सुएला ब्रेवरमैन वापस बनीं ब्रिटेन की गृह मंत्री, भारतीयों की कर चुकी हैं आलोचना

ऋषि सुनक ने अपनी नई कैबिनेट में सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त किया है.

लाइव कवरेज

  1. ब्रिटेन: भारतीयों की आलोचना करने वालीं सुएला ब्रेवरमैन फिर बनीं गृह मंत्री

    सुएला ब्रेवरमैन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सुएला ब्रेवरमैन

    ऋषि सुनक ने अपनी नई कैबिनेट में सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त किया है.

    वो पूर्व प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के कैबिनेट में गृह मंत्री बनाई गई थीं. उनके पद छोड़ने और कंज़र्वेटिव पार्टी के सांसदों के बग़ावत के बाद ही ट्रस को इस्तीफ़ा देना पड़ा था.

    सुएला ब्रेवरमैन भारतीय मूल की हैं .उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में भारत के साथ हो रहे व्यापार समझौते को लेकर चिंताएं ज़ाहिर की हैं.

    उन्होंने कहा था कि भारत के साथ व्यापार समझौते की वजह से ब्रिटेन में आने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ सकती है और इससे ब्रेग्ज़िट के मक़सद को भी नुक़सान पहुँच सकता है.

    उन्होंने ये बयान द स्पेक्टेटर मैग्ज़ीन को दिए साझात्कार में दिया था. ब्रेवरमैन का ये बयान ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के रुख़ से अलग था.

    लिज़ ट्रस चाहती हैं थीं कि भारत के साथ व्यापार समझौते को इस साल दिवाली तक पूरा कर लिया जाए.

    द स्पेक्टेटर को दिए साक्षात्कार में सुएला ब्रेवरमैन ने कहा था, "मुझे भारत के साथ खुली सीमा की नीति को लेकर चिंताएँ हैं क्योंकि मुझे लगता है कि लोगों ने जब ब्रेग्ज़िट को चुना था, तब इसलिए वोट नहीं किया था."

    सुएला ने कहा था कि ब्रिटेन में वीज़ा समाप्त होने के बाद सबसे ज़्यादा भारतीय प्रवासी ही रहते हैं. सुएला ने ये भी कहा था कि छात्रों और कारोबारियों के लिए कुछ नरमी बरती जा सकती है.

  2. कश्मीर के यूपीएससी टॉपर रहे शाह फ़ैसल ने कहा- भारत में मुसलमानों के साथ कोई भेदभाव नहीं

    जम्मू-कश्मीर के पहले यूपीएससी टॉपर रहे शाह फ़ैसल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, शाह फ़ैसल

    जम्मू-कश्मीर के पहले यूपीएससी टॉपर रहे शाह फ़ैसल ने ऋषि सुनक के बहाने विपक्षी पार्टी के नेताओं और इस्लामी देशों पर निशाना साधा है.

    भारत में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव के नाम पर सरकार को घेरने की कोशिश में लगे लोगों को उन्होंने ट्वीट कर जवाब दिया है.

    उन्होंने लिखा, "यह सिर्फ भारत में ही संभव है कि कश्मीर का एक मुस्लिम युवा भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में टॉप कर सकता है, सरकार में शीर्ष पदों पर पहुंच सकता है, फिर सरकार से अलग हो सकता है. अलग होने पर भी वही सरकार उसे बचा सकती है और वापस नौकरी में ले सकती है."

    उन्होंने कहा, "ऋषि सुनक का प्रधानमंत्री बनना हमारे पड़ोसियों के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है जहां संविधान गैर-मुसलमानों को सरकार में शीर्ष पदों पर पहुंचने से रोकता है, लेकिन भारतीय लोकतंत्र ने कभी भी जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ दूसरों की तुलना में भेदभाव नहीं किया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    साल 2010 में यूपीएससी टॉप करने वाले शाह फ़ैसल ने 9 जनवरी, 2019 को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

    दूसरे ट्वीट में शाह फ़ैसल ने लिखा, "किसी दूसरे तथाकथित इस्लामी देश के मुकाबले भारतीय मुसलमान को दूसरे नागरिकों की तरह की स्वतंत्रता मिली हुई है जो अल्कपनीय है."

    नौकरी छोड़ने के बाद शाह फै़सल ने जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू की थी, लेकिन जल्द ही इसे भी छोड़ने का फैसला कर लिया और सरकार में वापसी की.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरी जिंदगी एक यात्रा है जो 1.3 अरब लोगों के इस देश के हर नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है. जहां मैंने हर कदम पर सम्मान, प्रोत्साहन और कई बार लाड़-प्यार महसूस किया है. यह भारत है."

    "मौलाना आज़ाद से लेकर डॉ मनमोहन सिंह और डॉ. जाकिर हुसैन से लेकर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक, भारत हमेशा समान अवसरों की जमीन रहा है और शीर्ष तक पहुंचने का रास्ता सभी के लिए खुला है."

    "गलत नहीं होगा अगर मैं कहूं कि मैं पहाड़ की चोटी पर गया हूं और वहां से इसे मैंने अपने लिए देखा है."

  3. ओवैसी बोले- 'इंशाअल्लाह, हिजाब पहनने वाली बच्ची एक दिन भारत की प्रधानमंत्री बनेगी'

    एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने आज औपचारिक रूप में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है.

    उनके प्रधानमंत्री बनने पर भारत में विपक्षी दल बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीजेपी को ब्रिटेन से सीख लेने की नसीहत दी है तो दूसरी तरफ एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने तो बोला है कि इंशाअल्लाह, मेरी जिंदगी में या मेरी जिंदगी के बाद एक हिजाब पहनने वाली बच्ची भारत की प्रधानमंत्री बनेगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक के बीजापुर में भारतीय जनता पार्टी पर मुसलमानों से नफरत करने का आरोप लगाया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, "उन्हें लगता है कि उन्हें हलाल मांस, मुसलमानों की टोपी, दाढ़ी, उनके खाने की आदतों से खतरा है. बीजेपी असल में मुस्लिम पहचान के खिलाफ है. पीएम के शब्द 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' खाली बयानबाजी है. भाजपा का असली एजेंडा भारत की विविधता और मुस्लिम पहचान को खत्म करना है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऋषि सुनक के लिए लिखा बधाई संदेश

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सहित विश्व के कई नेताओं ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है.

    जो बाइडन ने ट्वीट कर लिखा कि वे वैश्विक सुरक्षा और समृद्धि को बनाए रखने के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे. साथ ही यूक्रेन को मज़बूती से समर्थन देते रहेंगे.

    वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, "मैं कामना करता हूं कि आप ब्रिटिश समाज और पूरी दुनिया के सामने की सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करें. मैं यूक्रेन-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को एकजुट होकर मज़बूत बनाए रखने के लिए तैयार हूं!"

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने भी ऋषि सुनक को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि वे इन द्वीपों और विश्व स्तर पर आने वाले ज़रूरी मुद्दों पर एक साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, टी20 वर्ल्ड कप 2022: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

    ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़

    इमेज स्रोत, ANI

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच ये मैच पर्थ स्टेडियम में खेला गया.

    टॉस हारने के बाद श्रीलंका पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी. श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए.

    इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवरों में 3 विकेट के नुक़सान पर 158 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टॉयनिस ने 59 रनों की नाबाद पारी खेली.

    ओपनर पथुम निसांका

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, ओपनर पथुम निसांका

    वहीं श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 40 रन ओपनर पथुम निसांका ने बनाया. इसके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 26 और चरिथ असालंका ने 38 रन बनाए.

    श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य रखा था.

  6. शशि थरूर का ऋषि सुनक के बहाने बीजेपी पर निशाना, कहा- ब्रिटेन से सीखने की जरूरत

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस सांसद शशि थरूर

    ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी जैसी पार्टी के पास आज संसद में एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है, जो एक चौंकाने वाली स्थिति है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. क्या बीजेपी के समर्थक किसी दूसरी पृष्ठभूमि के प्रधानमंत्री और इस्लामिक या ईसाई धर्म के बीजेपी मुख्यमंत्री की कल्पना कर सकते हैं? मुझे इस पर शक है."

    शशि थरूर ने कहा कि हमें जाति, धर्म, वर्ग, भाषा और क्षेत्र जैसे विचारों से आगे देखने के लिए तैयार रहना चाहिए. देश को चाहिए कि वह व्यक्ति की योग्यता को सबसे आगे रखे.

    उन्होंने कहा, "यह कई स्तर पर असाधारण है. आप देख सकते हैं कि ब्रिटेन ने अपने जातिवाद को पीछे छोड़ दिया है. दूसरे धार्मिक विश्वास के लोगों को अपने में मिलाने और स्वीकार करने की जबरदस्त इच्छा दिखाई है. उन्होंने व्यक्ति की योग्यता को सबसे ऊपर रखा है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. 25 अक्तूबर 2022 का दिनभर- पूरा दिन पूरी ख़बर मानसी दाश और प्रेरणा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. तस्वीरों में: 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ऐसे हुआ पीएम ऋषि सुनक का स्वागत

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास और प्रधान कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट में नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का स्वागत स्टाफ ने तालियों के साथ किया.

    10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश करते हुए ऋषि सुनक की कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं.

    ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, Simon Walker/No 10 Downing Street

    इमेज कैप्शन, ऋषि सुनक, औपचारिक रूप से ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं.
    ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, Simon Walker/No 10 Downing Street

    इमेज कैप्शन, ऋषि सुनक की किंग चार्ल्स के साथ मुलाकात बकिंघम पैलेस के कमरा नंबर 1844 में हुई, जहां उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था.
    ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, Simon Walker/No 10 Downing Street

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले भाषण में ऋषि सुनक ने कहा कि विश्वास कमाया जाता है और मैं आपका विश्वास कमाने का काम करूंगा.
  9. कोर्ट ने सुनाई डेढ़ साल की सजा, लड़की को कहा था, 'क्या ... किधर जा रही हो?'

    कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई की विशेष अदालत ने यौन उत्पीड़न एक मामले में 25 साल के बिज़नेसमैन को डेढ़ साल की सजा सुनाई है.

    कोर्ट ने कहा कि किसी लड़की को 'आइटम' कहना अपमानजनक है.

    लाइव लॉ के मुताबिक स्पेशल जज एस जे अंसारी ने कहा, "आइटम एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल लड़के आमतौर पर लड़कियों को अपमानजनक तरीके से संबोधित करने के लिए करते हैं क्योंकि यह उन्हें यौन तरीके से ऑब्जेक्टिफाई करता है. ये साफ रूप से उनके शील भंग करने के उनके इरादे को इंगित करता है."

    कोर्ट ने बॉन्ड भरने की शर्त पर रिहा करने से भी इनकार कर दिया है. कोर्ट का कहना है कि इस तरह के मामलों में उदारता नहीं दिखाई जानी चाहिए.

    लड़की का कहना था कि 14 जुलाई 2015 के दिन जब वह स्कूल से वापस लौट रही थी तो अभियुक्त ने अपने दोस्तों के साथ उसका पीछा किया.

    "उसने मेरे बाल खींचे और कहा, 'क्या आइटम किधर जा रही हो?'

  10. टी20 वर्ल्ड कप के लिए केएल राहुल ने करवाई बल्ले की मरम्मत

  11. सीसीआई ने गूगल पर ठोंका 936 करोड़ का जुर्माना

    गूगल फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सर्च इंडिया की सुविधा देने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई ने 936 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है.

    आयोग ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा कि अमेरिकी कंपनी गूगल अनुचित कारोबारी गतिविधियों में शामिल रही है.

    सीसीआई ने कहा कि गूगल प्ले स्टोर बाज़ार में अपने दबदबे का गलत तरीके से फ़ायदा उठा रही है. इसके साथ ही आयोग ने गूगल को बतौर पेनल्टी 936 करोड़ 44 लाख रुपये चुकाने का आदेश भी दिया.

    इससे पहले, इसी महीने आयोग ने एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण परिवेश में बाज़ार में मजबूत स्थिति के दुरुपयोग को लेकर गूगल पर 1337 करोड़ 76 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. आयोग ने गूगल को एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कामकाज के तरीके को संशोधित करने का निर्देश भी दिया है.

  12. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद ऋषि सुनक का पहला भाषण

  13. ऋषि सुनक की कुल संपत्ति का कोई अंदाज़ा है आपको

  14. जसपाल भट्टी: कैसे एक इंजीनियर बना 'हँसी का बादशाह'

    जसपाल भट्टी

    इमेज स्रोत, AFP/GETTY IMAGES

    साल 2012, आज ही के दिन सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार जसपाल भट्टी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.

    जसपाल भट्टी को हमेशा एक सामाजिक व्यंग्यकार के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपने टेलीविजन शो, लेखन और अभिनय के माध्यम से लाखों चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया.

    80 और 90 के दशक में जसपाल भट्टी ने दूरदर्शन पर सीरियल 'फ्लॉप शो' और उल्टा-पुल्टा में काम किया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

    3 मार्च, 1955 को अमृतसर में जन्मे जसपाल ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली थी.

    अपने कॉलेज के दिनों में वे अपने नुक्कड़ नाटक 'नॉनसेंस क्लब' के लिए मशहूर हुए थे. वे अपने ज्यादातर नाटकों में बड़े ही मजाकिया अंदाज में भ्रष्टाचार और नेताओं का मजाक उड़ाया करते थे.

    कार्टूनिस्ट

    टीवी पर आने से पहले जसपाल भट्टी ट्रिब्यून अखबार के लिए कार्टून बनाया करते थे. उनका लोकप्रिय नाटक फ्लॉप शो उनकी पत्नी सविता भट्टी ने निर्देशित किया था.

    1999 में उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में पंजाबी फिल्म 'माहौल ठीक है’ से कदम रखा. इस फिल्म पर कई जगह से बैन करने की मांग उठी, क्योंकि इसमें पुलिस अधिकारियों के शराबी और उनके भ्रष्टाचार का मजाक उड़ाया गया था.

    बाद में उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया. उनकी फिल्म 'पावर कट' 26 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन एक दिन पहले ही जसपाल भट्टी की 25 अक्टूबर 2012 को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई.

  15. ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद कौन सी प्रतिज्ञाएं लीं?

    प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
    इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

    प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, औपचारिक रूप से ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं.

    अपने टीवी भाषण में उन्होंने कहा कि नई सरकार बनाने के लिए उन्होंने किंग चार्ल्स III के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया गया है.

    ऋषि सनक की किंग चार्ल्स के साथ मुलाकात बकिंघम पैलेस के कमरा नंबर 1844 में हुई, जहां उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था. जल्द ही वे अपनी कैबिनेट तय करेंगे.

    टीवी भाषण की अहम बातें

    - इस समय हमारा देश एक बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, कोविड के बाद की मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं.

    -बदलाव लाने के लिए लिज़ ट्रस की बेचैनी की प्रशंसा की, कहा कि उनसे कुछ गलतियां हुईं. इन गलतियों के पीछे इरादा बुरा नहीं था, लेकिन फिर भी हुईं.

    - सुनक ने कहा कि उन्हें पुराने प्रधानमंत्रियों की कि गई कुछ गलतियों को ठीक करने के लिए कंजरवेटिव पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है. वह काम अभी से शुरू होता है.

    - वित्त मंत्री रहते हुए फरसो जैसी योजनाओं के जरिए लोगों और बिजनेस को बचाने के लिए वह सब कुछ किया जो किया जा सकता था.

    - आज हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उन्हें भी मैं वैसे ही हल करूंगा. मैं अपने देश को शब्दों के साथ नहीं अपने काम के जरिए जोड़ने का काम करूंगा. मैं आपके लिए दिन-रात काम करूंगा.

    - मैं आने वाली पीढ़ियों को कर्ज के साथ नहीं छोडूंगा कि हमें ये कहना पड़े कि भुगतान के लिए हम कमजोर थे.

    - सुनक ने कहा कि उनकी सरकार में हर स्तर पर ईमानदारी, प्रोफेशनलिज्म और जवाबदेही होगी. विश्वास कमाया जाता है और मैं आपका विश्वास कमाने का काम करूंगा.

    - अविश्वसनीय उपलब्धियों" के लिए बोरिस जॉनसन के हमेशा आभारी रहेंगे.

    - 2019 में कंजरवेटिव पार्टी को जो जनादेश मिला है, वह किसी एक व्यक्ति की एकमात्र संपत्ति नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा जनादेश है जो हम सभी से जुड़ा हुआ है और हमें एकजुट करता है.

    - उन्होंने एक मजबूत एनएचएस, बेहतर स्कूल, सुरक्षित सड़कें, सीमाओं पर नियंत्रण, पर्यावरण की रक्षा, सशस्त्र बलों का समर्थन करने और अमीर-गरीब के बीच के खाई को कम करने की प्रतिज्ञा ली.

  16. ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री चुने जाने पर क्या बोले दुनिया भर के नेता और मीडिया

  17. किंग चार्ल्स से ऋषि सुनक की मुलाकात, औपचारिक रूप से बने प्रधानमंत्री

    ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, PA Media

    कंजरवेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है.

    इस आमंत्रण के बाद ऋषि सुनक औपचारिक रूप से ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. इस साल प्रधानमंत्री बनने वाले वे तीसरे व्यक्ति हैं.

    ऋषि सुनक, 200 सालों के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री के रूप में डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश करेंगे.

    ऋषि सनक की किंग चार्ल्स के साथ मुलाकात बकिंघम पैलेस के कमरा नंबर 1844 में हुई, जहां उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था.

  18. Surya Grahan 2022 Live: Solar Eclipse या सूर्य ग्रहण देखें लाइव

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  19. ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति के पास इंफ़ोसिस के कितने शेयर हैं और उन्होंने कितने पैसे कमाए?

    अक्षता मूर्ति

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, ऋषि सुनक के साथ अक्षता मूर्ति

    ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भारतीय आईटी कंपनी इंफ़ोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं.

    अक्षता मूर्ति की इंफोसिस में 0.93 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत लगभग 72 करोड़ डॉलर है.

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक अक्षता मूर्ति के पास सितंबर 2022 तिमाही के अंत तक इंफोसिस कंपनी में 0.93 प्रतिशत हिस्सेदारी के 3 करोड़ 89 लाख 57 हजार 96 इक्विटी शेयर हैं.

    इंफोसिस ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 31 मई को प्रति शेयर 16 रुपये फाइनल डिविडेंड दिया था. वहीं इस साल के लिए कंपनी के स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार इस महीने फर्म ने 16.5 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है.

    दोनों डिवेडेंट मिलकर प्रति शेयर 32.5 रुपये होते हैं, यानी अक्षता मूर्ति के शेयर्स पर 126.61 करोड़ का डिविडेंड बनता है. साल 2022 में उन्होंने इंफोसिस से डिविडेंड के रूप में 125 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

    इस साल 31 मई को 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए ₹16 प्रति शेयर अंतिम लाभांश का भुगतान किया। चालू वर्ष के लिए, कंपनी के स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, इस महीने फर्म ने ₹16.5 के अंतरिम लाभांश की घोषणा की। दो लाभांशों का कुल योग ₹32.5 प्रति शेयर या अक्षता के लिए ₹126.61 करोड़ था। इसलिए, उसने 2022 में इंफोसिस से लाभांश आय में 125 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

    ऋषि सुनक जहां एक ब्रिटिश नागरिक हैं, वहीं उनकी पत्नी अक्षता एक भारतीय नागरिक हैं. अक्षता का नॉन डोमिसाइल स्टेट्स उन्हें ब्रिटेन में टैक्स जमा किए बिना विदेशों में 15 साल की अवधि तक पैसा कमाने की अनुमति देता है. इसे लेकर सुनक परिवार को कई मुश्किल सवालों का सामना भी करना पड़ा है.

    अक्षता मूर्ति का जन्म कर्नाटक के हुबली में हुआ है. उन्होंने स्कूली शिक्षा बेंगलुरु में ली है. उन्होंने लॉस एंजिल्स से फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा किया है.

    उन्होंने कुछ दिन डेलॉइट और यूनिलीवर में भी काम किया है, जिसके बाद वे स्टैनफोर्ड में एमबीए करने के लिए चली गईं जहां उनकी मुलाकात ऋषि सुनक से हुई. दोनों ने साल 2009 में शादी की.

    सुनक दंपति के दो बच्चे हैं, एक का नाम कृष्णा है और दूसरे का अनुष्का.

  20. ऋषि सुनक की हिन्दू पहचान को लेकर विदेशी मीडिया में इतनी चर्चा क्यों