ममता ने कहा, बंगाल में ईडी और सीबीआई की सक्रियता के लिए मोदी ज़िम्मेदार नहीं

ममता बनर्जी ने कहा है कि वह बंगाल में ईडी और सीबीआई की सक्रियता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज़िम्मेदार ठहराने के लिए तैयार नहीं है.

लाइव कवरेज

ब्रजेश मिश्र and दीपक मंडल

  1. पश्चिम बंगाल: शिक्षक भर्ती घोटाले में एसएससी के पूर्व अध्यक्ष गिरफ़्तार

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    सुबीरेश भट्टाचार्य

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    इमेज कैप्शन, सुबीरेश भट्टाचार्य

    पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार शाम को स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व अध्यक्ष सुबीरेश भट्टाचार्य को गिरफ़्तार कर लिया.

    भट्टाचार्य को इस मामले में पूछताछ के लिए निज़ाम पैलेस स्थित सीबीआई के दफ्तर में बुलाया गया था. लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं होने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने उनको गिरफ़्तार कर लिया. उनको मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

    सीबीआई सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. सुबीरेश फिलहाल सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर हैं. बीते दिनों सीबीआई ने जब कोलकाता में उनका फ्लैट सील किया था तब उन्होंने दावा किया था कि उनके कार्यकाल में स्कूल सेवा आयोग के जरिए शिक्षकों की नियुक्ति में कोई घोटाला नहीं हुआ है.

    यहां इस बात का ज़िक्र प्रासंगिक है कि कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर घोटाले की जांच के लिए गठित बाग समिति की रिपोर्ट में भी सुबीरेश के नाम का ज़िक्र था. वो वर्ष 2014 से 2018 के दौरान एसएससी के अध्यक्ष थे.

    सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सुबीरेश को फ़िलहाल निज़ाम पैलेस में रखा गया है. इस मामले में पहले गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, एसएससी की सलाहकार समिति के प्रमुख शांति प्रसाद सिंह और माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली को भी वहीं रखा गया है.

  2. ममता ने कहा, बंगाल में ईडी और सीबीआई की सक्रियता के लिए मोदी ज़िम्मेदार नहीं

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह प. बंगाल में ईडी और सीबीआई की सक्रियता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज़िम्मेदार ठहराने के लिए तैयार नहीं है.

    सोमवार को विधानसभा में उन्होंने कहा कि सीबीआई अब प्रधानमंत्री दफ्तर के अधीन नहीं है. यह गृह मंत्रालय के अधीन है.

    मुख्यमंत्री ने कहा, “कोलकाता में ईडी ने 21 ठिकानों पर छापेमारी की है. एक महीने में ईडी और सीबीआई ने 108 मामले दर्ज किए हैं. मुझे भरोसा नहीं है कि नरेंद्र मोदी ऐसा कर रहे हैं.”

    उन्होंने नाम नहीं लिए बिना इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को ज़िम्मेदार ठहराया. इससे पहले राज्य में ईडी और सीबीआई की अतिसक्रियता के विरोध में सदन में एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया.

    मुख्यमंत्री ने साफ़ किया कि उनको सीबीआई की जांच पर आपत्ति नहीं है. लेकिन यह जांच निष्पक्ष होनी चाहिए.

    उन्होंने कहा, ''मैं सीबीआई को खराब नहीं मानती. वह तटस्थ होकर जांच करे. लेकिन बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता के पीछे केंद्र और स्थानीय भाजपा नेताओं की योजना के तहत ही बंगाल में केंद्रीय एजेंसियां अति सक्रियता दिखा रही हैं.''

    हाल में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ ममता की मुलाकात के बाद विपक्षी दलों ने 'मोदी-दीदी' सेटिंग का आरोप लगाते हुए ममता पर हमले किए हैं. अब सोमवार को मोदी के प्रति ममता के सुर में नरमी के बाद इस आरोप को और बल मिलने का अंदेशा है.

  3. जापान में 90 लाख लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर

    जापान

    इमेज स्रोत, Reuters

    जापान अब तक के सबसे बड़े समुद्री तूफ़ान का सामना कर रहा है.

    तूफ़ान के ख़तरे को देखते हुए वहां 90 लाख़ लोगों से घर खाली करने को कहा गया है.

    नानमाडोल तूफ़ान की वजह से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि क़रीब 90 लोग घायल हुए हैं.

    इस तूफ़ान ने रविवार सुबह जापानी के सबसे दक्षिणी द्वीप क्यूशु में दस्तक दी.

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक़ यह तूफ़ान अगले कुछ दिनों में जापान के प्रमुख द्वीप होंशू से होकर गुज़रेगा. तूफ़ान के ख़तरे को देखते हुए हज़ारों लोगों ने रविवार की रात आपातकालीन राहत शिविरों में गुज़ारी है.

    लाखों घरों में बिजली गुल

    यहां क़रीब साढ़े तीन लाख घर अंधेरे में डूबे हुए हैं.

    जापान में फ़िलहाल ट्रांसपोर्ट और व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित है. इस तूफ़ान की वजह से जापान में भारी बाढ़ और भू-स्खलन का भी ख़तरा है.

    नानमाडोल की वजह से 234 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवाएं चली हैं और कुछ इलाक़ों में 24 घंटे में 400 मिमी तक बारिश की आशंका जताई गई है.

    जनजीवन अस्त व्यस्त

    इस तूफ़ान की वजह से बुलेट ट्रेन की सेवाएं, फ़ेरी और सैंकड़ों फ़्लाइट्स को रद्द रखा गया है.

    देश में कई दुकानें और दूसरे व्यवसायों को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही सामानों को बचाने के लिए उन्हें रेत की बोरियों से घेर दिया गया है.

    भूस्खलन

    इमेज स्रोत, Reuters

    रविवार सुबह इस तूफ़ान की वजह से जापान के दक्षिण की तरफ मौजूद शहर कागोशिमा में भू- स्खलन भी हुआ है. जबकि क्यूशु नदी के किनारे टूट कर पानी में समा गए हैं.

    जापान के सरकारी चैनल एनएचके ने कहा है कि एक कार के पानी में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक लापता है. एनएचके मुताबिक़ तूफ़ान की वजह से 87 लोग घायल हुए हैं.

  4. राजनाथ सिंह ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

    राजनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, EPA

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल सीसी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान सीसी ने भारत और मिस्र के ऐतिहासिक संबंधों की चर्चा की.

    उन्होंने कहा, '' दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध बेहतरीन हैं. मुताबिक यह संबंध नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. दोनों देशों के बीच रक्षा समझौता एक बड़ी उपलब्धि है. ''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और मजबूत करने पर जोर दिया गया.

    दोनों देशों के सेनाओं के बीच संयुक्त ट्रेनिंग, रक्षा सहयोग और सैनिक साज़ोसामान के रखरखाव से जुड़े क्षेत्र में मिल कर काम करने पर चर्चा हुई. रक्षा मंत्री ने चरमपंथ के ख़िलाफ़ मिस्र के मज़बूत रुख की भी तारीफ की.

  5. चीनी अधिकारी की किस सलाह पर हुआ विवाद?

    चीन के सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के महामारी रोग विशेषज्ञ वू ज़ुनयो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि चीनी लोग किसी भी विदेशी के संपर्क में आने से बचें.

    यह चेतावनी चीन में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आने के बाद जारी की गई है.

    सोशल मीडिया साइट विबो पर एक पोस्ट में चीन के सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के महामारी रोग विशेषज्ञ वू ज़ुनयो ने सलाह दी है कि लोग विदेशियों को छूने या उनके संपर्क में आने बचें.

    इस पोस्ट को लेकर अब एक विवाद खड़ा हो गया है और इसे नस्लभेदी माना जा रहा है.

    विवाद बढ़ने के बाद इस पोस्ट पर आए कमेंट्स को अब लोग मूल पोस्ट पर नहीं देख पा रहे हैं.

    क्या दी थी सलाह

    वू जुनयो ने शनिवार को अपनी विबो पोस्ट पर दो सलाह दी थी. मंकीपॉक्स के संक्रमण को फैलने से रोकने और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए लोग विदेशियों को स्किन-टू-स्किन संपर्क में न आएं.

    इसके अलावा उन्होंने बीते तीन हफ़्ते में विदेश के लौटे लोगों और अजनबियों से भी दूर रहने की सलाह दी थी.

    वू ज़ुनयो ने यह पोस्ट चीन के चोंघिंग प्रांत के दक्षिणी शहर में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आने के बाद डाली थी. अभी यह साफ़ नहीं है कि मंकीपॉक्स से संक्रमित यह व्यक्ति चीन का है या किसी और मुल़्क का.

    वू ज़ुनयो की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था.

    बड़ी संख्या में लोगों ने इस तरह की पोस्ट की आलोचना भी की है. इस पर एक यूज़र ने कंमेंट किया है, "महामारी की शुरुआत में ही ऐसा कहना बहुत ही ग़लत है कि चीन के लोगों को वायरस का संक्रमण नहीं हो सकता है और ख़तरा केवल दूसरे देश के लोगों से है."

  6. 19 सितंबर का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए भाजपा में शामिल, पार्टी का भी किया विलय

    अमरिंदर सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए. इसके साथ ही अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC)का भी भाजपा में विलय कर दिया.

    भाजपा में शामिल होने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह देशहित का ध्यान रखने वाली पार्टी में शामिल होने का सही वक्त है.

    उन्होंने कहा, ''पंजाब सीमा से सटा राज्य है. पाकिस्तान से हमारे रिश्ते खराब हो रहा हैं.यहां ड्रोन आते हैं ताकि पंजाब में अराजकता फैले. चीन भी यहां से ज्यादा दूर नहीं है. इसलिए हमारा फर्ज है कि हम अपने राज्य और देश की रक्षा करें.''

    भाजपा ज्वाइन करने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात की.

    करीब एक महीने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की थी. इन मुलाक़ातों के साथ ही कैप्टन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं.

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले साल नवजोत सिंह सिद्धू के मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मतभेद और टकराव के बाद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था. उसके बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से पार्टी बनाई थी.

    इसी साल हुए चुनाव में अमरिंदर सिंह की पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा. हालांकि उनकी पार्टी से एक भी उम्मीदवार नहीं जीता. खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पटियाला से चुनाव हार गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. तालिबान ने बंधक बनाए गए अमेरिकी इंजीनियर को छोड़ा, बदले में तालिबान समर्थक की रिहाई

    मार्क फ्रेरिक

    तालिबान ने 2020 में बंधक बनाए गए एक अमेरिकी इंजीनियर को छोड़ दिया है. इंजीनियर मार्क फ्रेरिक को अमेरिकी जेल में बंद एक अफ़गानी नेता की रिहाई के बदले छोड़ा गया है. रिहा किए गए अफ़गानी नेता बशीर नूरज़ई के तालिबान से संबंध रहे हैं.

    नूरज़ई ड्रग्स के अवैध कारोबार के आरोप में अमेरिकी जेल में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे थे. फ्रेरिक 60 साल के हैं. तालिबान के दोबारा सत्ता में आने से एक साल पहले उनका अपहरण कर लिया गया था. वह पिछले दस साल अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में बतौर इंजीनियर काम कर रहे थे.

    नौसेना में काम कर चुके फ्रेरिक का अपहरण तालिबान और यूएस के बीच संबंध सुधारने की राह में एक बड़ा रोड़ा था. इस साल जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि तालिबान को फ्रेरिक को तुरंत रिहा कर देना चाहिए. अगर तालिबान को मान्यता चाहिए तो उसे पहले यह काम करना होगा. अगर वो ऐसा नहीं करेगा तो इसकी उम्मीद ना करे.

    बशीर नूरजई

    इमेज स्रोत, AFP

    इस बीच, बशीर नूरज़ई का राजधानी अफ़ग़ानिस्तान में ज़ोरदार स्वागत हुआ. तालिबान लड़ाकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया. नूरज़ई ने कहा, '' मेरी रिहाई अमेरिका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच बेहतर संबंध बनाने में मदद करेगी. ''

    नूरजई तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के नज़दीकी सहयोगी और दोस्त रहे हैं.

    1990 में तालिबान सरकार के लिए पैसा इकट्ठा करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

  9. शशि थरूर ने सोनिया से की मुलाकात, क्या था मकसद?

    शशि थरूर

    इमेज स्रोत, TWITTER

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी में सुधार की एक याचिका को अपना समर्थन देने के बाद अध्यक्ष सोनिया से गांधी से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं.

    हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि वह अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं. तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने पार्टी के युवा सदस्यों की याचिका का ट्विटर पर समर्थन किया है.

    इस याचिका में पार्टी कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन याचिका के संबंध में शशि थरूर ने लिखा, ''मैं इस याचिका का स्वागत करता हूं जिसे कांग्रेस के युवा सदस्यों के एक समूह द्वारा पार्टी में रचनात्मक सुधारों की मांग करते हुए प्रसारित किया जा रहा है. इसमें अब तक 650 से ज़्यादा हस्ताक्षर हो चुके हैं. मुझे इसका समर्थन करने और इसके आगे बढ़ने में खुशी हो रही है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस ऑनलाइन याचिका में पार्टी को मज़बूत करने के लिए कदम उठाने संबंधी बातें कही गई हैं.

    ऑनलाइन याचिका में कहा गया है, ‘‘हम कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार से अपील करते हैं कि वह यह संकल्प ले कि ब्लॉक कमेटी से लेकर कांग्रेस कार्य समिति तक, पार्टी के सभी सदस्यों को वह साथ लेकर चलेगा और पदभार ग्रहण करने के 100 दिनों के भीतर उदयपुर नवसंकल्प को पूरी तरह लागू करेगा.’’

    शशि थरूर के अलावा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, बॉक्सर विजेंदर, मध्य प्रदेश के नए कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल और झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने सोनिया गांधी से मुलाकात की.

  10. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पुरानी पेंशन योजना की बहाली के पक्ष में

    भगवंत मान

    इमेज स्रोत, PRAKASH SINGH/AFP VIA GETTY IMAGES

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवात मान ने एक ट्वीट कर कहा है कि उनकी सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करने पर विचार कर रही है. इसके लिए उन्होंने मुख्य सचिव से पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर व्यावहारिक पहलुओं का अध्ययन करने के लिए कहा गया है.

    भगवंत मान ने लिखा कि उनकी सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.

    भगवंत मान का ये ट्वीट ऐसे समय में आया है जब देश के कई हिस्सों में कर्मचारी 2004 तक लागू पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग कर रहे है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मान सरकार के फै़सले की तारीफ़ की है.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, '' ज़बरदस्त फै़सला. पूरे देश में सभी सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने के पक्ष में हैं. ''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  11. संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पात्रा चॉल केस में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. राउत की ज़मानत याचिका पर अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को कोर्ट के निर्देश पर ई़डी के अफसरों ने संजय राउत को चार्जशीट की कॉपी सौंप दी. दो दिन पहले ईडी ने संजय राउत की ज़मानत याचिका का विरोध किया था.

    ईडी का कहना है कि राउत ने पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अहम भूमिका निभाई है.

    पात्रा चॉल

    इमेज स्रोत, BBC / SHARDUL KADAM

    क्या है पात्रा चॉल घोटाला?

    महाराष्ट्र आवासीय और क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (महाडा) ने 2008 में पात्रा चॉल को दोबारा विकसित करने के लिए एचडीआईएल से जुड़ी कंपनी गुरु आशीष कंस्ट्रेक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा था. निविदा के मुताबिक कंस्ट्रक्शन कंपनी को 672 फ्लैट बनाने थे और कुछ फ्लैट उसे महाडा को भी देने थे.

    बाकी बची जमीन वह निजी डेवलपर्स को बेच सकती थी. लेकिन 14 साल बाद भी किराएदारों को एक फ्लैट नहीं मिला क्योंकि कंपनी ने पात्रा चॉल को डेवलप नहीं किया. आरोप है कि उसने सारी ज़मीन को दूसरे बिल्डरों को करोड़ों रुपये में बेच दी.

  12. योगी आदित्यनाथ के नाम पर बना मंदिर तो अखिलेश ने किया तंज, क्या कहा?

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर बने मंदिर पर टिप्पणी की है.

    अखिलेश यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट का हवाला देकर कहा है,'' ये तो उनसे दो कदम आगे निकले...अब सवाल ये है कि पहले कौन?

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ के नाम पर बनाए गए मंदिर की तस्वीरें साझा की गई हैं. इसमें एक व्यक्ति उनकी मूर्ति के सामने आरती कर रहा है.

    एएनआई के मुताबिक योगी आदित्यनाथ का यह मंदिर अयोध्या में भरतकुंड के नज़दीक मौर्या का पूरवा गांव में बनाया गया है. इस मंदिर में उनकी प्रतिमा है और उन्हें भगवान के तौर पर दिखाया गया है. इस मंदिर में हर दिन शाम को आरती होती है.

    देश के कई हिस्सों में राजनीतिक नेताओं और सेलिब्रिटीज़ के मंदिर बने हैं. चेन्नई में तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमजी रामचंद्रन का मंदिर है. अभिनेत्री खुशबू के प्रशंसकों ने उनका भी मंदिर बनाया है.

  13. कश्मीरी पंडित की हत्या की जांच के लिए दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को लेकर दायर एक याचिका की सुनवाई से इनकार कर दिया है.

    यह याचिका आशुतोष टपलू ने अपने पिता टीकालाल टपलू की निर्मम हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए दायर की थी.

    शीर्ष कोर्ट ने टपलू से कहा कि वे यह मांग उपयुक्त मंच पर करें

    सुप्रीम कोर्ट दो जजों की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि आशुतोष टपलू कानून में मौजूद दूसरे विकल्प देख सकते हैं.

    सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा, ‘‘ हमने पहले भी हमने ऐसी ही एक याचिका खारिज की है. माफ़ कीजिए. ’’

    आशुतोष टपलू के पिता टीका लाल टपलू की साल 1990 में जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ़) ने हत्या कर दी थी.

    याचिकाकर्ता ने कहा था कि 32 साल बीत गए हैं, परिवार को यह भी नहीं पता कि मामले में किस तरह की जांच हुई.

    परिवार को एफआईआर की कॉपी तक नहीं मिली.

    याचिकाकर्ता ने 1984 सिख नरसंहार के तीन दशक बाद जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित एसआईटी का भी हवाला दिया और टपलू की हत्या की एसआईटी जांच की मांग की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. विवादित टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ अलीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज

      • Author, शहबाज़ अनवर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से
    यति नरसिम्हानंद

    इमेज स्रोत, VIDEO SCREENGRAB

    विवादित टिप्पणियां करने के लिए अक्सर विवादों में रहने वाले जूना पीठ के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरि के ख़िलाफ अब अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज हुई है.

    उनके अलावा दो आयोजकों के नाम भी इस रिपोर्ट में शामिल किए गए हैं.

    अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बीबीसी से कहा, "रविवार शाम को यति नरसिंहानंद के अलावा दो आयोजकों के ख़िलाफ़ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है. यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने जो बयान दिया है, उसकी जांच करवाई जा रही है. इस बयान को विवेचना शामिल कराया जाएगा.”

    “जो बात सामने आ रही है उसमें उन्होंने एक संस्थान के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. जिस कार्यक्रम में वह शिरकत करने पहुंचे थे, उसकी भी अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए दो आयोजकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है. रिपोर्ट 188/295a/298/505(2)/506 धाराओं में दर्ज की गई है."

    क्या कहा है वीडियो में?

    अलीगढ़ का थाना

    इमेज स्रोत, SHAHBAZ ANWAR/BBC

    दरअसल, यति नरसिंहानंद गिरि रविवार को अलीगढ़ में भागवत महापुराण कथा कार्यक्रम में गए थे.

    यहां मीडिया से मुख़ातिब होते हुए उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विवादित बयान दिया.

    इस बारे में मीडिया में इस कथित बयान का वीडियो जब प्रसारित हुआ तो लोगों ने नाराज़गी जताई.

    उस वीडियो में यति नरसिंहानंद कह रहे हैं, "ये तो इस्लाम का सबसे बड़ा गढ़ है. ये वो गढ़ है जहां से भारत विभाजन की नींव रखी गई थी. जो हाल मदरसों का है, इसको भी बिल्कुल उड़ा देना चाहिए. इसमें जितने भी लोग रहते हैं, उन्हें डिटेंशन सेंटर में भेजकर, जहां उनके दिमाग़ का इलाज हो सके, वहां भेजकर इस पूरी बिल्डिंग को ध्वस्त कर देना चाहिए, बमों से उड़ा देना चाहिए."

    कौन हैं यति नरसिंहानंद

    यति नरसिंहानंद ग़ाज़ियाबाद ज़िले के डासना क़स्बे में देवी मंदिर के 'पीठाधीश' हैं और अब जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर भी हैं.

    ये वही देवी मंदिर है, जिसके गेट के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- यहाँ मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है.

  15. सत्येंद्र जैन मामले की सुनवाई में कोर्ट ने लगाई रोक, सभी अभियुक्तों को नोटिस जारी

    दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य के ख़िलाफ़ दायर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्रायल और जमानत को लेकर हो रही सुनवाई पर रोक लगा दी है.

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सत्येंद्र जैन के ख़िलाफ़ मामले को दूसरे जज को ट्रांसफर करने की अपील की थी.

    राउज़ एवेन्यू कोर्ट में ज़िला जज ने केस ट्रांसफर करने की प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर सभी अभियुक्तों को नोटिस जारी किया है.

    कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर दी है.

    सत्येंद्र जैन

    इमेज स्रोत, ANI

    क्या है पूरा मामला?

    ईडी ने सत्येंद्र जैन के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान जैन और उनके दो सहयोगियों के घर से भारी मात्रा में कैश और सोने के सिक्के जब्त करने का दावा किया गया.

    ईडी ने सत्येंद्र जैन को हवाला लेन-देन से जुड़े एक मामले के सिलसिले में गिरफ़्तार किया गया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, हवाला लेन-देन का ये मामला कोलकाता की एक कंपनी से जुड़ा है.

    सीबीआई ने सत्येंद्र जैन के ख़िलाफ़ 25 अगस्त, 2017 को पैसे के अवैध लेन-देन का मामला दर्ज किया था. इसी एफ़आईआर के आधार पर ईडी ने भी जैन के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया था. साल 2018 में ईडी ने इस केस के सिलसिले में उनसे पूछताछ भी की थी.

    ईडी का आरोप है कि सत्येंद्र जैन अपनी शेयर होल्डिंग वाली इन चार कंपनियों में निवेश किए गए पैसे का स्रोत नहीं बता सके.

    दिल्ली के गृह और स्वास्थ्य विभाग के अलावा सत्येंद्र जैन के पास ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग, उद्योग, शहरी विकास, बाढ़ और सिंचाई और जल संसाधन जैसे विभागों की जिम्मेदारी है.

  16. उत्तर प्रदेश: सपा का विधानसभा तक पैदल मार्च, पुलिस ने रास्ते में रोका

    समाजवादी पार्टी

    इमेज स्रोत, Twitter/samajwadiparty

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार होने की संभावना है. समाजवादी पार्टी योगी सरकार की नीतियों के विरोध में विधानसभा का घेराव कर रही है.

    लखनऊ में सपा विधायक और कार्यकर्ता पार्टी, कार्यालय से विधानसभा तक पैदल मार्च कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी (एसपी) का ये पैदल मार्च महंगाई और बेरोज़गारी के विरोध में है.

    हालांकि लखनऊ में पुलिस ने मार्च कर रहे सपा नेताओं को रोक लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष मोर्डिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि ‘उन्होंने (सपा) मार्च की अनुमति नहीं ली. फिर भी हमने उनके लिए एक रास्ता तय कर दिया था जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति ना बने. लेकिन उन्होंने वो रास्ता लेने से मना कर दिया. हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है इसलिए उन्हें यहां पर रोक लिया गया है. अगर वो तय किया गया रास्ता ले लेते तो समस्या नहीं होती.’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    CM योगी ने कसा तंज

    सपा के विरोध प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तंज कसा है.

    उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से कानून व्यवस्था का पालन करने की उम्मीद ही नहीं की जा सकती.

    सीएम योगी ने कहा ‘अगर कोई पार्टी लोकतांत्रिक ढंग से सवाल उठाती है तो उसमें कोई नुकसान नहीं है. समाजवादी पार्टी किसी भी प्रदर्शन के लिए अनुमति लेनी चाहिए जिससे किसी को परेशानी ना हो. लेकिन सपा के नेताओं से कानून व्यवस्था के पालन की उम्मीद करना बेकार है.’

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा का विरोध प्रदर्शन आम आदमी के फायदे के लिए नहीं है.

    उन्होंने कहा, ‘अगर वे चर्चा करना चाहते हैं तो वे इसके लिए विधानसभा में करें. हमारी सरकार चर्चाओं के लिए तैयार है. सपा के पास अब कोई काम नहीं है. ऐसे विरोध प्रदर्शन से सिर्फ लोगों को परेशानी होगी.’

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

    उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा है. किसान सूखा और महंगाई से परेशान है.

    अखिलेश यादव ने कहा, ''जिस तरह उत्तर प्रदेश में लगातार सड़कें जर्जर हैं, किसान इस मौसम में जलभराव से परेशान… कुछ जगहों में बाढ़ और कुछ में सूखा, पर किसानों को कोई राहत नहीं है. वहीं बड़े पैमाने पर जानवर बीमारी से मर रहे हैं. लंपी वायरस के कारण हज़ारों गायों की जान गई है. सरकार ने कोई मदद नहीं की. ये डबल इंजन की सरकार, इसमें लगातार महंगाई बढ़ी है. कानून व्यवस्था कभी इतनी बर्बाद नहीं हुई. भ्रष्टाचार चरम सीमा है.''

  17. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी: वायरल वीडियो की कथित घटना के बाद अब क्या हो रहा है?

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

    इमेज स्रोत, ANI

    छात्राओं के कथित बाथरूम वीडियो लीक होने के आरोप के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को 24 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कुछ स्टूडेंट्स कैंपस छोड़कर घर जा रहे हैं.

    आपत्तिजनक वीडियो लीक होने के मामले में स्टूडेंट्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

    पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है और एक अन्य शख्स को हिरासत में लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ‘आत्महत्या करने वाली बात झूठी है'

    डीआईजी जीएस भुल्लर ने रविवार देर रात प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से बात की. उन्होंने छात्रों से कहा कि वो पुलिस पर भरोसा रखें और मामले में कानूनी प्रक्रिया चल रही है.

    उन्होंने कहा, ‘हम आप के पास आते रहेंगे. हम पर भरोसा रखिए.’

    डीआईजी भुल्लर ने कहा कि शुरुआत में इस मामले में सही ढंग से बातचीत नहीं हुई जिससे भ्रम की स्थिति बन गई, अब इसे दूर करने की कोशिश हो रही है.

    मोहाली के डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार ने बताया कि कैंपस में किसी के आत्महत्या की कोशिश जैसा मामला सामने नहीं आया है.

    उन्होंने कहा, ‘आत्महत्या करने वाली बात झूठी है. इसकी अफ़वाह फैलाई गई थी.’

    इस मामले में पुलिस ने शिमला के रहने वाले सनी मेहता को गिरफ़्तार किया है. एक अन्य शख़्स रंकज वर्मा को भी हिरासत में लिया गया है. इन दोनों को शिमला पुलिस ने पकड़ा था और पंजाब पुलिस को सौंप दिया.

  18. किर्गिज़स्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर संघर्ष में सौ की मौत, क्या है विवाद?

    किर्गिज़स्तान-ताजिकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    किर्गिज़स्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर हो रही झड़पों में अब तक 94 लोगों की जान चली गई है.

    मध्य एशिया के इन दोनों देशों के बीच झड़पें बुधवार से जारी थीं. शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच युद्धविमराम की घोषणा हुई थी.

    इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमाओं पर संघर्ष होता रहता है क्योंकि दोनों अपनी सरहदों के बारे में अलग-अलग राय रखते हैं.

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों से अपने मतभेद शांतिपूर्वक तरीके सुलझाने की अपील की है.

    ताजिकिस्तान और किर्गिज़स्तान के बीच एक हज़ार किलोमीटर का बॉर्डर है. इसमें से एक तिहाई पर दोनों देश सहमत नहीं हैं.

    साल 2021 में भी दोनों देशों के बीच ऐसे ही संघर्ष छिड़ा था जिसमें करीब 50 लोग मारे गए थे. लेकिन हाल के दिनों में शुरू हुई हिंसा में क़रीब सौ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

    रविवार को किर्गिज़स्तान ने 13 और मौतों की पुष्टि की है. अधिकारियों ने बताया है कि अब तक उनके देश के 59 लोग मारे जा चुके हैं. ये भी बताया गया है कि सौ से अधिक लोग घायल भी हैं.

    उधर ताजिकिस्तान ने कहा है कि उसके 35 नागरिक मारे जा चुके हैं और कम से कम 20 अन्य घायल हैं. अंतरराष्ट्रीय दबाव की वजह से दोनों देशों ने शुक्रवार को युद्धविराम की घोषणा की थी.

  19. ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से डील के लिए रखी एक शर्त, क्या कहा?

    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी

    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रइसी ने कहा है कि अगर अमेरिका इस बात की गारंटी दे कि वो परमाणु समझौते से फिर पीछे नहीं हटेगा तभी वो बात आगे बढ़ाएंगे.

    सीबीएस न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘‘अगर ये अच्छी और उचित डील हुई तो हम ज़रूर समझौते तक पहुंचेंगे. ये बरकरार रहना चाहिए. लेकिन इसकी गारंटी होनी चाहिए. अगर पहले गारंटी होती तो अमेरिका इस समझौते से पीछे नहीं हटता.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका ने अपना वादा तोड़ा है. यह उनका एकतरफा फ़ैसला था. अब किसी तरह के वादे करना बेकार है. हम अमेरिकियों पर भरोसा नहीं कर सकते क्योंकि हम उनका बर्ताव पहले ही देख चुके हैं. इसलिए अगर वो गारंटी नहीं देते तो हम भरोसा नहीं कर सकते.’’

    ‘‘ये ईरान की जनता के साथ अत्याचार है''

    रइसी ने इस बात पर नाराज़गी जताई कि जो बाइडन ने राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में लगाए गए प्रतिबंधों को जारी रखा. उन्होंने कहा कि वो दोनों प्रशासनों में फर्क देखते हैं.

    उन्होंने कहा, ‘‘ये ईरान की जनता के साथ अत्याचार है. हमारे लिए यह ज़रूरी है कि प्रतिबंध हटाए जाएं. वे दावा करते हैं कि वो ट्रंप प्रशासन से अलग हैं, और ये बात उन्होंने हमें भेजे संदेश में कही. लेकिन हकीकत में हमें कोई बदलाव नहीं दिखा.’’

    रईसी ने कहा कि न वो चाहते हैं और न उन्हें उम्मीद है कि वो जो बाइडन से इस सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र आम सभा के सत्र में मिलेंगे.

    उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ये मुलाक़ात होगी. मुझे नहीं लगता कि उनसे मुलाक़ात या बातचीत से कोई फायदा होगा.’

  20. बाइडन ने कहा - चीन ने ताइवान पर हमला किया तो अमेरिका करेगा हिफ़ाज़त

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा कि ताइवान पर चीन के हमले की स्थिति में अमेरिकी सेनाएं उसका बचाव करेंगी.

    सीबीएस को दिए एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया था कि क्या अमेरिकी सेनाएं हमले की स्थिति में ताइवान का बचाव करेंगी, जिसे चीन स्वघोषित तौर पर अपना हिस्सा मानता है.

    इस पर बाइडन ने कहा, ‘हां ज़रूर. अगर उस पर अप्रत्याशित हमला होता है.’

    इस इंटरव्यू में जो बाइडन ने ताइवान को लेकर लंबे समय से चली आ रही अमेरिका की नीति से अलग बयान दिया है. लेकिन ताइवान के समर्थन में सेना भेजने को लेकर उनका बयान पहले की तुलना में काफ़ी स्पष्ट है.

    हालांकि इस बारे में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता से जब सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने पहले भी यह कहा है. इस साल टोक्यो में भी. उन्होंने तब यह स्पष्ट किया था कि ताइवान को लेकर उनकी नीति बदली नहीं है. वो सच बरकरार है.’’