लद्दाख में एलएसी के पार चीनी गतिविधियां चौंकाने वाली- अमेरिकी जनरल

एक शीर्ष अमेरिकी जनरल ने बुधवार को कहा कि लद्दाख थिएटर में एलएसी के दूसरी तरफ चीनी गतिविधियां चौंकाने वाली हैं

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभिनव गोयल

  1. सिद्धू मूसेवाला हत्या में लॉरेंस बिश्नोई है मास्टरमाइंड- दिल्ली पुलिस

    एचजीएस धालीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल

    दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला हत्या केस में सीधेश हीरामन कामले उर्फ महाकाल को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही लॉरेंस बिश्नोई को मास्टरमाइंड बताया है.

    दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “हमारी टीम ने 5 लोगों की पहचान की है. महाकाल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल निशानेबाजों में से एक का करीबी है, हालांकि वह शूटिंग में शामिल नहीं था. असली शूटरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.”

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक महाकाल को 14 दिन की महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में दिया गया है. .

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एचजीएस धालीवाल का कहना है कि जो शूटर था वो महाकाल का बड़ा नजदीकी था. इन्होंने पहले मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया है. मर्डर किए हैं, एक साथ मिलकर फायरिंग की है.

    पंजाबी गायक और युवा कांग्रेसी नेता शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

    मूसेवाला के शव के पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर पर 25 गोलियों के निशान पाए गए थे.

  2. लद्दाख में एलएसी के पार चीनी गतिविधियां चौंकाने वाली- अमेरिकी जनरल

    जनरल चार्ल्स ए फ्लिन

    इमेज स्रोत, @adgpi

    एक शीर्ष अमेरिकी जनरल ने बुधवार को कहा कि लद्दाख थिएटर में एलएसी के दूसरी तरफ चीनी गतिविधियां चौंकाने वाली हैं. उन्होंने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी जो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है वह चिंताजनक है.

    यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक के कमांडिंग जनरल चार्ल्स ए फ्लिन ने कहा, "गतिविधियों का जो स्तर है वो चौंकाने वाला है. पीएलए के वेस्टर्न थिएटर कमांड में तैयार किया जा रहा इंफ्रास्ट्रक्चर चिंताजनक है. कोई सवाल पूछे कि ऐसा क्यों हो रहा है और उनके इरादे क्या हैं.”

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकारों से बातचीत के दौरान चार्ल्स ए फ्लिन लद्दाख थिएटर में स्थिति के सवाल का जवाब दे रहे थे.

    चार्ल्स ए फ्लिन भारत के चार दिवसीय दौरे पर आए हैं. उन्होंने मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की सेनाएं मिलकर अक्टूबर में हिमालय में 9 से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर संयुक्त युद्ध अभ्यास करेंगी.

    पूर्व सैन्य अभियान महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया (सेवानिवृत्त) ने कहा कि चीन के पास लंबे समय से तिब्बत में मल्टीडाइमेंशनल और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है और चीन अपनी सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए इसे लगातार बढ़ा रहा है.

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उन्होंने कहा, “सीमा के सवाल पर हमारे बीच गंभीर मतभेद हैं. इन मतभेदों को राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य बातचीत के जरिए हल करने की जरूरत है.

    भारतीय सेना और पीएलए ने सीमा पर तनाव को शांत करने के लिए 15 दौर की सैन्य वार्ता की है. लेकिन कई सेक्टर में विवाद को लेकर बातचीत हो रही है.

    मई 2020 की शुरुआत से भारत और चीन के बीच में सीमा विवाद चल रहा है.

    जनरल चार्ल्स ए फ्लिन

    इमेज स्रोत, @adgpi

  3. 08 जून 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  4. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम जाएगी श्रीलंका, जानिए और कौन-कौन हैं टीम में

    हरमनप्रीत कौर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मिताली राज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हरमनप्रीत कौर को भारतीय टीम का कप्तान बनाया है. हरमनप्रीत कौर को श्रीलंका दौर के लिए भारतीय महिला टीम का कप्तान बनाया गया है. स्मृति मंधाना टीम की उप कप्तान होंगी. श्रीलंका के दौरे पर भारतीय महिला टीम तीन टी-20 मैच और तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी.

    महिला टी-20 टीम:

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफ़ाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, एस मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, रिचा घोष, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेनुका सिंह, जेमाइमा रोड्रिगेज़ और राधा यादव

    महिला वनडे टीम:

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफ़ाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, एस मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, रिचा घोष, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेनुका सिंह, तानिया भाटिया और हरलीन दयोल.

    मैचों का विवरण

    पहला टी-20- 23 जून (दम्बुला)

    दूसरा टी-20- 25 जून (दम्बुला)

    तीसरा टी-20- 27 जून (दम्बुला)

    पहला वनडे- एक जुलाई (कैंडी)

    दूसरा वनडे- चार जुलाई (कैंडी)

    तीसरा वनडे- सात जुलाई (कैंडी)

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, केएल राहुल टी-20 सिरीज़ से बाहर, ऋषभ पंत होंगे कप्तान

    केएल राहुल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टी-20 मैचों की सिरीज़ में कप्तान केएल राहुल और कुलदीप यादव नहीं खेल पाएँगे. चोट के कारण वे इस सिरीज़ से बाहर हो गए हैं. अब ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करेंगे. जबकि हार्दिक पंड्या टीम की उप कप्तानी करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पाँच टी-20 मैचों की सिरीज़ नौ जून से शुरू हो रही है. पहला मैच दिल्ली में खेला जाना है. बीसीसीआई ने नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इस सिरीज़ के लिए आराम दिया है.

    पहला टी-20 मैच- नौ जून (दिल्ली)

    दूसरा टी-20 मैच- 12 जून (कटक)

    तीसरा टी-20 मैच- 14 जून (विशाखापट्टनम)

    चौथा टी-20 मैच- 17 जून (राजकोट)

    पाँचवाँ टी-20 मैच- 19 जून (बेंगलुरू)

  6. नूपुर शर्मा मामले में आई नसीरुद्दीन शाह की प्रतिक्रिया, जानिए पीएम मोदी के बारे में क्या कहा उन्होंने

    नसीरुद्दीन शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए आपत्तिजनक बयान पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने प्रतिक्रिया दी है. समाचार चैनल एनडीटीवी के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत सरकार ने जो किया, वो बहुत कम था और जो किया, वो बहुत देर से किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान जैसे देश में अगर ऐसा बयान दिया गया होता, तो बयान देने वाले को मौत की सज़ा मिलती. वहाँ इसे ईशनिंदा माना जाता. लेकिन भारत में शीर्ष पदों पर बैठे लोग चुप रहे और उन लाखों लोगों की भावनाओं का ख़्याल नहीं किया गया, जिन्हें इस बयान से चोट पहुँची थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा फ़्रिंज नहीं बल्कि वे पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता थी. इसलिए ये संभव नहीं कि बिना शीर्ष की मंज़ूरी के वे ऐसी बात कहतीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्रवक्ता ने ये भी कहा कि हिंदू देवी देवताओं पर भी अपमानजनक टिप्पणियाँ की जाती हैं. नसीरुद्दीन शाह ने कहा- मैं चुनौती देता हूँ कि अगर कोई वीडियो क्लिप उन्हें दिखा दी जाए, जिसमें कोई मुसलमान हिंदू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणियाँ कर रहा हो. उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएम ऐसे नफ़रत फैलाने वाले को ख़ामोश करेंगे, ऐसा लगता है कि जिनको कई बार वे भी ट्विटर पर फॉलो करते हैं. क्योंकि सिर्फ़ उनकी आवाज़ ही इसे रोक सकती है.

    नूपुर शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नसीरुद्दीन शाह ने कहा- अगर पीएम वाकई में चाहते हैं कि ये ज़हर न फैले, तो उन्हें ख़ुद आगे आना होगा. बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसे लेकर काफ़ी विवाद हुआ था. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई हिंसा को भी उनके बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. इसके बाद कई अरब देशों ने इस पर नाराज़गी जताई थी. कई देशों ने भारतीय राजदूतों को बुलाकर अपनी आपत्ति व्यक्त की थी. खाड़ी के कई देशों में भारतीय सामानों के बहिष्कार तक की मांग उठी थी. हालाँकि बाद में बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था.

  7. बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कथित शिवलिंग पर पूजा अर्चना करने की याचिका ख़ारिज

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    वाराणसी कोर्ट ने बुधवार को भारतीय हिंदू संत, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है. याचिका में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग जैसे दिखने वाले स्ट्रक्चर पर हर दिन पूजा अर्चना करने की मांग की गई थी.

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य हैं, जो गुजरात में द्वारका शारदा पीठम और बद्रीनाथ में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य हैं. वो इस समय वाराणसी में श्री विद्या मठ में हैं.

    हालांकि कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद की याचिका में कोई भी योग्यता ना पाते हुए उसे खारिज कर दिया.

    अविमुक्तेश्वरानंद अनिश्चितकालीन उपवास पर हैं. उन्होंने वाराणसी की अदालत के समक्ष याचिका दायर कर मई में एक वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर से बरामद एक कथित शिवलिंग पर प्रार्थना करने की अनुमति मांगी थी.

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    इमेज स्रोत, ANI

    अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से पेश वकील रमेश उपाध्याय ने वाराणसी कोर्ट से कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग जैसा स्ट्रक्चर मिला है. इसके साथ ही नंदी भी बिना ‘राग और भोग’ के बैठे हुए हैं.

    रमेश उपाध्याय ने धार्मिक ग्रंथों का हवाला दिया. उन्होंने दावा किया कि नंदी भगवान विष्णु के अवतार हैं और इसलिए वह भी आदि विश्वेश्वर (शिवलिंग) के साथ उपवास कर रहे थे.

    उपाध्याय ने भविष्य पुराण और गरुड़ पुराण का भी हवाला दिया और कहा कि अगर अविमुक्तेश्वरानंद को पूजा और भोग लगाने की अनुमति नहीं दी जाती है, तो इसकी व्यवस्था अदालत द्वारा की जानी चाहिए.

  8. जर्मनी: बर्लिन में एक व्यक्ति ने राहगीरों पर कार चढ़ाई, एक की मौत, कई घायल

    बर्लिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक कार सवार ने अपनी गाड़ी राहगीरों पर चढ़ा दी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति ने जान-बूझकर ऐसा किया या अनजाने में. कार चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ये घटना स्थानीय समय के मुताबिक़ सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास हुई. बर्लिन की मेयर फ़्रैनज़िस्का गिफ़ी ने ट्विटर पर लिखा है कि वो इस घटना से काफ़ी प्रभावित हुई हैं. उन्होंने लोगों को बताया है कि पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने तुरंत कार्रवाई के लिए 130 से ज़्यादा आपातकालीन सेवा का आभार व्यक्त किया.

  9. नूपुर शर्मा के समर्थन में आईं कंगना क़तर एयरवेज़ को लेकर पोस्ट कर फँस गईं

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अभिनेत्री कंगना रनौत ने कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बाकर के पैरोडी वीडियो को असली मानकर उन्हें बेवकूफ बताया है.

    अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ट्विटर यूजर वासुदेव का साथ देते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “सभी तथाकथित भारतीय जो एक गरीब व्यक्ति का मजाक उड़ा रहे हैं, याद रखें कि यही कारण है कि आप सभी इस ज्यादा आबादी वाले देश पर एक बड़ा बोझ हैं.”

    इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में अकबर अल बाकर को नसीहत भी दी. उन्होंने लिखा, “वासुदेव आप जैसे अमीर आदमी के लिए गरीब और महत्वहीन हो सकता है लेकिन उसे अपने दुख, दर्द और निराशा को किसी भी संदर्भ में रखने का अधिकार है. याद रखें कि इस दुनिया से परे एक दुनिया है जहां हम सभी बराबर हैं.”

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, kanganahot_ranaut

    बाद में कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी से अपनी पोस्ट को हटा लिया है.

    दरअसल बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कतर ने भारतीय राजदूत को तलब किया था और भारत से मांफी की मांग की थी. इसके बाद वासुदेव नाम के ट्विटर यूजर ने कतर एयरवेज के बहिष्कार की अपील करते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस वीडियो में वासुदेव कह रहे हैं, ये वही कतर है जिसने एमएफ हुसैन का पनाह दी थी. जिसने माता सीता और दुर्गा की नग्न तस्वीर बनाई थी उसे कतर ने नागरिकता दी थी और कतर नुपूर शर्मा के बयान पर भारत को ज्ञान दे रहा है. कतर ने भारतीयों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है. मैं भी आपसे कहना चाहूंगा कि आप भी कतर के सामान का बहिष्कार करिए, कतर एयरलाइंस का बहिष्कार करिए.”

    वासुदेव की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. हालांकि ट्विटर ने वासुदेव के ट्विटर हैंडल को फिलहाल बंद कर दिया है.

    वीडियो के बाद किसी व्यक्ति ने कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बाकर के पुराने वीडियो को ऐसे एडिट किया जिसे सुनने से लगता है कि वे वासुदेव को जवाब दे रहे हों.

    इसके अलावा कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टोरी भी लगाई है.

    इसमें उन्होंने लिखा है, "नूपुर को अपने राय रखने का अधिकार है. उन पर किए जा रहे सभी हमलों को मैंने देखा है. लगभग हर रोज जब वे हिंदू भगवानों का अपमान करते हैं तो हम कोर्ट जाते हैं. ऐसी ही आप भी करो. ये अफगानिस्तान नहीं है. हमारे यहां सरकार है जिसे लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया है. ये उनके लिए है जो लगातार भूलते रहते हैं."

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, kanganahot_ranaut

  10. क्या अरविंद केजरीवाल अभी भी सोचते हैं कि सत्येंद्र जैन निर्दोष हैं- स्मृति इरानी

    स्मृति इरानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर ईडी की छापेमारी के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 1 जून को 10 सवाल पूछे थे लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया. ईडी ने सत्येंद्र जैन के सहयोगियों के घर से लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपए कैश और 1 किलो से ज्यादा सोना, जिसमें 133 सोने के सिक्के थे उसे जब्त किया है. क्या अरविंद केजरीवाल अभी भी सोचते हैं कि सत्येंद्र जैन निर्दोष हैं?”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कल यानी मंगलवार को ईडी ने सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के यहां छापेमारी की थी. पहले ईडी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि छापेमारी में "कई ठोस दस्तावेज़, डिज़िटल रिकॉर्ड, 2.85 करोड़ कैश, सोने के 133 सिक्के, जिनका वजन 1.80 किलो है; को ज़ब्त किया गया है. इनके स्रोत की सही जानकारी उपलब्ध नहीं हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि ईडी को छापे में कुछ नहीं मिला है. उन्होंने बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था. इसे साबित करने के लिए आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक दस्तावेज पोस्ट किया था जिसमें लिखा था, सत्येंद्र जैन के राज निवास स्थित घर पर छह जून को सवेरे 07.10 पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई थी."

    "ये कार्रवाई दोपहर 01.55 बजे ख़त्म हुई. इस दौरान वहां से 2,79,200 रुपए कैश मिला लेकिन उसे ज़ब्त नहीं किया गया."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई को सत्येंद्र जैन को हवाला लेन-देन से जुड़े एक मामले में गिरफ़्तार किया गया था.

    ईडी ने पिछले महीने कहा था कि जैन परिवार द्वारा नियंत्रित और उनके स्वामित्व वाली अकिंचन डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड और इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां ज़ब्त की गई हैं.

    जैन को 2017 में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग से जु़ड़े एक केस में गिरफ्तार किया गया था. ईडी ने भ्रष्टाचार निरोधक क़ानून के तहत उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.उनके ख़िलाफ़ चार कंपनियों के ज़रिये पैसे के अवैध लेन-देने का आरोप है.

    सत्येंद्र जैन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

    जैन के खिलाफ़ पहले भी भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हुए हैं. सीबीआई ने 2018 में पीडब्ल्यूडी की एक क्रिएटिव टीम को टेंडर देने में कथित अनियमितता के मामले में भी उनके ख़िलाफ़ केस दर्ज किया था. इस मामले में सीबीआई ने हाल ही में क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल की है.

  11. नूपुर शर्मा मामले पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा और कहा- आज का फ़्रिंज कल का मेनस्ट्रीम

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस ने बीजेपी प्रवक्ताओं के बयान पर विदेश में आई प्रतिक्रिया को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा है. एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले दिनों भारत को लज्जित होना पड़ा, शर्मिंदा होना पड़ा. उन्होंने कहा- दुनियाभर में भारत की अच्छी छवि है. लेकिन पूरा विश्व हैरान रह गया कि भारत के सत्तारूढ़ दल के नफरती चेहरों और उनके नफ़रती बयानों से और पीएम की चुप्पी से, कई सालों की चुप्पी से, आठ सालों की चुप्पी से. गृह मंत्री भी चुप हैं और विदेश मंत्री भी चुप. पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले सात वर्षों में इस देश के विपक्ष ने, प्रबुद्ध वर्ग ने, बुद्धिजीवी वर्ग ने, बार-बार याद दिलाने की कोशिश की, आभास दिलाने की कोशिश की कि ये देश विविधता वाला देश है. लेकिन उनकी नहीं सुनी गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा कि और तो और उन्हें अवार्ड वापसी गैंग, टुकड़े टुकड़े गैंग, ख़ान मार्केट गैंग और एंटी नेशनल कहा गया और उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई. पवन खेड़ा ने कहा- विदेशी मुल्कों की घुड़की पर आप तुरंत कार्रवाई करते हैं. अपने देश से आवाज़ें उठती हैं, तो उन्हें दबाते हैं. अपने ही दल के अधिकृत प्रवक्ताओं को आपने फ्रिंज कह दिया. कल का फ्रिंज आज का मेनस्ट्रीम है और आज का फ़्रिंज कल का मेनस्ट्रीम है. कांग्रेस प्रवक्ता ने पीएम मोदी के कई बयानों का ज़िक्र किया और कहा-आप भी उन्हीं रास्तों से गुज़र कर यहाँ पहुँचे हैं और समय आने पर उसी रास्ते पर आ जाते हैं. आपको भी पूरा विश्व देख रहा है. आपकी ग़लतियों का ख़ामियाजा देश भुगत रहा है. कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट पर फ्रिंज शब्द पर चुटकी ली है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- बीजेपी के मूल में फ़्रिंज है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने अपने ट्वीट में अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर और साध्वी प्रज्ञा के बयानों और उस पर आई मीडिया रिपोर्ट्स का ज़िक्र किया है. बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसे लेकर काफ़ी विवाद हुआ था. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई हिंसा को भी उनके बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. इसके बाद कई अरब देशों ने इस पर नाराज़गी जताई थी. कई देशों ने भारतीय राजदूतों को बुलाकर अपनी आपत्ति व्यक्त की थी. खाड़ी के कई देशों में भारतीय सामानों के बहिष्कार तक की मांग उठी थी. हालाँकि बाद में बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था.

  12. नूपुर शर्मा मामले पर अल क़ायदा की 'धमकी' को लेकर शिवसेना सांसद की मध्यपूर्व देशों को ये नसीहत

    प्रियंका चतुर्वेदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नूपुर शर्मा के मामले पर भारत में आत्मघाती धमाकों की अल क़ायदा की चेतावनी पर मध्य पूर्व के देशों को घेरा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अल क़ायदा ने पैगंबर मोहम्मद के अपमान को लेकर भारत में आत्मघाती धमाकों की चेतावनी दी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़ अल क़ायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) ने एक पत्र जारी करके भारत के शहरों में आत्मघाती धमाकों की चेतावनी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रिपोर्ट के मुताबिक़ छह जून के इस पत्र में एक्यूआईएस ने कहा है कि वो दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में पैगंबर मोहम्मद के लिए सम्मान की लड़ाई के लिए आत्मघाती हमले करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक़ सभी राज्यों को सतर्क कर दिया गया है और ख़ुफ़िया एजेंसियाँ भी अलर्ट पर हैं. इस मुद्दे पर प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर लिखा है कि अल क़ायदा जैसे इस्लामिक आतंकवादी ग्रुपों की ओर से धमकियों का भी मध्य पूर्व के इन देशों को निंदा करनी चाहिए.

    नूपुर शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने आगे लिखा है- धार्मिक भावनाओं का सम्मान एक चीज़ है और इस आधार पर धमकी देना दूसरी चीज़. कोई भी धर्म इतना नाज़ुक नहीं होता कि कुछ लोगों के शब्द उनकी आस्था को गिरा दें. बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसे लेकर काफ़ी विवाद हुआ था. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई हिंसा को भी उनके बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. इसके बाद कई अरब देशों ने इस पर नाराज़गी जताई थी. कई देशों ने भारतीय राजदूतों को बुलाकर अपनी आपत्ति व्यक्त की थी. खाड़ी के कई देशों में भारतीय सामानों के बहिष्कार तक की मांग उठी थी. हालाँकि बाद में बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

    मिताली राज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. ट्विटर पर जारी अपने बयान में उन्होंने सभी को समर्थन और प्यार के लिए शुक्रिया कहा है. उन्होंने ये भी लिखा है कि वे सभी के आशीर्वाद और समर्थन से अपनी दूसरी पारी का इंतज़ार कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मिताली राज ने भारत की ओर से 232 एक दिवसीय मैच खेले और 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए. उन्होंने भारत की ओर से 12 टेस्ट मैच भी खेले और 43.68 की औसत से 699 रन बनाए. मिताली राज वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली दुनिया की महिला खिलाड़ी हैं. तीन दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में पैदा हुईं मिताली राज ने भारत में महिला क्रिकेट को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई.

    मिताली राज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मिताली ने ट्विटर पर जारी अपने बयान में लिखा है कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सर्वोच्च सम्मान की बात है. उन्होंने लिखा है- मेरी यात्रा उतार चढ़ाव से भरी थी. हर घटना ने मुझे कुछ अलग सिखाया. मेरे जीवन के पिछले 23 साल सबसे चुनौतीपूर्ण और ख़ुशी से भरे रहे हैं. सभी यात्राओं की तरह इसे भी समाप्त होना चाहिए. मिताली ने लिखा है कि जब भी उन्होंने मैदान पर क़दम रखा, उन्होंने भारत को जीताने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है. अपने बयान में मिताली ने कहा है- तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुझे जो मौक़ा मिला मैं उसे हमेशा अपने पास संजो कर रखूंगी. मुझे लगता है कि अब मेरे खेलने के करियर को रोकने का सही समय है क्योंकि टीम कुछ बहुत ही प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के हाथों में है और भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है.

  14. नूपुर शर्मा के मामले पर खाड़ी देशों की प्रतिक्रिया को लेकर बोले पीयूष गोयल

    पीयूष गोयल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि खाड़ी देशों में रहने वाले सभी भारतीय सुरक्षित हैं और उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं. पिछले दिनों बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान को लेकर खाड़ी के कई देशों ने आपत्ति जताई थी. इन देशों ने भारतीय राजदूतों को बुलाकर अपनी नाराज़गी व्यक्त की थी. कई देशों में भारतीय सामानों के बहिष्कार की मांग भी उठी. इस्लामिक देशों से संगठन ओआईसी ने भी इस मामले पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालाँकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके ओआईसी के बयान को ग़ैर ज़रूरी बताया था. इसके अलावा पड़ोसी पाकिस्तान ने भी इस मामले पर नरेंद्र मोदी सरकार का आलोचना की थी. इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए पीयूष गोयल ने कहा- कहीं भी कोई तनाव नहीं है. मैं नहीं समझता कि बयान सरकार के किसी व्यक्ति ने दिया था. इसलिए इसका सरकार पर कोई प्रभाव नहीं है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस पर स्पष्टीकरण दे दिया है और बीजेपी ने भी इस पर ज़रूरी क़दम उठाए हैं. पीयूष गोयल ने कहा- हम दुनिया का नेतृत्व करते हैं और हम ऐसा करना जारी रखेंगे. इन देशों के साथ हमारे अच्छे रिश्ते हैं और ये रिश्ते बने रहेंगे.

  15. जामा मस्जिद जाने की घोषणा पर यति नरसिंहानंद को यूपी प्रशासन का नोटिस, क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    यति नरसिंहानंद

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश में ग़ाज़ियाबाद प्रशासन ने यति नरसिंहानंद को नोटिस जारी कर जामा मस्जिद की अपनी यात्रा रद्द करने को कहा है. यति नरसिंहानंद ग़ाज़ियाबाद ज़िले के डासना क़स्बे में देवी मंदिर के 'पीठाधीश' और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर भी हैं. ग़ाज़ियाबाद प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो का हवाला देते हुए कहा गया है कि यति नरसिंहानंद ने 17 जून को जामा मस्जिद जाने की घोषणा की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस नोटिस में उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. प्रशासन का कहना है कि उनके जामा मस्जिद जाने से शांति व्यवस्था भंग हो सकती है. नोटिस में उनसे कहा गया है कि वे अपना कार्यक्रम निरस्त कर दें. ये भी कहा गया है कि उनके बयान से विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य और द्वेष फैल सकता है. अपने बयानों के कारण विवाद में रहने वाले यति नरसिंहानंद हरिद्वार धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ़्तार भी हो चुके हैं.

    इसी साल अप्रैल में दिल्ली में आयोजित 'हिंदू महापंचायत' में भड़काऊ बयानबाज़ी करने के मामले में भी यति नरसिंहानंद समेत अन्य वक्ताओं के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की थी.

    बुराड़ी में हुई इस 'महापंचायत' में नरसिंहानंद ने कहा था कि 'अगर कोई मुसलमान प्रधानमंत्री बनता है तो 20 सालों के अंदर 50 फ़ीसदी हिंदुओं का धर्मांतरण हो जाएगा.'

  16. यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट में टॉप पर केपी मौर्य, अपर्णा का नाम नहीं

    केपी मौर्य और अपर्णा यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार के लिए बीजेपी ने विधान परिषद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में शामिल सात मंत्रियों के नाम हैं. ये मंत्री फ़िलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. इनमें केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे ऊपर है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विधानसभा का चुनाव हारने के बावजूद उन्हें पार्टी ने फिर से उप मुख्यमंत्री बनाया है. इसलिए ये तय माना जा रहा था कि उन्हें विधान परिषद का उम्मीदवार अवश्य बनाया जाएगा. जिन लोगों को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है, वे हैं- केशव प्रसाद मौर्य, जेपीएस राठौर, चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, दानिश आज़ाद, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, बनवारी लाल दोहरे, मुकेश शर्मा. एमएलसी उम्मीदवारों के लिए अपर्णा यादव का नाम भी चर्चा में था. विधानसभा चुनाव से पहले वे सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी. लेकिन बीजेपी की सूची में उनका नाम नहीं है.

  17. नूपुर शर्मा मामले पर अल क़ायदा की 'धमकी' और मुख़्तार अब्बास नक़वी का जवाब

    नूपुर शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा है कि अल क़ायदा मुसलमानों की हिफ़ाज़त नहीं मुसीबत है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- ये लोग इस्लाम को सुरक्षा कवच बनाकर इंसानियत को लहू-लुहान करना चाहते हैं. जो लोग पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा में फंस रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि हिन्दुस्तान की अनेकता में एकता की ताक़त को कमज़ोर नहीं कर सकते.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दरअसल ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि अल क़ायदा ने पैगंबर मोहम्मद के अपमान को लेकर भारत में आत्मघाती धमाकों की चेतावनी दी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़ अल क़ायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) ने एक पत्र जारी करके भारत के शहरों में आत्मघाती धमाकों की चेतावनी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक़ छह जून के इस पत्र में एक्यूआईएस ने कहा है कि वो दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में पैगंबर मोहम्मद के लिए सम्मान की लड़ाई के लिए आत्मघाती हमले करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक़ सभी राज्यों को सतर्क कर दिया गया है और ख़ुफ़िया एजेंसियाँ भी अलर्ट पर हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी का कहना है कि लोग सेलेक्टिव मानवधिकार की बात कर रहे हैं, जहाँ पर मानवधिकार की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, अल्पसंख्यकों पर खुलेआम कत्लेआम, जुर्म और जुल्म की पराकाष्ठा पर लोग आंख बंद किए हुए हैं. पिछले दिनों बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. बाद में बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था. लेकिन इस बीच कई अरब देशों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. कई देशों ने भारतीय राजदूतों को बुलाकर अपनी आपत्ति भी जताई थी.

  18. अमेरिका ने कहा- उत्तर कोरिया कभी भी कर सकता है परमाणु परीक्षण

    उत्तर कोरिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के एक अधिकारी ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया कभी भी परमाणु परीक्षण कर सकता है. उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब रविवार को ही उत्तर कोरिया ने आठ बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है. इस बीच अमेरिका की विदेश उप मंत्री वेंडी शेरमन ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर कोरिया के ऐसे किसी भी परमाणु परीक्षण का तुरंत और ज़ोरदार जवाब दिया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तर कोरिया ने पिछले पाँच वर्षों से किसी तरह का परमाणु परीक्षण नहीं किया है. लेकिन हाल के दिनों में कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ा है. अमेरिकी अधिकारी सुंग किम ने जकार्ता में कहा कि इस साल अभी तक उत्तर कोरिया ने अप्रत्याशित संख्या में मिसाइलों का परीक्षण किया है. उत्तर कोरिया ने अभी तक इस साल 31 मिसाइलों का परीक्षण किया है, जबकि इससे पहले 2019 में उसने पूरे साल में 25 मिसाइल टेस्ट किए थे. इस बीच अमेरिकी विदेश उप मंत्री वेंडी शेरमन ने कहा कि सिर्फ़ दक्षिण कोरिया, अमेरिका या जापान ही नहीं, पूरी दुनिया उत्तर कोरिया का मज़बूती से जवाब देगी. उत्तर कोरिया ने अभी तक अमेरिकी बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

  19. भारत के साइकिलिस्ट कोच पर महिला खिलाड़ी ने लगाए गंभीर आरोप, पूरी टीम वापस बुलाई गई

    साइकिलिस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय साइकिलिंग फ़ेडरेशन (सीएफ़आई) ने चीफ़ कोच पर लगे अनुचित व्यवहार के आरोपों के बाद पूरी भारतीय टीम को स्लोवेनिया से वापस बुला लिया है. ये आरोप एक महिला साइकिलिस्ट ने लगाए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने ये रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट के मुताबिक़ ये घटना 29 मई की है. भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने इस मामले की जाँच के लिए एक कमेटी का गठन किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सीएफ़आई भी इस मामले की अपने स्तर पर जाँच कर रही है. सीएफ़आई के महासचिव एमपी सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया- हमने महिला साइकिलिस्ट से मुलाक़ात की है और उन्हें न्याय मिलेगा.

  20. राजनाथ सिंह ने वियतनाम दौरे पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर क्या कहा

    राजनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, Twitter/RajnathSingh

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों के वियतनाम दौरे पर हैं.

    चीन की क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव के बीच दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के साथ समुद्री सुरक्षा में सहयोग को बढ़ावा देने के मद्देनज़र उनकी यात्रा को अहम माना जा रहा है.

    राजनाथ सिंह 10 जून तक यहाँ रहेंगे. राजनाथ सिंह ने भारत और वियतनाम के बीच रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता के लिहाज से अहम बताया है.

    राजनाथ सिंह ने ख़ुद ट्वीट कर के ये जानकारी दी थी कि वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फ़ेन वेन जियांग के न्योते पर वो ये दौरा कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि उन्होंने जनरल फ़ेन वेन जियांग के साथ व्यापक चर्चा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मज़बूत करने के लिए '2030 के लिए भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग के साझा बयान' पर हस्ताक्षर किए.