नोवाक जोकोविच ने जीता विंबलडन का ख़िताब, 7वीं बार बने चैंपियन
जोकोविच ने किर्यास को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 (3) से हराकर सातवीं बार यह प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम जीता है.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी
श्रीलंका: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के घरों से अभी बाहर नहीं निकलेंगे प्रदर्शनकारी
नोवाक जोकोविच ने जीता विंबलडन का ख़िताब, 7वीं बार बने चैंपियन

इमेज स्रोत, Getty Images
नोवाक जोकोविच ने निक किर्यास को हराकर विंबलडन का ख़िताब जीत लिया है.
जोकोविच ने किर्यास को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 (3) से हराकर सातवीं बार यह प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम जीता है.
यह जोकोविच का 21वां ग्रैंड स्लैम ख़िताब है. उन्होंने सबसे अधिक एकल ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतने के मामले में रोजर फेडरर को पीछे छोड़ा है.
साथ ही अब रफ़ाएल नडाल के बाद जोकोविच सबसे अधिक एकल ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं. नडाल ने अब तक 22 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अपने नाम किया है.
इस साल की शुरुआत तक नडाल, जोकोविच और फेडरर तीनों खिलाड़ियों के नाम एक बराबर 20 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट था. उसके बाद जहां अब जोकोविच ने विंबलडन जीत लिया वहीं नडाल ने इस साल के बाकी दो ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन अपने नाम किया.
नडाल विंबलडन के सेमीफ़ाइनल में भी पहुंच गए थे लेकिन चोट की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा. इसकी वजह से निक किर्यास को वॉकओवर मिल गया था और वो फ़ाइनल में जोकोविच के ख़िलाफ़ खेलने उतरे थे.
नोवाक जोकोविच 2018 से लगातार विंबलडन चैंपियन बने हुए हैं. इस दौरान उन्होंने 2018, 2019, 2021, 2022 में यह टूर्नामेंट अपने नाम किया. 2020 में कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह टूर्नामेंट नहीं खेला गया था.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
तेलंगाना में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे

इमेज स्रोत, ANI
तेलंगाना में भारी बारिश की वजह गंभीर हालात पैदा हो गए हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को राज्य में भारी बारिश की वजह से स्कूल-कॉलेजों में 11 जुलाई से तीन दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के निर्देश के मद्देनजर मुख्य सचिव ने रविवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की और राज्य में भारी बारिश से पैदा हालात का जायजा लिया.
मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले तीन दिन से राज्य में भारी बारिश हो रही है, ऐसे में जिलाधिकारी हाई अलर्ट पर रहें और जान-माल का नुकसान रोकने के लिए कदम उठाएं.
मुख्य सचिव ने कहा कि आसिफाबाद, निर्मल, निजामाबाद, पेद्दापल्ली, सिरिसिला, भूपलपल्ली और मुलुगु जिलों में भारी बारिश होने की सूचना है.
उदयपुरः दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मामले में सातवीं गिरफ़्तारी

इमेज स्रोत, ANI
कन्हैयालाल की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रविवार को एक और गिरफ़्तारी की है. यह इस मामले में सातवीं गिरफ़्तारी है.
एनआईए ने गिरफ़्तार शख़्स की पहचान फरहाद मोहम्मद शेख के रूप में की है.
एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी शनिवार की शाम को हुई है. प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ़्तार किया गया शख़्स मुख्य अभियुक्तों में से एक रियाज़ अख़्तरी का सहयोगी था और वो दर्जी को मारने की साजिश में शामिल था.
बीते महीने, 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों ने दर्जी कन्हैयाला की उनकी दुकान में घुसकर हत्या कर दी थी.
दोनों ने हत्या का वीडियो भी बनाया और इसे बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का बदला बताया था.
इस हत्या के कुछ घंटे बाद ही दोनों मुख्य अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया था. बाद में चार अन्य लोगों की इस मामले में गिरफ़्तारी की गई.
10 जुलाई 2022 का दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए वात्सल्य राय और मानसी दाश से
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
INDvsENG टी20: सिरीज़ का आखिरी मुक़ाबला, भारत के पास क्लीन स्वीप का मौका

इमेज स्रोत, ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सिरीज़ का आखिरी मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है.
इसमें इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया है.
सिरीज़ के दो मैच जीत चुके भारत के पास आज क्लीन स्वीप करने का मौक़ा है.
सिरीज़ के पहले मैच में भारत ने 50 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. पहले मैच में हार्दिक पंड्या जीत के हीरो थे. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया. पहले उन्होंने 51 रन बनाए, फिर चार विकेट लिए.
वहीं दूसरे मुक़ाबले को भारत ने 49 रनों से जीता. इस मुक़ाबले में जहां रवींद्र जडेजा ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली तो भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए थे.
महुआ मोइत्रा का फिर बीजेपी पर हमला, क्या बोलीं

इमेज स्रोत, Getty Images
महुआ मोइत्रा ने एक बार फिर ट्वीट के ज़रिए बीजेपी पर निशाना साधा है.
महुआ ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा, "बंगाल के लिए बीजेपी के ट्रोल-इन-चार्ज को सलाह देंगे कि वे अपने आकाओं से कहें कि वे उन चीजों पर टिप्पणी करना बंद करें जिनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है."
"दीदी ओ दीदी ने उन्हें बूट दिलवाया. अब मां ओ मां इनके सीने पर पैर रखेगी."
रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वर्चुअल संबोधन के दौरान देवी काली पर बयान दिया है. इसके ज़रिए उन्होंने टीएमसी पर निशाना भी साधा है. पढ़ें पीएम ने क्या कहा?
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
महुआ मोइत्रा ने क्या कहा था?
मोइत्रा से काली पर विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर सवाल पूछा गया था. इस फ़िल्म में देवी काली को स्मोक करते हुए दिखाया गया है.
महुआ मोइत्रा ने कहा था, ''मेरे लिए काली एक मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं. और आप तारापीठ (पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले में एक शक्ति पीठ) जाएंगे तो पाएंगे कि साधु स्मोकिंग कर रहे हैं. काली की पूजा करने वाले आपको अलग-अलग मिलेंगे. हिन्दू धर्म के भीतर काली के उपासक के तौर पर मुझे अधिकार है कि मैं अपनी देवी की कल्पना अपने हिसाब से कर सकूं. यही मेरी आज़ादी है.''
मोइत्रा ने कहा था, ''जिस तरह से आपको शाकाहारी और सफ़ेद वस्त्र में ईश्वर की पूजा की आज़ादी है, उसी तरह से मुझे भी मांसाहारी देवी की पूजा की आज़ादी है.'' महुआ मोइत्रा की यह टिप्पणी कुछ ही घंटों में वायरल हो गई. इसके बाद महुआ मोइत्रा ने आरएसएस पर हमला करते हुए एक स्पष्टीकरण जारी किया.
हालांकि टीएमसी ने अपनी सांसद महुआ के बयान से किनारा कर लिया है जबकि विवाद के बावजूद महुआ मोइत्रा अपने बयान पर कायम हैं.

इमेज स्रोत, LEENA MANIMEKALAI
क्या विवाद है?
देवी काली को लेकर विवाद लीना मणिमेकलाई की फ़िल्म काली के पोस्टर से शुरू हुआ था.
इस पोस्टर पर देवी काली को स्मोक करते दिखाया गया है.
लीना फ़िलहाल कनाडा में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं.
उन्होंने बीबीसी से कहा कि देवी के जिस रूप को वो अपनी फ़िल्म में दिखा रही हैं वो "मानवता का स्वरूप हैं और विविधता का सम्मान करने वाली हैं."
ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसे लेकर विरोध जताया है.
कहानी आम की: अबुल फज़ल की 'आईने-अकबरी' से लेकर वात्स्यायन के कामसूत्र तक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की रेस में तीन और नाम शामिल

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, साजिद जाविद और जेरेमी हंट बीते हफ़्ते बोरिस जॉनसन के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद को छोड़ने की घोषणा के बाद से अब तक नौ लोगों ने नए प्रधानमंत्री बनने के अपने इरादे ज़ाहिर किए हैं.
इसमें कंज़र्वेटिव पार्टी के दो दिग्गज साजिद जाविद और जेरेमी हंट भी शामिल हो गए हैं जो अर्थव्यवस्था में सुधार के मद्देनज़र टैक्स में कटौती पर काम कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि पूर्व विदेश मंत्री जेरेमी हंट वेस्टमिंस्टर में काफ़ी मजबूत स्थिति में हैं. क्योंकि 2019 में हुए लीडरशिप कॉन्टेस्ट के दौरान वह बोरिस जॉनसन के बाद दूसरे स्थान पर आए थे.
वहीं आर्थिक रूप से परंपरावादी साजिद जावेद ने लगातार बढ़ती मुद्रास्फीति और राष्ट्रीय कर्ज के ख़तरों की ओर चेताया है. 2019 में भी जाविद ने पार्टी का नेतृत्व करने की कोशिशें की थी. वह अंतिम चार उम्मीदवारों में पहुंच भी गए थे लेकिन इसके बाद अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर उन्होंने जॉनसन का समर्थन किया.
इसके बाद उन्हें जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री का पद मिला. फिर छह महीने बाद अपने सलाहकारों से जुड़े एक विवाद की वजह से उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया. लेकिन 2021 में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में वापसी की.

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, पेनी मॉरडॉन्ट पेनी मॉरडॉन्ट भी रेस में शामिल
व्यापार मंत्री पेनी मॉरडॉन्ट ने भी अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जॉनसन के बाद नेतृत्व की शैली को बदलना पड़ेगा.
ब्रिटेन की पहली महिला रक्षा मंत्री बनने वाली पेनी मॉरडॉन्ट को बेहतरीन कीर्तिमान बनाने वाली नेता के रूप में जाना जाता है.
साल 2010 में सांसद बनने वाली पेनी मॉरडॉन्ट कंज़र्वेटिव पार्टी की यूथ विंग प्रमुख रही हैं.
इसके साथ ही जब विलियम हेग पार्टी के नेता हुआ करते थे तो वह उनकी प्रेस अधिकारी की भूमिका में थीं.

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, लिज़ ट्रस लिज़ ट्रस के नाम की चर्चा
अब तक पीएम पद की इस रेस में विदेश मंत्री लिज़ ट्रस का नाम मौजूद नहीं है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही इसमें शामिल होंगी.
साल 2010 में दक्षिण पश्चिम नॉरफोक से सांसद बनने वाली लिज़ ट्रस आर्थिक एवं व्यापारिक मुद्दों पर उदारवादी विचारों के लिए कंज़र्वेटिव पार्टी के सांसदों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं.
देवी काली पर पीएम मोदी का बयान, किया बंगाल का ज़िक्र

इमेज स्रोत, Twitter/@PMOIndia
पीएम मोदी ने एक वर्चुअल संबोधन के दौरान देवी काली पर बयान दिया है. इसके ज़रिए उन्होंने टीएमसी पर निशाना भी साधा है.
पीएम मोदी को स्वामी आत्मस्थानंद की जयंती पर संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ''स्वामी रामकृष्ण परमहंस, एक ऐसे संत थे जिन्होंने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया था, जिन्होंने मां काली के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था. वो कहते थे- ये सम्पूर्ण जगत, ये चर-अचर, सब कुछ मां की चेतना से व्याप्त है. यही चेतना बंगाल की काली पूजा में दिखती है.''
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, ''मां काली का वो असीमित-असीम आशीर्वाद हमेशा भारत के साथ है. भारत इसी आध्यात्मिक ऊर्जा को लेकर आज विश्व कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है.''
पीएम मोदी ने कहा, ''स्वामी आत्मस्थानानन्द जी को श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य, पूज्य स्वामी विजनानन्द जी से दीक्षा मिली थी. स्वामी रामकृष्ण परमहंस जैसे संत का वो जाग्रत बोध, वो आध्यात्मिक ऊर्जा उनमें स्पष्ट झलकती थी.''
इसके अलावा उन्होंने संन्यास, संत परंपरा के महत्व और स्वामी विवेदकानंद पर भी बात की.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
पीएम मोदी का ये बयान इस समय इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि हाल ही में देवी काली पर बनी एक फ़िल्म के पोस्टर को लेकर विवाद हो गया था. निर्देशक लीना मणिमेकलाई की फ़िल्म के इस पोस्टर में देवी काली के किरदार में एक कलाकार को धूम्रपान करते दिखाया गया था.
इस पोस्टर का भारत में बहुत विरोध हो रहा है और कई जगहों पर मणिमेकलाई के ख़िलाफ़ एफ़आईआर भी हुई है.
वहीं, इस पोस्टर को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी विवादित बयान दिया था जिसका बीजेपी जमकर विरोध कर रही है. मोइत्रा ने कहा था कि आलोचना करने का अधिकार है लेकिन वो देवी काली को मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी के तौर पर देखती हैं.
इसके बाद बीजेपी ने महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ देवी काली का अपमान करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की. वहीं, टीएमसी ने महुआ मोइत्रा के बयान से किनारा कर लिया है लेकिन महुआ अपने बयान पर कायम हैं.
बीजेपी महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ पार्टी में कोई कदम न उठाने को लेकर ममता बनर्जी पर लगातार निशाना साध रही है.
दक्षिण अफ़्रीका: बार में हुई फायरिंग में 14 लोगों की मौत

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग के पास सवेटो शहर के एक बार में हुई फायरिंग में 14 लोगों की जान चली गई है.
पुलिस ने कहा जोहानिसबर्ग के पास सवेटो में कई बंदूकधारियों ने बार में घुसकर लोगों पर गोलियां चला दीं.
पुलिस ने जानकारी दी कि कई हमलावर बंदूक लेकर सवेटो के ओरलेंडो ईस्ट में स्थित बार में घुस आये और लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे.
हमलावर पकड़ में नहीं आए हैं. हमले के बाद वो एक मिनीबस में भाग गए. फिलहाल हमले के वजह की जानकारी नहीं मिली है.
ये बार पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के पुराने घर से ज़्यादा दूर नहीं है. वह घर अब एक संग्रहालय बन गया है.
दक्षिण अफ़्रीका में फायरिंग की घटनाएं पहले भी होती रही हैं जिसके तार गैंग या नशे से जोड़े जाते हैं.
लेकिन, इस मामले में मरने वाले लोगों की संख्या काफ़ी ज़्यादा है. इससे पहले दक्षिण अफ़्रीका के ईस्ट लंदन शहर के एक बार में 21 किशोरों को गैस या जहर से मार दिया गया था.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
चीन को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन की चेतावनी
वीडियो कैप्शन, ब्रिटेन-अमेरिका ने एक साथ आकर चीन के ख़तरे के प्रति आगाह किया है. चीन ने उन आरोपों का खंडन किया है जो अमेरिका और ब्रिटेन की इंटेलीजेंस एजेंसियों के प्रमुखों ने लगाए हैं, जिसमें चीन को पश्चिमी देशों के लिए ख़तरा बताया गया है.
चीन के एक प्रवक्ता का कहना है कि ये सब काल्पनिक बाते हैं. लंदन में ब्रिटेन की एम आई 5 और अमेरिका की एफबीआई एजेंसी के प्रमुखों ने चीनी जासूसी को लेकर आगाह किया है. बीबीसी संवाददाता गॉर्डन कोरेरा की रिपोर्ट.
ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंध सुधारने की कोशिश में चीन, कहा- चुनौतियां और अवसर...

इमेज स्रोत, AFP
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इंडोनेशिया में होने वाली जी 20 बैठक के इतर अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वॉन्ग से मुलाक़ात की.
इस बैठक में दोनों पक्षों ने अपने द्वीपक्षीय संबंध सही रास्ते पर लाने और अड़चने हटाने को लेकर सहमति जताई. चीन के सरकारी समाचार चैनल सीजीटीएन ने इस मुलाक़ात की जानकारी दी है.
सीजीटीएन के मुताबिक वांग यी ने कहा कि चीन-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों के सामने चुनौतियां और अवसर दोनों मौजूद हैं. दोनों देशों के बेहतर संबंध एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में मदद करेंगे.
उन्होंने कहा कि चीन पारस्परिक सम्मान पर आधारित द्वीपक्षीय संबंधों पर फिर से विचार करने और उन्हें सही रास्ते पर लाने की कोशिश करने का इच्छुक है.
सीजीटीएन के अनुसार वांग यी ने कहा कि नई ऑस्ट्रेलियाई सरकार दोनों देशों को संबंधों को ज़्यादा स्थिर और पारस्परिक रूप से लाभप्रद बनाने की उम्मीद करती है. ऑस्ट्रेलिया का चीन के साथ मतभेद बढ़ाने का कोई ईरादा नहीं है.
ऑस्ट्रेलिया की पुरानी सरकार को निशाने पर लेते हुए वांगी यी ने बैठक में कहा कि पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों के लिए पुरानी सरकार का चीन को प्रतिद्वंद्वी या खतरे के तौर पर देखने का नज़रिया ज़िम्मेदार है.
ऑस्ट्रेलिया में इस साल मई में संघीय चुनाव हुए हैं जिसमें लेबर पार्टी ने जीत हासिल की है. इससे पहले कंजरवेटिव पार्टी से स्कॉट मॉरिसन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री थे.
पाकिस्तान : इंटरनेट पर छाया बड़े कानों वाला ये मेमना
वीडियो कैप्शन, वजह हैं इसके लंबे-लंबे कान पाकिस्तान का एक छोटा मेमना इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है. वजह है उसके लंबे-लंबे कान.
जब वो पैदा हुआ, तभी सिम्बा नाम के इस मेमने के कानों की लंबाई 48 सेंटीमीटर या 19 इंच थी.
देखिए कराची से शुमाइला ख़ान की ये ख़ास रिपोर्ट.
पिछले हफ़्ते शेयर बाज़ार में आई तेज़ी में ये कंपनियां रहीं सबसे आगे

इमेज स्रोत, AFP
पिछले हफ़्ते 10 में से आठ घरेलू कंपनियों के बाज़ार मूल्य में एक लाख 81 हज़ार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के बाद बाज़ार में तेज़ी आई है. इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर को सबसे ज़्यादा फ़ायदा हुआ है.
पिछले हफ़्ते बीएसई सेंसेक्स में 1573.91 अंकों या 2.97 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे पीछे रही हैं.
वहीं, हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के बाज़ार मूल्य में 50 करोड़ रुपये से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है जिससे कंपनी का कुल बाज़ार मूल्य 5,86,422.74 करोड़ रुपये हो गया है.
इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का बाज़ार मूल्य 35 हज़ार 956 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,25,656.96 करोड़ रुपये हो गया है.
एचडीएफसी बैंक के बाज़ार मूल्य में 23 हज़ार 940 करोड़ रुपये की और एलआईसी में 19 हज़ार 797 करोड़ रुपये की बढ़त हुई.
ड्रग्स तस्करी का ऐसा तरीका पहले नहीं देखा होगा
वीडियो कैप्शन, ड्रग्स तस्करी का ऐसा तरीका पहले नहीं देखा होगा वीडियो में दिख रहा है ये अंडरवाटर ड्रोन, उन तीन अंडरवाटर ड्रोन में से एक है, जिसे स्पेन की पुलिस ने ज़ब्त किया है. स्पेन की पुलिस का कहना है कि ये डिवाइस ड्रग्स की तस्करी के लिए बनाए गए हैं.
ये छापेमारी उसकी 14 महीनों की जांच का हिस्सा थी. जिसमें स्पेन के शहर कादिज, मलागा और बार्सेलोना में आठ गिरफ्तारी हुईं. पहली बार इस तरह पानी के नीचे चलने वाले मानवरहित वाहन बरामद किए गए. ये नशीले पदार्थों की तस्करी का बिल्कुल नया तरीका है.
चीन के विदेश मंत्री के बाद अब एंटनी ब्लिंकन का थाईलैंड दौरा

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने देश की दक्षिणपूर्व एशियाई नीति के तहत रविवार को थाईलैंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने थाईलैंड के विदेश मंत्री डॉन प्रेमदविना के साथ बैठक की.
बैठक से पहले दोनों नेताओं ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे के निधन पर कुछ देर के लिए मौन रखा. साथ ही उन्होंने म्यांमार में लोकतंत्र की स्थापना के तरीकों को लेकर भी बात की.
थाईलैंड एशिया में अमेरिका का पुराना सहयोगी है. दक्षिणपूर्व एशियाई देशों में चीन और अमेरिका अपना प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा से पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी थाईलैंड के दौर पर पहुंचे थे. वांग यी ने दक्षिणपूर्व एशिया के दौरे पर चीन के बुनियादी ढांचे पर बढ़े स्तर पर निवेश की बात दोहराई.
वहीं, अमेरिका चीन को उसके अधिनायकवादी प्रशासन और बढ़ते तकनीकी और सैन्य संसाधनों के साथ अपना प्रबल वैश्विक प्रतिद्ंवद्वी मानता है.
हालांकि, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की शनिवार को मुलाक़ात से पहले अमेरिका और चीन रिश्तों में थोड़ी नरमी आई थी.
एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार रात को थाईलैंड के लिए उड़ान भरने से पहले कहा था कि चीन के विदेश मंत्री के साथ 'ठोस' बातचीत हुई. साथ ही कहा कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अपने बीच की प्रतिस्पर्धा को हाथ से निकलने से पहले रोक लगाना चाहती हैं.
श्रीलंका में बेकाबू हुए प्रदर्शनकारी, प्रधानमंत्री आवास को लगाई आग
वीडियो कैप्शन, श्रीलंका में बेकाबू हुए प्रदर्शनकारी, प्रधानमंत्री आवास को लगाई आग श्रीलंका में राजनीतिक संकट अपने चरम पर पहुंच गया है. प्रदर्शनकारियों ने शनिवार देर शाम प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को आग लगा दी. पीएम का यह निजी आवास कोलंबो 7 इलाक़े में है.
ये शहर के सबसे हाई प्रोफ़ाइल रिहायशी इलाक़ों में से एक है. पीएम विक्रमसिंघे, उनकी पत्नी और बच्चे शुक्रवार शाम तक इसी घर में मौजूद थे.
इसके पहले शनिवार दोपहर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास पर धावा बोला. प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास में घुस गए और तोड़फोड़ भी की.
ब्रेकिंग न्यूज़, राजस्थान: बकरीद के मद्देनजर करौली, जोधपुर और उदयपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
....में - Author, मोहर सिंह मीणा
- पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए

इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC
इमेज कैप्शन, जोधपुर में ईद की नमाज़ अदा की गई राजस्थान में बीते तीन महीने में हुई लगातार तीन सांप्रदायिक घटनाओं के बीच रविवार को ईद का पर्व हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है.
ईद पर किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा.
हालांकि, राज्य भर में कहीं से भी किसी तरह की घटना की सूचना नहीं है.

इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC
इमेज कैप्शन, जोधपुर में बड़ी संख्या में तैनात रही पुलिस ख़ास कर करौली, जोधपुर और उदयपुर में रविवार की सुबह भारी पुलिस व्यवस्था के बीच ईद की नमाज़ अदा की गई.
करौली, जोधपुर और उदयपुर में ईद की नमाज़ के दौरान ज़िलों के कलेक्टर और एसपी ख़ुद फील्ड नज़र रहे.
ज़िला प्रशासन ने ईद से पहले ही शांति समिति की बैठकों में शांति बनाए रखने की अपील की और शांति मार्च निकाले थे.

इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC
इमेज कैप्शन, उदयपुर कलेक्टर और एसपी ख़ुद फील्ड में उदयपुर आईजी प्रफुल्ल कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, "उदयपुर समेत संभाग के सभी ज़िलों में ईद की नमाज़ शांतिपूर्वक अदा की गई. आपसी सौहार्द की जो नज़ीर पेश की गई है, वह यूं ही बने रहे."
उन्होंने कहा, "सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरएसी, एसटीएफ और लोकल पुलिस बल तैनात रहा. हम सोशल मीडिया पर भी नज़र बनाए हुए हैं."
