा अगले 5 सदस्य और संयुक्त राष्ट्र के कामकाजी सहयोगी और विशेष एजेंसियां चरमपंथी उद्देश्यों से पैदा होने वाले ख़तरों पर चर्चा के लिए साथ आए.''

    ''इस विशेष बैठक में उन तरीक़ों पर चर्चा होगी, जिनसे इसके सदस्य इन ख़तरों का मुक़ाबला करने के लिए मिला-जुला वैश्विक प्रयास कर सकें.''

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में इस बैठक के तीन उद्देश्य बताए. उन्होंने लिखा, ''इस बैठक में सूचना और संचार तकनीक, पेमेंट की नई तकनीक के साथ धन उगाहने के तरीक़ों और ड्रोन तकनीक पर चर्चा की जाएगी.''

    शुक्रवार को एक अन्य ट्वीट में उन्होंने बताया था कि यह दुर्लभ मौक़ा है, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक न्यूयॉर्क के बाहर हुई हो.

    'चरमपंथ में नई और उभरती तकनीक के इस्तेमाल से निपटने' के लिए हो रही यूएनएससी-सीटीसी की इस बैठक का आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है.

    शुक्रवार को मुंबई में हुई इसकी बैठक उसी ताज होटल में हुई, जहां चरमपंथियों ने 26 नवंबर, 2008 को हमला किया था. वहीं शनिवार को यह बैठक राजधानी दिल्ली में हो रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का किया फ़ैसला

    केन विलियम्सन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टी-20 विश्व कप में शनिवार को न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के मैच में न्यूज़ीलैंड पहले बल्लेबाज़ी करेगा.

    न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

    ग्रुप-1 के मैच में न्यूज़ीलैंड टॉप पर है जबकि श्रीलंका पांचवें पायदान पर है.