अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन हुए कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन में रहकर काम करते रहेंगे

इमेज स्रोत, EPA
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कैराइन जीन-पियरे ने एक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी है.
प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन व्हाइट हाउस में आइसोलेट होकर काम कर रहे हैं. साथ ही वो एंटीवायरल दवा का सेवन कर रहे हैं.
वहीं अमेरिका की पहली महिला और राष्ट्रपति बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने कहा है, ''वो ठीक हैं, जबकि मैं निगेटिव पाई गई हूं.''
कैराइन जीन-पियरे ने अपने बयान में बताया है, ''79 साल के राष्ट्रपति बाइडन में 'बहुत हल्के लक्षण' देखे गए. और वे अपने सभी काम करते रहेंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
बयान के अनुसार, व्हाइट हाउस के प्रोटोकॉल के अनुरूप राष्ट्रपति जो बाइडन आइसोलेशन में रहकर निगेटिव होने तक काम करते रहेंगे.
जीन-पियरे ने यह भी बताया है कि वो टेलीफोन और ज़ूम के ज़रिए बैठकों में हिस्सा लेंगे.
राष्ट्रपति के फिजिशियन डॉ. केविन ओ कोनोर ने भी इस बारे में एक ट्वीट किया है. उन्होंने यह भी बताया है कि राष्ट्रपति बाइडन, दो बूस्टर डोज़ के साथ कोविड वैक्सीन से पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं व्हाइट हाउस के कोविड समन्वयक डॉ. आशीष झा ने बताया है, ''राष्ट्रपति बाइडन थकान महसूस कर रहे थे. उनकी नाक बह रही थी और उन्हें सूखी खांसी भी थी. वे सोने गए लेकिन अच्छे से नींद नहीं आई. उसके बाद गुरुवार सुबह हुए टेस्ट में वो कोविड पॉज़िटिव पाए गए.''














