सनराइजर्स हैदराबाद ने बदला कोच, इस पूर्व क्रिकेटर को मिली ज़िम्मेदारी

आईपीएल 2023 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कोच में बदलाव किया गया है. बताया जा रहा है कि मैनेजमेंट और टॉम मूडी की सहमति से ये बदलाव हुआ है

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिनव गोयल

  1. झारखंड में आए राजनीतिक संकट के बीच दिल्ली पहुंचे राज्यपाल रमेश बैस

    राज्यपाल रमेश

    इमेज स्रोत, TWITTER/@JHAR_GOVERNOR

    इमेज कैप्शन, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस

    झारखंड में आए राजनीतिक संकट के बीच राज्यपाल रमेश बैस आज दिल्ली आ गए हैं.

    एक दिन पहले ही झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और आरजेडी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की थी. विधायकों ने उनके कार्यालय की गतिविधियों पर सवाल उठाए थे.

    यूपीए विधायकों और नेताओं ने कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द किए जाने की कथित खबरों को लेकर राजभवन की चुप्पी संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा कर रही है.

    न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्यपाल को पत्र लिखने वाले विधायक ने कहा, "वे हैरान हैं कि 25 अगस्त के बाद से मीडिया में राज्यपाल के दफ्तर के सोर्सज के हवाला देकर चलाई जा रही हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी को रद्द करने के लिए संविधान के आर्टिकल 192 के तहत चुनाव आयोग से सुझाव ले लिया गया है."

    विधायक ने बताया कि खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि कभी भी हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द की जा सकती है.

    वहीं मुख्यमंत्री ऑफिस ने बयान जारी कर बीजेपी पर चुनाव आयोग की रिपोर्ट ड्राफ्ट करने का आरोप लगाया है.

    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    हेमंत सोरेन पर क्या है आरोप

    हेमंत सोरेन पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री व खनन मंत्री रहते हुए रांची ज़िले की अनगड़ा स्थित पत्थर की एक खान का आवंटन अपने नाम करा लिया. बीजेपी ने इसकी शिकायत राज्यपाल से की थी, जिसे राज्यपाल ने चुनाव आयोग को भेजकर उनका मंतव्य मांगा था.

    यह प्रकरण पिछले फ़रवरी महीने से चल रहा है. इस मामले में लोक जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 9-ए के तहत सुनवाई की जा रही थी.

    यह सुनवाई इसी महीने पूरी की गई है. हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उस माइंस से कोई खनन नहीं कराया और वे अपनी लीज भी सरकार को सरेंडर कर चुके हैं.

    उन्होंने साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के शपथ पत्र में भी इस माइंस का ब्योरा दिया था. उन्होंने इस माइंस के लिए जब आवेदन किया था, तब वे सियासत में नहीं थे.

  2. ग़ुलाम नबी आज़ाद इंटरव्यूः राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए क्या-क्या बोले?

    वीडियो कैप्शन, ग़ुलाम नबी आज़ाद इंटरव्यूः राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए क्या-क्या बोले?

    ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कुछ दिन पहले कांग्रेस से अपना नाता तोड़ दिया.

    उन्होंने पांच पन्नों का लंबा इस्तीफ़े लिखा जिसमें उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली और राहुल गांधी पर जमकर हमला किया.

    ग़ुलाम नबी आज़ाद के साथ बीबीसी संवाददाता विनीत खरे ने ख़ास बातचीत की. वीडियोः देवेश सिंह और दीपक जसरोटिया

  3. पत्रकार पी साईनाथ ने शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु के मठ से मिले पुरस्कार को लौटाया

    वरिष्ठ पत्रकार पी साईनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, वरिष्ठ पत्रकार पी साईनाथ

    वरिष्ठ पत्रकार पी साईनाथ ने कर्नाटक के मुरुगमठ से मिले बासवश्री पुरस्कार को लौटने की घोषणा की है. साल 2017 में पी साईनाथ को मठ ने ये पुरस्कार दिया था. इसके साथ 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई थी.

    कर्नाटक के सबसे ताक़तवर मठों में से एक के प्रमुख डॉ. शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु को पॉक्सो कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. उन पर बच्चों के साथ कथित यौन शोषण का आरोप है.

    पत्रकार पी साईनाथ ने बयान जारी कर कहा कि बच्चों के खिलाफ इस तरह के किसी भी अपराध की निंदा करने के लिए उनके पास पर्याप्त शब्द नहीं है.

    उन्होंने कर्नाटक सरकार से इस मामले में सख्ती से जांच करने की मांग भी की है.

  4. पति और बेटे की मौत के बाद सास ने बहू की कराई शादी

    वीडियो कैप्शन, पति और बेटे की मौत के बाद सास ने बहू की कराई शादी

    गुजरात के राजकोट में इस परिवार की काफी तारीफ हो रही है. बेटे के निधन के बाद उन्होंने अपनी बहू की दोबारा शादी करवाने का फैसला किया. साल 2020 में कोरोना के चलते चंदुभाई कोटाडिया और उनके बेटे सम्राट कोटाडिया की मौत हो गई थी.

    सम्राट अपने पीछे पत्नी एकता और दो बच्चों को छोड़ गए. परिवार को एकता और उनके बच्चों की चिंता सताने लगी. मीताबेन ने एक बेटा गोद लेने का फैसला किया. जिसके साथ वो एकता की दोबारा शादी करवा सकें. महीनों खोजने के बाद उनकी मुलाकात रवि असोडारिया से हुई.

  5. यूएई के दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से की मुलाकात

    विदेश मंत्री एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, @DrSJaishankar

    इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री एस जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की.

    एस जयशंकर ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाने में उनकी भूमिका की सराहना की.

    इससे पहले जयशंकर ने गुरुवार को अबू धाबी में यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ भारत-यूएई संयुक्त आयोग की 14वीं बैठक में हिस्सा लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एस जयशंकर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को यूएई पहुंचे.

    इस यात्रा से पहले 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूएई का दौरा किया था.

    यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. भारत में यूएई का एफडीआई पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ा है. फिलहाल ये 12 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का है.

  6. नेवी के नए और पुराने ध्वज की कहानी, चार बार हुए बदलाव

    भारतीय नौसेना का नया ध्वज

    इमेज स्रोत, Twitter/@IndiannavyMedia

    इमेज कैप्शन, भारतीय नौसेना का नया ध्वज

    भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत (आईएनएस) विक्रांत आज भारतीय नौसेना का हिस्सा बन गया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोच्चि में आईएनएस विक्रांत को देश को समर्पित किया. भारतीय नौसेना का अंग बनते ही विक्रांत के नाम के आगे आईएनएस शब्द जुड़ गया है.

    45 हज़ार टन वजन वाले इस युद्धपोत को 20 हज़ार करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. इसका डेक फुटबॉल के दो मैदान के बराबर है. इस पर एकसाथ 30 फ़ाइटर प्लेन और हेलिकॉप्टर तैनात किए जा सकते हैं.

    इस जहाज को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बनाया गया है. इस जंगी जहाज़ की 76 प्रतिशत चीज़ें भारत में बनी हैं. इन्हें क़रीब 500 भारतीय कंपनियों ने बनाया है.

  7. अफगानिस्तान के हेरात में आत्मघाती हमला, विस्फोट में तालिबान समर्थक मौलवी की मौत

    हमला

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    अफगानिस्तान के हेरात शहर की मस्जिद के बाहर हुए विस्फोट में तालिबान समर्थक एक मौलवी की भी मौत हुई है. इस हमले में कुल 18 लोगों की जान गई है.

    अधिकारियों का कहना है कि मुजीब रहमान अंसारी अपने भाई के साथ मारे गए. वे अफगानिस्तान में तालिबान सरकार का समर्थन करने के लिए जाने जाते थे.

    इस हमले की निंदा करते हुए तालिबान ने इसे भयावह और कायरतापूर्ण बताया है. तालिबान ने कहा कि अभी तक ये साफ नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन है.

    तालिबान के एक प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि दुर्भाग्य से देश के लोकप्रिय मौलवी मुजीब रहमान अंसारी जुमे की नमाज के दौरान कायरतापूर्ण हमले में शहीद हो गए. इस्लामिक अमीरात उनकी शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करता है. घटना के पीछे अपराधियों को उनके इस जघन्य अपराध के लिए सजा दी जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस के मुताबिक मुजीब रहमान अंसारी शुक्रवार दोपहर की नमाज अदा करने के लिए गजरगाह मस्जिद पहुंच रहे थे, तभी एक आत्मघाती हमलावर ने मौलवी का हाथ चूमा और खुद को उड़ा लिया.

    समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार मौलवी मुजीब रहमान ने तालिबान के सत्ता संभालने के बाद कहा ता कि तालिबानी झंडा आसानी से नहीं फहराया गया है और इसे आसानी से नहीं उतारा जाएगा.

    फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन आतंकवादी इस्लामिक स्टेट (आईएस) पहले कई बार उनके लिए धमकी देने वाले वीडियो जारी कर चुका है

  8. BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए

    समाचार

    इमेज स्रोत, JUPITERIMAGES

    नमस्कार.

    उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे और आपका बीता हफ़्ता अच्छा रहा होगा.

    इस दौरान आप शायद व्यस्त भी रहे होंगे और कई ज़रूरी ख़बरें आपसे छूट गई होंगी.

    ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं बीते सप्ताह की कुछ दिलचस्प और अहम ख़बरें, जिन पर शायद आपकी नज़र ना गई हो.

    ये पांच ख़बरें आपने पढ़ लीं तो ये समझिए कि आप पूरी तरह से अपडेटेड हैं.

  9. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 561 अरब डॉलर पर पहुंचा

    अमेरिकी डॉलर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी डॉलर

    भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक अगस्त के आखिरी हफ्ते में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई है. आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार करीब 3 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 561.046 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है.

    इससे एक हफ्ते पहला ये भंडार 6.687 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 564.053 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था.

    फॉरेन करेंसी एसेट और गोल्ड भंडार में गिरावट के कारण 26 अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 561.046 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा.

    हफ्ते में एफसीए में करीब 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद ये 498.645 अरब अमेरिकी डॉलर पर आ गया है.

    वहीं गोल्ड रिजर्व की बात करें तो इसमें 27.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के साथ भारत का गोल्ड रिजर्व 39.643 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है.

  10. एशिया कप 2022: अब कब होगा भारत-पाकिस्तान मुक़ाबला? टूर्नामेंट से जुड़ी बड़ी बातें जानिए

    भारत-पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत, पाकिस्तान समेत एशिया के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अगस्त-सितंबर का महीना ख़ास है. कोरोना की मुश्किलों को झेलकर चार साल बाद एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है.

    ये एशिया कप का 15वां सीजन है, पहले ये श्रीलंका में होना था लेकिन वहां चल रही उथल पुथल को देखते हुए इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन इसकी मेज़बानी श्रीलंका ही कर रहा है.

    आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट से जुड़ी ख़ास बातें:

    एशिया कप में कितनी टीमें और ग्रुप हैं?

    इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

  11. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मदरसों को तोड़े जाने पर क्या है

    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी

    इमेज स्रोत, @hmksrahmani

    इमेज कैप्शन, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी

    उत्तर प्रदेश और असम में मदरसों पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सवाल उठाए हैं.

    बोर्ड के महासचिव मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी ने बयान जारी कर कहा कि मामूली उल्लंघन का बहाना बनाकर यूपी और असम की सरकार मदरसों को ध्वस्त करने का काम कर कर रही है.

    उन्होंने कहा कि जानबूझकर मदरसों और मस्जिदों में काम करने वालों के ऊपर चरमपंथ का आरोप लगाया जा रहा है और बिना सबूत के कार्रवाई की जा रही है. असम में दूसरे राज्यों से आने वाले उलेमाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महासचिव मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी ने कहा कि मदरसों के साथ दोहरा रवैया अपना जा रहा है. गुरुकुल, मठों, धर्मशालाओं और अन्य धार्मिक संस्थानों पर मदरसों जैसी कार्रवाई नहीं की जा रही है.

    उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ कई राज्यों में आरएसएस की विचारधारा मानने वाली पार्टी सत्ता में है, जो मुस्लिमों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कर रही हैं.

    पिछले कुछ दिनों में असम सरकार ने तीन मदरसे ढहाए हैं.

    - 3ृ1 अगस्त को बोंगाईगांव जिले में मरकजुल मा-आरिफ़ कुरियाना मदरसे को ढहाया

    - 29 अगस्त को होउली में जमीउल हुदा एकेडमी के नाम से चल रहे मदरसे को तोड़ दिया गया

    - 4 अगस्त को मोरीगांव में एक मदरसे को तोड़ा गया

  12. वक़्फ़ः क्या होती हैं अल्लाह के नाम की गईं संपत्तियां और क्यों होता है इन पर विवाद

    मस्जिद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कर्नाटक हाईकोर्ट ने हुबली शहर की ईदगाह में गणेश पूजा की इजाज़त दी. इसे लेकर विवाद भी हुआ. कर्नाकट वक़्फ़ बोर्ड का दावा था कि ये ईदगाह मुसलमानों की संपत्ति है और इस पर किसी और धर्म के कार्य की इजाज़त नहीं दी जा सकती.

    लेकिन अपने आदेश में कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा कि ये संपत्ति वक़्फ के रूप में दर्ज नहीं है.

    कोर्ट ने हुबली-धारवाड़ नगर निगम (एचडीएमसी) की ओर से हिंदू संगठनों को ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाने की इजाज़त देने वाले आदेश को बरकरार रखा.

    कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस अशोक एस किनागी ने अपने आदेश में कहा, "इस तथ्य को लेकर कोई विवाद नहीं है कि ये संपत्ति नगर निगम की है."

  13. 02 सितंबर 2022 का दिनभर- पूरा दिन पूरी ख़बर, सुनिए मानसी दाश और अंजुम शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु: पॉक्सो कोर्ट ने पलटा फ़ैसला, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    डॉ. शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, डॉ. शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु

    कर्नाटक के सबसे ताक़तवर मठों में से एक के प्रमुख डॉ. शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु को पॉक्सो कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

    अतिरिक्त न्यायालय ने डॉ. शिवमूर्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मजिस्ट्रेट कोर्ट के फ़ैसले को पलटते हुए उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है.

    दो लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद गुरुवार को गिरफ़्तार किए गए डॉ. शिवमूर्ति को मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुबह 2.45 बजे ही 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फ़ैसला दिया था.

    पीड़ित लड़कियों के आईपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज बयान की प्रति ज़िला प्रशासन को मिलने के बाद शिवमूर्ति को गिरफ्तार किया गया. डॉ. शिवमूर्ति को बीती रात गिरफ़्तार करने समय पुलिस ने उन्हें मठ के पीछे के गेट से बाहर निकाला.

    चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक के परशुराम ने मीडिया को बताया, "कोर्ट ने हमें उनका मेडिकल चेकअप कराने को कहा है."

    स्थानीय डॉक्टर के मुताबिक शिवमूर्ति को मेडिकल चेकअप के लिए सुबह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके ब्लड प्रेशर (बीपी) में कुछ अनियमितता पाई. डॉक्टरों के मुताबिक उनके हार्ट की समस्या भी बढ़ी हुई थी.

    उनके हार्ट की समस्या को लेकर उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में भी एयरलिफ्ट कर के ले जाने की बात भी हो रही थी, लेकिन तब जल्द ही उन्हें सत्र न्यायालय के सामने जमानत की याचिका में पेश होना था.

    इस बीच, इस मामले में अभियुक्त नंबर-2 और मठ के स्कूल में हॉस्टल की वार्डन रश्मि को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

  15. ''ट्रैक्टर चलाया तो ऐसा लगा जैसे मुझे पंख लग गए हों''

    वीडियो कैप्शन, ''ट्रैक्टर चलाया तो ऐसा लगा जैसे मुझे पंख लग गए हों''

    इंद्रा कोई आम महिला नहीं है. अगर आज भी आप भारत के ज़्यादातर गांवों में झांककर देखेंगे तो ट्रैक्टर पर मर्द नज़र आएंगे.

    लेकिन उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में एक गांव ऐसा है, जहां आपको ट्रैक्टर पर एक महिला नज़र आएंगी. ये महिला ना सिर्फ ट्रैक्टर चलाती हैं, बल्कि सारी खेतीबाड़ी संभालती है, जो आम तौर पर पुरुष देखते हैं.

    इसके अलावा जब इंद्रा राजपूत इस बारे में बात करना शुरू करती हैं, तब अहसास होता है कि उनकी सोच बाकी दुनिया से कितनी अलग है. और उनकी हिम्मत अब दूसरों को सीख दे रही है.

  16. असम में मदरसों पर चला बुलडोज़र, असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, असदुद्दीन ओवैसी

    असम में मदरसों को बुलडोजर से गिराए जाने पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम सरकार की निंदा की है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा- असम की हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने मदरसों को सिर्फ़ 12 घंटे का समय दिया था, जबकि वो वहाँ पर तीन साल से था. ऐसे में 260 छात्रों को पूरा दिन पड़ोसियों के साथ रहना पड़ा.

    पिछले कुछ दिनों में असम सरकार ने तीन मदरसे गिराए हैं. दो दिन पहले बुधवार को ही स्थानीय प्रशासन ने बोगांईगाँव ज़िले में मरकजुल मा-आरिफ़ कुरियाना मदरसे को गिराया था.

    इन मदरसों पर सरकार ने जिहादी गतिविधियाँ चलाने का आरोप लगाया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कथित चरमपंथ के जवाब में कार्रवाई

    असम में कथित चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद मदरसों के खिलाफ ये कार्रवाई शुरू गई है.

    इससे पहले 29 अगस्त को होउली में जमीउल हुदा एकेडमी के नाम से चल रहे मदरसे को तोड़ दिया गया था. चार अगस्त को मोरीगांव में भी इसी नाम से चल रहे एक और मदरसे को गिराया गया था.

    पिछले कुछ दिनों से असम में मदरसों को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया था कि राज्य में 800 मदरसे हटा दिए गए हैं.

    उन्होंने कहा था कि अभिभावकों से मदरसों और उन पर पढ़ाए जाने वाले विषयों पर नज़र रखने को कहा गया है.

    उन्होंने कहा था, ''असम इस्लामी कट्टरपंथियों का गढ़ बनता जा रहा है इसमें अब कोई शक नहीं रह गया है. जब आप चरमपंथियों को पांच मॉड्यूल को ध्वस्त कर देते हैं और पाँच बांग्लादेशी नागरिकों का कोई अता-पता नहीं मिलता तब आप स्थिति की गंभीरता समझ सकते हैं.''

    बदरुद्दीन अजमल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ( एआईयूडीएफ) के चीफ़ बदरुद्दीन अजमल

    बदरुद्दीन अजमल ने उठाए सवाल

    मदरसों को बुलडोजर से गिराए जाने पर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ( एआईयूडीएफ) के चीफ़ बदरुद्दीन अजमल ने असम सरकार पर सवाल उठाए थे.

    गुरुवार को उन्होंने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनावों के चलते ये मदरसों और मुस्लिमों पर हमले बढ़ने लगे हैं.

    मदरसा

    इमेज स्रोत, BBC/DILIP SHARMA

    दो तरह के मदरसे

    असम में दो तरह के मदरसे हैं. एक प्रोविंसलाइज़्ड, जो पूरी तरह सरकारी अनुदान से चलते हैं और दूसरा खेराजी, जिसे निजी संगठन चलाते हैं.

    असम सरकार 614 मदरसे चलाती है, जबकि राज्य में क़रीब 900 प्राइवेट मदरसे चल रहे हैं. इसके साथ ही राज्य में लगभग 100 सरकारी-संचालित संस्कृत आश्रम हैं और 500 प्राइवेट केंद्र हैं.

    सरकार प्रतिवर्ष मदरसों पर लगभग तीन से चार करोड़ रुपए ख़र्च करती है जबकि लगभग एक करोड़ रुपए संस्कृत केंद्रों पर ख़र्च होता है.

  17. विराट कोहली ने किराए पर लिया किशोर कुमार का बंगला, खोलेंगे नया रेस्टोरेंट

      • Author, मधु पाल, बीबीसी हिंदी के लिए
    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Virat Kohli

    इमेज कैप्शन, ANI

    क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने रेस्तरां के लिए मुंबई के जुहू में एक बंगले का बड़ा हिस्सा किराए पर लिया है. ये बंगला दिवंगत अभिनेता और गायक किशोर कुमार का है.

    इस बंगले का नाम 'गौरी कुंज' है, जिसका मालिकाना हक किशोर कुमार के परिवार के पास है.

    किशोर कुमार के परिवार ने बंगले का एक बड़ा हिस्सा रेस्टोरेंट के लिए विराट कोहली को पाँच साल के लिए किराए पर दिया है.

    किशोर कुमार के बेटे और गायक अमित कुमार ने बीबीसी से इसकी पुष्टि की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली 18 कम्यून चेन के मालिक हैं, जिसका नाम उनकी जर्सी नंबर 18 पर रखा गया है. इस चेन के कोलकाता, पुणे और दिल्ली में रेस्टोरेंट हैं.

    विराट कोहली एशिया कप के लिए फिलहाल यूएई में है.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर, अक्षर पटेल की हुई टीम इंडिया में एंट्री

    रवींद्र जडेजा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशिया कप में ख़िताब की प्रबल दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम को झटका लगा है.

    ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा को दाएँ घुटने पर चोट लगी है और इसी कारण वे एशिया कप से बाहर हो गए. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने ये जानकारी दी है और बताया है कि रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीसीसीआई के मुताबिक़ रवींद्र जडेजा फ़िलहाल बोर्ड की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. जल्द ही अक्षर पटेल दुबई पहुँच जाएँगे. भारत ने अभी तक एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन किया है और सुपर-4 में आसानी से जगह बना ली है. भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को पाँच विकेट से और दूसरे मैच में हांगकांग को 40 रनों से हराया था.

    अक्षर पटेल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने सर्वाधिक 35 रन बनाए थे. अक्षर पटेल ने भारत की ओर से अभी तक 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 21 विकेट लिए हैं. साथ ही 18.37 की औसत से 146 रन भी बनाए हैं.

    एशिया कप के लिए भारतीय टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश ख़ान.

  19. जयराम रमेश ने ग़ुलाम नबी आज़ाद के गाँव का वीडियो शेयर करके उन्हें घेरा

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, Reuters

    कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ चुके ग़ुलाम नबी आज़ाद के गाँव वालों का एक वीडियो ट्वीट किया है.

    इस वीडियो के बारे में दावा किया गया है कि आज़ाद के गाँव वाले कांग्रेस छोड़ने के उनके फ़ैसले से नाराज़ हैं.

    इस वीडियों के बारे में ट्विटर के अपने आधिकारिक हैंडल से उन्होंने लिखा, ‘‘ये ज़मीनी हक़ीक़त है, न कि नई दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा आवंटित बड़े लाॅन वाले बंगलों में बैठने वालों के द्वारा गढ़ा गया कोई सच या फैलाया गया फ़ेक न्यूज़ है.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके पहले जम्मू और कश्मीर की कांग्रेस इकाई ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया. उस ट्वीट मे बताया गया कि भल्लेसा अनुमंडल के सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता गंडोह के कांग्रेस दफ़्तर में क़रीब 50 सालों से हर महीने की पहली तारीख़ को होने वाली बैठक के लिए जमा हुए. भल्लेसा ग़ुलाम नबी आज़ाद का गाँव है.’’

    इस वीडियो में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद के पार्टी छोड़ने के फ़ैसले की निंदा करते हुए पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताते हुए देखे जा रहे हैं.

  20. कल्याण चौबे बने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष, बाइचुंग भूटिया को हराया

    कल्याण चौबे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कल्याण चौबे

    ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष पद के लिए कल्याण चौबे चुने गए हैं. पूर्व खिलाड़ी कल्याण चौबे ने शीर्ष पद के चुनाव में भारत के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया को 33-1 से हराया है.

    45 साल कल्याण चौबे मोहन बागान और पूर्वी बंगाल के गोलकीपर रह चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कल्याण चौबे बीजेपी के टिकट पर पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं. कल्याण चौबे कभी भी भारत की सीनियर टीम के लिए नहीं खेले, हालाँकि वे कुछ मौक़ों पर टीम में थे.

    इसके अलावा कर्नाटक फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एनए हैरिस उपाध्यक्ष चुने गए हैं. कांग्रेस के विधायक एनए हैरिस ने राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के मानवेंद्र सिंह को हराया है.