इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
ईरान ने पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता के बयान मामले में भारत के राजदूत को तलब कर आपत्ति जताई थी.
ईरान के अलावा क़तर, क़ुवैत, यूएई, बहरीन, सऊदी अरब, अफ़ग़ानिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया, पाकिस्तान और मालदीव ने भी इस मामले की निंदा की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पिछले साल कार्यभार संभालने के बाद ईरान के विदेश मंत्री की ये पहली भारत यात्रा है.
उनकी भारतीय यात्रा में चाबहार बंदरगाह के ज़रिए कनेक्टिविटी और अफ़गानिस्तान की स्थिति पर खास तौर से चर्चा हो सकती है.
सत्येंद्र जैन के घर छापे में नहीं मिला कोई सबूत, मिले केवल 2.79 लाख रूपये - आम आदमी पार्टी
इमेज स्रोत, ani
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर से ईडी को नकद नहीं मिला है और इसकी पुष्टि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के ही कागज़ात कर रहे हैं.
पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज़ पोस्ट किया है जिसमें लिखा है "सत्येंद्र जैन के राज निवास स्थित घर पर छह जून को सवेरे 07.10 पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई थी."
"ये कार्रवाई दोपहर 01.55 बजे ख़त्म हुई. इस दौरान वहां से 2,79,200 रूपये का कैश मिला लेकिन उसे ज़ब्त नहीं किया गया."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस ट्वीट के बाद शाम को पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि "ईडी के मेमो में साफ़-साफ़ लिखा है, उन्हें वहां से केवल 2.79 लाख का कैश मिला था और चूंकि वो अकाउंटेड था इसलिए उसे ज़ब्त नहीं किया गया."
उनका आरोप था कि ईडी के छापे में कुछ नहीं मिला इसलिए बीजेपी ने झूठ फ़ैलाया कि उनके घर से करोड़ों रुपए और सोने के सिक्के मिले हैं.
वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर लिखा है, "सत्येंद्र जैन के घर पर सिर्फ़ 2 लाख 79 हज़ार रूपए मिले हैं. घंटो की तलाशी पर एक सबूत नहीं मिला. अब किसी को भी सत्येंद्र जैन का क़रीबी बताकर बीजेपी उनपर झूठे आरोप लगा रही है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इससे पहले ने ईडी ने सत्येंद्र जैन और उनसे जुड़े लोगों के यहां रेड को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी थी कि "कई ठोस दस्तावेज़, डिज़िटल रिकॉर्ड, 2.85 करोड़ कैश, सोने के 133 सिक्के, जिनका वजन 1.80 किलो है; को ज़ब्त किया गया है. इनके स्रोत की सही जानकारी उपलब्ध नहीं हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई को सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया था. उन्हें हवाला लेन-देन से जुड़े एक मामले में गिरफ़्तार किया गया था.
ईडी ने दिल्ली में सत्येंद्र जैन से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद गिरफ़्तार किया था.
ईडी ने पिछले महीने कहा था कि जैन परिवार द्वारा नियंत्रित और उनके स्वामित्व वाली अकिंचन डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड और इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां ज़ब्त की गई हैं.
जैन को 2017 में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग से जु़ड़े एक केस में गिरफ्तार किया गया था. ईडी ने भ्रष्टाचार निरोधक क़ानून के तहत उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.उनके ख़िलाफ़ चार कंपनियों के ज़रिये पैसे के अवैध लेन-देने का आरोप है.
जैन के खिलाफ़ पहले भी भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हुए हैं. सीबीआई ने 2018 में पीडब्ल्यूडी की एक क्रिएटिव टीम को टेंडर देने में कथित अनियमितता के मामले में भी उनके ख़िलाफ़ केस दर्ज किया था. इस मामले में सीबीआई ने हाल ही में क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल की है.
पैग़ंबर मोहम्मद पर टिप्पणी मामला: मलेशिया ने हाई कमिश्नर को तलब कर जताई आपत्ति
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, मलेशिया के प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब
मलेशिया ने पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा की है.
मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने भारतीय हाई कमिश्नर को तलब कर अपनी आपत्ति दर्ज की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आपत्तिजनक बयान के बाद नेताओं को निलंबित और निष्काषित करने के फै़सले का मलेशिया ने स्वागत भी किया है.
इसके साथ ही मलेशिया ने इस्लामोफ़ोबिया को खत्म करने के लिए साथ मिलकर काम करने की अपील भी की है.
मलेशिया से पहले इंडोनेशिया, कतर, कुवैत, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, ईरान जैसे देशों ने भी पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा की थी.
इसके अलावा कुवैत में एक सुपरमार्केट ने भारतीय उत्पादों तक हो हटा दिया है.
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैग़ंबर मोहम्मद के बारे में एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद मुस्लिम देशों में नाराज़गी का सिलसिला शुरू हुआ.
07 जून का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’
07 जून का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा के साथ.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
नूपुर शर्मा और नवीन कुमार पर कार्रवाई के बाद बीजेपी में हलचल, वरिष्ठ नेता क्या कह रहे
इंडोनेशिया के प्रतिबंध के बावजूद भारत ने ख़रीदा ज़्यादा पाम तेल
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत वनस्पति तेल का दुनिया में सबसे बड़ा ख़रीददार है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, भारत ने मई महीने में 6 लाख 60 हज़ार टन पाम ऑयल का आयात किया है, जो अप्रैल महीने में 5 लाख 72 हज़ार 508 टन था.
मई महीने में ख़रीदा गया पाम ऑयल सात महीनों में सबसे अधिक है. अगर अप्रैल महीने से तुलना करें तो इसमें 15 प्रतिशत की बढ़त है.
भारत ने मलेशिया, थाईलैंड और पापुआ न्यू गिनी से अधिक पाम ऑयल
ख़रीदकर इंडोनेशिया से निर्यात को कम किया है.
वनस्पति तेल ब्रोकरेज और कंसल्टेंसी सनविन ग्रुप के मुख्य कार्यकारी संदीप बाजोरिया का भी ऐसा ही मानना है. समाचार एजेंसी रायटर्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत मलेशिया, थाईलैंड और पापुआ न्यू गिनी से वनस्पति तेल खरीदने में कामयाब रहा है.
इमेज स्रोत, Getty Images
दुनिया के सबसे बड़े पाम तेल उत्पादक और निर्यातक इंडोनेशिया ने 28 अप्रैल को घरेलू स्तर पर बढ़ती क़ीमतों को नियंत्रित करने के लिए पाम तेल के निर्यात पर रोक लगा दी थी. इंडोनेशिया ने 23 मई से निर्यात को फिर से शुरू तो किया लेकिन घरेलू आपूर्ति का ध्यान रखने के लिए नीतियां बनाई.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि मई में भारत का सोया तेल आयात बढ़कर 352,614 टन हो गया, जो अप्रैल में 315,853 टन था.
मुंबई स्थित ट्रेडिंग फर्म से जुड़े एक डीलर का कहना है आने वाले महीनों में देश का सोया तेल आयात तेजी से बढ़ सकता है, क्योंकि भारत ने 20 लाख टन जींस आयात की अनुमति दी है. इस पर आयात शुल्क नहीं लगेगा.
सत्येंद्र जैन से जुड़े ठिकानों पर ईडी की रेड, केजरीवाल बोले- भगवान हमारे साथ हैं
इमेज स्रोत, @dir_ed
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनसे जुड़े लोगों के यहाँ रेड को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी है.
ईडी ने अपने ट्वीट में बताया है, ''कई ठोस दस्तावेज़, डिज़िटल रिकॉर्ड, 2.85 करोड़ कैश, सोने के 133 सिक्के, जिनका वजन 1.80 किलो है; को ज़ब्त किया गया है. इनके स्रोत की सही जानकारी उपलब्ध नहीं हैं.''
सत्येंद्र जैन को लेकर ईडी की इस रेड पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, ''इस वक़्त प्रधानमंत्री जी पूरी ताक़त के साथ आम आदमी पार्टी के पीछे पड़े हैं - ख़ासकर दिल्ली और पंजाब सरकारों के. झूठ पे झूठ, झूठ पे झूठ. आपके पास सारी एजेंसियों की ताक़त है, पर भगवान हमारे साथ हैं.''
प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई को सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया था. उन्हें हवाला लेन-देन से जुड़े एक मामले में गिरफ़्तार किया गया था. ईडी ने दिल्ली में सत्येंद्र जैन से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद गिरफ़्तार किया था.
ईडी ने पिछले महीने कहा था कि जैन परिवार द्वारा नियंत्रित और उनके स्वामित्व वाली अकिंचन डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड और इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां ज़ब्त की गई हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
जैन को 2017 में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग से जु़ड़े एक केस में गिरफ्तार किया गया था. ईडी ने भ्रष्टाचार निरोधक क़ानून के तहत उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.उनके ख़िलाफ़ चार कंपनियों के ज़रिये पैसे के अवैध लेन-देने का आरोप है. जैन के खिलाफ़ पहले भी भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हुए हैं. सीबीआई ने 2018 में पीडब्ल्यूडी की एक क्रिएटिव टीम को टेंडर देने में कथित अनियमितता के मामले में भी उनके ख़िलाफ़ केस दर्ज किया था. इस मामले में सीबीआई ने हाल ही में क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पैग़ंबर मुद्दे पर अरब देशों की नाराज़गी क्या भारत झेल पाएगा
पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में इंडोनेशिया का क्या कहना है
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो
कतर, कुवैत, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, ईरान जैसे देशों के बाद अब इंडोनेशिया ने भी पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा की है.
इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “इंडोनेशिया दो भारतीय नेताओं द्वारा पैग़ंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है. ये आपत्ति जकार्ता में भारतीय राजदूत तक पहुंचा दी गई है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले भी कई खाड़ी देशे इस मामले में भारतीय राजदूत को तलब कर चुके हैं.
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैग़ंबर मोहम्मद के बारे में एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद मुस्लिम देशों में नाराज़गी का सिलसिला शुरू हुआ.
हज में इन देशो के लिए इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रेशन
इमेज स्रोत, Getty Images
सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने एक पोर्टल बनाया है, जिसकी मदद से यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के तीर्थयात्री हज 2022 के लिए इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
पोर्टल में अलग-अलग पैकेज दिए गए हैं. इसके अलावा बहुभाषी कम्युनिकेशन सेंटर की भी सुविधा दी गई है जो 24 घंटे चलता है.
इसकी मदद से इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा भी बनाया जा सकता है. हज करने की इच्छा रखने वाले तीर्थयात्री सीधे www.motawif.com.sa पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस साल हज यात्रियों की उम्र 65 साल से कम होनी चाहिए. इसके साथ ही कोविड से बचने के लिए टीकाकरण अनिवार्य है. यात्रियों को नेगेटिव आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट भी देनी होगी जो सऊदी अरब में आने से पहले करवाई गई हो.
उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने पहले हज नहीं किया है.
मंत्रालय का कहना है कि इस तरह की कोशिशों का मकसद तीर्थयात्रियों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाना और उन्हें यात्रा के लिए उचित मूल्य की सुविधा देना है.
COVER STORY: नूपुर शर्मा मामले से भारत-अरब देशों के संबंधों पर कितना असर पड़ेगा
सऊदी अरब की जीडीपी में बढ़ोतरी
इमेज स्रोत, Getty Images
मंगलवार को आए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सऊदी अरब की जीडीपी में उछाल आया है. सऊदी अरब का सकल घरेलू उत्पाद पहली तिमाही में बढ़कर 9.9 प्रतिशत हो गया है. पिछले महीने 9.6 प्रतिशत का अनुमान लगाया गया था.
सांख्यिकी विभाग का कहना है, “ये वृद्धि तेल की क़ीमत में आई 20.3 प्रतिशत बढ़ोतरी की वजह से है.”
चौथी तिमाही की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि है जबकि तेल कारोबार में तिमाही आधार पर 2.9 प्रतिशत की बढ़त थी.
सांख्यिकी विभाग का कहना है कि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का सकल घरेलू उत्पाद में 32.4 प्रतिशत का योगदान है जो सबसे ज्यादा है.
तेल के अलावा दूसरे कारोबार बढ़कर 3.7 प्रतिशत है जो पिछली तिमाही से 0.9 प्रतिशत अधिक है. सरकारी कामकाज में साल दर साल 2.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई लेकिन चौथी तिमाही से इसमें 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई है.
कुवैत के एक सुपरमार्केट ने भारतीय उत्पादों को हटाया
इमेज स्रोत, AFP
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कुवैत में एक सुपरमार्केट ने भारतीय उत्पादों को हटा दिया है. इसके साथ ही ईरान ने भारतीय राजदूत को तलब किया है.
अल-अर्दिया को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्टोर के लोगों ने भारतीय चाय और दूसरे कई उत्पादों को ट्रोलियों में बाहर निकालकर विरोध किया.
सऊदी अरब, क़तर और अरब के कई दूसरे देशों के साथ काहिरा की अल अजहर यूनिवर्सिटी ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी की निंदा की है.
अरब न्यूज़ के मुताबिक़ कुवैत शहर के ठीक बाहर सुपरमार्केट में रखी भारतीय चावल की बोरियों, मसालों और मिर्च को प्लास्टिक की चादर से ढक दिया गया था. इसके साथ ही प्लास्टिक की चादर पर लिखा गया कि हमने भारतीय उत्पादों का हटा दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
स्टोर के सीईओ नासिर अल मुतारी ने एएफ़पी को बताया, “कुवैत के मुसलमान के रूप में हम पैग़ंबर का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते.
स्टोर चेन के एक अधिकारी का कहना है कि हम बड़े पैमाने पर भारतीय उत्पादों के बहिष्कार के बारे में विचार किया जा रहा है.
पैग़ंबर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद क़तर ने रविवार को भारत से माफ़ी की मांग की थी. इसके बाद ईरान और क़तर ने भी भारतीय राजदूत को तलब किया था.
इमेज स्रोत, TWITTER@NUPURSHARMABJP
इमेज कैप्शन, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैग़ंबर मोहम्मद के बारे में एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद मुस्लिम देशों में नाराज़गी का सिलसिला शुरू हुआ.
हालांकि बीजेपी ने इसके बाद नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था और दिल्ली भाजपा के मीडिया सेल प्रमुख नवीन कुमार जिंदल की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी थी.
नेपाल में रह रहे भारतीयों के लिए दूतावास में रजिस्ट्रेशन हुआ ज़रूरी
इमेज स्रोत, Getty Images
नेपाल में रह रहे भारतीयों के लिए अब काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में पंजीकरण करवाना ज़रूरी हो गया है.
इस संबंध में नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने सूचना जारी की है.
दूतावास ने एक ट्वीट में कहा है कि किसी भी राजनयिक सुविधा को पाने के लिए भारतीयों को पंजीकरण कराना ज़रूरी है. इसके लिए दूतावास की वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पंजीकरण के लिए जो दस्तावेज़ अनिवार्य हैं, उनमें भारतीय होने का प्रमाण (पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड), नौकरी/छात्र/आदि का संबंधित संस्थान से मिला पहचान पत्र, नेपाल में जिस जगह रह रहे हैं, उस पते का प्रमाण और दो पासपोर्ट साइज़ की तस्वीर शामिल हैं.
छत्तीसगढ़: धर्म विशेष पर पुजारी की टिप्पणी से बवाल, प्रदर्शनकारियों ने थाने को घेरा
....में
Author, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Screengrab
इमेज कैप्शन, देर रात प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने को घेर लिया
रायपुर में एक मंदिर के पुजारी को फ़ेसबुक पर विवादास्पद टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.
पुलिस का कहना है कि रायपुर के शीतला माता मंदिर के पुजारी नीरज सैनी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार धार्मिक मुद्दों पर विवादास्पद टिप्पणी कर रहे थे. लेकिन सोमवार को धर्म विशेष के ख़िलाफ़ लिखी गई उनकी टिप्पणी को लेकर भारी विवाद हो गया.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा-फेसबुक पर एक धर्म विशेष के ख़िलाफ़ अमर्यादित पोस्ट की ख़बर के बाद सोमवार रात बड़ी संख्या में लोगों ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया.
भीड़ को रोकने के लिए कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा. इसके बाद मामले में कार्रवाई के आश्वासन के बाद बड़ी मुश्किल से भीड़ को हटाने में सफलता मिली.
पुलिस के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद नीरज सैनी ने अपनी पोस्ट हटाते हुए खेद प्रकट किया है. हालांकि मामले में लिखित शिकायत के बाद नीरज सैनी को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
अपने को कथित धूमावती सिद्ध पीठ का पीठाधीश्वर बताने वाले नीरज सैनी ने विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी नेताओं को हराने के लिए बड़ा यज्ञ किया था. इसके अलावा नीरज सैनी चुनाव भी लड़ चुके हैं.
दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा दी
इमेज स्रोत, NUPURSHARMABJP
दिल्ली पुलिस ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी है.
शर्मा ने पुलिस में शिकायत की थी कि पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद उन्हें और उनके परिवार को हत्या की धमकियां मिल रही हैं. इसके बाद पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज की थी और अब नूपुर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा दी गई है.
पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से नाराज़ मुस्लिम देशों की कड़ी आपत्ति दर्ज कराने के बाद बीजेपी ने बीते रविवार नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर अब यूएन महासचिव ने दी ये प्रतिक्रिया
इमेज स्रोत, EPA
इमेज कैप्शन, एंटोनियो गुटेरेश
पैग़ंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ताओं की विवादित टिप्पणियों की वजह से मुस्लिम देशों की प्रतिक्रिया के बाद अब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश के प्रवक्ता ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय संगठन सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता को दृढ़ता से प्रोत्साहित करता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पाकिस्तान के एक पत्रकार ने पैग़ंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और दिल्ली प्रदेश इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल की टिप्पणी पर यूएन महासचिव की प्रतिक्रिया पूछी थी.
इसके जवाब में महासचिव के प्रवक्ता स्टीफ़न दुजारिक ने कहा, "मैंने ख़बरें देखी हैं. मैंने बयान नहीं सुना है लेकिन इसके बावजूद मैं आपको ये कह सकता हूं कि हम सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता को दृढ़ता से प्रोत्साहित करते हैं."
पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से नाराज़ मुस्लिम देशों की कड़ी आपत्ति दर्ज कराने के बाद बीजेपी ने बीते रविवार नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.
नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर कई इस्लामिक देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है. क़तर ने तो भारत से माफ़ी की मांग की थी. इसके अलावा इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने भी भारत में इस्लाम को लेकर कथित रूप से बढ़ती नफ़रत को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी. भारत ने ओआईसी के टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि ओआईसी दुर्भावना से काम कर रहा है.
ओआईसी की ओर से जारी बयान में ताज़ा विवाद को इस्लाम के ख़िलाफ़ भारत में बढ़ती नफ़रत का हिस्सा बताया गया था. ओआईसी ने कहा कि मुसलमानों पर चरणबद्ध तरीक़े से प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जिसमें शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पर रोक भी शामिल है.
ओआईसी ने भारत सरकार से मुसलमान समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही उनके अधिकारों, पहचान, सम्मान और उनके उपासना के स्थलों की रक्षा करने को भी कहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की आशंका के बीच अमेरिका ने दी कड़ी चेतावनी
इमेज स्रोत, ANI
उत्तर कोरिया की तरफ से परमाणु परीक्षण की आशंका के बीच एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो उनकी ओर से तुरंत और सख्त जवाबी कार्रवाई की जाएगी.
अमेरिका की उप विदेश वेंडी शर्मन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूरी दुनिया ऐसी स्थिति में प्रतिक्रिया देगी.
वेंडी शर्मन ने सियोल में अपनी दक्षिण कोरियाई समकक्ष से मिलने के बाद ये टिप्पणी दी.
बीते कुछ समय से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि उत्तर कोरिया साल 2017 के बाद से अब तक का पहला परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है.
सोमवार को इंटरनेशनल ऐटमिक एनर्जी एजेंसी ने के प्रमुख ने चेताया कि उत्तर कोरिया अपने मुख्य परमाणु स्थल पर गतिविधियां बढ़ा रहा है.
गोवा में ब्रिटेन की महिला के साथ मसाज के बहाने बलात्कार का मामला
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
गोवा के अरम्बोल बीच पर एक ब्रितानी महिला के साथ उसके पुरुष पार्टनर के सामने कथित बलात्कार का मामला सामने आया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि अभियुक्त एक स्थानीय व्यक्ति है, जिसने महिला को मसाज देने के बहाने बलात्कार किया.
पुलिस के अनुसार अभियुक्त 32 वर्षीय विनसेंट डिसूज़ा उस समूह का हिस्सा है, जो उत्तरी गोवा के अरम्बोल बीच पर अवैध रूप से लोगों को मसाज सर्विस देता है. यहाँ आने वाले विदेशी सैलानियों के बीच मसाज की बहुत मांग होती है.
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पहले एक स्कूल में लाइब्रेरियन के तौर पर भी काम कर चुका है. परनेम पुलिस ने अभियुक्त को सोमवार ही गिरफ़्तार कर लिया है.
पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया है कि वो अपने पार्टनर के साथ अरम्बोल बीच के पास ही स्वीट वॉटर लेक पर लेटी थीं. उसी समय अभियुक्त ने मालिश के बहाने उनसे बलात्कार किया.
अधिकारियों के अनुसार ये कथित वारदात दो जून को हुई लेकिन महिला ने सोमवार को यूके में अपने परिवार से विचार-विमर्श करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की. शिकायत मिलने के एक घंटे के भीतर परनेम पुलिस हरकत में आई और अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया. सोमवार रात अभियुक्त और पीड़ित दोनों की मेडिकल जाँच कराई गई.
नूपुर शर्मा को लेकर मालदीव की संसद में पेश किया गया प्रस्ताव
इमेज स्रोत, @PPMYOUTHS
मालदीव में भारत विरोधी अभियान पहले से ही वहाँ
की विपक्षी पार्टी चला रही थी. यहाँ के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन भारत
विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. उनकी मांग है कि मालदीव से भारत की मौजूदगी
ख़त्म होनी चाहिए. अब बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में
पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर जो कुछ भी कहा था, उसे लेकर मालदीव
का विपक्ष एक बार फिर से सक्रिय हो गया है.
सोमवार की मालदीव की संसद में विपक्षी
पार्टियों ने एक प्रस्ताव पेश किया था. विपक्ष ने संसद में आपातकालीन प्रस्ताव पेश
किया था, जिसमें कहा गया था कि मालदीव की सरकार बीजेपी प्रवक्ता की पैग़ंबर
मोहम्मद पर टिप्पणी की निंदा करने में नाकाम रही है. हालांकि वहाँ की संसद में यह
प्रस्ताव पास नहीं हो पाया. इस प्रस्ताव के समर्थन में 10 वोट पड़े थे और
विरोध में 33 वोट. प्रस्ताव पास होने के लिए 23
वोट की ज़रूरत थी.
अभी मालदीव और भारत में सरकार के स्तर पर सब
कुछ बढ़िया है लेकिन मालदीव का विपक्ष भारत के ख़िलाफ़ काफ़ी मुखर है. नूपुर शर्मा
मामले में भी मालदीव की विपक्षी पार्टी पीपीएम-पीएनसी गठबंधन, जेपी
और एपी ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता की निंदा की है.
इसके अलावा मालदीव की सरकार ने भारत की मोदी
सरकार के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें कहा गया है कि नूपुर शर्मा के
बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. बीजेपी ने इस मामले में अपने दो
प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से हटा दिया था.
मालदीव की वेबसाइट सन ऑनलाइन इंटरनेशनल की ख़बर
के अनुसार, मालदीव डेवेलपमेंट अलायंस (एमडीए) के सांसद
अहमद सियाम मोहम्मद ने नूपुर शर्मा मामले में बीजेपी की निंदा की है. उन्होंने कहा
कि भारत की सरकार किसी को भी पैग़ंबर मोहम्मद के अपमान की अनुमति ना दे.
कहा जा रहा है कि भारत में मुसलमानों को लेकर
जो कुछ भी होता है तो उसकी ख़बर से मालदीव के मुसलमान भी प्रभावित होते हैं.
मालदीव सुन्नी मुस्लिम बहुल देश है. इंडिया आउट कैंपेन को बल इससे भी मिलने की बात
कही जा रही है.
इस कैंपेन का कहना है कि मालदीव से भारत के
सैन्य अधिकारियों और उपकरणों को हटाया जाए. इस कैंपेन की शुरुआत 2018 में
हुई थी. तब मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने भारत से अपने दो
हेलिकॉप्टरों और एक डॉर्नियर एयरक्राफ़्ट ले जाने को कहा था. ये हेलिकॉप्टर और
एयरक्राफ़्ट भारत ने मालदीव में खोजी और राहत बचाव अभियान के लिए लगा रखे थे.
मालदीव का तब कहना था कि अगर भारत ने इसे उपहार में दिया है तो इस पर पायलट मालदीव
के होने चाहिए न कि भारत के. इस मुद्दे ने इतना तूल पकड़ा कि लोग सड़कों पर उतरने
लगे.